logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

RJ पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन, मांगों को लेकर जताया रोष, परिपत्र की प्रति जलाकर जताया विरोध पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन, मांगों को लेकर जताया रोष, परिपत्र की प्रति जलाकर जताया विरोध

4 hrs ago
user_Mangal Dev Rathore
Mangal Dev Rathore
मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

RJ पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन, मांगों को लेकर जताया रोष, परिपत्र की प्रति जलाकर जताया विरोध पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन, मांगों को लेकर जताया रोष, परिपत्र की प्रति जलाकर जताया विरोध

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश नीमच। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिलेभर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। भूमि कब्जा, भू-स्वामित्व पट्टा, गैस कनेक्शन में नाम संशोधन, फसल बीमा, पेंशन, पीएम किसान सम्मान निधि और रास्ते से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्रवाई से आवेदकों को अवगत कराने को कहा। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, एसडीएम पराग जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश
नीमच। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिलेभर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। भूमि कब्जा, भू-स्वामित्व पट्टा, गैस कनेक्शन में नाम संशोधन, फसल बीमा, पेंशन, पीएम किसान सम्मान निधि और रास्ते से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्रवाई से आवेदकों को अवगत कराने को कहा। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, एसडीएम पराग जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    14 hrs ago
  • NEWS:-सीबीएन मध्य प्रदेश इकाई की लगातार तीन कार्रवाइयां: 1,522.415 किलोग्राम पोस्ता भूसा एवं 24,895 मनःप्रभावी टैबलेट जब्त, 03 गिरफ्तार, 4 वाहन जब्त मनासा।केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), मध्य प्रदेश इकाई द्वारा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 एवं 19 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि में तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। इन कार्रवाइयों में कुल 1,522.415 किलोग्राम पोस्ता भूसा, 24,895 अवैध मनःप्रभावी टैबलेट, एक इंडियन ऑयल टैंकर, एक Maruti Suzuki Baleno कार, 1 Tata Punch कार तथा एक Hero Passion Pro मोटरसाइकिल जब्त की गई तथा 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 1. 24,895 मनःप्रभावी टैबलेट जब्त दिनांक 18.08.2026 की रात को विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर मध्यप्रदेश के उपनारकोटिक्स आयुक्त के कार्यालय एवं नीमच तृतीय खण्ड की संयुक्त टीम ने भरभड़िया-नीमच मार्ग पर एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन से 02 बक्सों में Alprazolam एवं Tramadol की कुल 24,895 अवैध मनःप्रभावी टैबलेट बरामद की गईं। मामले में 01 व्यक्ति को गिरफ्तार कर टाटा पंच कार एवं बरामद टैबलेट जब्त की गईं। 2. 64.840 किलोग्राम पोस्ता भूसा जब्त दिनांक 18.08.2026 की रात को सीबीएन के नीमच तृतीय खंड की टीम ने विशिष्ट सूचना के आधार पर मिरचखेड़ी-मंगलवाड़ मार्ग, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) पर एक Maruti Suzuki Baleno कार को रोककर तलाशी ली। कार से 05 प्लास्टिक बोरियों में 64.840 किलोग्राम पोस्ता भूसा बरामद हुआ। साथ ही कार के साथ पायलटिंग कर रही Hero Passion Pro मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया। पायलट मोटरसाइकिल का चालक अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया, जबकि कार चालक को गिरफ्तार किया गया। 3. टैंकर के गुप्त कक्ष से 1,432.680 किलोग्राम पोस्ता भूसा जब्त दिनांक 18.08.26 एवं 19.08.2026 की मध्य रात्रि को विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर मध्यप्रदेश के उपनारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय की टीम ने मंदसौर-जावरा मार्ग पर एक राजस्थान पंजीयन वाले इंडियन ऑयल टैंकर को रोका। तलाशी के दौरान टैंकर में लोहे की शीट एवं जाली के नीचे बनाए गए विशेष गुप्त कक्ष से 71 प्लास्टिक बोरियों में 1,432.680 किलोग्राम पोस्ता भूसा बरामद किया गया। चालक द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे सीबीएन अधिकारियों ने पीछा कर पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर टैंकर एवं पोस्ता भूसा जब्त किया गया। तीनों मामलों में NDPS Act, 1985 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। मामलों में आगे की जांच जारी है तथा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।उक्त तीन प्रकरण कायम करने के क्रम में सीबीएन की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा लगातार चौथे वर्ष 100 प्रकरण की उपलब्धि अर्जित की। वर्तमान कैलेंडर वर्ष में अब सीबीएन मध्यप्रदेश द्वारा कायम कुल प्रकरणों की संख्या 101 पहुँच चुकी है जिसमे मादक पदार्थों की 4 अवैध फैक्ट्री का ध्वस्तिकरण भी शामिल है। इन प्रकरणों में अब तक कुल 158 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह नशामुक्त भारत के प्रति सीबीएन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु अवैध तस्करी एवं वितरण के विरुद्ध सीबीएन का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
    1
    NEWS:-सीबीएन मध्य प्रदेश इकाई की लगातार तीन कार्रवाइयां: 1,522.415 किलोग्राम पोस्ता भूसा एवं 24,895 मनःप्रभावी टैबलेट जब्त, 03 गिरफ्तार, 4 वाहन जब्त
मनासा।केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), मध्य प्रदेश इकाई द्वारा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 एवं 19 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि में तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। इन कार्रवाइयों में कुल 1,522.415 किलोग्राम पोस्ता भूसा, 24,895 अवैध मनःप्रभावी टैबलेट, एक इंडियन ऑयल टैंकर, एक Maruti Suzuki Baleno कार, 1 Tata Punch कार तथा एक Hero Passion Pro मोटरसाइकिल जब्त की गई तथा 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
1.  24,895 मनःप्रभावी टैबलेट जब्त
दिनांक 18.08.2026 की रात को विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर मध्यप्रदेश के उपनारकोटिक्स आयुक्त के कार्यालय  एवं नीमच तृतीय खण्ड की संयुक्त टीम ने भरभड़िया-नीमच मार्ग पर एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन से 02 बक्सों में Alprazolam एवं Tramadol की कुल 24,895 अवैध मनःप्रभावी टैबलेट बरामद की गईं। मामले में 01 व्यक्ति को गिरफ्तार कर टाटा पंच कार एवं बरामद टैबलेट जब्त की गईं।
2. 64.840 किलोग्राम पोस्ता भूसा जब्त
दिनांक 18.08.2026 की रात को सीबीएन के नीमच तृतीय खंड की टीम ने विशिष्ट सूचना के आधार पर मिरचखेड़ी-मंगलवाड़ मार्ग, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) पर एक Maruti Suzuki Baleno कार को रोककर तलाशी ली। कार से 05 प्लास्टिक बोरियों में 64.840 किलोग्राम पोस्ता भूसा बरामद हुआ। साथ ही कार के साथ पायलटिंग कर रही Hero Passion Pro मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया। पायलट मोटरसाइकिल का चालक अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया, जबकि कार चालक को गिरफ्तार किया गया।
3. टैंकर के गुप्त कक्ष से 1,432.680 किलोग्राम पोस्ता भूसा जब्त
दिनांक 18.08.26 एवं 19.08.2026 की मध्य रात्रि को विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर मध्यप्रदेश के उपनारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय की टीम ने मंदसौर-जावरा मार्ग पर एक राजस्थान पंजीयन वाले इंडियन ऑयल टैंकर को रोका। तलाशी के दौरान टैंकर में लोहे की शीट एवं जाली के नीचे बनाए गए विशेष गुप्त कक्ष से 71 प्लास्टिक बोरियों में 1,432.680 किलोग्राम पोस्ता भूसा बरामद किया गया। चालक द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे सीबीएन अधिकारियों ने पीछा कर पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर टैंकर एवं पोस्ता भूसा जब्त किया गया।
तीनों मामलों में NDPS Act, 1985 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। मामलों में आगे की जांच जारी है तथा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।उक्त तीन प्रकरण कायम करने के क्रम में सीबीएन की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा लगातार चौथे वर्ष 100 प्रकरण की उपलब्धि अर्जित की। वर्तमान कैलेंडर वर्ष में अब सीबीएन मध्यप्रदेश द्वारा कायम कुल प्रकरणों की संख्या 101 पहुँच चुकी है जिसमे मादक पदार्थों की 4 अवैध फैक्ट्री का ध्वस्तिकरण भी शामिल है। इन प्रकरणों में अब तक कुल 158 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह नशामुक्त भारत के प्रति सीबीएन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु अवैध तस्करी एवं वितरण के विरुद्ध सीबीएन का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
    user_MANISH PRAJAPATI
    MANISH PRAJAPATI
    Me Press Reporter मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 20 लाख की 335 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त नीमच। अवैध शराब तस्करों के खिलाफ नीमच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नयागांव पुलिस चौकी ने जावद चौराहे पर कार्रवाई करते हुए टाटा कंपनी के ट्रक से 335 पेटी यानी 3015 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 20 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब से भरा ट्रक भी जब्त कर लिया है। इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब शराब के स्रोत और तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।
    2
    नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 20 लाख की 335 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त
नीमच। अवैध शराब तस्करों के खिलाफ नीमच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नयागांव पुलिस चौकी ने जावद चौराहे पर कार्रवाई करते हुए टाटा कंपनी के ट्रक से 335 पेटी यानी 3015 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है।
जब्त शराब की कीमत करीब 20 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब से भरा ट्रक भी जब्त कर लिया है।
इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब शराब के स्रोत और तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।
    user_Ajay chandravanshi
    Ajay chandravanshi
    Amphitheatre नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सफर में ठोकरें और चोटें रास्ते का हिस्सा है ये वही निशान है जो बताते हैं कि हम रुके नहीं चतते रहे भ बढ़ते कदम मंजिल की ओर
    1
    सफर में ठोकरें और चोटें रास्ते का हिस्सा है ये वही निशान है जो बताते हैं कि हम रुके नहीं चतते रहे भ
बढ़ते कदम मंजिल की ओर
    user_भविष्य न्यूज़ 24
    भविष्य न्यूज़ 24
    Court reporter नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • विश्व हिंदू परिषद, बंजरग दल के तत्वाधान मे शामगढ मे मशाल यात्रा निकाली गई,, अखंड भारत संकल्प दिवस के निमित्त भव्य मशाल यात्रा का आयोजन बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान में किया गया , मशाल यात्रा से पहले उद्बोधन हुआ , यात्रा श्री शिव हनुमान मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर नगर की मुख्यमार्गों से निकली_ _लक्की बड़ोंलिया विभाग विधि प्रमुख बजरंग दल का उदबोधन हुआ , राधाकृष्ण महाराज, बालु सिंह पंवार प्रखंड अध्यक्ष, अनिल टेलर प्रखंड संयोजक, सुश्री कृष्णा चौहान मंचासीन रहें , समापन श्री शिव हनुमान मंदिर पर हुआ , बजरंगियों का यातायात सुगमता का विशेष प्रबंधन रहा_ _पीरूसिंह परिहार, रामसिंह पंवार, पंकज बाली, प्रवीण राजगुरु, सर्वेश त्रिवेदी, नवीन फरक्या , मृदुल मांदलिया , शेखर सोनी सहीत कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता, साथीगणों ने सहभागिता की , विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प सहकार स्वागत सत्कार किया गया_
    1
    विश्व हिंदू परिषद, बंजरग दल के तत्वाधान मे 
शामगढ मे मशाल यात्रा निकाली गई,,
अखंड भारत संकल्प दिवस के निमित्त भव्य मशाल यात्रा का आयोजन बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान में किया गया , मशाल यात्रा से पहले उद्बोधन हुआ , यात्रा श्री शिव हनुमान मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर नगर की मुख्यमार्गों से निकली_
_लक्की बड़ोंलिया विभाग विधि प्रमुख बजरंग दल का उदबोधन हुआ , राधाकृष्ण महाराज, बालु सिंह पंवार प्रखंड अध्यक्ष, अनिल टेलर प्रखंड संयोजक, सुश्री कृष्णा चौहान मंचासीन रहें , समापन श्री शिव हनुमान मंदिर पर हुआ , बजरंगियों का यातायात सुगमता का विशेष प्रबंधन रहा_
_पीरूसिंह परिहार, रामसिंह पंवार, पंकज बाली, प्रवीण राजगुरु, सर्वेश त्रिवेदी, नवीन फरक्या , मृदुल मांदलिया , शेखर सोनी सहीत कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता, साथीगणों ने सहभागिता की , विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प सहकार स्वागत सत्कार किया गया_
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से चेन्नई में मुलाकात की।
    1
    दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री
दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से चेन्नई में मुलाकात की।
    user_ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    कृषि कार्य एवं पत्रकारिता ताल, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • MP 65 वर्ष की उम्र में निकले बाबा रामदेव जी के दर्शन करने साइकिल से पति-पत्नी और पोते के साथ 65 वर्ष की उम्र में निकले बाबा रामदेव जी के दर्शन करने साइकिल से पति-पत्नी और पोते के साथ
    1
    MP 65 वर्ष की उम्र में निकले बाबा रामदेव जी के दर्शन करने साइकिल से पति-पत्नी और पोते के साथ
65 वर्ष की उम्र में निकले बाबा रामदेव जी के दर्शन करने साइकिल से पति-पत्नी और पोते के साथ
    user_Mangal Dev Rathore
    Mangal Dev Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पंख अभियान से नीरज को मिली नई उड़ान, स्वरोजगार से बने आत्मनिर्भर नीमच। पंख अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा बाछड़ा समुदाय के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है। मनासा विकासखंड के ग्राम तलाऊ निवासी नीरज को संत रविदास स्वरोजगार योजना के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कुकड़ेश्वर से 3 लाख 75 हजार रुपये का ऋण मिला। नीरज ने इस राशि से सेंट्रिंग व्यवसाय शुरू किया है। मकान निर्माण कार्यों में सेंट्रिंग का काम कर वे प्रतिमाह करीब 20 से 25 हजार रुपये आय अर्जित कर रहे हैं। इससे वे परिवार की आजीविका में सहयोग करते हुए आत्मनिर्भर बन रहे हैं। नीरज ने योजना के लिए मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का आभार जताया।
    1
    पंख अभियान से नीरज को मिली नई उड़ान, स्वरोजगार से बने आत्मनिर्भर
नीमच। पंख अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा बाछड़ा समुदाय के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है। मनासा विकासखंड के ग्राम तलाऊ निवासी नीरज को संत रविदास स्वरोजगार योजना के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कुकड़ेश्वर से 3 लाख 75 हजार रुपये का ऋण मिला। नीरज ने इस राशि से सेंट्रिंग व्यवसाय शुरू किया है। मकान निर्माण कार्यों में सेंट्रिंग का काम कर वे प्रतिमाह करीब 20 से 25 हजार रुपये आय अर्जित कर रहे हैं। इससे वे परिवार की आजीविका में सहयोग करते हुए आत्मनिर्भर बन रहे हैं। नीरज ने योजना के लिए मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का आभार जताया।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    14 hrs ago
  • NEWS:-सत्यता को जीवन में धारण कर आचरण करने वाला ही सनातनी : साध्वी जयमाला दीदी मनासा में 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों सनातन परिवार हुए शामिल मनासा। अपने जीवन में सत्यता को धारण कर उसी के अनुरूप आचरण करने वाला व्यक्ति ही वास्तविक अर्थों में सनातनी होता है। सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि सत्य, संस्कार, सद्भाव और समरसता को जीवन में उतारना ही सनातन का मूल भाव है। यह विचार आर्यावर्त षटदर्शन साधु मंडल भारत की प्रदेश अध्यक्ष साध्वी जयमाला दीदी ने मनासा में आयोजित 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग के दौरान व्यक्त किए। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के युवा विद्वान रामराष्ट्र आराधक साहित्याचार्य संत श्री चेतनराम जी की पावन प्रेरणा से मंदिरों की नगरी मनासा में धर्म, अध्यात्म, संस्कार, सामाजिक सद्भाव एवं समरसता के उद्देश्य को लेकर प्रत्येक मंगलवार को नगर के विभिन्न मंदिरों एवं क्षेत्रों में सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ व सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में प्रेस क्लब मनासा (रजिस्टर्ड) के सौजन्य से 100वें आयोजन का भव्य समागम हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में सनातन परिवार शामिल हुए। दीप प्रज्वलन एवं पूजन के साथ हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीहनुमान जी एवं अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आद्य आचार्य स्वामी श्री रामचरणजी महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं पूजन के साथ हुआ। प्रेस क्लब के संरक्षक मंडल के कैलाश सोढ़ानी, शब्बीर बोहरा, रामधन विजयवर्गीय, सुरेश कुमावत, हेमंत शर्मा, संजय व्यास, अध्यक्ष धर्मेंद्र पाटीदार, उपाध्यक्ष परसराम वर्मा, सचिव नरेंद्र कुशवाह, सहसचिव दिलीप बोराना सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने पूजन किया। इस अवसर पर मंगल कुशवाह, मनीष जोलान्या, राकेश गुर्जर, मंगल गोस्वामी, भरत कनेरिया, कुंजबिहारी कुशवाह, नरेंद्र राठौर, राकेश शर्मा, नमन यति, यशवंत राठौर सहित प्रेस क्लब के सदस्य मौजूद रहे। साध्वी जयमाला दीदी का किया स्वागत कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित साध्वी जयमाला दीदी का क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी, नगर निरीक्षक पुलिस नीलेश अवस्थी, प्रेस क्लब सदस्यों एवं सनातन सत्संग मंडल की ओर से स्वागत किया गया। भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण आयोजित भजन प्रवाह में विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, राजकुमार मारू, सत्यनारायण सोनी, मनीष, अर्पित शर्मा, कमल विजयवर्गीय, अरुण झंवर, विजय उपाध्याय एवं ओम सोनी ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गूंजता रहा। 25 अगस्त को होगा 101वां सामूहिक पाठ सनातन सत्संग मंडल ने 100वें आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रेस क्लब मनासा एवं सभी सनातन परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही आगामी 25 अगस्त मंगलवार को रात्रि 8:30 बजे श्री मनभावन हनुमान मंदिर, कृषि उपज मंडी मनासा में आयोजित होने वाले 101वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया गया।
    1
    NEWS:-सत्यता को जीवन में धारण कर आचरण करने वाला ही सनातनी : साध्वी जयमाला दीदी
मनासा में 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों सनातन परिवार हुए शामिल

मनासा। अपने जीवन में सत्यता को धारण कर उसी के अनुरूप आचरण करने वाला व्यक्ति ही वास्तविक अर्थों में सनातनी होता है। सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि सत्य, संस्कार, सद्भाव और समरसता को जीवन में उतारना ही सनातन का मूल भाव है। यह विचार आर्यावर्त षटदर्शन साधु मंडल भारत की प्रदेश अध्यक्ष साध्वी जयमाला दीदी ने मनासा में आयोजित 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग के दौरान व्यक्त किए।
उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के युवा विद्वान रामराष्ट्र आराधक साहित्याचार्य संत श्री चेतनराम जी की पावन प्रेरणा से मंदिरों की नगरी मनासा में धर्म, अध्यात्म, संस्कार, सामाजिक सद्भाव एवं समरसता के उद्देश्य को लेकर प्रत्येक मंगलवार को नगर के विभिन्न मंदिरों एवं क्षेत्रों में सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ व सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में प्रेस क्लब मनासा (रजिस्टर्ड) के सौजन्य से 100वें आयोजन का भव्य समागम हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में सनातन परिवार शामिल हुए।
दीप प्रज्वलन एवं पूजन के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीहनुमान जी एवं अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आद्य आचार्य स्वामी श्री रामचरणजी महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं पूजन के साथ हुआ। प्रेस क्लब के संरक्षक मंडल के कैलाश सोढ़ानी, शब्बीर बोहरा, रामधन विजयवर्गीय, सुरेश कुमावत, हेमंत शर्मा, संजय व्यास, अध्यक्ष धर्मेंद्र पाटीदार, उपाध्यक्ष परसराम वर्मा, सचिव नरेंद्र कुशवाह, सहसचिव दिलीप बोराना सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने पूजन किया।
इस अवसर पर मंगल कुशवाह, मनीष जोलान्या, राकेश गुर्जर, मंगल गोस्वामी, भरत कनेरिया, कुंजबिहारी कुशवाह, नरेंद्र राठौर, राकेश शर्मा, नमन यति, यशवंत राठौर सहित प्रेस क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
साध्वी जयमाला दीदी का किया स्वागत
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित साध्वी जयमाला दीदी का क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी, नगर निरीक्षक पुलिस नीलेश अवस्थी, प्रेस क्लब सदस्यों एवं सनातन सत्संग मंडल की ओर से स्वागत किया गया।
भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण
आयोजित भजन प्रवाह में विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, राजकुमार मारू, सत्यनारायण सोनी, मनीष, अर्पित शर्मा, कमल विजयवर्गीय, अरुण झंवर, विजय उपाध्याय एवं ओम सोनी ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गूंजता रहा।
25 अगस्त को होगा 101वां सामूहिक पाठ
सनातन सत्संग मंडल ने 100वें आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रेस क्लब मनासा एवं सभी सनातन परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही आगामी 25 अगस्त मंगलवार को रात्रि 8:30 बजे श्री मनभावन हनुमान मंदिर, कृषि उपज मंडी मनासा में आयोजित होने वाले 101वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया गया।
    user_MANISH PRAJAPATI
    MANISH PRAJAPATI
    Me Press Reporter मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.