logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उरई में दलित युवक पर दबंगो का हमला लूट व जान से मारने की धमकी उरई में दलित युवक पर दबंगो का हमला लूट व जान से मारने की धमकी #जालौन #उरई उरई । कोतवाली क्षेत्र में जातिगत उत्पीड़न और दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर में धुलाई सेंटर चलाकर जीविकोपार्जन करने वाले एक युवक के साथ दबंगों ने न केवल जातिसूचक गालियां दीं, बल्कि उसके घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट कर तमंचे के बल पर 42,500 रुपये लूट लिए। पीड़ित के अनुसार 05 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे न्यू ब्रेजा कार (UP 92 AU 3345) से चन्द्रपाल सिंह सेंगर अपने तीन साथियों के साथ शराब के नशे में धुलाई सेंटर पर पहुंचे और जबरन गाड़ी धुलवाने का दबाव बनाया। पैसे मांगने पर दबंगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए कहा कि “हम ठाकुर हैं, पैसे मांगने की हिम्मत कैसे की”, और मुफ्त में गाड़ी धोने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, अगले दिन 06 फरवरी की रात करीब 10 बजे दबंग दोबारा लाठी-डंडों व तमंचे के साथ पीड़ित के घर में घुस आए। आरोप है कि चन्द्रपाल सेंगर ने पीड़ित की छाती पर तमंचा लगाकर उसे जान से मारने की धमकी दी और अटैची में रखे 42,500 रुपये लूट लिए। यह रकम दुकानों के किराये की थी। घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद बताई जा रही है। पीड़ित का आरोप है कि 112 पर कॉल करने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और थाने में दी गई तहरीर के बाद भी आरोपी खुलेआम घूमकर दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाए तथा उसे सुरक्षा प्रदान की जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।

1 day ago
user_Orai Jalaun Times
Orai Jalaun Times
Orai, Jalaun•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Sugirv Kushwha
    1
    Post by Sugirv Kushwha
    user_Sugirv Kushwha
    Sugirv Kushwha
    Financial Analyst उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • भारतीय किसान यूनियन, जालौन की ओर से भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर विरोध जताया गया है।किसान यूनियन ने ज्ञापन के माध्यम से इस समझौते को रद्द करने की मांग की है। किसान यूनियन का कहना है कि इस समझौते से सस्ते विदेशी कृषि उत्पाद भारत में आ सकते हैं, जिससे स्थानीय किसानों को नुकसान हो सकता है। साथ ही डेयरी सेक्टर, खाद्य सुरक्षा व्यवस्था और पारंपरिक बीज व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका जताई गई है। किसान नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ व्यापार का मुद्दा नहीं बल्कि किसानों की आय, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि आत्मनिर्भरता से जुड़ा विषय है। किसान यूनियन ने सरकार से किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने की मांग की है।
    2
    भारतीय किसान यूनियन,  जालौन की ओर से भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर विरोध जताया गया है।किसान यूनियन ने ज्ञापन के माध्यम से इस समझौते को रद्द करने की मांग की है। किसान यूनियन का कहना है कि इस समझौते से सस्ते विदेशी कृषि उत्पाद भारत में आ सकते हैं, जिससे स्थानीय किसानों को नुकसान हो सकता है। साथ ही डेयरी सेक्टर, खाद्य सुरक्षा व्यवस्था और पारंपरिक बीज व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका जताई गई है।
किसान नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ व्यापार का मुद्दा नहीं बल्कि किसानों की आय, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि आत्मनिर्भरता से जुड़ा विषय है। किसान यूनियन ने सरकार से किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने की मांग की है।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Har Har Mahadev 🙏🙏🙏🙏🙏♥️🙏
    3
    Har Har Mahadev 🙏🙏🙏🙏🙏♥️🙏
    user_Sunil Sunil
    Sunil Sunil
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आज हम गए चौखी घणी जो कि राजस्थानी खाना खाइके वापस होटल आ गए हम सभी लोगों ने बहुत मजे किए शानदार रहा ये ट्रिप और अगली ट्रिप का इंतजार करना दोस्त
    1
    आज हम गए  चौखी घणी जो कि राजस्थानी खाना खाइके वापस होटल आ गए हम सभी लोगों ने बहुत मजे किए शानदार रहा ये ट्रिप और अगली ट्रिप का इंतजार करना दोस्त
    user_Ramnaresh vishwkarma
    Ramnaresh vishwkarma
    Advertising Photographer जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन जनपद के नदीगांव थाना क्षेत्र स्थित कन्हरी नहर में गुरुवार सुबह एक ग्रामीण के डूबने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कन्हरी गांव का रहने वाला हरदयाल बंशकार (52 वर्ष) पुत्र सुक्खे सुबह शौच क्रिया के लिए घर से निकला था। इसी दौरान जब व्यवभंगार के पास पहुंचा तभी उसका पैर फिसल गया और वह नहर के तेज बहाव में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नदीगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश अभियान शुरू कराया। काफी
    1
    जालौन जनपद के नदीगांव थाना क्षेत्र स्थित कन्हरी नहर में गुरुवार सुबह एक ग्रामीण के डूबने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कन्हरी गांव का रहने वाला हरदयाल बंशकार (52 वर्ष) पुत्र सुक्खे सुबह शौच क्रिया के लिए घर से निकला था। इसी दौरान जब व्यवभंगार के पास पहुंचा तभी उसका पैर फिसल गया और वह नहर के तेज बहाव में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में लापता हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नदीगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश अभियान शुरू कराया। काफी
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गुरसराय थाने में 24 हथियार नष्टः न्यायालय के आदेश पर परिसर में हुई विनिष्टीकरण की कार्रवाई
    1
    गुरसराय थाने में 24 हथियार नष्टः न्यायालय के आदेश पर परिसर में हुई विनिष्टीकरण की कार्रवाई
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • "राजपुर नगर पंचायत का ये कैसा विकास है? जैनपुर की मुख्य सड़क सड़क नहीं, कीचड़ का दलदल बन चुकी है! रोज़ गाड़ियां फंस रही हैं, बाइक सवार गिर रहे हैं, स्कूल जाते मासूम बच्चे चोटिल हो रहे हैं — और जिम्मेदार चुप हैं! टूटी सड़कें, बजबजाती नालियां, अंधेरे में डूबे चौराहे, खराब पड़े वाटर कूलर… आखिर जनता कब तक ये बदहाली झेले? ऊपर से योजनाओं में वसूली के आरोप! ये लापरवाही नहीं, जनता के साथ सीधा अन्याय है। चेतावनी साफ है — अब सब्र का बांध टूट रहा है, जवाब तो देना ही होगा!"
    1
    "राजपुर नगर पंचायत का ये कैसा विकास है? जैनपुर की मुख्य सड़क सड़क नहीं, कीचड़ का दलदल बन चुकी है! रोज़ गाड़ियां फंस रही हैं, बाइक सवार गिर रहे हैं, स्कूल जाते मासूम बच्चे चोटिल हो रहे हैं — और जिम्मेदार चुप हैं! टूटी सड़कें, बजबजाती नालियां, अंधेरे में डूबे चौराहे, खराब पड़े वाटर कूलर… आखिर जनता कब तक ये बदहाली झेले? ऊपर से योजनाओं में वसूली के आरोप! ये लापरवाही नहीं, जनता के साथ सीधा अन्याय है। चेतावनी साफ है — अब सब्र का बांध टूट रहा है, जवाब तो देना ही होगा!"
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Sugirv Kushwha
    1
    Post by Sugirv Kushwha
    user_Sugirv Kushwha
    Sugirv Kushwha
    Financial Analyst उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.