logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

असम के चुनावी सभा में गुमला विधायक भूषण तिर्की ने जेएमएम के लिए मांगा वोट चैनपुर (गुमला) : असम विधानसभा चुनाव में सियासी पारा पूरी तरह से चढ़ चुका है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्टार प्रचारक और गुमला के विधायक भूषण तिर्की ने असम के मजबट विधानसभा क्षेत्र में चुनावी हुंकार भरी है। चुनावी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की राजनीति पर कड़ा प्रहार किया और स्थानीय आदिवासियों से जेएमएम के समर्थन में एकजुट होकर वोट करने की पुरजोर अपील की। झ असम के मजबट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में बतौर स्टार प्रचारक पहुंचे विधायक भूषण तिर्की ने जनसंपर्क अभियान के दौरान बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की राजनीति आदिवासियों के हित में नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ही वह पार्टी है जो वास्तव में आदिवासियों के हकों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ती है। विधायक तिर्की ने मजबट विधानसभा क्षेत्र और असम में रह रहे भारी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने सभा में अपील की कि अपने अधिकारों की रक्षा मान-सम्मान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जेएमएम को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आदिवासियों से बीजेपी की नीतियों के खिलाफ जाकर तीर-धनुष (जेएमएम का चुनाव चिह्न) के पक्ष में भारी मतदान करने और पार्टी प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की

2 hrs ago
user_Nikhil Chauhan
Nikhil Chauhan
चैनपुर, गुमला, झारखंड•
2 hrs ago
7b98b8d8-7ca5-46c7-9de0-fd70f3c1ce5f

असम के चुनावी सभा में गुमला विधायक भूषण तिर्की ने जेएमएम के लिए मांगा वोट चैनपुर (गुमला) : असम विधानसभा चुनाव में सियासी पारा पूरी तरह से चढ़ चुका है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्टार प्रचारक और गुमला के विधायक भूषण तिर्की ने असम के मजबट विधानसभा क्षेत्र में चुनावी हुंकार भरी है। चुनावी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की राजनीति पर कड़ा प्रहार किया और स्थानीय आदिवासियों से जेएमएम के समर्थन में एकजुट होकर वोट करने की पुरजोर अपील की। झ असम के मजबट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में बतौर स्टार प्रचारक पहुंचे विधायक भूषण तिर्की ने जनसंपर्क अभियान के दौरान बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की राजनीति आदिवासियों के हित में नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ही वह पार्टी है जो वास्तव में आदिवासियों के हकों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ती है। विधायक तिर्की ने मजबट विधानसभा क्षेत्र और असम में रह रहे भारी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने सभा में अपील की कि अपने अधिकारों की रक्षा मान-सम्मान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जेएमएम को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आदिवासियों से बीजेपी की नीतियों के खिलाफ जाकर तीर-धनुष (जेएमएम का चुनाव चिह्न) के पक्ष में भारी मतदान करने और पार्टी प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की

More news from Jashpur and nearby areas
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Kunkuri, Jashpur•
    20 hrs ago
  • आप देख सकते हैं
    1
    आप देख सकते हैं
    user_Bikesh Oraon
    Bikesh Oraon
    Senha, Lohardaga•
    21 hrs ago
  • सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड अंतर्गत मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 से संबंधित सभी राजनैतिक दलों / बीएलए ii एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सभी बीएलओ को अपने अपने क्षेत्र में सभी घरों में स्टिकर को चिस्पा करने एवं नोशनल नंबर कैसे दर्शाया जाना है, से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही योग्य मतदाता किसी भी प्रकार से छूटे ना इसके बारे में बतलाया गया। सभी उपस्थित बीएलए-ii को SIR से संबंधित बीएलओ को विशेष सहयोग प्रदान करने तथा वैसे मतदाता जो बाहर से आए है जैसे शादी कर बहू आई है और उनका मैपिंग नहीं हुआ है तो उन्हें उनके माता पिता का 2003 के मतदाता सूची लेकर मैपिंग का कार्य किया जाना है l बैठक में रमेश कुमार यादव प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिसई, सोमराई कीड़ो प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सिसई, सुमित केशरी निर्वाचन शाखा सिसई सहित सभी निर्वाचन पर्यवेक्षक सहायक अभियंता ,कनीय अभियंता एवं पंचायत सचिव उपस्थित रहे ।
    4
    सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड अंतर्गत मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 से संबंधित सभी राजनैतिक दलों / बीएलए  ii एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सभी बीएलओ को अपने अपने क्षेत्र में सभी घरों में स्टिकर को चिस्पा करने एवं नोशनल नंबर कैसे दर्शाया जाना है, से संबंधित प्रशिक्षण दिया  गया। साथ ही योग्य मतदाता किसी भी प्रकार से छूटे ना इसके बारे में बतलाया गया।  सभी उपस्थित बीएलए-ii को SIR से संबंधित बीएलओ को विशेष सहयोग प्रदान करने तथा वैसे मतदाता जो बाहर से आए है जैसे शादी कर बहू आई है और उनका मैपिंग नहीं हुआ है तो उन्हें उनके माता पिता का 2003 के मतदाता सूची लेकर मैपिंग का कार्य किया जाना है l 
बैठक में रमेश कुमार यादव प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिसई, सोमराई कीड़ो प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सिसई, सुमित केशरी निर्वाचन शाखा सिसई सहित सभी निर्वाचन पर्यवेक्षक सहायक अभियंता ,कनीय अभियंता एवं पंचायत सचिव उपस्थित रहे ।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    21 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    22 hrs ago
  • Post by Jharkhand local news
    1
    Post by Jharkhand local news
    user_Jharkhand local news
    Jharkhand local news
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    23 hrs ago
  • Post by Mr Dayashankar Yadav
    1
    Post by Mr Dayashankar Yadav
    user_Mr Dayashankar Yadav
    Mr Dayashankar Yadav
    Local News Reporter शंकरगढ़, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    29 min ago
  • कोलेबिरा: प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बरसलोया स्थित राहसगुड़ी मंदिर परिसर में आयोजित चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के दूसरे दिन अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य रूप से किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कीर्तन की शुरुआत गांव की महिला कीर्तन मंडली एवं पुरुष कीर्तन मंडली द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पारंपरिक वाद्ययंत्रों—मृदंग, मंजीरा एवं करताल की मधुर ध्वनि के साथ जब हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ, तो पूरा क्षेत्र *“हरे राम, हरे राम, राम-राम हरे-हरे ! हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे !!”* के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबकर नृत्य एवं भजन में लीन हो गए, जिससे मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास का क्षेत्र भी आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। कीर्तन के दौरान महिलाओं, पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। सभी वर्ग के लोग एक साथ भक्ति में लीन होकर भगवान का स्मरण कर रहे हैं, जो गांव की एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। स्थानीय कीर्तन मंडलियों के साथ-साथ झारखंड एवं पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी कीर्तन दलों की भागीदारी रहेगी। एवं इसी क्रम में लगातार 48 घंटे तक चलने वाले इस अखंड हरिनाम संकीर्तन ने पूरे बरसलोया गांव को धार्मिक रंग में रंग दिया है। दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं और कीर्तन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। आयोजन समिति रामनवमी मेला समिति, नव युवक संघ बरसलोया के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि, कार्यक्रम के तीसरे दिन, यानी 2 अप्रैल को भव्य एवं आकर्षक झांकियों के साथ विशाल मेला का आयोजन किया जाएगा। भगवान श्रीराम, माता सीता, हनुमान जी एवं अन्य देवी-देवताओं की जीवंत झांकियां श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगी। मेले में विभिन्न प्रकार की रंग बिरंगे दुकान लगाई जाएगी। कार्यक्रम के अंतिम दिन, 3 अप्रैल को पूर्णाहूति के साथ भव्य नगर भ्रमण (शोभा यात्रा) निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु भक्ति गीतों एवं जयकारों के साथ पूरे गांव का भ्रमण करेंगे। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें बच्चों एवं युवाओं द्वारा नृत्य, भजन एवं अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। _धार्मिक अनुष्ठान का संचालन पंडित लखेश्वर पंडा, पवन शर्मा एवं मानस रंजन पंडा द्वारा विधि-विधानपूर्वक कराया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो रहे हैं। इस आयोजन में यजमान की भूमिका अमित सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी बिनीता देवी श्रद्धापूर्वक निभा रहे हैं। वहीं माला जापक के रूप में सुधांशु शेखर आचार्य, गणेश दास, बालेश्वर मिश्रा, श्रेयांश होता, एवं दिलेश्वर पंडा, के साथ साथ और भी कोई कोई निरंतर हरिनाम जप कर वातावरण को पवित्र बना रहे हैं।_ *_आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अध्यक्ष रोहित कुमार साहु, सचिव सुनीत पति, कोषाध्यक्ष पुरन कुमार साहु, उपाध्यक्ष प्रमोद सोनी, सह सचिव दिनेश साहु, सह कोषाध्यक्ष महेंद्र साहु, मुख्य संरक्षक अमित कुमार सिंह, संरक्षक ओमप्रकाश साहु, दिलीप पंडा, अयोध्या सोनार, रोहित सिंह, राधेश्याम सोनी तथा सदस्य सकिंदर ओहदार, दीपक साहु, अनुप साहु, शुभम साहु, अविनाश पंडा, पूनम देवी, सुमति देवी, सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।_* _श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति, भक्ति का उत्साह एवं सामूहिक सहभागिता इस धार्मिक आयोजन को भव्य और सफल बना रही है। ग्राम बरसलोया में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल आस्था का केंद्र बना हुआ है, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना का भी अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।_
    1
    कोलेबिरा: प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बरसलोया स्थित राहसगुड़ी मंदिर परिसर में आयोजित चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के दूसरे दिन अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य रूप से किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कीर्तन की शुरुआत गांव की महिला कीर्तन मंडली एवं पुरुष कीर्तन मंडली द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पारंपरिक वाद्ययंत्रों—मृदंग, मंजीरा एवं करताल की मधुर ध्वनि के साथ जब हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ, तो पूरा क्षेत्र *“हरे राम, हरे राम, राम-राम हरे-हरे ! हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे !!”* के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबकर नृत्य एवं भजन में लीन हो गए, जिससे मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास का क्षेत्र भी आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। कीर्तन के दौरान महिलाओं, पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। सभी वर्ग के लोग एक साथ भक्ति में लीन होकर भगवान का स्मरण कर रहे हैं, जो गांव की एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। स्थानीय कीर्तन मंडलियों के साथ-साथ झारखंड एवं पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी कीर्तन दलों की भागीदारी रहेगी। एवं इसी क्रम में लगातार 48 घंटे तक चलने वाले इस अखंड हरिनाम संकीर्तन ने पूरे बरसलोया गांव को धार्मिक रंग में रंग दिया है। दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं और कीर्तन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। आयोजन समिति रामनवमी मेला समिति, नव युवक संघ बरसलोया के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि, कार्यक्रम के तीसरे दिन, यानी 2 अप्रैल को भव्य एवं आकर्षक झांकियों के साथ विशाल मेला का आयोजन किया जाएगा। भगवान श्रीराम, माता सीता, हनुमान जी एवं अन्य देवी-देवताओं की जीवंत झांकियां श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगी। मेले में विभिन्न प्रकार की रंग बिरंगे दुकान लगाई जाएगी। कार्यक्रम के अंतिम दिन, 3 अप्रैल को पूर्णाहूति के साथ भव्य नगर भ्रमण (शोभा यात्रा) निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु भक्ति गीतों एवं जयकारों के साथ पूरे गांव का भ्रमण करेंगे। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें बच्चों एवं युवाओं द्वारा नृत्य, भजन एवं अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
_धार्मिक अनुष्ठान का संचालन पंडित लखेश्वर पंडा, पवन शर्मा एवं मानस रंजन पंडा द्वारा विधि-विधानपूर्वक कराया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो रहे हैं। इस आयोजन में यजमान की भूमिका अमित सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी बिनीता देवी श्रद्धापूर्वक निभा रहे हैं। वहीं माला जापक के रूप में सुधांशु शेखर आचार्य, गणेश दास, बालेश्वर मिश्रा, श्रेयांश होता, एवं दिलेश्वर पंडा, के साथ साथ और भी कोई कोई निरंतर हरिनाम जप कर वातावरण को पवित्र बना रहे हैं।_
*_आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अध्यक्ष रोहित कुमार साहु, सचिव सुनीत पति, कोषाध्यक्ष पुरन कुमार साहु, उपाध्यक्ष प्रमोद सोनी, सह सचिव दिनेश साहु, सह कोषाध्यक्ष महेंद्र साहु, मुख्य संरक्षक अमित कुमार सिंह, संरक्षक ओमप्रकाश साहु, दिलीप पंडा, अयोध्या सोनार, रोहित सिंह, राधेश्याम सोनी तथा सदस्य सकिंदर ओहदार, दीपक साहु, अनुप साहु, शुभम साहु, अविनाश पंडा, पूनम देवी, सुमति देवी, सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।_* 
_श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति, भक्ति का उत्साह एवं सामूहिक सहभागिता इस धार्मिक आयोजन को भव्य और सफल बना रही है। ग्राम बरसलोया में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल आस्था का केंद्र बना हुआ है, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना का भी अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।_
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by Sonesh Oraon
    1
    Post by Sonesh Oraon
    user_Sonesh Oraon
    Sonesh Oraon
    Kairo, Lohardaga•
    18 hrs ago
  • Post by युवा भारत
    1
    Post by युवा भारत
    user_युवा भारत
    युवा भारत
    Doctor कोलेबिरा, सिमडेगा, झारखंड•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.