लखनऊ शास्त्री नगर से बड़ी खबरलखनऊ में गैस घोटाले का पर्दाफाश, पत्रकारों पर ही पुलिस का दबाव! राजधानी लखनऊ के शास्त्री नगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब त्रिवेदी गैस सर्विस का बड़ा खेल मौके पर पकड़ा गया। उपभोक्ता संत कलावती द्वारा 24 मार्च 2026 को बुक कराया गया गैस सिलेंडर जब डिलीवरी के लिए पहुंचा, तो स्थानीय लोगों ने शक के आधार पर सिलेंडर को तौलने की मांग की। 👉 तौल में खुला बड़ा राज मौके पर सिलेंडर तौला गया तो उसमें पूरे 4 किलो गैस कम निकली। यह साफ तौर पर उपभोक्ताओं के साथ खुली लूट का मामला सामने आया। 👉 पत्रकारों की एंट्री, सच उजागर सूचना मिलते ही पत्रकारों की टीम मौके पर पहुंची और हाकर शिव बहादुर यादव से पूछताछ की। उसने साफ कहा कि “मालिक आ रहे हैं।” 👉 मालिक की एंट्री और माहौल गर्म कुछ ही देर में गैस एजेंसी मालिक विक्की गुप्ता एक पत्रकार के साथ फोरव्हीलर से पहुंचे। उनके साथ 112 पुलिस का एक होमगार्ड और सिपाही भी मौजूद थे। 👉 सवालों से बौखलाई पुलिस, पत्रकारों को धमकी हैरानी की बात यह रही कि गैस चोरी के आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने पत्रकारों से ही पूछताछ शुरू कर दी। जब पत्रकारों ने 112 पुलिस की वीडियो रिकॉर्डिंग का विरोध किया, तो पांडेयगंज चौकी से दरोगा रजत सिंह, शिवम मौर्य और अन्य सिपाही मौके पर पहुंचे और पत्रकारों के नाम नोट कर मुकदमा लिखने की धमकी देने लगे। 👉 सबूत गायब, आरोपी फरार पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर मौके से खाली सिलेंडर और 4 किलो कम गैस वाला सिलेंडर सहित कुल 5 सिलेंडर जब्त कर लिए, लेकिन आरोप है कि यह सबूत भी गायब करने की साजिश थी। इसी बीच विक्की गुप्ता पुलिस का खौफ दिखाकर मौके से फरार हो गया। ⚠️ बड़ा सवाल क्या लखनऊ में गैस एजेंसियां खुलेआम उपभोक्ताओं को लूट रही हैं? क्या पुलिस प्रशासन आरोपियों को बचाने में लगा है? पत्रकारों की आवाज दबाने की कोशिश क्यों? 📢 पत्रकारों की मांग: इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और उपभोक्ताओं को न्याय मिले। 👉 यह सिर्फ गैस की चोरी नहीं, आम जनता के हक पर सीधा हमला है!
लखनऊ शास्त्री नगर से बड़ी खबरलखनऊ में गैस घोटाले का पर्दाफाश, पत्रकारों पर ही पुलिस का दबाव! राजधानी लखनऊ के शास्त्री नगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब त्रिवेदी गैस सर्विस का बड़ा खेल मौके पर पकड़ा गया। उपभोक्ता संत कलावती द्वारा 24 मार्च 2026 को बुक कराया गया गैस सिलेंडर जब डिलीवरी के लिए पहुंचा, तो स्थानीय लोगों ने शक के आधार पर सिलेंडर को तौलने की मांग की। 👉 तौल में खुला बड़ा राज मौके पर सिलेंडर तौला गया तो उसमें पूरे 4 किलो गैस कम निकली। यह साफ तौर पर उपभोक्ताओं के साथ खुली लूट का मामला सामने आया। 👉 पत्रकारों की एंट्री, सच उजागर सूचना मिलते ही पत्रकारों की टीम मौके पर पहुंची
और हाकर शिव बहादुर यादव से पूछताछ की। उसने साफ कहा कि “मालिक आ रहे हैं।” 👉 मालिक की एंट्री और माहौल गर्म कुछ ही देर में गैस एजेंसी मालिक विक्की गुप्ता एक पत्रकार के साथ फोरव्हीलर से पहुंचे। उनके साथ 112 पुलिस का एक होमगार्ड और सिपाही भी मौजूद थे। 👉 सवालों से बौखलाई पुलिस, पत्रकारों को धमकी हैरानी की बात यह रही कि गैस चोरी के आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने पत्रकारों से ही पूछताछ शुरू कर दी। जब पत्रकारों ने 112 पुलिस की वीडियो रिकॉर्डिंग का विरोध किया, तो पांडेयगंज चौकी से दरोगा रजत सिंह, शिवम मौर्य और अन्य सिपाही मौके पर पहुंचे और पत्रकारों के नाम नोट कर मुकदमा लिखने की धमकी
देने लगे। 👉 सबूत गायब, आरोपी फरार पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर मौके से खाली सिलेंडर और 4 किलो कम गैस वाला सिलेंडर सहित कुल 5 सिलेंडर जब्त कर लिए, लेकिन आरोप है कि यह सबूत भी गायब करने की साजिश थी। इसी बीच विक्की गुप्ता पुलिस का खौफ दिखाकर मौके से फरार हो गया। ⚠️ बड़ा सवाल क्या लखनऊ में गैस एजेंसियां खुलेआम उपभोक्ताओं को लूट रही हैं? क्या पुलिस प्रशासन आरोपियों को बचाने में लगा है? पत्रकारों की आवाज दबाने की कोशिश क्यों? 📢 पत्रकारों की मांग: इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और उपभोक्ताओं को न्याय मिले। 👉 यह सिर्फ गैस की चोरी नहीं, आम जनता के हक पर सीधा हमला है!
- मथुरा- यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा जिले में एक टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई बताया जा रहा है कि बस में श्रीलंका के पर्यटक सवार थे, जो दिल्ली से आगरा की ओर जा रहे थे गनीमत रही कि हादसे में सभी पर्यटक सुरक्षित बच गए, समय रहते उन्हें बस से बाहर निकाल लिया गया1
- तीन महिलाओं को पूछताछ के लिए पुलिस थाने लेकर आई महिलाओं से थाने में पूछताछ जारी*1
- वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में गेट नंबर एक पर गार्ड्स और श्रद्धालुओं में मारपीट हो गई। रात में मंदिर के पट बंद हो चुके थे तभी कुछ श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। गार्ड्स और श्रद्धालुओं में बहस हुई और फिर मारपीट होने लगी। इस पर एक दुकानदार वीडियो बनाने लगा तो गार्ड्स ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इससे दुकानदारों में रोष फैल गया और जहां गार्ड्स रहते थे, दुकानदार वहां पहुंच गए। वहां भी झड़प हुई।1
- स्टाफ पर उठे सवाल लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक ओर डीसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में शहरभर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने, जाम से राहत दिलाने और अवैध डग्गामार वाहनों पर शिकंजा कसने का कार्य लगातार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दुबग्गा चौराहे पर इन सख्त निर्देशों की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, दुबग्गा चौराहे पर लंबे समय से अवैध डग्गामार बसों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे वहां अवैध बस स्टैंड जैसी स्थिति बन गई है। सबसे गंभीर बात यह है कि यह सब उस समय हो रहा है जब यातायात पुलिस के उच्च अधिकारी लगातार अभियान चलाकर सड़कों को जाममुक्त करने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने में जुटे हैं। आरोप है कि स्थानीय स्तर पर तैनात टीआई, सहायक टीआई और टीएसआई की लापरवाही या कथित मिलीभगत के कारण अवैध डग्गामार बसों का संचालन बेखौफ जारी है। सूत्रों की मानें तो “इकजाई” के नाम पर हर माह मोटी रकम वसूली की चर्चा भी क्षेत्र में जोरों पर है, जिसके चलते इन अवैध वाहनों का जमावड़ा लगातार बना रहता है। जहां एक तरफ डीसीपी ट्रैफिक और उच्च अधिकारी शहर में नियम व्यवस्था मजबूत करने के लिए सख्त कार्रवाई कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दुबग्गा चौराहे पर अवैध बसों का कब्जा स्थानीय पुलिसिंग पर सवाल खड़े कर रहा है। सड़क किनारे खड़ी डग्गामार बसें न केवल यातायात बाधित कर रही हैं, बल्कि आम जनता, यात्रियों और राहगीरों के लिए भी परेशानी का सबब बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उच्च अधिकारियों के निर्देशों का सही तरीके से पालन कराया जाए, तो दुबग्गा चौराहे पर लगने वाला यह अवैध बस अड्डा तत्काल खत्म हो सकता है। अब जरूरत है कि यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले का संज्ञान लें, जांच कराएं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें, ताकि अवैध डग्गामार बसों के इस खेल पर पूरी तरह रोक लग सके। जनता का सवाल: जब डीसीपी ट्रैफिक शहर को जाममुक्त बनाने में जुटे हैं, तो दुबग्गा चौराहे पर आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है अवैध डग्गामार बस स्टैंड? डीसीपी ट्रैफिक के अभियान को पलीता! दुबग्गा चौराहे पर अवैध डग्गामार बसों का अड्डा कायम : उच्च अधिकारियों के सख्त निर्देश बेअसर! दुबग्गा चौराहे पर स्थानीय स्टाफ की नाक के नीचे अवैध बस स्टैंड1
- ब्रेकिंग न्यूज़ ✍️ लखनऊ खबर थाना अलीगंज *सीतापुर रोड पर बीच सड़क पर हुई जमकर मारपीट* *दो युवक आपस में भिड़े मामूली कहासुनी में युवक ने जड़ा थप्पड़* *मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल* अब तक टीवी न्यूज़ चैनल से पत्रकार विजय मिश्रा1
- राजधानी लखनऊ के हुसडि़या चौराहा के पास नियर शर्मा चाय दुकान के अपोजिट अचानक बिना बारिश के रोड धस गई मौके पर ट्रैफिक T Si गोमती नगर व सह कर्मीयों द्वारा बेरिकेटिंग लगा कर रूट डायवर्ड किया गया|| स्थानीय लोगों ने चिंता जताई कि बिना वारिश के रोड धंसना कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा हो रहा है|| स्थानीय लोगों का आरोप है गुणवत्ता P W D व नगर निगम पर सवाल खड़ा हो रहा|| गोमती नगर जोन 4 क्षेत्र के अंतर्गत हुसडिया चौराहा||1
- मथुरा में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महौली फ्लाईओवर के पास बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टरों से लदा एक ट्रॉला अचानक असंतुलित होकर फ्लाईओवर की दीवार से लटक गया। हादसे के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में चालक और परिचालक घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।1
- राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में मकान बेचने के दबाव और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है* *न्यू हैदरगंज निवासी अज़रा परवीन ने अपनी सहेली हिना खान और उसके परिजनों पर उत्पीड़न व गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है* *पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है*1