Shuru
Apke Nagar Ki App…
अहम खबर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने जे०पी० गंगा पथ स्थित दीघा गोलंबर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान में माननीय मुख्यमंत्री जी ने हस्ताक्षर कर अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी ने 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' के आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक होनेवाला है। आजादी के बाद सबसे ज्यादा महिलाओं को ताकत देनेवाला विधयेक यदि आज लोकसभा से पारित होता है तो आज का दिन (17 अप्रैल) इस देश की महिलाओं के लिए क्रांतिकारी दिन होगा।
तुफैल अहमद (राजा भाई)
अहम खबर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने जे०पी० गंगा पथ स्थित दीघा गोलंबर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान में माननीय मुख्यमंत्री जी ने हस्ताक्षर कर अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी ने 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' के आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक होनेवाला है। आजादी के बाद सबसे ज्यादा महिलाओं को ताकत देनेवाला विधयेक यदि आज लोकसभा से पारित होता है तो आज का दिन (17 अप्रैल) इस देश की महिलाओं के लिए क्रांतिकारी दिन होगा।
More news from बिहार and nearby areas
- प्यार में पागल होकर, घर से भागल लड़की, न घर कि है न घाट की.घटना समस्तीपुर जिले के विधापतिनगर थाना क्षेत्र के चमथा गाँव की बताई जा रही है. जहां लड़की भागी किसी और के साथ, परिजन प्रताड़ित कर रहा है किसी और को.1
- मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में भारत गणना 2027 (जनगणना) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में राजकीयकृत मध्य विद्यालय, कल्याणपुर बस्ती में सुपरवाइजर एवं प्रगणकों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं एवं फील्ड कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के नोडल पदाधिकारी डॉ. नवकंज कुमार ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) किया जाएगा, जो 2 मई से 31 मई तक चलेगा। इसके साथ ही स्वयं गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का कार्य 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक निर्धारित किया गया है, जिसके तहत नागरिक स्वयं अपने विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को उनके दायित्वों के प्रति पूरी तरह प्रशिक्षित करना है, ताकि जनगणना कार्य को सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। इस दौरान प्रतिभागियों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया, डाटा संग्रहण, मोबाइल ऐप के उपयोग और अन्य आवश्यक तकनीकी जानकारी भी दी जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 16 सुपरवाइजर एवं 160 प्रगणक भाग ले रहे हैं। इन्हें ट्रेनर संजीत ठाकुर, सुबोध राम, धर्मेंद्र राम, राजीव कुमार, संजय कुमार एवं अमरनाथ राम द्वारा चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सरोज कुमार राय, विनय कुमार, विजय कुमार सिंह, पूजा कुमारी, अर्चना यादव, त्रिभुवन चौपाल, पंकज राय, मनोज कुमार, रामनाथ राय, अभिनव कुमार, मनोज शर्मा, विवेक कुमार, कुंदन कुमार, राहुल झा मो.हाशिम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रशासन का मानना है कि प्रशिक्षित कर्मियों की मदद से इस बार जनगणना कार्य को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सकेगा।1
- बिहार के 24 वे मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने लोक भवन में 15 अप्रैल 2026 को लिया शपथ, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के साथ ही भाजपा का बिहार में पहला मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य सम्राट चौधरी को प्राप्त हुआ साथ हैं नीतीश युग के 20 वर्षों का अंत एवं सम्राट युग का हुआ शुभारंभ देखते हैं बिहार के जनता के उम्मीद पर कितना खरा उतर पाते हैं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।1
- बिहार राज्य में स्व- गणना की शुरुआत आज (17.04.2026) से हो चुकी है। स्व- गणना पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपनी जानकारी 01.05.2026 तक भर सकते हैं।3
- फुललपूर PACS चुनाव इस बार सिर्फ एक चुनाव नहीं… बल्कि किसानों के हक, सम्मान और भविष्य की लड़ाई बन चुका है। सालों से जिन समस्याओं से किसान जूझ रहे हैं— महंगी जुताई, खाद-बीज की कमी और फसल का सही दाम न मिलना… अब उन सभी मुद्दों पर खुलकर बात हो रही है। अजय कुमार जी ने किसानों के लिए बड़े वादे किए हैं— 👉 आधी कीमत पर जुताई 👉 समय पर उन्नत खाद और बीज 👉 आधुनिक PACS गोदाम का निर्माण 👉 बिचौलियों से मुक्ति अब सवाल ये है… क्या इस बार सच में बदलेगी फुललपूर की तस्वीर? आप क्या सोचते हैं? 👉 कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं 👉 पोस्ट को शेयर करें ताकि हर किसान तक यह बात पहुंचे आपका एक वोट… बदल सकता है भविष्य!1
- समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बाधी गांव में एक युवक का हथियार के साथ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक खुलेआम हथियार लहराते नजर आ रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। हालांकि वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। #Samastipur #BiharNews #ViralVideo #CrimeNews #WeaponViral #Karpurigram #BreakingNews #Trending #LocalNews #PoliceInvestigation #IllegalArms #BiharPolice #NewsUpdate #Alert वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।1
- कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बागी गांव में किसान रामचंद्र सिंह की हत्या के बाद में गुरुवार को उनके पुत्र के दिल्ली से लौटने पर गुरुवार की शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया है।1
- समस्तीपुर नगर थाना ओवरब्रिज पर हाइवा और बालु लोडेड ट्रक मे भीषण टक्कर.1