रैपूरा भदौरिया में समय से पहले होलिका में आग, ग्रामीणों में आक्रोश रैपूरा भदौरिया में समय से पहले होलिका में आग, ग्रामीणों में आक्रोश पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव रैपूरा भदौरिया गांव में सोमवार दोपहर होलिका दहन से पूर्व तैयार किए गए लकड़ी और उपलों के ढेर में अचानक आग लगने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने होली पूजन के बाद निर्धारित स्थान पर होलिका दहन के लिए लकड़ी और उपले एकत्र किए थे। इसी दौरान अचानक ढेर में आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर आग पर काबू पाया । घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल रहा। कुछ ग्रामीणों ने अराजक तत्वों द्वारा शरारतपूर्वक आग लगाने की आशंका जताई, जबकि अन्य लोगों का कहना है कि पूजन के दौरान जलाई गई अगरबत्ती या दीपक से भी आग लग सकती है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई और शांति बनाए रखने की अपील की। मामले की जांच की जा रही है।

- ek dusre per kis tarah Se faoda Se hamla1
- Post by Soni Verma1
- आगरा के थाना सैया क्षेत्र में ऑटो चालक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि 14 फरवरी को आरोपियों ने ऑटो चालक विजयपाल के साथ कुकर्म का प्रयास किया था। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की और नाले में धक्का देकर दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक का बैग और दस्तावेज भी बरामद किए हैं। दोनों से पूछताछ जारी है।1
- Post by धर्मेंद्र कुमार राजपूत1
- yah gay khuli Hui ghumti Hain inko jald se jald pakda jaaye aise kuda khati hai yah bimar pad jaati Hain isliye mahoday Se Meri gujarish Hai yah gay gaushala pahunchai jaaye1
- अयोध्या में शर्मनाक घटना! 🚨 हनुमानगढ़ी मंदिर में पुलिसकर्मी द्वारा श्रद्धालु को गाली देने और धक्कामुक्की का वीडियो वायरल। श्रद्धालु का आरोप है कि VIP दर्शन के नाम पर उगाही हो रही है। इस विवाद के बाद युवक का भी गुस्सा फूट पड़ा। आस्था के केंद्र पर खाकी का ऐसा बर्ताव सवालों के घेरे में है। मंदिर परिसर में मर्यादा का उल्लंघन! Trand News India1
- truck wale ne police ki gaadi ko ghasita1
- आगरा रेलवे स्टेशन का खौफनाक वीडियो! बताया जा रहा है कि यह वीडियो आगरा रेलवे स्टेशन का है, जहाँ एक महिला बार-बार चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश करती नजर आ रही है। हर बार उसका संतुलन बिगड़ता है और वह प्लेटफॉर्म पर गिर जाती है। कुछ सेकंड की लापरवाही उसकी जान ले सकती थी, लेकिन किस्मत ने साथ दिया और वह बाल-बाल बच गई। रेलवे स्टेशन पर ऐसी लापरवाही न सिर्फ खुद की जान के लिए खतरा है, बल्कि दूसरों को भी जोखिम में डाल सकती है। यह वीडियो एक चेतावनी है — चलती ट्रेन में चढ़ना या उतरना जानलेवा साबित हो सकता है। कृपया ऐसी गलती न करें। एक पल की जल्दबाज़ी जिंदगीभर का पछतावा बन सकती है।1
- Post by Pawan Gupta1