मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 106 जोड़े बने हमसफर दुबेपुर ब्लॉक परिसर में गूंजे वैदिक मंत्र,जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 106 जोड़े बने हमसफर दुबेपुर ब्लॉक परिसर में गूंजे वैदिक मंत्र,जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद सुल्तानपुर। विकास खंड दुबेपुर परिसर सोमवार को उत्सव स्थल में तब्दील हो गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 106 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। सुबह से ही ब्लॉक परिसर में साज-सज्जा, मंगल गीत और वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज रही।निर्धारित मुहूर्त पर पंडितों ने विधि-विधान से विवाह संस्कार संपन्न कराए। वर-वधुओं ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजन व स्थानीय लोग मौजूद रहे।मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिल्पा सिंह ने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सहारा बन रही है। इससे सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिल रहा है और बेटियों के विवाह की चिंता से परिवारों को राहत मिलती है। उन्होंने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह में जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह, खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह, एडीओ पंचायत दिनेश सिंह,आरज़ू नैयर सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

- थाना देल्हूपुर पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में हत्या के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्त/ अभियुक्ता को गिरफ्तार कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में- अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी) शैलेन्द्र लाल की बाइट ।1
- सुल्तानपुर के बंधुआ कला थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकरा गया, जिसके बाद ट्रक में आग लग गई और चालक केबिन में फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।2
- *थाना जेठवारा पर सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्रान्तर्गत 01 व्यक्ति का धर्म परिवर्तन कर उसका नाम परिवर्तित कर दिया गया है, थाना स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में-1
- Post by Raju.u.p.441
- Avadhi Singer Sanjay Yaduvanshi के गानों में भी दिख रहा है सामाजिक विघटन का आईना1
- Pratapgarh News || दिनदहाड़े गुंडागर्दी! बाजार से घर लौटते शख्स को बाइक सवार ने पीटा इस वीडियो में देखें पूरी घटना की सच्चाई और जमीनी हकीकत। क्या है पूरा मामला? किस वजह से बढ़ा विवाद और क्या कह रहे हैं स्थानीय लोग? 👉 घटना से जुड़े मुख्य तथ्य 👉 प्रशासन की कार्रवाई 👉 आगे क्या हो सकता है? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें। अगर आप ऐसे ही ताजा और निष्पक्ष समाचार देखना चाहते हैं तो हमारे चैनल को Like, Share और Subscribe करना न भूलें। अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए हमसे संपर्क करें। #BreakingNews #GroundReport #LatestNews #JPMNews1
- दिनांक 23 फरवरी 2026 प्रतापगढ़। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम एक बार फिर जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की किरण साबित हुआ। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने दूर-दराज ग्रामीण अंचलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की। जनसुनवाई के दौरान अदमापुर (सण्डवा चन्द्रिका) निवासी मीरा देवी पत्नी स्वर्गीय पूर्णवासी को राहत प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए जिला राइफल क्लब प्रतापगढ़ के खाते से त्वरित आर्थिक मदद हेतु 20 हजार रुपये का चेक उन्हें सौंपा। इसके साथ ही पूर्ति विभाग की ओर से उन्हें अन्त्योदय राशन कार्ड का लाभ भी उपलब्ध कराया गया, जिससे अब उनके परिवार को नियमित रूप से सस्ता खाद्यान्न मिल सकेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ हेतु कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, जल्द ही उसका भी लाभ मीरा देवी को प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि 20 फरवरी 2026 की जनसुनवाई में जिलाधिकारी को मीरा देवी ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया था कि वह भूमिहीन और अत्यंत गरीब विधवा हैं। उनके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं और परिवार के भरण-पोषण का कोई स्थायी साधन नहीं है। पक्का मकान न होने के कारण वह एक जर्जर छप्पर में बच्चों के साथ किसी तरह जीवन यापन कर रही हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास और अन्त्योदय राशन कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी को अन्त्योदय कार्ड बनवाने के निर्देश दिए, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें शीघ्र लाभ मिल सका। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने जनसुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। मीरा देवी को मिली आर्थिक सहायता और राशन कार्ड से उनके परिवार को राहत मिली है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति भी मौजूद रहे। ---------------------- जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित2
- बदलापुर में टीईटी अनिवार्यता के विरोध को लेकर शिक्षकों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 ने आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। यह निर्णय संघ के जिलाध्यक्ष अनिल यादव के आवास पर आयोजित बैठक में लिया गया। जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। सेवा सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए सभी शिक्षकों को संगठित होकर संघर्ष करना होगा। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल प्रकाश यादव ने भी शिक्षकों से एकजुट रहने का आह्वान किया। आंदोलन के तहत 23, 24 और 25 फरवरी को शिक्षक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में कई शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- राजेपुर त्रिमुहानी रामेश्वरम मंदिर पर गोमती नदी घाट पर 120 मीटर आरसीसी स्नान घाट, बनवाया जाए क्योंकि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 5 लाख श्रद्धालु-स्नानार्थी राजेपुर गोमती घाट पर स्नान करते हैं, और प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु-भक्तगण स्नान करते हैं, कच्चा घाट होने की वजह से कीचड़ में चलना पड़ता है,। रामेश्वरम मंदिर से गोमती नदी तक 300 मीटर आरसीसी रोड बनवा जाए ईट की बनी 50 वर्ष पुरानी खड़ंजा बालू मिट्टी पर बना होने के कारण पूरा धस गया है टूट गई है श्रद्धालुओं को आने-जाने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, राजेपुर रामेश्वरम मंदिर के आसपास पुलिस चौकी की स्थापना की जाएं, यहां पर ताश पत्ते खेलने वाले जुगाड़ी भारी संख्या में हमेशा शराब की बोतल रख कर जुआ खेलते रहते हैं स्मृति डकैती अपराध आम बात हो गई है आसपास के क्षेत्र पर इसका प्रभाव पड़ रहा है 50 वर्षों से यह मांग चल रही है डॉक्टर कौस्तुभने मंदिर पर कहा था पुलिस चौकी की स्थापना करूंगा अभी तक चौकी स्थापित नहीं हुआ, और नरेंद्र बहादुर सिंह ग्राम राजेपुर की बैनामा चक संख्या 1243 में 14.7 एयर जमीन को चक संख्या 1245 की ठीक बगल देने की मांग सन 2000 का बैनामा 26 वर्ष बाद भी आज तक जमीन कब्जा नहीं कर पाया किसान- अदालतों का चक्कर लगा रहा है अब इसमें जज सिंह आमरण अनशन भी करेंगे अन्ना ने पूछा जनपद जौनपुर के सभी तहसीलों में बैनामा की जमीन 26 वर्षों से अभी तक कब्जा क्यों नहीं हो पाई और कितने लोग अदालतों का चक्कर लगा रहे हैं । 4 समस्या का ज्ञापन सौंपा -1