राजपुर में अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई मालती कंपनी की पिकअप से भारी मात्रा में बीयर बरामद, आरोपी फरार राजपुर। थाना राजपुर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में बीयर जब्त की है। यह कार्रवाई 19 अप्रैल 2026 की रात गश्त के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चौधरी रोड बोडी के पास एक डीलक्स स्पेशल रंग की मालती कंपनी की पिकअप में अवैध रूप से शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन में रखे पेटियों में बीयर पाई गई। पुलिस द्वारा मौके पर पंचनामा तैयार कर गिनती की गई, जिसमें कुल 204 बल्क लीटर शराब (बीयर) जब्त की गई। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 57,120 रुपये बताई गई है। वाहन क्रमांक MH-47 K 0952 को भी जब्त कर लिया गया है। हालांकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सउनि कमल मीणा द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

- Post by Allrounder Rahul Gupta1
- मुंबई आगरा हाईवे बिजासन घाट में ट्रक-ट्रेलर की भीषण टक्कर, चालक की मौके पर मौत, दूसरे घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम1
- Post by SNY R LIVE MP1
- रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के नेमुआ मोड में सरिया से लदे ट्रक के पलटने से तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत दिलीप केवट पिता राजेश केवट गांव पडरी जिला मैहर वही दूसरा विष्णु केवट पिता माखनलाल केवट निवासी रामगढ़ जिला मैहर दोनों व्यक्ति ट्रक में लेबर के रूप में लोहा खाली करने के लिए रवाना हुए थे निमुआ मोड़ के नहर की पुलिया को तोड़ते हुए नहर में जा गिरा ट्रक जिसमें अभी तीसरे व्यक्ति की जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो पाई दो लोगों को एंबुलेंस लेकर मरचुरी के लिए हुई रवाना एडिशनल एसपी तहसीलदार सुजीत नागेश थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी के साथ पुलिस बल मौके पर मौजूद ट्रक को निकालने का कार्य प्रारंभ।*1
- सनावद के सम ऐप ग्राम जूना पानी दिसंबर माह में 22 दिन तक अपाहरत बच्चे को आज क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला ने सम्पूर्ण शिक्षा देने का वादा किया एवं उसकी पढ़ाई का खर्च स्वयं ने उठाने को कहा1
- बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयतिसिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर सुविधाओं का अवलोकन किया एवं स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी हेतु अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया है।1
- Post by Surendra prasad Dubey1
- Post by Allrounder Rahul Gupta1