पार्टी स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय में मनाया गया भव्य दीपोत्सव आकर्षक विद्युत सजावट और दीपों की रोशनी से जगमगा उठा भाजपा कार्यालय पार्टी स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय में मनाया गया भव्य दीपोत्सव जिला अध्यक्ष,विधायक,जिला पंचायत अध्यक्ष महापौर ने दी सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं सागर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर संभागीय भाजपा कार्यालय को रंग-रोगन,आकर्षक विद्युत सजावट,रंगोली और पुष्पमालाओं से भव्य रूप से सजाया गया। दीपों की रोशनी से जगमगाते कार्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत , महापौर संगीता तिवारी स्थापना दिवस कार्यक्रम संचालन टोली जिला संयोजक चैन सिंह ठाकुर सहसंयोजक जगन्नाथ गुरैया,यश अग्रवाल, संध्या भार्गव,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा हरिराम सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में जमकर आतिशबाजी भी की गई और कार्यकर्ताओं ने जमकर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद का उद्घोष किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। जिला अध्यक्ष श्याम ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि स्थापना दिवस पर प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर और कार्यस्थल पर पार्टी ध्वज लगाएं तथा अपने-अपने बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,महापौर संगीता तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं व जिले वासियों को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की मंगलमय शुभकामनाएं दीं। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर संभागीय भाजपा कार्यालय में प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद 47 ध्वजों के साथ पार्टी कार्यालय से संविधान चौक तक तथा वहां से पुनः भाजपा कार्यालय तक भव्य ध्वज यात्रा निकाली जाएगी। तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा तथा 17 जिलों में जिला कार्यालयों के भूमि पूजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना जाएगा। दीपोत्सव कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित
पार्टी स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय में मनाया गया भव्य दीपोत्सव आकर्षक विद्युत सजावट और दीपों की रोशनी से जगमगा उठा भाजपा कार्यालय पार्टी स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय में मनाया गया भव्य दीपोत्सव जिला अध्यक्ष,विधायक,जिला पंचायत अध्यक्ष महापौर ने दी सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं सागर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर संभागीय भाजपा कार्यालय को रंग-रोगन,आकर्षक विद्युत सजावट,रंगोली और पुष्पमालाओं से भव्य रूप से सजाया गया। दीपों की रोशनी से जगमगाते कार्यालय परिसर में उत्साह
और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत , महापौर संगीता तिवारी स्थापना दिवस कार्यक्रम संचालन टोली जिला संयोजक चैन सिंह ठाकुर सहसंयोजक जगन्नाथ गुरैया,यश अग्रवाल, संध्या भार्गव,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा हरिराम सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में जमकर आतिशबाजी भी की गई और कार्यकर्ताओं ने जमकर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद का उद्घोष किया। कार्यक्रम में
उपस्थित जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। जिला अध्यक्ष श्याम ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि स्थापना दिवस पर प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर और कार्यस्थल पर पार्टी ध्वज लगाएं तथा अपने-अपने बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,महापौर संगीता तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं व जिले वासियों को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की मंगलमय शुभकामनाएं दीं। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने
बताया कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर संभागीय भाजपा कार्यालय में प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद 47 ध्वजों के साथ पार्टी कार्यालय से संविधान चौक तक तथा वहां से पुनः भाजपा कार्यालय तक भव्य ध्वज यात्रा निकाली जाएगी। तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा तथा 17 जिलों में जिला कार्यालयों के भूमि पूजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना जाएगा। दीपोत्सव कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित
- लोकल न्यूज बीना में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जीआरपी पुलिस जांच में जुटी पश्चिम रेलवे कॉलोनी की घटना, 35 वर्षीय मनोज यादव ने उठाया आत्मघाती कदम रिपोर्टर लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना मैं एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बीना के पश्चिम रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में एक 35 वर्षीय युवक मनोज यादव, पिता फूल सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह मामला जीआरपी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एएसआई मूलचंद द्वारा पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू की गई। इसके बाद शव को वाहन चालक वीरेंद्र तिवारी के माध्यम से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।1
- हरियाणा के करनाल में कोबरा सांप से खेलना इस युवक को महंगा पड़ गया. सांप को मुंह में डालकर करतब दिखाते वक़्त सांप ने डसा, चली गई जान. #Haryana #ViralVideo #Snake #ABPNews1
- *घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण,पिता के वार से 4 वर्षीय बच्चे की गई जान।* *शराब के नशे में उठी लाठी ने बुझा दी मासूम जिंदगी,दो दिन में आरोपी पिता गिरफ्तार।* *पत्रकार संदीप सिंह घोष* मो.7489514951 बड़ा मलहरा// घरेलू रंजिश और नशे में हुई मारपीट एक मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ गई।बड़ा मलहरा अनुभाग के थाना बमनौरा अंतर्गत चौकी रामटोरिया के ग्राम ढाड़ोरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई,जहां शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति की लाठी का वार अपने ही चार वर्षीय बेटे की मौत का कारण बन गया। *प्राप्त जानकारी के अनुसार-* लखन सिंह पिता शगुन सिंह ने घरेलू विवाद के दौरान नशे की हालत में मारपीट करते हुए लाठी से प्रहार कर दिया जिसकी चपेट में आकर यीशु पिता यशवंत (उम्र 4 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों द्वारा बच्चे को तत्काल इलाज के लिए सागर ले जाया गया,जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया।भोपाल में उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया,जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के निर्देशन में थाना बमनौरा प्रभारी शिशिर तिवारी तथा रामटोरिया चौकी प्रभारी दौलत सिंह ने पुलिस टीम के साथ त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए धारा 302 के आरोपी लखन सिंह को मात्र दो दिनों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में आरक्षक गजराज सिंह,घोष एवं रवि यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। *इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर-* यह सवाल खड़ा कर दिया है कि नशे और पारिवारिक विवाद की आग में सबसे ज्यादा नुकसान मासूमों को ही क्यों उठाना पड़ता है।3
- अशोकनगर। केंद्रीय मंत्री सांसद ज्योतिराज सिंधिया इन दिनों अपने तीन दिवसीय अशोकनगर दौरे पर थे इस दौरान उन्होंने जिले भर में जगह-जगह जनसुनवाई कार्यक्रम किये इसी क्रम में उन्होंने आज अशोकनगर जिले की ईशगढ़ तहसील में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कई आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके आवेदन लिए। कई आवेदकों की शिकायतों का तुरंत निराकरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद सिंधिया ने नाराजगी जताते हुए अशोक नगर कलेक्टर पर भड़कते हुए कहा कि यह एक एक आवेदन सोने के समान है इन्हें अच्छे से जमाय एक-एक आवेदन सीधा होना चाहिए। जो की वीडियो में साफ-साफ देखा और सुना जा सकता है तो वही वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। तो वहीं अधिकतर देखा जाता है कि जनसुनवाई व अन्य कार्यक्रमों में आवेदन आने पर जनप्रतिनिधि या नेता आवेदन संबंधित अधिकारियों को दे जाते हैं लेकिन सिंधिया ऐसा नहीं करते वह जनसुनवाई के सभी आवेदन अपने साथ थेले में रखकर ले जाते हैं। और उनका निराकरण भी करवाते हैं।1
- वैक्सीनेशन एचपीवी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन सुरक्षा कवच बनेगीः- रवीश श्रीवास्तव एचपीवी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन सुरक्षा कवच बनेगीः- रवीश श्रीवास्तव बीना (सागर) राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे एचपीवी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन को लेकर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 एवं नगर पालिका परिषद में अनुविभागीय अधिकारी रवीश कुमार, नायव तहसीलदार हेमराज मेहर ,बीएमओ संजीव अग्रवाल, मुख्यनगर पालिका अधिकारी राहुल कौरव,नगर पालिका अध्यक्ष सकबार, एवं पार्षदगण, के द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारी सहित शिक्षकगण और , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका पार्षदगण बैठक में शामिल हुए। सर्वप्रथम एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने बताया कि यह वैक्सीन लगवाना कितना जरूरी है,ताकि बच्चियों में कैंसर से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके। नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि 14 से 15 साल की बच्चियों में जागरूकता लाकर अधिक से अधिक बच्चियों वैक्सीन के प्रति जागरूक कर सके। सीएमओ राहुल कौरव ने कहा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने निःशुल्क वैक्सीनेशन शुरू कराया है। बीएमओ संजीव अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा) से बचाने के लिए किशोरियों को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। जो अभी तक बीना में लगभग 940 बच्चियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने निःशुल्क वैक्सीनेशन शुरू कराया है। क्या है सर्वाइकल कैंसर बीएमओ डॉक्टर संजीव अग्रवाल ने बताया कि सर्वाकल कैंसर गर्भाशय के निचले हस्से का कैंसर है, जिसे सर्विक्स भी कहा जाता है। लगभग 99.7 प्रतिशत सर्वाइकल कैंसर, हामन पैपिलोमावायरस के हाई रिस्क टाईप से जैनेटलट्रेक्स में लगातार इन्फेक्शन के कारण होते हैं। एचपीवी प्रजनन मार्ग का सबसे आम वायरल इन्फेक्शन है। हॉलांकि ज्यादातर एचपीवी इन्फेक्शन में कोई लक्षण नहीं दिखते हैं वे अपने आप ठीक हो जाती हैं लेकिन एचपीवी का लगातार इन्फेक्शन सर्वाईकल कैंसर का कारण बन सकता है। बाजार में इसकी कीमत 4000 रुपए है: उन्होंने कहा कि बाजार में इसकी कीमत 4000 रुपए है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन उन बच्चियों को लगेगी जिनकी उम्र 14 साल से 15 साल की बच्चियों को यह वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा और आधार कार्ड साथ लाना होगा। आधार कार्ड न होने की स्थिति में सहमति पत्र भरना होगा। उन्होंने इस उम्र की किशोरियों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है, जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सके। पूर्व पार्षद संजय सिंह ने कहा कि किसी भी योजना की सफलता के लिए जनप्रतिनिधि एवं मीडिया सेतु का काम करते हैं हम सभी इस योजना को सफल बनाने के लिए भर्षक प्रयास करेंगे। इस मौके पर पार्षद जितेंद्र बोहरे, पार्षद मधुलिका यादव, पार्षद गौरी शंकर राय, आदि उपस्थित थे।1
- एंकर/- दमोह कोतवाली थाना के बजरिया चौकी अंतर्गत आने वाले नूरी नगर में एक सूने मकान से हुई लाखों रुपए की चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार शाम कोतवाली में सीएसपी एचआर पांडे के द्वारा मामले का खुलासा किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से चोरी की गई सोने, चांदी चांदी की सभी सामग्री बरामद कर ली गई है।1
- यूपी के सीतापुर के सदरपुर के चलाकापुर में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। यहां कुदरत का ऐसा कहर देखने को मिला जिसकी कभी कल्पना नही की जा सकती थी। यहां पूरा का पूरा गांव जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी जबरदस्त थी कि दो महिलाओं की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी।1
- रिपोर्टर:-राकेश सेन आज की आपाधापी में डीजे के शोर गुल भजन स्तुति क्या यह सब सही है1
- Post by भगवत सिंह लोधी पत्रकार1