logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बागपत में आग का गोला बनी भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्राली, डेढ़ किलोमीटर दूर तक जलती हुई दौड़ी BAGHPAT DESK :-बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर देर रात भूसे से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई। कलेक्ट्रेट के पास हुई इस घटना से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के एक तरफ लंबा जाम लग गया। आग लगते ही मौके पर धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे गुजर रहे वाहन चालकों में दहशत फैल गई। देर रात हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। डेढ़ किलोमीटर तक चलता रहा ट्रैक्टर जानकारी के मुताबिक, हरियाणा से भूसा लेकर आ रहे ट्रैक्टर चालक नौशाद को आग लगने का शुरू में पता ही नहीं चला। पीछे से आ रहे कुछ वाहन चालकों ने उन्हें आवाज देकर और इशारा करके आग लगने की जानकारी दी। नौशाद ने बताया कि आग लगने के बाद भी वह करीब डेढ़ किलोमीटर तक ट्रैक्टर चलाते रहे, लेकिन उन्हें पीछे लगी आग का अंदाजा नहीं हुआ। जब तक उन्होंने वाहन रोका, तब तक आग ने ट्रॉली में भरे भूसे को तेजी से अपनी चपेट में ले लिया था। पुलिस और दमकल टीम ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाकर यातायात को नियंत्रित किया, ताकि आग के कारण कोई बड़ा हादसा न हो। आग बुझने के बाद ही हाईवे पर स्थिति सामान्य हो सकी।

4 days ago
user_Instant News 24Hr
Instant News 24Hr
पत्रकार Baghpat, Uttar Pradesh•

More news from दिल्ली and nearby areas
  • Dulehe ki Gadhi hua hamla
    1
    Dulehe ki Gadhi hua hamla
    user_Md. Rahul
    Md. Rahul
    Joiner सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    3 hrs ago
  • Post by MD salimuddin Ansari
    1
    Post by MD salimuddin Ansari
    user_MD salimuddin Ansari
    MD salimuddin Ansari
    सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    3 hrs ago
  • Post by Jitubhai barot
    1
    Post by Jitubhai barot
    user_Jitubhai barot
    Jitubhai barot
    Local News Reporter सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    3 hrs ago
  • ग्राम दुवावली पंचायत जमुर्दी तहसील वीरपुर जिला श्योपुर में है दुवावली में नई आंगनबाड़ी के पास स्थित है
    1
    ग्राम दुवावली पंचायत जमुर्दी तहसील वीरपुर जिला श्योपुर में है दुवावली में नई
आंगनबाड़ी के पास स्थित है
    user_Indresh tagor
    Indresh tagor
    सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    4 hrs ago
  • कॉर्पोरेट जगत में नारी उत्पीड़न व धर्मांतरण के षड्यंत्रों पर लगे लगाम : बजरंग बागड़ा*, टीसीएस जैसे मामलों से आहत विहिप ने भेजा फिक्की जैसे प्रमुख व्यावसायिक संघों को पत्र विश्व हिंदू परिषद के महासचिव श्री बजरंग बागड़ा ने व्यापार और उद्योग से जुड़े शीर्ष निकायों से कॉर्पोरेट जगत में काम कर रही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    कॉर्पोरेट जगत में नारी उत्पीड़न व धर्मांतरण के षड्यंत्रों पर लगे लगाम : बजरंग बागड़ा*, टीसीएस जैसे मामलों से आहत विहिप ने भेजा फिक्की जैसे प्रमुख व्यावसायिक संघों को पत्र विश्व हिंदू परिषद के महासचिव श्री बजरंग बागड़ा ने व्यापार और उद्योग से जुड़े शीर्ष निकायों से कॉर्पोरेट जगत में काम कर रही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Rohini, North West Delhi•
    4 hrs ago
  • अंबेडकर नगर के बरियावन बाजार में देर रात अर्टिगा और एसयूवी की जोरदार टक्कर में 8 लोग घायल हो गए। हादसे में एक युवक प्रशांत की इलाज के दौरान मौत हो गई। टक्कर से एक दुकान भी क्षतिग्रस्त हुई। घायलों का इलाज जारी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    अंबेडकर नगर के बरियावन बाजार में देर रात अर्टिगा और एसयूवी की जोरदार टक्कर में 8 लोग घायल हो गए। हादसे में एक युवक प्रशांत की इलाज के दौरान मौत हो गई। टक्कर से एक दुकान भी क्षतिग्रस्त हुई। घायलों का इलाज जारी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_PRIMEABN
    PRIMEABN
    News Anchor सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    4 hrs ago
  • *रात-दिन जेसीबी से अवैध खुदाई, प्रशासन पर उठे सवाल* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। जनपद के सिराथू तहसील क्षेत्र में अवैध खुदाई का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंझनपुर थाना क्षेत्र की नारा चौकी अंतर्गत नारा–मंझनपुर रोड पर जेसीबी मशीनों से दिन-रात मिट्टी की अवैध खुदाई किए जाने का मामला सामने आया है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि खुदाई का यह कार्य बिना किसी अनुमति के किया जा रहा है, जिससे सरकारी राजस्व को भी नुकसान हो रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि जेसीबी चालकों के हौसले इतने बुलंद हैं कि खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो यह अवैध खनन और तेजी से बढ़ सकता है। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है। ग्रामीणों ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    *रात-दिन जेसीबी से अवैध खुदाई, प्रशासन पर उठे सवाल*
*कौशांबी संदेश संवाददाता*
कौशांबी। जनपद के सिराथू तहसील क्षेत्र में अवैध खुदाई का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंझनपुर थाना क्षेत्र की नारा चौकी अंतर्गत नारा–मंझनपुर रोड पर जेसीबी मशीनों से दिन-रात मिट्टी की अवैध खुदाई किए जाने का मामला सामने आया है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि खुदाई का यह कार्य बिना किसी अनुमति के किया जा रहा है, जिससे सरकारी राजस्व को भी नुकसान हो रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि जेसीबी चालकों के हौसले इतने बुलंद हैं कि खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो यह अवैध खनन और तेजी से बढ़ सकता है। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है। ग्रामीणों ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_पत्रकार गणेश कश्यप
    पत्रकार गणेश कश्यप
    Social Media Manager सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    4 hrs ago
  • Post by Jitubhai barot
    1
    Post by Jitubhai barot
    user_Jitubhai barot
    Jitubhai barot
    Local News Reporter सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    4 hrs ago
  • Post by Vikash Kumar
    1
    Post by Vikash Kumar
    user_Vikash Kumar
    Vikash Kumar
    सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.