logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीसराय। मंत्रणा कक्ष के सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित। लखीसराय। जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में शनिवार की दोपहर 1:15 पर जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने की।बैठक में एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी पंकज मुकुल मनी समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान जिले में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पदाधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी अनुपालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने स्तर से सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

7 hrs ago
user_Atmanand Singh
Atmanand Singh
पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
7 hrs ago

लखीसराय। मंत्रणा कक्ष के सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित। लखीसराय। जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में शनिवार की दोपहर 1:15 पर जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने की।बैठक में एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी पंकज मुकुल मनी समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान जिले में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पदाधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी अनुपालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने स्तर से सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

More news from बिहार and nearby areas
  • जमुई में न्याय की मांग को लेकर आदिवासियों का धरना, गूंजा जनगीत
    1
    जमुई में न्याय की मांग को लेकर आदिवासियों का धरना, गूंजा जनगीत
    user_Nandan Kumar Paswan
    Nandan Kumar Paswan
    जमुई, जमुई, बिहार•
    4 hrs ago
  • 🌱 पावर वीडर से देसी बैंगन की लाइनों के बीच खेत की जुताई की जा रही है। 🚜🍆 इस वीडियो में देखें कि पावर वीडर की मदद से बैंगन की फसल के बीच की मिट्टी को कैसे भुरभुरा किया जाता है और खरपतवारों को नियंत्रित किया जाता है। खेती को आसान और बेहतर बनाने वाली इस तकनीक के बारे में जानने के लिए वीडियो पूरा देखें। 🌾👨‍🌾 🌱 पावर वीडर से देसी बैंगन की लाइनों के बीच खेत की जुताई की जा रही है। 🚜🍆 इस वीडियो में देखें कि पावर वीडर की मदद से बैंगन की फसल के बीच की मिट्टी को कैसे भुरभुरा किया जाता है और खरपतवारों को नियंत्रित किया जाता है। खेती को आसान और बेहतर बनाने वाली इस तकनीक के बारे में जानने के लिए वीडियो पूरा देखें। 🌾👨‍🌾
    1
    🌱 पावर वीडर से देसी बैंगन की लाइनों के बीच खेत की जुताई की जा रही है। 🚜🍆
इस वीडियो में देखें कि पावर वीडर की मदद से बैंगन की फसल के बीच की मिट्टी को कैसे भुरभुरा किया जाता है और खरपतवारों को नियंत्रित किया जाता है। खेती को आसान और बेहतर बनाने वाली इस तकनीक के बारे में जानने के लिए वीडियो पूरा देखें। 🌾👨‍🌾


🌱 पावर वीडर से देसी बैंगन की लाइनों के बीच खेत की जुताई की जा रही है। 🚜🍆
इस वीडियो में देखें कि पावर वीडर की मदद से बैंगन की फसल के बीच की मिट्टी को कैसे भुरभुरा किया जाता है और खरपतवारों को नियंत्रित किया जाता है। खेती को आसान और बेहतर बनाने वाली इस तकनीक के बारे में जानने के लिए वीडियो पूरा देखें। 🌾👨‍🌾
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    4 hrs ago
  • जस्टिस राजकुमार ने किया जमुई कोर्ट का दौरा, कई शिलान्यास- जमुई जिला जजशिप के निरीक्षी न्यायमूर्ति और पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजकुमार ने शनिवार को देर शाम जमुई जिला जजशिप का भ्रमण किया ।इस दौरान उन्होंने कई शिलान्यास भी किये। जमुई पहुंचते ही शनिवार को उन्होंने सर्किट हाउस में सलामी लेने के बाद सीधे पुराने जेल का दौरा किया जहां अब न्यायिक पदाधिकारी के लिए क्वार्टर का निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए उन्होंने नींव का पत्थर रख शिलान्यास किया। जमुई बाजार होते हुए वह वापस जमुई कोर्ट परिसर पहुंचे जहां पूर्वी छोर में गेट नंबर 1 के पास बने सुरक्षा कर्मियों के संतरी कक्ष तथा पश्चिम न्यायालय परिसर में बनने वाले फायर फाइटिंग यंत्र का भी शिलान्यास किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उनके साथ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार सिंह समेत जमुई न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी न्यायालय कर्मी और जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम सिंह तथा महासचिव अमित कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने शिलान्यास के दौरान पूजा अर्चना की और नारियल भी फोड़ा। कार्यक्रम के उपरांत वे सभी न्यायिक पदाधिकारी के साथ सभा कक्ष में मीटिंग के लिए चले गए। जस्टिस राजकुमार अभी जून 2026 में पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति बने हैं और इसके साथ ही उन्हें जमुई जिला जजशिप का निरीक्षी न्यायाधीश भी बनाया गया है और इसके साथ ही वे जमुई के पहले दौरे में शनिवार को कोर्ट पहुंचे। जमुई पहुंचने पर सर्किट हाउस में जमुई के जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी उनका स्वागत किया और उनके साथ भ्रमण कार्यक्रम में मौजूद रहे। जस्टिस के आगमन को लेकर कचहरी रोड बाईपास के इलाके को पूरी तरह सजा संवार कर साफ-सुथरा कर दिया गया था।
    1
    जस्टिस राजकुमार ने किया जमुई कोर्ट का दौरा, कई शिलान्यास-    जमुई जिला जजशिप के निरीक्षी न्यायमूर्ति और पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजकुमार ने शनिवार को देर शाम जमुई जिला जजशिप का भ्रमण किया ।इस दौरान उन्होंने कई शिलान्यास भी किये। जमुई पहुंचते ही शनिवार को उन्होंने सर्किट हाउस में सलामी लेने के बाद सीधे पुराने जेल का दौरा किया जहां अब न्यायिक पदाधिकारी के लिए क्वार्टर का निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए उन्होंने नींव का पत्थर रख शिलान्यास किया। जमुई बाजार होते हुए वह वापस जमुई कोर्ट परिसर पहुंचे जहां पूर्वी छोर में गेट नंबर 1 के पास बने सुरक्षा कर्मियों के संतरी कक्ष तथा पश्चिम न्यायालय परिसर में बनने वाले फायर फाइटिंग यंत्र का भी शिलान्यास किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उनके साथ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार सिंह समेत जमुई न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी न्यायालय कर्मी और जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम सिंह तथा महासचिव अमित कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने शिलान्यास के दौरान पूजा अर्चना की और नारियल भी फोड़ा। कार्यक्रम के उपरांत वे सभी न्यायिक पदाधिकारी के साथ सभा कक्ष में मीटिंग के लिए चले गए। जस्टिस राजकुमार अभी जून 2026 में पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति बने हैं और इसके साथ ही उन्हें जमुई जिला जजशिप का निरीक्षी न्यायाधीश भी बनाया गया है और इसके साथ ही वे जमुई के पहले दौरे में शनिवार को कोर्ट पहुंचे। जमुई पहुंचने पर सर्किट हाउस में जमुई के जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी उनका स्वागत किया और उनके साथ भ्रमण कार्यक्रम में मौजूद रहे। जस्टिस के आगमन को लेकर कचहरी रोड बाईपास के इलाके को पूरी तरह सजा संवार कर साफ-सुथरा कर दिया गया था।
    user_Rupesh kumar singh
    Rupesh kumar singh
    Lawyer जमुई, जमुई, बिहार•
    4 hrs ago
  • वायरल जमीनी विवाद पर बोलते रहने वाले शंकर शाह से पूछा गया आप गाली क्यों देते हैं जवाब जानिए ! वायरल जमीनी विवाद पर बोलते रहने वाले शंकर शाह से पूछा गया आप गाली क्यों देते हैं जवाब जानिए !
    1
    वायरल जमीनी विवाद पर बोलते रहने वाले शंकर शाह से पूछा गया आप गाली क्यों देते हैं जवाब जानिए !
वायरल जमीनी विवाद पर बोलते रहने वाले शंकर शाह से पूछा गया आप गाली क्यों देते हैं जवाब जानिए !
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    5 hrs ago
  • बेगूसराय पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार। आरक्षण पर बड़ा बयान दिया। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री संतोष कुमार सुमन ने आरक्षण की समीक्षा किए जाने की मांग की।।
    4
    बेगूसराय पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार। आरक्षण पर बड़ा बयान दिया।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री संतोष कुमार सुमन ने आरक्षण की समीक्षा किए जाने की मांग की।।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • अवैध बालू के खिलाफ पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, नौ ट्रैक्टर जब्त, मंझवे इलाके में खुद बाइक से ट्रैक्टरों का पीछा करने पहुंचे एसपी, आधा दर्जन लोग हिरासत में जमुई. टाउन थाना क्षेत्र के मंझवे इलाके में शनिवार को अवैध बालू के उठाव और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर एसपी विश्वजीत दयाल खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की कमान संभाली। पुलिस ने कथित तौर पर अवैध बालू लदे नौ ट्रैक्टरों को पकड़ा है। वहीं, बालू कारोबार से जुड़े लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब छह बजे एसपी पुलिस टीम के साथ मंझवे इलाके में पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एसपी ने खुद बाइक से कुछ ट्रैक्टरों का पीछा किया। इसके बाद पुलिस टीम ने रास्ते की घेराबंदी कर ट्रैक्टरों को रोक लिया। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से मौके पर अफरातफरी मच गई।कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पकड़े गए ट्रैक्टरों के कागजात और बालू के स्रोत की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि संबंधित वाहनों के पास बालू के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज और आवश्यक अनुमति थी या नहीं। अवैध बालू के उठाव और परिवहन पर रोक लगाने को लेकर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के बीच एसपी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अवैध बालू के खिलाफ पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, नौ ट्रैक्टर जब्त, मंझवे इलाके में खुद बाइक से ट्रैक्टरों का पीछा करने पहुंचे एसपी, आधा दर्जन लोग हिरासत में

जमुई. टाउन थाना क्षेत्र के मंझवे इलाके में शनिवार को अवैध बालू के उठाव और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर एसपी विश्वजीत दयाल खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की कमान संभाली। पुलिस ने कथित तौर पर अवैध बालू लदे नौ ट्रैक्टरों को पकड़ा है। वहीं, बालू कारोबार से जुड़े लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब छह बजे एसपी पुलिस टीम के साथ मंझवे इलाके में पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एसपी ने खुद बाइक से कुछ ट्रैक्टरों का पीछा किया। इसके बाद पुलिस टीम ने रास्ते की घेराबंदी कर ट्रैक्टरों को रोक लिया। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से मौके पर अफरातफरी मच गई।कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पकड़े गए ट्रैक्टरों के कागजात और बालू के स्रोत की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि संबंधित वाहनों के पास बालू के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज और आवश्यक अनुमति थी या नहीं। अवैध बालू के उठाव और परिवहन पर रोक लगाने को लेकर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के बीच एसपी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Arjun Arnav
    Arjun Arnav
    जमुई, जमुई, बिहार•
    6 hrs ago
  • बाढ़ पीड़ितों की मदद को जमुई से भागलपुर रवाना हुई युवाओं की टीम - शिव चौक क्लब कोलकाता ने खाद्य सामग्री से भरा पिकअप भेजा, जरूरतमंदों के बीच होगा वितरण जमुई. बाढ़ की विभीषिका झेल रहे भागलपुर के लोगों की मदद के लिए जमुई से युवाओं की एक टीम शनिवार को खाद्य सामग्री लेकर भागलपुर के लिए रवाना हुई. शिव चौक क्लब कोलकाता के बैनर तले टाउन थाना क्षेत्र के सिकहरिया गांव से एक पिकअप वाहन में राहत सामग्री लादकर दर्जनों युवा भागलपुर पहुंचे. शिव चौक क्लब कोलकाता के संस्थापक बिक्रम साह ने बताया कि संस्था की ओर से समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता की जाती है. इस बार भागलपुर में बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने का निर्णय लिया गया. इसी के तहत युवाओं की टीम खाद्य सामग्री लेकर भागलपुर रवाना हुई है. उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के बीच आलू, चावल, चीनी, दूध, चायपत्ती, मूढ़ी, नमकीन, मिक्सचर, पानी, बिस्कुट और चूड़ा सहित अन्य जरूरी खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी. टीम के सदस्य प्रभावित इलाकों में जरूरतमंद परिवारों तक सामग्री पहुंचाने का प्रयास करेंगे. राहत सामग्री लेकर रवाना हुई टीम में विशाल कुमार, रीशी साह, सचिन दूबे, विकास दूबे, चुन्नू कुमार सहित कई युवा शामिल रहे. युवाओं ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है संस्था आगे भी जरूरत के अनुसार राहत कार्य जारी रखने का प्रयास करेगी.
    1
    बाढ़ पीड़ितों की मदद को जमुई से भागलपुर रवाना हुई युवाओं की टीम

- शिव चौक क्लब कोलकाता ने खाद्य सामग्री से भरा पिकअप भेजा, जरूरतमंदों के बीच होगा वितरण

जमुई. बाढ़ की विभीषिका झेल रहे भागलपुर के लोगों की मदद के लिए जमुई से युवाओं की एक टीम शनिवार को खाद्य सामग्री लेकर भागलपुर के लिए रवाना हुई. शिव चौक क्लब कोलकाता के बैनर तले टाउन थाना क्षेत्र के सिकहरिया गांव से एक पिकअप वाहन में राहत सामग्री लादकर दर्जनों युवा भागलपुर पहुंचे. शिव चौक क्लब कोलकाता के संस्थापक बिक्रम साह ने बताया कि संस्था की ओर से समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता की जाती है. इस बार भागलपुर में बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने का निर्णय लिया गया. इसी के तहत युवाओं की टीम खाद्य सामग्री लेकर भागलपुर रवाना हुई है. उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के बीच आलू, चावल, चीनी, दूध, चायपत्ती, मूढ़ी, नमकीन, मिक्सचर, पानी, बिस्कुट और चूड़ा सहित अन्य जरूरी खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी. टीम के सदस्य प्रभावित इलाकों में जरूरतमंद परिवारों तक सामग्री पहुंचाने का प्रयास करेंगे.
राहत सामग्री लेकर रवाना हुई टीम में विशाल कुमार, रीशी साह, सचिन दूबे, विकास दूबे, चुन्नू कुमार सहित कई युवा शामिल रहे. युवाओं ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है संस्था आगे भी जरूरत के अनुसार राहत कार्य जारी रखने का प्रयास करेगी.
    user_Arjun Arnav
    Arjun Arnav
    जमुई, जमुई, बिहार•
    7 hrs ago
  • #बाढ़ आपदा 2026 के बाद क्षेत्र में होगा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव | PHC शाम्हो बिमारी से निपटने को तैयार | शाम्हो बेगूसराय | Mobile Tv News
    1
    #बाढ़ आपदा 2026 के बाद क्षेत्र में होगा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव | PHC शाम्हो बिमारी से निपटने को तैयार | शाम्हो बेगूसराय |
Mobile Tv News
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    7 hrs ago
  • बेगूसराय तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे। पटना चीफ जस्टिस। निःशुल्क विधिक सहायता केंद्र का चीफ जस्टिस पटना के द्वारा उद्घाटन निःशुल्क विधिक सहायता केंद्र का चीफ जस्टिस पटना के द्वारा उद्घाटन सदर प्रखंड के जुनेदपुर पंचायत वार्ड नंबर 11 मुसहरी पोखर पर विधिवत हाईकोर्ट पटना के न्यायमूर्ति श्री अजीत कुमार बेगूसराय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ऋषिकांत अवर न्यायाधीश श्री करुणानिधिप्रसाद आर्य जिलाधिकारी रिची पांडे एस पी मनीष एवं जिला पंचायतराज पदाधिकारी बेगूसराय के श्रीमती पूजा प्रीतम ने नारियल फोड़ कर विधिवत्त उद्घाटन किया इस मौके पर सभी लोगों को चादर गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गयाऔर मौके पर उच्च न्यायालय पटना के न्यायमूर्ति श्री अजीत कुमार एवं बेगूसराय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ऋषिकांत ने बारी बारी से उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप लोगों के पास इंदिरा आवास अंत्योदय लाल कार्ड पीलाकार्ड वृद्धापेंशन में अगर किसी प्रकार का समस्या हो तो इस तरह की कोई समस्या में संबंधित किसी भी प्रकार का शिकायत इस ऑफिस पर आकर आवेदन देकर जानकारी ले सकते हैं मौके पर सदर बीडीओ रविशंकर कुमार सीओ मनीष कुमार पंचायत के मुखियाप्रतिनिधि सरोजकुमार ओमराज सरपंचमुख्तारआलम एवं मुफस्सिल थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह अपर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद थे
    3
    बेगूसराय तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे। पटना चीफ जस्टिस।
निःशुल्क विधिक  सहायता केंद्र का चीफ जस्टिस पटना के द्वारा उद्घाटन 
निःशुल्क विधिक  सहायता केंद्र का चीफ जस्टिस पटना के द्वारा उद्घाटन 
सदर प्रखंड के जुनेदपुर पंचायत वार्ड नंबर 11 मुसहरी पोखर पर विधिवत हाईकोर्ट पटना के न्यायमूर्ति श्री अजीत कुमार बेगूसराय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ऋषिकांत अवर न्यायाधीश श्री करुणानिधिप्रसाद आर्य जिलाधिकारी रिची पांडे  एस पी मनीष एवं जिला पंचायतराज पदाधिकारी बेगूसराय के श्रीमती पूजा प्रीतम ने नारियल फोड़ कर विधिवत्त उद्घाटन किया इस मौके पर सभी लोगों को चादर गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गयाऔर मौके पर उच्च न्यायालय पटना के न्यायमूर्ति श्री अजीत कुमार एवं बेगूसराय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ऋषिकांत ने बारी बारी से उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप लोगों के पास इंदिरा आवास अंत्योदय लाल कार्ड पीलाकार्ड वृद्धापेंशन
में अगर किसी प्रकार का समस्या हो तो इस तरह की कोई समस्या में संबंधित किसी भी प्रकार का शिकायत इस ऑफिस पर आकर आवेदन देकर जानकारी ले सकते हैं मौके पर सदर बीडीओ रविशंकर कुमार सीओ मनीष कुमार पंचायत के मुखियाप्रतिनिधि सरोजकुमार ओमराज सरपंचमुख्तारआलम एवं मुफस्सिल थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह अपर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद थे
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.