आगरा में बैंड संचालक को बुलाकर पीटा और लूटा, CCTV वीडियो वायरल आगरा में बैंड संचालक के साथ मारपीट और लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बोदला–सिकंदरा रोड स्थित शिव शक्ति बैंड के संचालक रूप किशोर को बैंड बुकिंग के बहाने बुलाया गया। जैसे ही वह दुकान पर पहुंचे, पहले से मौजूद कई लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर उनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें पहुंचाईं। इतना ही नहीं, आरोपियों ने दुकान के गल्ले में रखी नकदी और जेब में रखे पैसे भी लूट लिए। वारदात के बाद हमलावर मोबाइल फोन छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल रूप किशोर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल थाना जगदीशपुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

- Post by Soni Verma2
- आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के गांव खुशहालपुर में अवैध कब्जे की शिकायत की जांच करने पहुंचे लेखपाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लेखपाल ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे की सूचना पर जांच के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान कब्जा हटाने से नाराज दबंगों ने उन पर हमला कर दिया और लात-घूसों से जमकर पिटाई की। मारपीट में लेखपाल घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। फिलहाल दबंगों के खिलाफ तहरीर दी जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई ह1
- Post by Babiu1
- आगरा आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजनी धाम में हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन इस वर्ष बेहद भव्य और अनोखा स्वरूप में किया गया पूरे क्षेत्र में भक्ति उत्सव और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला जहां हर छोटे से बड़े भगवान श्री राम के भक्त हनुमान जी के जयंती पर मंदिरों में सजावट एवं झांकियां मेल भंडारे और शोभा यात्रा का आयोजन किया गया शुभ आरंभ सीता राम मंदिर नागला अजीता सेक्टर 8 से शाम 5:00 बजे हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए शोभायात्रा में 50 से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल नहीं जो भगवान श्री राम और हनुमान जी के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाती हुई श्रद्धा का संदेश दे रही थी नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से आगरा से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत1
- यह बीजेपी सरकार के कारनामे भी गाना है नया 😂😂1
- Post by गीताधौरहरा1
- Kannauj: Kidney Transplant Case पर Minister सख्त, “किसी को नहीं बख्शेंगे”1
- आगरा से आम आदमी पार्टी की “रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा का आगाज़ हो गया है। यह पदयात्रा 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आगरा से मथुरा तक निकाली जाएगी, जिसका नेतृत्व राज्यसभा सांसद Sanjay Singh कर रहे हैं। पदयात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी ने “रोजगार दो या हर महीने 10 हजार दो” का नारा दिया। संजय सिंह ने कहा कि अगर सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे सकती, तो उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता दी जाए और बदले में उनसे सरकारी कार्य लिया जा सकता है। उन्होंने प्रदेश में बेरोजगारी को सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी। संजय सिंह ने शिक्षक भर्ती घोटाले, गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। साथ ही जातिवाद की राजनीति के खिलाफ सामाजिक न्याय की मांग भी उठाई। उन्होंने देश के अन्य राज्यों के मुद्दों का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। इस दौरान उन्होंने Raghav Chadha पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बड़े मुद्दों पर चुप क्यों हैं और उनसे सार्वजनिक जवाब देने की मांग की। AAP का दावा है कि वह जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी और सरकार पर दबाव बनाएगी।1
- Post by गीताधौरहरा1