Shuru
Apke Nagar Ki App…
यह रहरास है जो आ रहा है बाईपास पूरा प रोड पर मिल रहा है जिला पंचायत के उस है देखो कितना खराब रास्ता है यूपी जिला अमरोहा तहसील हसनपुर पोस्ट गंगेश्वरी ग्राम पंचायत भावली
Ajit Rana Rajput
यह रहरास है जो आ रहा है बाईपास पूरा प रोड पर मिल रहा है जिला पंचायत के उस है देखो कितना खराब रास्ता है यूपी जिला अमरोहा तहसील हसनपुर पोस्ट गंगेश्वरी ग्राम पंचायत भावली
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमरोहा मे बीच बाजार में रील बनाने का खुमार, सड़क पर लाउडस्पीकर बजाकर युवक ने किया डांस,महिलाओं को उठानी को हुई शर्मिंदगी अमरोहा मे सोशल मीडिया पर रील बनाने का खुमार युवाओं पर इस कदर हावी है कि अब सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग मर्यादा की सीमाएं लांघते नजर आ रहे हैं। गजरौला थाना क्षेत्र के बुध बाजार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है, जिसमें एक युवक बीच सड़क पर स्पीकर चलाकर डांस करता नजर आ रहा है।बताया जा रहा है कि युवक ने बाजार में आने-जाने वाली महिलाओं और छात्राओं के सामने सड़क पर डांस किया। इस दौरान वहां से गुजरने वाली छात्राओं और महिलाओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा और उन्हें शर्मिंदगी उठानी पड़ी।वायरल वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हरकतों से राहगीरों को परेशानी होती है और माहौल भी प्रभावित होता है।वीडियो सामने आने के बाद लोग पुलिस से मामले की जांच कर सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- मुरादाबाद में किसान यूनियन की भूख हड़ताल जारी, डॉ. दिग्विजय भाटी को न्याय दिलाने की मांग मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी और मेरठ जिला अध्यक्ष मोहित जाटव के साथ मेरठ पुलिस-प्रशासन द्वारा कथित कार्रवाई के विरोध में मुरादाबाद में किसान यूनियन के पदाधिकारियों की भूख हड़ताल जारी है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि उनका उद्देश्य संबंधित लोगों को न्याय दिलाना है। भूख हड़ताल पर गजेंद्र भाटी, सोनू गुर्जर, अक्की कसाना, विकास प्रधान, इस्लान अल्वी और आकाश जाटव बैठे हैं। अनशनकारियों ने मांग की कि भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी को न्याय दिलाया जाए। भूख हड़ताल पर बैठे पदाधिकारियों से मिलने भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओविंद्र पोसवाल पहुंचे। उनके साथ अमन सेठ, विजय सैनी, मस्ता चाचा और नदीम भाई सहित संगठन के अन्य लोग भी मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।3
- किसान पंचायत में पदाधिकारियों की नियुक्ति, दर्जनों किसानों ने ली सदस्यता कहरोला गर्वी में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की पंचायत आयोजित, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा सम्भल। थाना बबराला क्षेत्र के ग्राम कहरोला गर्वी में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में संगठन को मजबूत करने के साथ ही किसानों की समस्याओं और उनके हितों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन में विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गईं और दर्जनों किसानों ने भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की सदस्यता ग्रहण की। पंचायत के दौरान कप्तान सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष रजपुरा, राम सिंह को तहसील उपाध्यक्ष गुन्नौर, हिमाचल सिंह को ग्राम अध्यक्ष, प्रदीप कुमार को तहसील महामंत्री गुन्नौर तथा दूसरे कप्तान सिंह को ब्लॉक महासचिव रजपुरा नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और किसानों की आवाज को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया गया। पंचायत का आयोजन राम सिंह ने किया, जबकि संचालन रिंकू सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के जिला अध्यक्ष संभल एवं प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश मिथलेश शास्त्री रहे। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों और समस्याओं के लिए आवाज उठाने की अपील की। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष संभल भारत सिंह, तहसील अध्यक्ष चंदौसी नीरेश यादव, किसान नेता जबर सिंह यादव, जगदीश यादव, सूरजपाल सिंह, रामनिवास यादव, संतोष यादव, भूरे सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। पंचायत का समापन “जय जवान, जय किसान” के उद्घोष के साथ हुआ।2
- भाकियू अराजनैतिक का चलो गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित ग्राम अध्यक्ष बनाने का कार्यक्रम भाकियू अराजनैतिक का चलो गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित ग्राम अध्यक्ष बनाने का कार्यक्रम नौगांवा सादात तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गजस्थल में पर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की बैठक आयोजित हुई बैठक में ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जोर दिया गया और कुछ गांव में ग्राम अध्यक्ष नियुक्त भी किए गए वही भाकियू अराजनैतिक जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुई जिसमें सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन जन जागरण कार्यक्रम कर अरशद अंसारी की बैठक पर संगठन विस्तार के पंचायत की गई जिसकी अध्यक्षता ब्रह्मपाल सिंह यादव व कुशल संचालन जितेंद्र सिंह चौहान ने किया जिसमें 15 गांव के नवनियुक्त ग्राम अध्यक्ष बनाए किसान नेताओं ने किसान समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिलाया इस मौके पर जिला अध्यक्ष चौधरी कार्मेंद्र सिंह ,तहसील अध्यक्ष महिपाल सिंह सैनी , चौधरी महेंद्र सिंह, गौरव कुमार, बलवीर सिंह, कृपाल सिंह, जयपाल सिंह, शेखर, राजू त्यागी, प्रदीप चौहान, अशोक, रिहान अंसारी, वीर सिंह, आदि सैकड़ो किसान और मौजूद रहे3
- बदायूं में सरकारी जमीन कब्जे को लेकर बवाल, DIG ने की समीक्षा बदायूं में सरकारी जमीन कब्जे को लेकर बवाल, DIG ने की समीक्षा बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप को लेकर हुआ विवाद अब शासन स्तर तक पहुंच गया है। बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे बरेली रेंज के डीआईजी अजय साहनी बदायूं पहुंचे और पुलिस लाइन में अधीनस्थ अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी लेकर घटना की समीक्षा की। मामले में पुलिस अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और गांव में पुलिस बल तैनात है। वीओ- डीआईजी अजय साहनी ने पुलिस लाइन में अधिकारियों से घटना के पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि विवाद कितनी देर चला, मौके पर लोगों को समझाने का क्या प्रयास किया गया और भीड़ की ओर से क्या तर्क दिए जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ग्रामीणों का उद्देश्य केवल मूर्ति स्थापित करना नहीं, बल्कि सरकारी जमीन पर कब्जा करना था। अधिकारियों के मुताबिक, यदि मूर्ति स्थापित करना ही उद्देश्य होता तो ग्रामीणों को निजी जमीन उपलब्ध कराने के लिए कुछ लोग तैयार थे और वहां मूर्ति स्थापित की जा सकती थी। बताया गया कि शाम के समय कुछ लोग शराब के नशे में मौके पर पहुंचे और विवाद बढ़ गया। इसके बाद हालात बिगड़ गए और पुलिस टीम पर भी हमला किया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीआईजी अजय साहनी पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। वहीं, घटना के बाद गांव में पुलिस की तैनाती अभी भी जारी है। प्रशासन और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। बाइट- डीआईजी अजय साहनी हेडलाइन: - सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर राजा की सीकरी में बवाल - बरेली रेंज के DIG अजय साहनी ने की घटना की समीक्षा - पुलिस टीम पर हमले के बाद 9 आरोपी गिरफ्तार - गांव में पुलिस बल तैनात, शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट1
- बोहोत दिक्कत का सामना करना पचराहा है ग्राम पंचायत भावली में1
- अमरोहा पुलिस ने किया लूट-चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार अमरोहा जनपद की मंडी धनौरा पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से लूट और चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया की मौजूदगी में कार्यालय में मीडिया के सामने पेश किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर लूटी गई इलेक्ट्रिक स्कूटी, चोरी की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, दूध की खाली कैन, नकदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। आरोपियों के पास से 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी मिले हैं।मंडी धनौरा पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी राजा, कपिल और दीपांशु के रूप में हुई है। पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर लूटी गई इलेक्ट्रिक स्कूटी, चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, सैमसंग मोबाइल फोन, दूध की खाली कैन, 1,500 रुपये की नकदी और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की गई है। इसके अलावा आरोपियों के पास से 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने 18 अगस्त की रात स्कोलर होम स्कूल के पास इलेक्ट्रिक स्कूटी, मोबाइल फोन और दूध की कैन लूटने की बात स्वीकार की है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने मंडी धनौरा और रजबपुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल लूट और चोरी की अन्य घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक, बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये है। मामले में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।3
- अमरोहा के गजरौला बुध बाजार से रील बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। वीडियो में एक युवक बीच सड़क पर लाउडस्पीकर बजाकर डांस करता नजर आ रहा है। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं और छात्राओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। अमरोहा में रील का जुनून! बीच बाजार सड़क पर स्पीकर बजाकर युवक का डांस, महिलाओं-छात्राओं को हुई शर्मिंदगी! वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप1
- अमरोहा में एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर के पास सांप देखने के बाद 6 साल की मासूम सानिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर सुनकर पिता गुलरेज भी गहरे सदमे में आ गए और कुछ ही देर बाद उनकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार से बाप-बेटी की मौत की खबर से इलाके में मातम पसर गया। अमरोहा में दिल दहला देने वाली घटना: सांप देखकर बिगड़ी 6 साल की मासूम की तबीयत, मौत की खबर सुन सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम1