लखनऊ: रील का शौक पड़ा भारी....* रील बनाने के दौरान युवक ने पुलिस बैरियर पर गाड़ी चढ़ाते हुए वीडियो बनाया था *लखनऊ: रील का शौक पड़ा भारी....* रील बनाने के दौरान युवक ने पुलिस बैरियर पर गाड़ी चढ़ाते हुए वीडियो बनाया था और पुलिस को चुनौती दे रहा था, पर युवक को यही रिलबाजी भारी पड़ गई... थाना गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में हुए इस मामले में थाना प्रभारी गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी ने पहले तो गाड़ी और चालक को थाने के दर्शन करवाया, फिर बिगड़ैल युवक के पिता को थाने बुलवाकर बेटे द्वारा की गई गलती पर माफी मंगवाते हुए और ऐसे माता पिता को संदेश दिलवाया जो अपने बिगड़ैल बच्चों पर ध्यान नहीं देते, जिसके कारण बच्चे मनबढ़ई में कानून व्यवस्था का मज़ाक उड़ाते हैं और हुड़दंग मचाने के साथ, रिलबाजी में किसी भी हद तक कोई भी कृत्य कर जाते हैं.... थार, स्कॉर्पियो गाड़ी से की गई रिलबाजी पर पिता शर्मिंदा होते हुए थाना प्रभारी गोमतीनगर विस्तार से एवं समस्त पुलिस से माफी मांगते हुए आगे से दुबारा न होने का वादा किया....

- Journalist prabhat kashyapSadar, Lucknowitni purani khabar 🤔 aaj1 hr ago
- लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अजय कुमार यादव उर्फ मुनेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सीतापुर रोड क्षेत्र से दबोच लिया। बताया जा रहा है कि अभियुक्त के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। मड़ियांव पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अपराध पर लगाम कसने के लिए अभियान जारी।1
- Post by AMARNATH HOTEL1
- लखनऊ विवि में जहां नमाज़ बरसो से पढ़ी जा रही थी उस हिस्से को बंद कर दिया गया जिसके बाद मुस्लिम छात्रों के समर्थन में बड़ी संख्या में हिंदू छात्र आ गए आफ़तार वहीं की गई और नमाज़ भी पढ़ी गई फिलहाल माहौल नियंत्रण में है किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें विवि प्रशासन की ओर से जर्जर इमारत में काम करवाया जा रहा है1
- लखनऊ थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद। मामूली बात को लेकर घर में घुसकर दबंगों ने महिलाओं, बच्चों व पूरे परिवार को बुरी तरह पीटा। बुरी तरह परिवार की पिटाई करने के साथ दबंगों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़। सभी परिवार के सदस्यों को काफी चोट आईं। घायल अवस्था में पूरा परिवार थाने में मौजूद, लगा रहा न्याय की गुहार। अभी तक कोई कार्यवाही न होने से पीड़ित परिवार मायूस। पीड़ित परिवार का आरोप घर में तोड़ फोड़ के साथ CCTV भी तोड़े। घटना पूरी हुई CCTV में कैद, फिर भी कायवाही अभी तक शून्य। थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के रिंग रोड चौकी स्थित आदर्श नगर नियर चेतना स्कूल के पास की घटना।3
- लखनऊ ठाकुरगंज क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद मामूली बात पर दबंगों ने हमला किया महिलाओं, बच्चों समेत परिवार को पीटा घर में घुसकर दबंगों ने तोड़फोड़ भी की दबंगों ने घर का CCTV कैमरा भी तोड़ा1
- राजपाल यादव पूड़ियां बेलते हुए..2
- बाराबंकी में जयमाला के मंच पर बवाल, दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात Barabanki जिले के रामनगर तहसील अंतर्गत गणेशपुर कस्बे में जयमाला के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन को लात मार दी। विरोध करने पर उसने ससुर से भी मारपीट की, जिसके बाद बाराती और घराती आमने-सामने आ गए। कुर्सियां और पाइप चलने से कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किए। बाद में गांव के लोगों की मध्यस्थता से समझौता हुआ और शादी की रस्में पूरी कराई1
- 🚨 ❗ सड़क खराब होने से फेल हुआ शव ठिकाने लगाने का प्लान ❗ सबूत मिटाने के लिए कपड़े और मोबाइल जलाए झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। छोटे भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई तारिक बेग की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी की पहचान मशारिक के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 🔴 ऐसे रची थी खौफनाक साजिश पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि हत्या के बाद आरोपी शव को कार से जंगल में फेंकने की योजना बना चुका था। लेकिन घर के बाहर सड़क खराब होने के कारण वह कार बाहर नहीं निकाल सका और उसकी पूरी साजिश फेल हो गई। 🔴 5 घंटे तक खोदता रहा गड्ढा प्लान नाकाम होने के बाद आरोपी ने घर के अंदर ही करीब 5 घंटे तक गड्ढा खोदा। शव को नग्न अवस्था में भारी मात्रा में नमक डालकर दफना दिया, ताकि बदबू न फैले और सबूत मिट जाएं। 🔴 पहचान छिपाने के लिए चेहरा बिगाड़ा हैवानियत यहीं नहीं रुकी—आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर गहरा वार किया। इतना ही नहीं, शव के कपड़े और मोबाइल फोन को दूर ले जाकर जला दिया, ताकि कोई सुराग न मिले। 🔴 पुलिस ने ऐसे किया खुलासा थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडे ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, फावड़ा और चाकू बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस खौफनाक वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।1