*अस्मिता खेलों इंडिया कार्यक्रम में ओजस्विनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सक्रिय भागीदारी* *अस्मिता खेलों इंडिया कार्यक्रम में ओजस्विनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सक्रिय भागीदारी* सागर।। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में माय भारत–मेरा युवा भारत के तत्वाधान में अस्मिता खेलों इंडिया कार्यक्रम का आयोजन खेल परिसर मैदान सागर में किया गया।इस आयोजन में ओजस्विनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, सागर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई ने संस्था चेयरपर्सन आदरणीय डॉ सुधा मलैया जी के संरक्षण में आयोजन समिति का हिस्सा बनकर सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल संचालन में एनएसएस टीम ने विभिन्न व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन रा से यों कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोह. अशफ़ाक सिद्दीकी एवं नेतृत्व अस्सिटेंट प्रो. अमित चौरसिया द्वारा किया गया, जिनके मार्गदर्शन में स्वयंसेविकाओं ने अनुशासित एवं समर्पित रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। जिसके कारण कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहित यादव जी उपनिदेशक माय भारत जिला सागर ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर की प्रथम नागरिक संगीता सुशील तिवारी (महापौर, सागर) उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में अनुश्री शैलेन्द्र जैन (समाजसेवी), कविता लारिया (समाजसेवी), मेघा दुबे जी (पार्षद), अंजली ठाकुर (विक्रम अवार्ड), सीमा चक्रवर्ती (बॉलीवाल प्रशिक्षक), संगीता भदौरिया (कबड्डी प्रशिक्षक), एड. वीनू राणा (रोटरी क्लब सागर, एवं वरिष्ठ समाजसेवी) प्रदीप अविद्रा जी जिला खेल अधिकारी, उमेश चंद मौर्य (खेलो इंडिया कोच), एवं डॉ. मोह. अशफाक सिद्दीकी (राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी) असिस्टेंट प्रोफेसर अमित चौरसिया, शिव प्रसाद चढ़ार, कीड़ा भारती से मनीष यादव, जितेंद्र यादव, सोप्निल यादव सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही आयोजन समिति का भी सम्मान किया गया।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण एवं खेलों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को प्रेरणादायी बताया साथ ही खेल गतिविधियों की महत्ता पर प्रकाश डाला। वहीं ओजस्विनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सक्रियता और अनुशासित सहभागिता की भी सराहना की गई। कार्यक्रम में सहभागिता एवम संचालन समिति मे सक्रिय सहभागिता करने पर महाविद्यालय प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने शुभकामनाएं देते हुए सराहना की। *आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 सागर से संवाददाता सोनू प्रजापति की रिपोर्ट..*

- परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी के निर्देशन एवं माता भगवती आदि शक्ति जगत जननी जगदम्बा की असीम कृपा से तह, देवरी ग्राम मोरई में 24 घंटे का चालीसा पाठ सम्पन्न हुआ । *जिला सागर मध्य प्रदेश* *तहसील देवरी के ग्राम* मोरई परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी के निर्देशन में एवं माता भगवती आदि शक्ति जगत जननी जगदम्बा जी की असीम कृपा से तह, देवरी ग्राम मोरई में 24 घंटे का चालीसा पाठ सम्पन्न हुआ/ एवं मां गुरुवर श्री जी के मंत्रो का जाप किया गया और मां गुरुवर श्री जी की जयकारे लगाए गए/ मां गुरुवर श्री जी की आरती की गई समापन के बाद शक्ति जल प्रसाद वितरण किया गया एवं संगठन और पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया गया समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए और 5 घंटे के एवं 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ एवं आरती कृम करवाए जाते हैं ,समाज को नशा मुक्त मांसाहार ,से मुक्त चरित्रवान, जीवन चेतनावन, भय भूख भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है/ आय दिन शराब के कारण दुर्घटना जैसी अपराध हो रहे हैं/ परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज के निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा समाज को सुधारने का कार्य कर रहे हैं/ शासन प्रशासन अवैध शराब पर ध्यान नहीं दे रहे हैं/ गांव में शराब माफिया द्वारा अवैध शराब ले जा रहे हैं/ तो संगठन के कार्यकर्ता के द्वारा शराब पकड़ने का कार्य कर रहे हैं / कार्यक्रम में उपस्थित भगवती मानव कल्याण संगठन जिला संगठन मंत्री पुरुषोत्तम वैश/ किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्ना सिंह लोधी/ युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार लोधी/ भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष विशाल राजपूत/ वीरेंद्र नामदेव समस्त मां के भक्त उपस्थित रहे आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी सागर सोनू प्रजापति की रिपोर्ट1
- Post by सुशील सिंह ठाकुर3
- तेंदूखेड़ा पूर्व विधायक संजय शर्मा जी के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी बधाई आज सोमवार को 10:00 बजे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से तेंदूखेड़ा पूर्व विधायक संजय शर्मा जी को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई शुभकामनाएं दी वही पूर्व विधायक के जन्मदिन के मौके पर आज हजारों की संख्या में बधाई शुभकामनाएं देने के लिए लोग पहूंचे1
- नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक हृदयविदारक मामला सामने आया, जहां नेगवा निवासी एक बेबस मां ने अपने कलेजे के टुकड़ों को वापस पाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई। पीड़िता ने कलेक्टर को सौंपे अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसका पति न केवल उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता है, बल्कि उसने जबरन बच्चों को उससे छीनकर अलग कर दिया है।वही बच्चों को वापस दिलवाने की मांग को लेकर महिला ने कलेक्टर को आवेदन दिया।1
- Post by प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह1
- Post by Ranjeet Tomar1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- इमलिया कल्याणपुर गांव में पति-पत्नी के बीच अपने ही घर में हो रही सामान्य बातचीत के दौरान पड़ोसी ने न केवल दखल दिया, बल्कि पति को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। इस घटना से डरी-सहमी पत्नी ने पहले एसपी ऑफिस में शिकायत की और सुनवाई न होने पर जिला कलेक्टर को आवेदन देकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है।1