आई.टी.एस. कॉलेज में टेपिंग और ड्राई नीडलिंग की बारीकियां सीखकर विद्यार्थियों ने बढ़ाया अपना कौशल आई.टी.एस. फिजियोथैरेपी कॉलेज, मुरादनगर में फिजियोकॉन-2026 के अंतर्गत ’’खेल संबंधित चोटों में टेपिंग तकनीक एवं ड्राई नीडलिंग’’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों के दौरान होने वाले चोटों के इलाज से बचाव की जानकारी देना और उनका अभ्यास कराना था।इस अवसर पर आई.टी.एस-दी एजुकेशन ग्रुप के माननीय चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा जी एवं माननीय वाइस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा जी ने कार्यशाला के विशेषज्ञ, डॉ अमित दुबे का स्वागत किया। श्री अर्पित चड्ढा जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में केवल किताबों का पढ़ना ही पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को नई उपचार तकनीकों को सीखना और अभ्यास करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि संस्थान हमेशा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ ऐसे अवसर देने के लिए प्रयास करता है, जहां वे अनुभवी विशेषज्ञों से सीख सकें।संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ.एम थगराज ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल के दौरान लगने वाली चोटों के उपचार में फिजियोथेरेपिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका है।कार्यशाला के विशेषज्ञ, डॉ. अमित दुबे, खेल फिजियोथैरेपिस्ट एवं मुंबई इंडियंस की आईपीएल टीम से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञ हैं। डॉ अमित दुबे ने विद्यार्थियों को खेलों में होने वाले विभिन्न चोटों, उनके इलाज और ठीक होने की प्रक्रिया में टेपिंग तथा ड्राई नीडलिंग के उपयोग के बारे में सरल तरीके से समझाया। उन्होंने अलग-अलग चोटों में टेप लगाने की सही विधि का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया और विद्यार्थियों को स्वयं टेप लगाने का अभ्यास भी कराया। कार्यशाला में ड्राई नीडलिंग के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया और विशेषज्ञ से कई प्रश्न पूछे। इस प्रश्नोत्तर सत्र से विद्यार्थियों को विषय को और अच्छी तरह समझने का अवसर मिला। कार्यशाला के बाद विद्यार्थियों ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम उनके लिए बहुत उपयोगी और ज्ञानवर्धक रहा। सभी विद्यार्थियों ने संस्थान के माननीय वाइस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा के लिए उनका विशेष रूप से धन्यवाद किया।

- जालौन में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल! -लात-घूंसों और चप्पलों से एक-दूसरे की पिटाई -मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल -सूचना के बाद मौरे पर पहुंची पुलिस -कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुन्नाफुल पावर चौराहे का मामला1
- गाजियाबाद इंदिरापुरम पुलिस की मुठभेड़ में स्नैचर गिरफ्तार, बाइक और तमंचा बरामद। गाजियाबाद :- थाना इंदिरापुरम पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम 25 अगस्त को सेक्टर-62 कट के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गौर ग्रेविटी मॉल की तरफ से बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी बाइक तेज गति से दौड़ाकर भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी आत्मरक्षा में पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज उर्फ असलम उर्फ आड़ेपत्रु के रूप में हुई है। उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक, पीली धातु का कड़ा, 315 बोर का तमंचा, दो खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने साथी संजय शर्मा के साथ दिल्ली-एनसीआर में बाइक और नंबर प्लेट बदलकर स्नैचिंग की घटनाएं करना कबूल किया। आरोपी के खिलाफ करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।2
- जनपद गाजियाबाद के थाना वेव सिटी पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार। जनपद गाजियाबाद के थाना वेव सिटी पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार। कब्जे से 02 अवैध तमंचे 315 बोर व 02 अवैध खोखा कारतूस 315 बोर व 04 अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर व घटना से सन्बन्धित एक स्पेलन्डर रंग काला बिना नम्बर प्लेट व लूटे गये 10,05,310/-रुपये नगद बरामद । बाइट- श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिण्डन दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र से गाजियाबाद ब्यूरो चीफ हरीश कुमार की खास रिपोर्ट। धन्यवाद1
- खुर्जा में अखिल भारतीय धोबी महासंघ की विचार गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह खुर्जा। अखिल भारतीय धोबी महासंघ की ओर से खुर्जा में विचार गोष्ठी एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगवती प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक, श्री चंद्र दिवाकर, राम सजीवन निर्बल पूर्व विधायक, जय सिंह IIS, भारत सरकार तथा लाल सिंह जी, भोपुरा कुटी, गाजियाबाद सहित कई प्रमुख अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने अपने-अपने विचार रखे और समाज की एकजुटता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान तथा समाज के विकास को लेकर चर्चा की। वक्ताओं ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग और एकता पर जोर दिया। विचार गोष्ठी के बाद सम्मान समारोह संपन्न हुआ और अतिथियों एवं आयोजकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही अखिल भारतीय धोबी महासंघ की विचार गोष्ठी एवं समापन समारोह का विधिवत समापन हुआ। संवाददाता रेनू पुरी4
- आदरणीय डॉ संजय कुमार निषाद कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार 10 वर्षों से जमीन से लेकर सदन तक कश्यप निषाद मल्लाह केवट समाज की 17 जातियो के लिए कर रहे संघर्ष का परिणाम 2027 निषाद समाज का का सफर1
- *“जिला बिजनौर की चाँदपुर तहसील के ग्राम नारनौर में गंगा नदी किनारे तटबंध बनाने की मांग को लेकर किसानों का धरना छठे दिन भी जारी है।* *भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही गुलदार आतंक और बाढ़ से कटी सड़क को लेकर भी आक्रोश है।”* *“जिला बिजनौर की चाँदपुर तहसील के ग्राम नारनौर में गंगा नदी किनारे तटबंध बनाने की मांग को लेकर किसानों का धरना छठे दिन भी जारी है।* *भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही गुलदार आतंक और बाढ़ से कटी सड़क को लेकर भी आक्रोश है।”*1
- 6 महीने के अंदर हम 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे... 6 महीने के अंदर हम 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे...1
- गाजियाबाद में 24.85 लाख की लूट का पर्दाफाश: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल, 5 लाख नकद बरामद थाना वेव सिटी क्षेत्र में बीते 21 अगस्त को मेरठ निवासी गिलमान से स्कॉर्पियो सवार बदमाशों द्वारा की गई 24 लाख 85 हजार रुपये की सनसनीखेज लूट की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। 25 अगस्त को स्वाट टीम अपराध शाखा, स्वाट टीम नगर जोन और थाना वेव सिटी पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल वांछित अभियुक्त बिना नंबर की स्पलेंडर मोटरसाइकिल से वेव सिटी क्षेत्र के राजा जी रोड पर घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर चेकिंग अभियान शुरू किया। खुद को पुलिस से घिरा देख बाइक सवार बदमाशों ने यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दोनों बदमाश पैर में चोटिल होकर गिर पड़े, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में घायल बदमाशों की पहचान सद्दाम (20 वर्ष) निवासी साहिबाबाद और आसिफ (38 वर्ष) निवासी लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 5 लाख रुपये नकद, 2 अवैध तमंचे, 4 जिंदा व 4 खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्पलेंडर बाइक बरामद की है। फिलहाल पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।1