जल जीवन मिशन की पाइपलाइन लीकेज से धंसी सड़क, मुख्य मार्ग पर बना बड़ा गड्ढा – ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग इटावा/महेवा। विकास खंड महेवा के ग्राम ईकरी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिछाई गई पानी की पाइपलाइन में लीकेज होने से गांव की आरसीसी सड़क धंस गई, जिससे सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है। यह स्थान गांव के अंदर जाने का मुख्य मार्ग है, जिससे होकर स्कूलों के बच्चों को ले जाने वाली गाड़ियां, ट्रैक्टर व अन्य वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। ग्रामीणों के अनुसार सड़क कल्लू उर्फ हरिओम त्रिपाठी के द्वार के पास अचानक धंस गई, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो वाहन चालकों और स्कूली बच्चों के लिए खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीण हरिओम त्रिपाठी, बल्लन शुक्ला, राजकिशोर त्रिपाठी, किशन स्वरूप और कुंज बिहारी त्रिपाठी सहित अन्य किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके। इस संबंध में जल जीवन मिशन का कार्य कर रही कंपनी IHP के इंजीनियर सौरभ सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वह फिलहाल छुट्टी पर हैं, लेकिन दूसरे इंजीनियर को सूचना देकर जल्द ही मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
जल जीवन मिशन की पाइपलाइन लीकेज से धंसी सड़क, मुख्य मार्ग पर बना बड़ा गड्ढा – ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग इटावा/महेवा। विकास खंड महेवा के ग्राम ईकरी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिछाई गई पानी की पाइपलाइन में लीकेज होने से गांव की आरसीसी सड़क धंस गई, जिससे सड़क पर
बड़ा गड्ढा बन गया है। यह स्थान गांव के अंदर जाने का मुख्य मार्ग है, जिससे होकर स्कूलों के बच्चों को ले जाने वाली गाड़ियां, ट्रैक्टर व अन्य वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। ग्रामीणों के अनुसार सड़क कल्लू उर्फ हरिओम त्रिपाठी के द्वार के पास अचानक धंस गई, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की
आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो वाहन चालकों और स्कूली बच्चों के लिए खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीण हरिओम त्रिपाठी, बल्लन शुक्ला, राजकिशोर त्रिपाठी, किशन स्वरूप और कुंज बिहारी त्रिपाठी सहित अन्य किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने
की मांग की है, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके। इस संबंध में जल जीवन मिशन का कार्य कर रही कंपनी IHP के इंजीनियर सौरभ सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वह फिलहाल छुट्टी पर हैं, लेकिन दूसरे इंजीनियर को सूचना देकर जल्द ही मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
- Post by Shuru User, satendra kevat1
- Post by Kanhaiya lal1
- अमेरिका ईरान के छिड़े भीषण युद्ध का असर इस जनपद के गैस एजेंसियों की मनमानी व कालाबाजारी से यहां घरेलू उपभोक्ताओं को काफी अपमानित किया गया। लोहिया गैस एजेंसी में गैस की किल्लत को लेकर अपने काफी दिनों से बुक गैस उपभोक्ताओं की आज सुबह से लम्बी कतारें लगी रहीं जहां शाम को दो ट्रकों में सिलेण्डर आने के बाद कुछ अपने चहेतों को सिलेण्डर दिये इस बीच गैस एजेंसी के मैनेजर विकास यादव व उपभोक्ताओं में काफी नोक झोंक हुई जहां मालिक सिद्धार्थ भदौरिया की शह पर मैनेजर विकास यादव ने कई महिलाओं को अपमानित किया। तथा आए दिन यह उपभोक्ताओं को अपमानित करता है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि इस गैस एजेंसी में खुलकर कालाबाजारी हो रही जहां जिला प्रशासन को इसके खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। और इस माह के गैस उपलब्ध होनी चाहिए।1
- Post by Rohit Kumar4
- अजीतमल (औरैया)। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय अटसू में आज वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय रहे, जबकि अध्यक्षता सभासद संतोष चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशांत विश्नोई (चीफ इंजीनियर उत्तराखंड) और जिला पंचायत सदस्य राजकुमार दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अटसू के चेयरमैन स्वदेश पोरवाल ने कहा कि बच्चे ही देश की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख औरैया सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला उनका विद्यालय और शिक्षक होते हैं, जो उन्हें बचपन से सही दिशा देते हैं। वहीं चेयरमैन दिबियापुर राघव मिश्रा ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें, जिससे बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद रुचि और अंशिका द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। समारोह के दौरान खेलकूद और शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संगीता तिवारी सहित शैलेश सोम बंशी, हर्षा दुबे, अल्पना दुबे, कबू तिवारी, आशीष तिवारी आदि शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में उत्तम राजपूत, अवनीश त्रिपाठी, पिंटू कुशवाहा, एआरपी विनीत गुप्ता, अनुपम शुक्ला, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे, रामजीवन, अर्चना तिवारी, आशीष तिवारी, मनोज दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।2
- Post by PK Crime Story1
- भिंड, खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए शासन ने खाद वितरण के नियम में बदलाब किया हैँ.अब किसानो को बिना फार्मर आईडी के खाद नहीं मिल सकेगा. खाद लेने के लिए किसान को फार्मर आईडी बनबाना जरूरी हैँ.इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर केम्प लगाकर किसानो की फार्मर Only बनाई जा रही हैँ.जिन किसानों की अभी तक आईडी नहीं बनी हैँ,ऐसे किसान अपने हल्का पटवारी से सम्पर्क करके अपनी फार्मर आईडी बनवा सकते हैँ।1
- Post by Shuru User, satendra kevat1