Shuru
Apke Nagar Ki App…
Barkatha. Nami aakho se maa durga ki Bedai Diye gaiye aaiya dekte hai
Update news 24
Barkatha. Nami aakho se maa durga ki Bedai Diye gaiye aaiya dekte hai
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Update news 241
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- विष्णुगढ़ की निर्भया को जब तक न्याय नहीं मिलेगा, दोषियों को फांसी या एनकाउंटर नहीं होगा, आपका यह सेवक चैन से नहीं बैठेगा… सड़क से लेकर सदन तक न्याय की लड़ाई लड़ूँगा!1
- -- --हजारीबाग जिले के विष्णु गढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंबा गांव की मासूम बेटी जिसकी दरिंदगी के साथ निर्मम हत्या कर दी गई जिसको लेकर पूरे झारखंड सहित जिले मर में शोक की लहर है वहीं परिजनों सहित पूरे झारखंड वासियों में आक्रोश का माहौल है लगातार दोषियों को फांसी देने की मांग उठ रही है सोमवार को हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के छात्रों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन दर्ज कराते हुए अविलंब दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए फांसी की मांग की है।1
- *विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरे बीजेपी के सांसद- विधायक व जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता* *हजारीबाग हो रहा है स्वतः स्फूर्त बंद, सरकार और प्रशासन के खिलाफ़ लोगों का फूट रहा आक्रोश* *घटना मानवता के लिए कलंक, न्याय नहीं हुआ और चरणबद्ध आंदोलन होगा: मनीष जायसवाल* *हजारीबाग* हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव -कुसुंबा में 12 वर्षीय अबोध बालिका के साथ हुई दरिंदगी और उसकी निर्मम हत्या की हृदयविदारक घटना ने पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया है। इस वीभत्स और अमानवीय कृत्य के विरोध में तथा दोषियों पर अविलंब कठोरतम कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू की घोषणा के अनुरूप सोमवार को हजारीबाग जिला पूर्णतः बंद कराया गया। इस गंभीर मामले पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने गहरी संवेदना और आक्रोश व्यक्त करते हुए जिला वासियों से इस बंदी को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया था, जिसका व्यापक असर देखने को मिला । सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हमारी मासूम बेटी के साथ जो हुआ वह मानवता पर कलंक है और सोए हुए प्रशासन को जगाने के लिए हम सबको एकजुट होना होगा। उन्होंने जिले के तमाम व्यवसायियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अपने-अपने प्रतिष्ठान स्वतः बंद रखकर इस विरोध प्रदर्शन में सहभागी बनने का विनम्र आग्रह किया। इसी कड़ी में सोमवार को बंदी को सफल बनाने के लिए खुद सांसद मनीष जायसवाल, बरही विधायक मनोज कुमार यादव और भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हजारीबाग की सड़कों पर उतरे। शहर के झंडा चौक, मेन रोड़, पैगोडा चौक, इंद्रपुरी चौक, नवाबगंज, गुरु गोविंद सिंह रोड़, अन्नदा चौक, कांग्रेस ऑफिस रोड़, भगत सिंह चौक, पंच मन्दिर चौक, सेठ मोहल्ला, महावीर स्थान चौक, जादो बाबू चौक, कुआं चौक सहित अन्य क्षेत्रों में घूम-घूमकर बंदी का समर्थन का अपील किया। भाजपा नेताओं ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जोरदार नारेबाजी की और जिन प्रतिष्ठानों के शटर खुले थे, उनसे हाथ जोड़कर बंद करने का आग्रह किया। जिसे लोगों ने स्वीकार करते हुए तत्काल अपना दुकान बंद कर दिया किया। देखते ही देखते पूरा हजारीबाग स्वतः बंद हो गया और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने विश्वास जताया है कि जनता की यह एकजुटता और संवेदना सोई हुई राज्य सरकार और प्रशासन पर दबाव बनाएगी ताकि मासूम को जल्द से जल्द न्याय मिल सके और दोषियों को फांसी के फंदे तक पहुँचाया जा सके। उन्होंने कहा कि जबतक मासूम बेटी के हत्यारों को फांसी नहीं हो जाती तबतक हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने हजारीबाग के व्यवसाईयों एवं जनता द्वारा दिए गए समर्थन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। विष्णुगढ़ की बेटी को न्याय दो, बेटियों की रक्षा करो के नारे से पूरा शहर गूंज उठा। हजारीबाग शहर के साथ-साथ जिले के विभिन्न प्रखंडों यथा विष्णुगढ़ बड़कागांव, केरेडारी, डाड़ी, चुरचू, बरही, चौपारण, बरकट्ठा, इचाक सहित पूरे क्षेत्र में में भी बंद का व्यापक असर देखा गया। सभी प्रखंडों में भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा सड़क पर उतरकर आम जनता और दुकानदारों से समर्थन मांगते देखा गया। उक्त बंदी कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद मनीष जायसवाल, बरही के विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा,हरीश श्रीवास्तव,सुदेश चंद्रवंशी,लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, भैया अभिमन्यु प्रसाद, अजय साहू, दिनेश सिंह राठौड़,जिला पदाधिकारी रेणुका साहू,आनंद देव, सुमन कुमार,जयनारायण प्रसाद,कुणाल किशोर, वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता,इंद्र नारायण कुशवाहा, विनोद झुनझुनवाला, सूर्यांश कुमार युवा समाजसेवी ,मीरा मेहता, जीवन मेहता,सुबोध सिंहा अविनाश कसेरा, विशेषांक वर्मा,नारायण साहू, शैलेश चंद्रवंशी,रिंकू वर्मा, बलराम शर्मा, वार्ड पार्षद रिंकू वर्मा, रितेश सिंहा,जुगनू सिंह,राजेश गुप्ता,रमाशंकर ,साक्षी राणा , शेफाली गुप्ता ,किशोरी राणा ,, प्रकाश कुशवाहा ,राजेश चंद्रवंशी, नरेंद्र गुप्ता , अनूप ठाकुर,रानी कछप, हेमंती देवी ,पूनम कसेरा ,पूनम मिश्रा, श्वेता सिंहा , पूनम देवी , ज्योत्सना , विजय वर्मा, दिलीप गुप्ता विवेक सिंह रतन सिंहा, मंजू नंदिनी ,शिवपाल यादव ,अशोक राणा, ज्वाला सिंह, विनोद कुमार बिगन ,बंटी तिवारी, जयप्रकाश गुप्ता , लोकसभा के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी, विशेषांक वर्मा, हजारीबाग सदर विधायक के निजी सचिव चंदन सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं भाजपा समर्थक उपस्थित रहें। इस आशय की जानकारी भाजपा जिला मंत्री सह जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई ।4
- मनोज सिंह: कोडरमा का उभरता हुआ गायक,जल्द ही बाजार में छाने वाले हैं उनके गाने #newsupdate #hazaribagh_news #highlights #janata1news #hazaribaghupdates #vishalchhetri #kodermanews #nonfollower #socialmediatip #viralshort #hazaribagh_news #ख़बर1इंडिया #duet #highlights #latestnews #सिंगर #singerlokeshkumar1
- इचाक में कैंडल मार्च निकालकर जताया जाएगा विरोध विशेष संवाददाता सुनील शर्मा की रिपोर्ट इचाक (हजारीबाग): विष्णुगढ़ में एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की घटना के विरोध में इचाक प्रखंड में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।मीडिया प्रभारी राहुल कुमार राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जघन्य घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। कैंडल मार्च की शुरुआत इचाक के पुराना काली मंदिर परिसर से होगी, जो इचाक बाजार होते हुए इलाहाबाद बैंक और मुख्य चौक तक जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के अंत में पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा जाएगा। साथ ही प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। आयोजकों ने कहा कि समाज को इस तरह की घटनाओं के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी होगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।3
- Post by Update news 241