logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिजली विभाग की महिला ने खोली पोल पहले लगाया पैसे लेकर मीटर फिर बाद में उखाड़ दिया मुजफ्फरनगर थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव कुकडा में पुरी कॉलोनी में लाइट है लेकिन एक गली में लाइट नहीं है जिसमें सभी गली के लोगो ने विद्युत विभाग के हर अधिकारी हर कर्मचारी को शिकायत दर्ज कर लाइट की अपील दर्ज की है लेकिन अभी तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि शमीमा नाम की महिला के यहां विद्युत विभाग ने एक विद्युत मीटर उनके घर पर लगा दिया जिससे उसके घर पर लाइट आ गई लेकिन कुछ दिनों बाद वह मीटर फिर उखाड़ दिया महिला का कहना है कि मीटर लगवाने के लिए उसने 20 हज़ार रुपये विद्युत विभाग को दिए थे जिसकी रसीद भी उसके पास है लेकिन अब और पैसों की डिमांड कर रहे हैं जो डिमांड पूरी न होने पर विद्युत विभाग ने टीम को भेज कर आज वह मीटर भी उखड़वा दिया

11 hrs ago
user_Ankit Kumar
Ankit Kumar
पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

बिजली विभाग की महिला ने खोली पोल पहले लगाया पैसे लेकर मीटर फिर बाद में उखाड़ दिया मुजफ्फरनगर थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव कुकडा में पुरी कॉलोनी में लाइट है लेकिन एक गली में लाइट नहीं है जिसमें सभी गली के लोगो ने विद्युत विभाग के हर अधिकारी हर कर्मचारी को शिकायत दर्ज कर लाइट की अपील दर्ज की है लेकिन अभी तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि शमीमा नाम की महिला के यहां विद्युत विभाग ने एक विद्युत मीटर उनके घर पर लगा दिया जिससे उसके घर पर लाइट आ गई लेकिन कुछ दिनों बाद वह मीटर फिर उखाड़ दिया महिला का कहना है कि मीटर लगवाने के लिए उसने 20 हज़ार रुपये विद्युत विभाग को दिए थे जिसकी रसीद भी उसके पास है लेकिन अब और पैसों की डिमांड कर रहे हैं जो डिमांड पूरी न होने पर विद्युत विभाग ने टीम को भेज कर आज वह मीटर भी उखड़वा दिया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसा होते-होते टल गया। चरथावल-मुज़फ्फरनगर मुख्य मार्ग पर ग्राम दधेडू के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए और घायल को संभालते हुए प्राथमिक सहायता दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, गति नियंत्रण और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
    2
    मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसा होते-होते टल गया। चरथावल-मुज़फ्फरनगर मुख्य मार्ग पर ग्राम दधेडू के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए और घायल को संभालते हुए प्राथमिक सहायता दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, गति नियंत्रण और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये पीली व सफेद धातु के आभूषण(अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रूपये) बरामद अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी श्री बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 13.03.2026 को वादिया श्रीमती पूजा पत्नी प्रदीप निवासी ग्राम बडसू थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर हाल पता शान्तिनगर गेट न0 02 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात द्वारा मेरे घर का ताला तोडकर अलमारी मे रखे सोने व चांदी के आभूषण व 50 हजार रूपये चोरी कर लिये गये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर मु0अ0सं0 121/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु थाना नई मण्डी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। दिनांक 16.03.2026 को गठित टीम द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 चोर अभियुक्त को पचेण्डा बाईपास पुल के पास रजवाहे की तरफ पडने वाले रनवीरा रिसोर्ट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये आभूषण बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    2
    गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये पीली व सफेद धातु के आभूषण(अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रूपये) बरामद अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी श्री बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 13.03.2026 को वादिया श्रीमती पूजा पत्नी प्रदीप निवासी ग्राम बडसू थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर हाल पता शान्तिनगर गेट न0 02 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात द्वारा मेरे घर का ताला तोडकर अलमारी मे रखे सोने व चांदी के आभूषण व 50 हजार रूपये चोरी कर लिये गये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर मु0अ0सं0 121/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु थाना नई मण्डी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। 
दिनांक 16.03.2026 को गठित टीम द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 चोर अभियुक्त को पचेण्डा बाईपास पुल के पास रजवाहे की तरफ पडने वाले रनवीरा रिसोर्ट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये आभूषण बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Khulasha news
    Khulasha news
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए 01 चोर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
    2
    थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए 01 चोर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
    user_Khindnews
    Khindnews
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • bhut problem h.. help us
    1
    bhut problem h.. help us
    user_Pradeep Kumar
    Pradeep Kumar
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Satish kumar
    1
    Post by Satish kumar
    user_Satish kumar
    Satish kumar
    Salesperson मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर, 17 मार्च 2026। जनपद में 14–15 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी (सर्वाइकल कैंसर) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिला महिला चिकित्सालय में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने किया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में प्रभावी है और सरकार द्वारा यह टीकाकरण निःशुल्क कराया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीका अवश्य लगवाएं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीकाकरण के लाभ व महत्व के बारे में जागरूक किया। संवाददाता शफीक राजपूत की रिपोर्ट
    1
    मुजफ्फरनगर, 17 मार्च 2026।
जनपद में 14–15 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी (सर्वाइकल कैंसर) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिला महिला चिकित्सालय में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने किया।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में प्रभावी है और सरकार द्वारा यह टीकाकरण निःशुल्क कराया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीका अवश्य लगवाएं।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीकाकरण के लाभ व महत्व के बारे में जागरूक किया।
संवाददाता शफीक राजपूत की रिपोर्ट
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर | चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दुधली के जंगल में तेंदुआ देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंगलवार को ग्रामीणों ने खेतों और आबादी के पास एक तेंदुए को घूमते हुए देखा, जिसके बाद पूरे गांव में सतर्कता बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर तेंदुए के देखे जाने वाले स्थानों की जानकारी जुटाई और संभावित क्षेत्रों को चिन्हित किया। इस दौरान पशु प्रेमी सन्नी पंजाबी ने भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग का सहयोग किया। वन विभाग ने एहतियात के तौर पर उस स्थान पर पिंजरा स्थापित किया है, जहां तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही आसपास के खेतों और जंगल से लगे इलाकों में सघन निगरानी शुरू कर दी गई है। टीम ड्रोन और ट्रैकिंग के जरिए तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके और किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। तेंदुए की खबर के बाद गांव में लोग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। ग्रामीण अपने बच्चों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दे रहे हैं और शाम होते ही घरों के दरवाजे बंद कर रहे हैं। वहीं किसान भी खेतों में अकेले जाने से बच रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में तेंदुए के पास जाने या उसे उकसाने की कोशिश न करें। रात के समय अकेले बाहर निकलने से बचें और छोटे बच्चों को घर के अंदर सुरक्षित रखें।
    3
    मुजफ्फरनगर | चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दुधली के जंगल में तेंदुआ देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंगलवार को ग्रामीणों ने खेतों और आबादी के पास एक तेंदुए को घूमते हुए देखा, जिसके बाद पूरे गांव में सतर्कता बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर तेंदुए के देखे जाने वाले स्थानों की जानकारी जुटाई और संभावित क्षेत्रों को चिन्हित किया। इस दौरान पशु प्रेमी सन्नी पंजाबी ने भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग का सहयोग किया।
वन विभाग ने एहतियात के तौर पर उस स्थान पर पिंजरा स्थापित किया है, जहां तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही आसपास के खेतों और जंगल से लगे इलाकों में सघन निगरानी शुरू कर दी गई है। टीम ड्रोन और ट्रैकिंग के जरिए तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके और किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।
तेंदुए की खबर के बाद गांव में लोग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। ग्रामीण अपने बच्चों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दे रहे हैं और शाम होते ही घरों के दरवाजे बंद कर रहे हैं। वहीं किसान भी खेतों में अकेले जाने से बच रहे हैं।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में तेंदुए के पास जाने या उसे उकसाने की कोशिश न करें। रात के समय अकेले बाहर निकलने से बचें और छोटे बच्चों को घर के अंदर सुरक्षित रखें।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *लखनऊ के लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा* तीमारदारों और डॉक्टरों नर्स के बीच हंगामा इलाज को लेकर डॉक्टर और नर्स से भिड़े तीमारदार मरीज के तीमारदारों ने जमकर काटा बवाल बवाल के बीच डॉक्टर नर्स और मरीज के तीमारदारों के बीच मारपीट मरीज के साथ आए लोगों ने इमरजेंसी गेट का तोड़ा सीसा सूचना पर पहुंची पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों को हिरासत में लिया विभूति खंड थाना क्षेत्र के लोहिया अस्पताल का मामला।
    1
    *लखनऊ के लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा*
तीमारदारों और डॉक्टरों नर्स के बीच हंगामा
इलाज को लेकर डॉक्टर और नर्स से भिड़े तीमारदार
मरीज के तीमारदारों ने जमकर काटा बवाल
बवाल के बीच डॉक्टर नर्स और मरीज के तीमारदारों के बीच मारपीट
मरीज के साथ आए लोगों ने इमरजेंसी गेट का तोड़ा सीसा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों को हिरासत में लिया
विभूति खंड थाना क्षेत्र के लोहिया अस्पताल का मामला।
    user_Anand News
    Anand News
    Astrologer मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ▪️ *गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये पीली व सफेद धातु के आभूषण(अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रूपये) बरामद।* श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी श्री बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 13.03.2026 को वादिया श्रीमती पूजा पत्नी प्रदीप निवासी ग्राम बडसू थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर हाल पता शान्तिनगर गेट न0 02 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात द्वारा मेरे घर का ताला तोडकर अलमारी मे रखे सोने व चांदी के आभूषण व 50 हजार रूपये चोरी कर लिये गये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर मु0अ0सं0 121/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु थाना नई मण्डी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। दिनांक 16.03.2026 को गठित टीम द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 चोर अभियुक्त को पचेण्डा बाईपास पुल के पास रजवाहे की तरफ पडने वाले रनवीरा रिसोर्ट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये आभूषण बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-* *1.* रवि पुत्र मदन निवासी ग्राम बधाई कला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 30 वर्ष *बरामदगी का विवरण-* ✅ 04 कंगन/चूडिया (पीली धातु) ✅ 01 गले का सैट मय माथे का टीका(पीली धातु) ✅ 01 अंगूठी(पीली धातु) ✅ 02 नाक की लोंग(पीली धातु) ✅ 01 जोडी टोपस(पीली धातु) ✅ 01 जोडी कुण्डल(पीली धातु) ✅ 01 जोडी झुमकी(पीली धातु) ✅ 01 मंगल सूत्र मय पेंडिल(पीली धातु) ✅ 01 कमरबंद(सफेद धातु) ✅ 04 जोडी पाजेब(सफेद धातु) ✅ 01 गले की चैन(सफेद धातु) ✅ 02 सिक्के(सफेद धातु) ✅ 05 अंगूठी(सफेद धातु) ✅ 02 जोडी कान के कुण्डल(सफेद धातु) ✅ 02 मंगल सूत्र(सफेद धातु) ✅ 01 गुच्छा(सफेद धातु) ✅ 02 हाथफूल(सफेद धातु) ✅ 14 जोडी बिछुए(सफेद धातु) ✅ 03 हाथ की राखी(सफेद धातु) ✅ 01 गिलास (सफेद धातु) *पूछताछ का विवरण-* पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह मौहल्ला शान्तिनगर में किराये की दुकान में बढ़ई का कार्य करता है तथा उस मकान में तीन किरायेदार रहते हैं, जिनमें से प्रदीप नामक किरायेदार को उसी ने किराये पर कमरा दिलवाया था। इसके अतिरिक्त वहाँ 02 अन्य किरायेदार भी रहते हैं। अभियुक्त का प्रदीप के घर आना-जाना था। एक दिन प्रदीप की पत्नी को अभियुक्त ने अपने कमरे की अलमारी में ज्वैलरी रखते हुए देख लिया। ज्वैलरी देखकर उसके मन में लालच आ गया तथा जब प्रदीप अपनी पत्नी के साथ दिनांक 09.03.2026 को शादी में गया था तभी मौका पाकर उसने मकान के मैन गेट का ताला डुप्लीकेट चाबी से खोल लिया। इसके बाद उसने प्रदीप के कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी से आभूषण चोरी कर लिये। चोरी किये आभूषण को अभियुक्त ने ईख के खेत में छिपा दिया तथा दिनांक 16.03.2026 को आभूषण को वहां से निकालकर बेचने के लिए जा रहा था कि पुलिस ने उसे पकड लिया। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* *1.* प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश कुमार शर्मा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर। *2.* उ0नि0 श्री सन्दीप कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर। *3.* उ0नि0 श्री ब्रजराज सिंह तोमर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर। *4.* है0का0 331 धीरेन्द्र थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर। *5.* का0 2103 अमन थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर। *6.* का0 2095 कृष्णा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
    3
    ▪️ *गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये पीली व सफेद धातु के आभूषण(अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रूपये) बरामद।*
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी श्री बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 13.03.2026 को वादिया श्रीमती पूजा पत्नी प्रदीप निवासी ग्राम बडसू थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर हाल पता शान्तिनगर गेट न0 02 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात द्वारा मेरे घर का ताला तोडकर अलमारी मे रखे सोने व चांदी के आभूषण व 50 हजार रूपये चोरी कर लिये गये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर मु0अ0सं0 121/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु थाना नई मण्डी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। 
दिनांक 16.03.2026 को गठित टीम द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 चोर अभियुक्त को पचेण्डा बाईपास पुल के पास रजवाहे की तरफ पडने वाले रनवीरा रिसोर्ट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये आभूषण बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* रवि पुत्र मदन निवासी ग्राम बधाई कला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 30 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
✅ 04 कंगन/चूडिया (पीली धातु)
✅ 01 गले का सैट मय माथे का टीका(पीली धातु)
✅ 01 अंगूठी(पीली धातु)
✅ 02 नाक की लोंग(पीली धातु)
✅ 01 जोडी टोपस(पीली धातु)
✅ 01 जोडी कुण्डल(पीली धातु)
✅ 01 जोडी झुमकी(पीली धातु)
✅ 01 मंगल सूत्र मय पेंडिल(पीली धातु)
✅ 01 कमरबंद(सफेद धातु)
✅ 04 जोडी पाजेब(सफेद धातु)
✅ 01 गले की चैन(सफेद धातु)
✅ 02 सिक्के(सफेद धातु)
✅ 05 अंगूठी(सफेद धातु)
✅ 02 जोडी कान के कुण्डल(सफेद धातु)
✅ 02 मंगल सूत्र(सफेद धातु)
✅ 01 गुच्छा(सफेद धातु)
✅ 02 हाथफूल(सफेद धातु)
✅ 14 जोडी बिछुए(सफेद धातु)
✅ 03 हाथ की राखी(सफेद धातु)  
✅ 01 गिलास (सफेद धातु)
*पूछताछ का विवरण-* पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह मौहल्ला शान्तिनगर में किराये की दुकान में बढ़ई का कार्य करता है तथा उस मकान में तीन किरायेदार रहते हैं, जिनमें से प्रदीप नामक किरायेदार को उसी ने किराये पर कमरा दिलवाया था। इसके अतिरिक्त वहाँ 02 अन्य किरायेदार भी रहते हैं। अभियुक्त का प्रदीप के घर आना-जाना था। एक दिन प्रदीप की पत्नी को अभियुक्त ने अपने कमरे की अलमारी में ज्वैलरी रखते हुए देख लिया। ज्वैलरी देखकर उसके मन में लालच आ गया तथा जब प्रदीप अपनी पत्नी के साथ दिनांक 09.03.2026 को शादी में गया था तभी मौका पाकर उसने मकान के मैन गेट का ताला डुप्लीकेट चाबी से खोल लिया। इसके बाद उसने प्रदीप के कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी से आभूषण चोरी कर लिये। चोरी किये आभूषण को अभियुक्त ने ईख के खेत में छिपा दिया तथा दिनांक 16.03.2026 को आभूषण को वहां से निकालकर बेचने के लिए जा रहा था कि पुलिस ने उसे पकड लिया। 
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश कुमार शर्मा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर। 
*2.* उ0नि0 श्री सन्दीप कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर। 
*3.* उ0नि0 श्री ब्रजराज सिंह तोमर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।    
*4.* है0का0 331 धीरेन्द्र थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 2103 अमन थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 2095 कृष्णा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
    user_Sachin Kumar
    Sachin Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.