*सरकारी योजनाओं का मिला संबल: स्वावलंबन की मिसाल बनीं कोलारस की अंगूरी धाकड़, बनीं 'लखपति दीदी'* केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संबल से ग्रामीण अंचल की महिलाएँ अब न केवल आर्थिक रूप से समृद्ध हो रही हैं, बल्कि 'आत्मनिर्भर भारत' और 'सशक्त मध्य प्रदेश' के सपने को साकार कर रही हैं। ऐसी ही एक मिसाल पेश की है जिला शिवपुरी, विकासखंड कोलारस, ग्राम पंचायत किलानी की निवासी अंगूरी धाकड़ ने, जिन्होंने सीमित संसाधनों से शुरुआत कर अपनी लगन और मेहनत के बल पर 'लखपति दीदी' बनने का गौरव हासिल किया है। *समूह से जुड़ाव और सिलाई से पहली शुरुआत* अंगूरी धाकड़ के जीवन में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत तब हुई जब वे आजीविका मिशन के 'लवकुश स्व सहायता समूह' से जुड़ीं। मिशन के तहत सिलाई का नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्होंने समूह से ₹10,000 का पहला लोन लिया। इस राशि से सिलाई मशीन खरीदकर उन्होंने घर से ही कपड़े सिलने का काम शुरू किया, जिससे उन्हें रोजाना ₹200 से ₹300 की नियमित आय मिलने लगी और आत्मविश्वास बढ़ा। *ग्रामीण आजीविका मिशन: ₹50,000 के दूसरे लोन से मनयारी दुकान की स्थापना* सिलाई से हुई बचत और अनुभव के बल पर अंगूरी जी ने अपने काम को आगे बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह के माध्यम से ही ₹50,000 का दूसरा लोन प्राप्त किया। इस राशि का उपयोग कर उन्होंने गाँव में किराए की दुकान लेकर मनयारी (जनरल स्टोर व प्रसाधन सामग्री) का व्यवसाय शुरू किया, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में और सुधार आया। *प्रधानमंत्री मुद्रा योजना: ₹2 लाख के लोन से कपड़ा व्यवसाय का शुभारंभ* अंगूरी धाकड़ की लगन और व्यवसायिक क्षमता को देखते हुए उन्हें बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना' के तहत 2 लाख रुपए का लोन स्वीकृत कराया गया। इस वित्तीय मदद से उन्होंने किराए की दुकान की निर्भरता समाप्त कर अपने घर में ही पक्की दुकान कर कपड़ा व्यवसाय (क्लॉथ स्टोर) शुरू किया। आज वे थोक बाजार से कपड़े लाकर बेचने के साथ-साथ सिलाई और मनयारी का काम भी सफलतापूर्वक चला रही हैं। *प्रतिमाह ₹15,000 से ₹18,000 की कमाई, बनीं 'लखपति दीदी'* केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के इस सफल संयोजन से आज अंगूरी धाकड़ विभिन्न व्यवसायों के माध्यम से प्रतिमाह ₹15,000 से ₹18,000 तक की आय अर्जित कर रही हैं। कभी सीमित साधनों में जीवन बिताने वाली अंगूरी जी आज समाज में 'लखपति दीदी' के रूप में पहचान बनाकर अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं। *प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार* अपनी सफलता का श्रेय केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को देते हुए अंगूरी धाकड़ कहती हैं कि आजीविका मिशन और मुद्रा योजना के सहयोग से ही उनके लिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना संभव हो सका है। उन्होंने महिलाओं के सर्वांगीण विकास और स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही इन योजनाओं के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जिला प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया है

- सरपंच ने जारी किया वीडियो, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील सिरसौद। शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद ग्राम पंचायत सरपंच अंतरसिंह लोधी ने गुरुवार सुबह 11 बजे एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी समाज के बारे में टीका-टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी टिप्पणी करता है तो उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि करीब दो दिन पहले जातिवाद को लेकर दो ऑडियो वायरल हुए थे, जिसके बाद जिले के अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज की गई है और सामाजिक लोगों में आक्रोश है। इसी को लेकर सरपंच ने वीडियो जारी कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। सरपंच ने जारी किया वीडियो, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील सिरसौद। शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद ग्राम पंचायत सरपंच अंतरसिंह लोधी ने गुरुवार सुबह 11 बजे एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी समाज के बारे में टीका-टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी टिप्पणी करता है तो उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि करीब दो दिन पहले जातिवाद को लेकर दो ऑडियो वायरल हुए थे, जिसके बाद जिले के अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज की गई है और सामाजिक लोगों में आक्रोश है। इसी को लेकर सरपंच ने वीडियो जारी कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।1
- यात्रियों (श्रद्धालुओं) से शराब लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं बदसलूकी करने वाले आरोपियों को थाना डीपार पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला दतिया श्री मयूर खंडेलवाल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत चावला एवं एसडीओपी श्री अजय चानना के कुशल मार्गदर्शन में थाना डीपार पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं एवं महिलाओं से बदसलूकी तथा शराब पार्टी के लिए पैसे मांगने की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट के मामले में दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 25.08.2026 को फरियादी कायम सिंह राजपूत निवासी कितना, थाना डीपार, अपनी पत्नी के साथ दर्शन करने लहार जा रहे थे। इसी दौरान जरा घाटी जंगल के यात्रियों (श्रद्धालुओं) से शराब लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं बदसलूकी करने वाले आरोपियों को थाना डीपार पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला दतिया श्री मयूर खंडेलवाल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत चावला एवं एसडीओपी श्री अजय चानना के कुशल मार्गदर्शन में थाना डीपार पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं एवं महिलाओं से बदसलूकी तथा शराब पार्टी के लिए पैसे मांगने की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट के मामले में दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 25.08.2026 को फरियादी कायम सिंह राजपूत निवासी कितना, थाना डीपार, अपनी पत्नी के साथ दर्शन करने लहार जा रहे थे। इसी दौरान जरा घाटी जंगल के पास तीन आरोपियों द्वारा उनसे शराब पार्टी के लिए पैसे मांगे गए। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए फरियादी के साथ मारपीट की। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना डीपार में अपराध क्रमांक 56/26, धारा 191(1), 115(1), 296(अ), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस कार्यवाही* घटना की गंभीरता एवं श्रद्धालु एवं महिला के साथ बदसलूकी की शिकायत को देखते हुए थाना डीपार पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने दिनांक 26.08.2026 को मांगरोल से आरोपी इंद्रवीर सिंह यादव एवं धर्मा उर्फ शत्रुघ्न पाठक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सेवढ़ा के समक्ष पेश किया। प्रकरण में शामिल शेष आरोपी मोहकम सिंह यादव की तलाश जारी है। *सराहनीय भूमिका* उप निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह गुर्जर, उपनिरीक्षक सियाराम गौड़, आरक्षक 552 मंसाराम, प्रधान आरक्षक रामकेश बघेल, शैलेन्द्र गिरि आरक्षक 927, प्रमोद गोयल आरक्षक 923, राहुल पक्षवार आरक्षक 877, ईशुराज सिंह आरक्षक 517, आकाश यादव आरक्षक 648, निजाम खान आरक्षक एवं चालक आरक्षक 63 देवेन्द्र सिंह, थाना डीपार की सराहनीय भूमिका रही।3
- 🔥 डबरा नगरपालिका में सियासी घमासान तेज! 🔥 पार्षदों के धरने पर नगरपालिका अध्यक्ष का पलटवार… फाइलें और निविदाएं रोकने के आरोपों को बताया बेबुनियाद। अध्यक्ष ने विरोधी गुट को बताया ‘प्राइवेट लिमिटेड कंपनी’, बोले—डबरा का विकास रोकने की कोशिश की जा रही है।1
- वर्दी धारी ग्राम कोटवार लगा रहे पोहरी तहसील परिसर मै झाड़ू शिवपुरी जिले के पोहरी तहसील में अधिकारियों का ऐसा दबाव की ग्राम कोटवार लगा रहे बारी बारी झाड़ू। रोजान सुबह अलग अलग की लगती है ड्यूटी जानकारी के अनुसार ओर शासन के नियम के अनुसार जब ग्राम कोटवार की नियुक्ति जिस उदेश से की गई थी वह केवल हर गांव पर शासन की मदद के लिए भर्ती किया गया था पर इस का तो अधिकारियों ने उलटा ही मतलब निकाल लिया है। अब इस बात पर जिम्मेदार अधिकारी जबाव देने से कतरा रहे है।1
- दतिया में 48 घंटे से लगातार बारिश, पानी टॉकीज के पास मकान का हिस्सा गिरा जिले में पिछले करीब 48 घंटे से लगातार बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। दतिया में 48 घंटे से लगातार बारिश, पानी टॉकीज के पास मकान का हिस्सा गिरा जिले में पिछले करीब 48 घंटे से लगातार बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। इसी बीच गुरुवार सुबह 5 बजे के आपस वार्ड क्रमांक 13 स्थित खटीकों का पठला, पानी टॉकीज के पास बारिश के कारण बेना देवी एवं महेश झा के मकान का एक हिस्सा अचानक गिर गया। मकान का हिस्सा गिरने से मकान मालिक को नुकसान हुआ है। घटना के दौरान गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। लगातार बारिश के बीच मकान गिरने की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर एवं बारिश से प्रभावित मकानों का निरीक्षण कराने की मांग की है।1
- महंगाई के विरोध में शहर डबरा ब्लॉक कांग्रेस ने निकाली रैली , डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश महंगाई के विरोध में शहर डबरा ब्लॉक कांग्रेस ने निकाली रैली आज बढ़ती महंगाई के विरोध में शहर ब्लॉक अध्यक्ष जीतू राजोरिया के नेतृत्व में शुगर मिल चौराहे से कटारिया चौराहे तक रैली निकाली और जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ,2
- बझवाप्रा में लच मैरिज के बाद से घर में कलह: र्कू्टी चाর्जिंगक निवाट में देवरानी नेजेर को गर्म पानी डालक झुलसाया1
- नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण फ्लैश बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी। हादसे में 157 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 400 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। कई मकान, सड़कें और पुल बह गए। राहत और बचाव कार्य जारी है।1
- 🚨 बड़ा हादसा टला, जिम्मेदारों पर उठे सवाल शिवपुरी। शहर के कमलागंज स्थित नवग्रह हनुमान मंदिर के पास एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय पेड़ के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में जर्जर और खतरनाक पेड़ों को लेकर शिकायतें किए जाने के बावजूद समय रहते कार्रवाई नहीं होती। सवाल यह है कि प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार क्यों करता है? यदि हादसे के वक्त पेड़ के नीचे कोई व्यक्ति होता तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता? स्थानीय लोगों ने मांग की है कि शहर में ऐसे सभी खतरनाक पेड़ों का सर्वे कराकर समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अनहोनी को रोका जा सके। सवाल साफ है—शिकायतों को गंभीरता से कब लिया जाएगा? 🚨 बड़ा हादसा टला, जिम्मेदारों पर उठे सवाल शिवपुरी। शहर के कमलागंज स्थित नवग्रह हनुमान मंदिर के पास एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय पेड़ के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में जर्जर और खतरनाक पेड़ों को लेकर शिकायतें किए जाने के बावजूद समय रहते कार्रवाई नहीं होती। सवाल यह है कि प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार क्यों करता है? यदि हादसे के वक्त पेड़ के नीचे कोई व्यक्ति होता तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता? स्थानीय लोगों ने मांग की है कि शहर में ऐसे सभी खतरनाक पेड़ों का सर्वे कराकर समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अनहोनी को रोका जा सके। सवाल साफ है—शिकायतों को गंभीरता से कब लिया जाएगा?1