logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदोई में बोले मंत्री नितिन अग्रवाल,क्रांतिकारियों के बलिदान से प्रेरणा लेगी आने वाली पीढ़ी,अमर रहेगा स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग,राहुल गांधी पर भी मंत्री ने कसा तंज कहा,विरोध करते-करते देश और संविधान का ही विरोध करने लगे राहुल गांधी,नेता विपक्ष की कुर्सी पर बैठकर देश के संस्थानों का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण...... हरदोई के गांधी भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यमंत्री आबकारी एवं मद्यनिषेध नितिन अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गांधी भवन हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नितिन अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस और देशभक्ति के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में जीवन जी रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष और उनके आदर्श सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर राहुल गांधी के द्वारा लाल किले पर न जाने को लेकर उन्होंने कहाकि उनकी सोच विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं भारत का विरोध करने लगे हैं जिस भारत ने उनको सब दिया है जिस देश ने सब दिया है आज वह इस ही देश के संविधान पर इस देश के लोकतंत्र पर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास नहीं करते हैं।मंत्री ने कहाकि मैं यह समझता हूं कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि नेता विपक्ष की कुर्सी पर और जिम्मेदार वाली कुर्सी है उस पर बैठने के बाद भी वह आज हमारे देश के संस्थानों का विरोध कर रहे हैं। #IndependenceDay2026 #80thIndependenceDay #IndiaFirst #SwatantrataDiwas #NationFirst #IndianPolitics #RahulGandhi #ConstitutionalValues #JaiHind #VandeMataram

13 hrs ago
user_मनोज तिवारी
मनोज तिवारी
संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

हरदोई में बोले मंत्री नितिन अग्रवाल,क्रांतिकारियों के बलिदान से प्रेरणा लेगी आने वाली पीढ़ी,अमर रहेगा स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग,राहुल गांधी पर भी मंत्री ने कसा तंज कहा,विरोध करते-करते देश और संविधान का ही विरोध करने लगे राहुल गांधी,नेता विपक्ष की कुर्सी पर बैठकर देश के संस्थानों का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण...... हरदोई के गांधी भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यमंत्री आबकारी एवं मद्यनिषेध नितिन अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गांधी भवन हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नितिन अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस और देशभक्ति के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में जीवन जी रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष और उनके आदर्श सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर राहुल गांधी के द्वारा लाल किले पर न जाने को लेकर उन्होंने कहाकि उनकी सोच विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं भारत का विरोध करने लगे हैं जिस भारत ने उनको सब दिया है जिस देश ने सब दिया है आज वह इस ही देश के संविधान पर इस देश के लोकतंत्र पर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास नहीं करते हैं।मंत्री ने कहाकि मैं यह समझता हूं कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि नेता विपक्ष की कुर्सी पर और जिम्मेदार वाली कुर्सी है उस पर बैठने के बाद भी वह आज हमारे देश के संस्थानों का विरोध कर रहे हैं। #IndependenceDay2026 #80thIndependenceDay #IndiaFirst #SwatantrataDiwas #NationFirst #IndianPolitics #RahulGandhi #ConstitutionalValues #JaiHind #VandeMataram

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हरदोई में स्वतंत्रता दिवस की धूम,तिरंगे के रंग में रंगा कलेक्ट्रेट से लेकर पुलिस लाइन,डीएम और एसपी ने दी सलामी,ग्रामीण क्षेत्रों में भी जश्न-ए-आजादी का माहौल...... हरदोई जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस बेहद उत्साह, उमंग और गरिमा के साथ मनाया जा रहा है। देश की आजादी के इस महापर्व पर जिले भर में राष्ट्रध्वज तिरंगा शान से लहराया गया। कलेक्ट्रेट से लेकर पुलिस लाइन तक, हर तरफ देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। हरदोई के कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ जिलाधिकारी अनुनय झा ने पूरे सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया। राष्ट्रध्वज को सलामी देने के बाद, जिलाधिकारी ने वहाँ मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस मौके पर सभी का मुंह मीठा कराकर स्वतंत्रता दिवस की बधाइयाँ दी गईं।देशभक्ति का यह जज्बा रिजर्व पुलिस लाइन में भी देखने को मिला। यहाँ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने तिरंगा फहराया। एसपी ने पुलिस विभाग के वीर और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यहाँ भी सभी पुलिसकर्मियों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।इसके साथ ही पुलिस कार्यालय में एसपी अशोक कुमार मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने भी ध्वजारोहण किया। गांधी भवन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस भावुक और गौरवपूर्ण क्षण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।सिर्फ सरकारी दफ्तर ही नहीं, बल्कि जिले के सभी शिक्षण संस्थानों, स्कूलों और थानों में भी तिरंगा फहराया गया। छात्रों, शिक्षकों और आम जनता ने मिलकर देश की संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। जगह-जगह मिठाई बांटी गई और पूरा हरदोई जिला आज 'भारत माता की जय' के नारों से गुंजायमान रहा।वाकई, हरदोई जिले से आई ये तस्वीरें और खबरें बताती हैं कि आज भी हमारे दिलों में आजादी का यह पर्व कितनी गहरी अहमियत रखता है। देश के उन वीर शहीदों को हमारा शत्-शत् नमन। #HardoiNews #IndependenceDay2026 #स्वतंत्रतादिवस #HardoiPolice #DMHardoi #UPNews #Patriotism #JaiHind #VandeMataram #HardoiUpdate #AzadiKaMahotsav #BreakingNewsHardoi
    1
    हरदोई में स्वतंत्रता दिवस की धूम,तिरंगे के रंग में रंगा कलेक्ट्रेट से लेकर पुलिस लाइन,डीएम और एसपी ने दी सलामी,ग्रामीण क्षेत्रों में भी जश्न-ए-आजादी का माहौल......
हरदोई जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस बेहद उत्साह, उमंग और गरिमा के साथ मनाया जा रहा है। देश की आजादी के इस महापर्व पर जिले भर में राष्ट्रध्वज तिरंगा शान से लहराया गया। कलेक्ट्रेट से लेकर पुलिस लाइन तक, हर तरफ देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
हरदोई के कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ जिलाधिकारी अनुनय झा ने पूरे सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया। राष्ट्रध्वज को सलामी देने के बाद, जिलाधिकारी ने वहाँ मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस मौके पर सभी का मुंह मीठा कराकर स्वतंत्रता दिवस की बधाइयाँ दी गईं।देशभक्ति का यह जज्बा रिजर्व पुलिस लाइन में भी देखने को मिला। यहाँ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने तिरंगा फहराया। एसपी ने पुलिस विभाग के वीर और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यहाँ भी सभी पुलिसकर्मियों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।इसके साथ ही पुलिस कार्यालय में एसपी अशोक कुमार मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने भी ध्वजारोहण किया। गांधी भवन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस भावुक और गौरवपूर्ण क्षण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।सिर्फ सरकारी दफ्तर ही नहीं, बल्कि जिले के सभी शिक्षण संस्थानों, स्कूलों और थानों में भी तिरंगा फहराया गया। छात्रों, शिक्षकों और आम जनता ने मिलकर देश की संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। जगह-जगह मिठाई बांटी गई और पूरा हरदोई जिला आज 'भारत माता की जय' के नारों से गुंजायमान रहा।वाकई, हरदोई जिले से आई ये तस्वीरें और खबरें बताती हैं कि आज भी हमारे दिलों में आजादी का यह पर्व कितनी गहरी अहमियत रखता है। देश के उन वीर शहीदों को हमारा शत्-शत् नमन।
#HardoiNews #IndependenceDay2026 #स्वतंत्रतादिवस #HardoiPolice #DMHardoi #UPNews #Patriotism #JaiHind #VandeMataram #HardoiUpdate #AzadiKaMahotsav #BreakingNewsHardoi
    user_मनोज तिवारी
    मनोज तिवारी
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हरदोई: बाबा सुनशीर नाथ मंदिर में आस्था और देशभक्ति का अनूठा संगम, फूलों और बेलपत्र से बाबा का किया तिरंगा श्रृंगार
    1
    हरदोई: बाबा सुनशीर नाथ मंदिर में आस्था और देशभक्ति का अनूठा संगम, फूलों और बेलपत्र से बाबा का किया तिरंगा श्रृंगार
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अटरिया,पाँचवीं विशाल आजादी महोत्सव रैली में गूंजे भारत माता के जयकारे अटरिया,पाँचवीं विशाल आजादी महोत्सव रैली में गूंजे भारत माता के जयकारे रघुनाथपुर से अटरिया-बनौगा होते हुए नई गढ़ी धरावां तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र संवाददाता ,,नरेश गुप्ता अटरिया, सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रप्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश लेकर पाँचवीं विशाल आजादी महोत्सव रैली का आयोजन किया गया। शनिवार को ग्राम रघुनाथपुर स्थित दुर्गा माता मंदिर से सुबह 9:30 बजे भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारों के साथ निकले देशभक्ति के इस कारवां ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का कारवां रैली रघुनाथपुर से शुरू होकर मदनापुर, मठपुस्खा, खेमपुर, जजौर, मनवां गढ़ी और मनवां चौकी होते हुए अटरिया कस्बे पहुंची। इसके बाद तिरंगा यात्रा एनएच-30 के रास्ते अटरिया और बनौगा कस्बे से होकर नई गढ़ी धरावां स्थित महादेव बाबा स्थान पहुंची। रैली में ग्रामीणों, युवाओं और देशभक्त नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और रैली में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया। देशप्रेम, एकता और भाईचारे का दिया संदेश आयोजकों ने बताया कि आजादी महोत्सव रैली का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। रैली के माध्यम से युवाओं और ग्रामीणों को देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीरों के योगदान को याद करने का संदेश भी दिया गया। महादेव बाबा स्थान पर हुआ भंडारा तिरंगा यात्रा के नई गढ़ी धरावां स्थित महादेव बाबा स्थान पहुंचने के बाद विशेष आयोजन किया गया। यहां रैली में शामिल लोगों के लिए जलपान एवं भंडारे की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही राष्ट्रभक्ति के इस आयोजन का विधिवत समापन किया गया। पाँचवीं आजादी महोत्सव रैली ने एक बार फिर क्षेत्र में देशप्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
    1
    अटरिया,पाँचवीं विशाल आजादी महोत्सव रैली में गूंजे भारत माता के जयकारे
अटरिया,पाँचवीं विशाल आजादी महोत्सव रैली में गूंजे भारत माता के जयकारे
रघुनाथपुर से अटरिया-बनौगा होते हुए नई गढ़ी धरावां तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र
संवाददाता ,,नरेश गुप्ता 
अटरिया, सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रप्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश लेकर पाँचवीं विशाल आजादी महोत्सव रैली का आयोजन किया गया। शनिवार को ग्राम रघुनाथपुर स्थित दुर्गा माता मंदिर से सुबह 9:30 बजे भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारों के साथ निकले देशभक्ति के इस कारवां ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का कारवां
रैली रघुनाथपुर से शुरू होकर मदनापुर, मठपुस्खा, खेमपुर, जजौर, मनवां गढ़ी और मनवां चौकी होते हुए अटरिया कस्बे पहुंची। इसके बाद तिरंगा यात्रा एनएच-30 के रास्ते अटरिया और बनौगा कस्बे से होकर नई गढ़ी धरावां स्थित महादेव बाबा स्थान पहुंची।
रैली में ग्रामीणों, युवाओं और देशभक्त नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और रैली में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया।
देशप्रेम, एकता और भाईचारे का दिया संदेश
आयोजकों ने बताया कि आजादी महोत्सव रैली का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। रैली के माध्यम से युवाओं और ग्रामीणों को देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीरों के योगदान को याद करने का संदेश भी दिया गया।
महादेव बाबा स्थान पर हुआ भंडारा
तिरंगा यात्रा के नई गढ़ी धरावां स्थित महादेव बाबा स्थान पहुंचने के बाद विशेष आयोजन किया गया। यहां रैली में शामिल लोगों के लिए जलपान एवं भंडारे की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही राष्ट्रभक्ति के इस आयोजन का विधिवत समापन किया गया।
पाँचवीं आजादी महोत्सव रैली ने एक बार फिर क्षेत्र में देशप्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सीएचसी गोंदलामऊ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोंदलामऊ में शनिवार को गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. धीरज मिश्रा ने राष्ट्रध्वज फहराकर ध्वजारोहण किया। इसके बाद चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल रहा और सभी ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन किया। डॉ. धीरज मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लिए किए गए बलिदानों की याद दिलाता है। हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में सीएचसी के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    3
    सीएचसी गोंदलामऊ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोंदलामऊ में शनिवार को गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. धीरज मिश्रा ने राष्ट्रध्वज फहराकर ध्वजारोहण किया। इसके बाद चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
इस दौरान देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल रहा और सभी ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन किया।
डॉ. धीरज मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लिए किए गए बलिदानों की याद दिलाता है। हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में सीएचसी के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Mohammad Asim
    Mohammad Asim
    मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • mehnat karoge To Bhagwan jarur dekhiaega aapko Ek din, karm karte rahiye chinta mat kariye
    1
    mehnat karoge To Bhagwan jarur dekhiaega aapko Ek din, karm karte rahiye chinta mat kariye
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *‼️थाना महिगवां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डिंगुरपुर में हुयी महिला की मृत्यु के संबंध में पुलिस उपायुक्त, उत्तरी श्री अमित कुमार आनंद द्वारा दी गयी बाइट। थाना महिगवां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डिंगुरपुर में हुयी महिला की मृत्यु के संबंध में पुलिस उपायुक्त, उत्तरी श्री अमित कुमार आनंद द्वारा दी गयी बाइट
    1
    *‼️थाना महिगवां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डिंगुरपुर में हुयी महिला की मृत्यु के संबंध में पुलिस उपायुक्त, उत्तरी श्री अमित  कुमार आनंद द्वारा दी गयी बाइट।
थाना महिगवां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डिंगुरपुर में हुयी महिला की मृत्यु के संबंध में पुलिस उपायुक्त, उत्तरी श्री अमित  कुमार आनंद द्वारा दी गयी बाइट
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Media company बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ग्राम तेरवा पोस्ट बरवा सरसण्ड जिला हरदोई बच्चों ने जोरदार झंडा लेहराया सभी बच्चों को धन्यवाद कहते हैं ग्राम तेरवा पोस्ट बरवा सरसण्ड जिला हरदोई बच्चों ने जोरदार झंडा लेहराया सभी बच्चों को धन्यवाद कहते हैं
    1
    ग्राम तेरवा पोस्ट बरवा सरसण्ड जिला हरदोई बच्चों ने जोरदार झंडा लेहराया सभी बच्चों को धन्यवाद कहते हैं
ग्राम तेरवा पोस्ट बरवा सरसण्ड जिला हरदोई बच्चों ने जोरदार झंडा लेहराया सभी बच्चों को धन्यवाद कहते हैं
    user_Mukesh Maurya
    Mukesh Maurya
    Voice of people संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर अटरिया के सरकारी स्कूल में विधायक मनीष रावत ने फहराया तिरंगा, स्वच्छता और हरियाली पर जताई नाराजगी स्वतंत्रता दिवस पर अटरिया के सरकारी स्कूल में विधायक मनीष रावत ने फहराया तिरंगा, स्वच्छता और हरियाली पर जताई नाराजगी बच्चों को मिठाई बांटकर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, प्रतिभाशाली छात्रों के प्रोजेक्ट देखकर बढ़ाया हौसला; स्कूल परिसर में वृक्षारोपण और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के दिए निर्देश संवाददाता, नरेश गुप्ता अटरिया/सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिधौली विधानसभा क्षेत्र के अटरिया कस्बे स्थित पुरानी अटरिया के सरकारी विद्यालय में शुक्रवार को देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सिधौली विधायक मनीष रावत ने विद्यालय पहुंचकर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने विद्यालय में मौजूद छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई वितरित की। विधायक ने बच्चों से सहज संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, रुचियों और विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट भी देखे। बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए विधायक ने उनके प्रोजेक्ट को विशेष महत्व दिया और उन्हें आगे भी इसी तरह नए प्रयोग तथा अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल की सफाई व्यवस्था पर नाराज हुए विधायक विद्यालय पहुंचने के दौरान परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था देखकर विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से सफाई व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और कहा कि विद्यालय का वातावरण स्वच्छ और स्वस्थ होना बेहद जरूरी है, क्योंकि गंदा वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी पढ़ाई पर भी प्रतिकूल असर डाल सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही पहले से नियुक्त सफाईकर्मी की लापरवाही पर भी सख्त कार्रवाई करने को कहा, ताकि विद्यालय में सफाई व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित न रहे। विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के निर्देश विधायक ने विद्यालय परिसर में हरियाली बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने सिधौली वन रेंज के अधिकारी से फोन पर वार्ता कर विद्यालय परिसर में आवश्यकतानुसार वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पौधे लगाने से बच्चों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा और उनमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। बच्चों से संवाद कर जाना उनका हुनर कार्यक्रम का सबसे खास पहलू विधायक का बच्चों के साथ सीधा संवाद रहा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से उनकी पसंद, पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्य के बारे में बातचीत की। मेधावी बच्चों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट देखकर उन्होंने उनकी मेहनत की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने बच्चों को संदेश दिया कि स्वतंत्रता दिवस केवल ध्वजारोहण और मिठाई बांटने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लेने का दिन भी है। गौरतलब है कि सिधौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनीष रावत क्षेत्र में शिक्षा, बुनियादी सुविधाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मामलों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा करते रहे हैं। संवाददाता — नरेश गुप्ता स्वतंत्र खबर न्यूज़
    3
    स्वतंत्रता दिवस पर अटरिया के सरकारी स्कूल में विधायक मनीष रावत ने फहराया तिरंगा, स्वच्छता और हरियाली पर जताई नाराजगी
स्वतंत्रता दिवस पर अटरिया के सरकारी स्कूल में विधायक मनीष रावत ने फहराया तिरंगा, स्वच्छता और हरियाली पर जताई नाराजगी
बच्चों को मिठाई बांटकर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, प्रतिभाशाली छात्रों के प्रोजेक्ट देखकर बढ़ाया हौसला; स्कूल परिसर में वृक्षारोपण और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के दिए निर्देश
संवाददाता, नरेश गुप्ता 
अटरिया/सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिधौली विधानसभा क्षेत्र के अटरिया कस्बे स्थित पुरानी अटरिया के सरकारी विद्यालय में शुक्रवार को देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सिधौली विधायक मनीष रावत ने विद्यालय पहुंचकर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने विद्यालय में मौजूद छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई वितरित की।
विधायक ने बच्चों से सहज संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, रुचियों और विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट भी देखे। बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए विधायक ने उनके प्रोजेक्ट को विशेष महत्व दिया और उन्हें आगे भी इसी तरह नए प्रयोग तथा अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया।
स्कूल की सफाई व्यवस्था पर नाराज हुए विधायक
विद्यालय पहुंचने के दौरान परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था देखकर विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से सफाई व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और कहा कि विद्यालय का वातावरण स्वच्छ और स्वस्थ होना बेहद जरूरी है, क्योंकि गंदा वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी पढ़ाई पर भी प्रतिकूल असर डाल सकता है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही पहले से नियुक्त सफाईकर्मी की लापरवाही पर भी सख्त कार्रवाई करने को कहा, ताकि विद्यालय में सफाई व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित न रहे।
विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के निर्देश
विधायक ने विद्यालय परिसर में हरियाली बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने सिधौली वन रेंज के अधिकारी से फोन पर वार्ता कर विद्यालय परिसर में आवश्यकतानुसार वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पौधे लगाने से बच्चों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा और उनमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
बच्चों से संवाद कर जाना उनका हुनर
कार्यक्रम का सबसे खास पहलू विधायक का बच्चों के साथ सीधा संवाद रहा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से उनकी पसंद, पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्य के बारे में बातचीत की। मेधावी बच्चों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट देखकर उन्होंने उनकी मेहनत की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विधायक ने बच्चों को संदेश दिया कि स्वतंत्रता दिवस केवल ध्वजारोहण और मिठाई बांटने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लेने का दिन भी है।
गौरतलब है कि सिधौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनीष रावत क्षेत्र में शिक्षा, बुनियादी सुविधाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मामलों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा करते रहे हैं।
संवाददाता — नरेश गुप्ता
स्वतंत्र खबर न्यूज़
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Kisi bhi yuddh ko jitne ke liye hajaron Ranneet banai Gai Hain madhov
    1
    Kisi bhi yuddh ko jitne ke liye hajaron Ranneet banai Gai Hain madhov
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.