Shuru
Apke Nagar Ki App…
धनबाद में ED का बड़ा एक्शन अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी रेड से कारोबारियों में मचा हड़कंप
जनता न्यूज़ 24
धनबाद में ED का बड़ा एक्शन अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी रेड से कारोबारियों में मचा हड़कंप
More news from झारखंड and nearby areas
- टाटा डीएवी स्कूल जामाडोबा में विजय कारगिल दिवस समारोह पूर्वक मना : प्राचार्य1
- प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 28 जुलाई 2026 को अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद में कोयला कारोबारियों के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। ED की 25 अलग-अलग टीमें इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं।मुख्य बिंदु और बड़े नामनिशाने पर बड़े कारोबारी: इस छापेमारी में धनबाद के बड़े कोयला कारोबारी एलबी सिंह, अनिल गोयल, गणेश यादव, पप्पू मंडल, अनूप चौहान, हरेंद्र चौहान और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित यादव व उनके सहयोगियों के ठिकाने शामिल हैं।छापेमारी का कारण: यह कार्रवाई अवैध कोयला खनन (Illegal Coal Mining), अवैध परिवहन (Transportation), और वित्तीय अनियमितताओं (Money Laundering) के जरिए भारी बेनामी संपत्ति अर्जित करने के मामले में की जा रही है।दस्तावेजों की जांच: ED की टीमें कारोबारियों के आवासीय परिसरों और कार्यालयों से डिजिटल रिकॉर्ड, बैंक लेनदेन, और कोयला आउटसोर्सिंग से जुड़े अहम दस्तावेजों को खंगाल रही हैं।पिछली कार्रवाइयां: इससे पहले नवंबर 2025 में भी इन कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी, जिसमें ₹2.20 करोड़ नकद और 150 से अधिक जमीन के दस्तावेज बरामद किए गए थे।यह ऑपरेशन केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी में चल रहा है और इसके दायरे में कुछ स्थानीय अधिकारियों के आने की भी संभावना जताई जा रही है।1
- होमगार्ड और चौकीदार पदों पर बहाली की मांग को लेकर बोकारो में युवा आक्रोश, डुमरी विधायक जयराम महतो ने किया समर्थन।3
- गिरिडीह पुलिस ने पचम्बा थाना में मछली व्यवसायी से हुई 2 लाख 7 हजार रुपये की लूटकांड का किया सफल उद्भेदन,5 अपराधि गिरफ्तार गिरिडीह पुलिस ने पचम्बा थाना क्षेत्र में मछली व्यवसायी से हुई 2 लाख 7 हजार रुपये की लूटकांड का सफल उद्भेदन करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को 2 बजे एसपी ऑफिस में पुलिस कप्तान डॉ विमल कुमार ने जानकारी दी। पुलिस ने अपराधियों के पास से हथियार, जिंदा कारतूस, लूट में इस्तेमाल की गई दो बिना नंबर की मोटरसाइकिल और लूट की रकम का हिस्सा भी बरामद किया है।1
- ऐंकर:- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान तारापुर विधानसभा क्षेत्र के दस मॉडल स्कूल के साथ हरपुर मॉडल थाना का उद्घाटन किया। VO:- मुंगेर मे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार की दोपहर तारापुर अंतर्गत किसान वैदिक उच्च विद्यालय लौना पहुंचे। जहां तारापुर विधानसभा क्षेत्र मे माडल विद्यालय के रूप में चयनित उच्च विद्यालयो का समेकित उद्घाटन किया। मौके पर उच्च शिक्षा विभाग बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर, गणना उद्योग विभाग सह जिला के प्रभारी मंत्री संजय कुमार, पूर्व विधायक राजीव सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, जिलाधिकारी निखिल धनराज निपनिकर, एसपी सैयद इमरान मसूद सहित अन्य मौजूद थे। दोपहर 1:35 में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लोना में लैंड हुआ। जहां गार्डन ऑफ़ ऑनर के पश्चात स्थानीय लोगों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात रिमोट से सरस्वती विद्या निकेतन लोना में चयनित 10 आदर्श विद्यालयों का समेकित उद्घाटन रिमोट से किया। मॉडल विद्यालय सरस्वती विद्या निकेतन में वर्ग में पहुंचकर शिक्षक से बच्चों को पढ़ाने के तौर तरीके के संबंध में जानकारी ली साथ ही वर्ग में उपस्थित बच्चों से भी मुख्यमंत्री ने पढ़ाई संबंधी बातचीत की। विद्यालय में बच्चों द्वारा लगाए गए विज्ञान प्रदर्शनी का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री आदर्श थाना हरपुर के लिए प्रस्थान कर गए। सड़क मार्ग से दोपहर 2:20 में मुख्यमंत्री हरपुर थाना पहुंचे जहां स्थानीय लोगों ने बुक्के देकर उनका स्वागत किया। जहां मुख्यमंत्री ने फीता काटकर आदर्श थाना हरपुर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने आदर्श थाना हरपुर के थाना अध्यक्ष कक्ष हाजत के अलावा भवन के सभी कमरों का बारीकी से अवलोकन किया। थाना भवन का अवलोकन के पश्चात मुख्यमंत्री असरगंज के लिए प्रस्थान किये। मुख्यमंत्री असरगंज में राजकीय डिग्री महाविद्यालय असरगंज में पठन-पाठन का शुभारंभ किया साथ ही स्थानीय लोगों के साथ जन संवाद करेंगे।3
- जामताड़ा में सियासी संग्राम, स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ भाजपा का बड़ा आंदोलन जामताड़ा में भाजपा का प्रदर्शन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सरकार को घेरेगी पार्टी1
- गोला प्रखंड के चक्रवाली गांव में एक अज्ञात व्यक्ति भटककर पहुंच गया1
- कोयला तस्करी के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई के बीच राजनीति गरमा गई है। मंगलवार को धनबाद में 25 ठिकानों पर छापेमारी के दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो ने मांग की कि अगर जांच निष्पक्ष है तो सत्ताधारी दल के सांसद-विधायकों के यहां भी कार्रवाई हो, क्योंकि "काली कमाई उनके पास है।"1