नई दिल्ली 9.3.2026:निवास - माननीय श्री नितिन गडकरी जी,मंत्री सड़क परिवहन एवं हाईवेज,भारत सरकार! विकासनगर एक महत्वपूर्ण बाजार है जो की चौहड़ पुर नाम के एक गांव से आरम्भ होकर फिर गांव सभा व अब एक छोटी सी नगरपालिका के रूप में स्थानीय जनता के सहयोग से विकसित किया जा सका है! उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों व उत्तरकाशी, टिहरी व देहरादून के जौनसारी जनजाति के लोगों के लिए यह एक केंद्रीय बाजार है। इस मार्ग पर कई ऐतिहासिक स्थान और तीर्थ स्थल हैं, जिनमें आर्य समाज, तिलक भवन, सनातन धर्म मंदिर, गीता भवन, गुरुद्वारा साहिब, जामा मस्जिद, जैन मंदिर, सेंट पॉल चर्च और खाटू श्याम मंदिर शामिल हैं। इसके अलावा, यहां एआरवी इंटर कॉलेज, तहसील मुख्यालय और कई पेयजल योजनाएं भी हैं जो कि मुख्य मार्ग से सटे हैँ तथा जिनके टूटने से हमारी इस विरासत की पहचान विलुप्त हो सकती है! इस गंभीर समस्या को लेकर मेरे द्वारा स्थानीय जनता तथा NH विभाग के अधिकारिओं की राय ली गई जिससे मुझे अलग अलग तरह के तर्क सुझाये गए! अंत में कल रात्रि 9 बजे माननीय मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा मुझे तथा मेरे पुत्र जुबिन को अपने आवास पर समय दिया गया तथा 1 घंटे तक इस बिषय पर चर्चा की! हमने माननीय मंत्री जी से उपरोक्त सभी बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आग्रह किया कि विकासनगर शहर के बिचों बीच प्रस्तावित Road Widening या Elevated Road के निर्माण से इस क्षेत्र के निवासियों और व्यवसायों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा तथा वर्षों से हमारे बुजुर्गों द्वारा विकसित किया गया यह नगर समाप्ती की ओर जा सकता है!विकासनगर के स्थानीय लोग अपनी आजीविका और सांस्कृतिक विरासत की चिंता में हैं। स्थानीय निवासियों द्वारा सुझाये गए दो विकल्प जो कि पहले से ही स्थल पर विद्यमान हैं, तथा जो कि अधिक व्यवहारिक और उपयुक्त हैं, का पुरजोर समर्थन करते हुए माननीय मंत्री जी से विकासनगर शहर को बचाने का आग्रह किया गया l इस अवसर पर जुबिन नौटियाल ने माननीय मंत्री जी को एक पत्र भी दिया गया जिसपर उन्होंने लिखा था कि "मैं विकासनगर को अपना दूसरा घर मानता हूं और स्थानीय लोगों की परेशानी को देखकर मुझे लगता है कि यह मेरा कर्तव्य है कि मैं आपकी सेवा में यह मुद्दा उठाऊं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप इस आग्रह को स्वीकार कर आवश्यक कार्रवाई करें"! हम माननीय मंत्री जी के आभारी हैं कि उन्होंने जनहित की हमारी मांग को स्वीकारते हुए,उच्च अधिकारीयों को तत्काल ही निर्देश भी दिए कि "विकासनगर शहर को प्रस्तावित Road Widening व Elevated Road से बचाया जाय और तदनुसार प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराये जाएं "!
नई दिल्ली 9.3.2026:निवास - माननीय श्री नितिन गडकरी जी,मंत्री सड़क परिवहन एवं हाईवेज,भारत सरकार! विकासनगर एक महत्वपूर्ण बाजार है जो की चौहड़ पुर नाम के एक गांव से आरम्भ होकर फिर गांव सभा व अब एक छोटी सी नगरपालिका के रूप में स्थानीय जनता के सहयोग से विकसित किया जा सका है! उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों व उत्तरकाशी, टिहरी व देहरादून के जौनसारी जनजाति के लोगों के लिए यह एक केंद्रीय बाजार है। इस मार्ग पर कई ऐतिहासिक स्थान और तीर्थ स्थल हैं, जिनमें आर्य समाज, तिलक भवन, सनातन धर्म मंदिर, गीता भवन, गुरुद्वारा साहिब, जामा मस्जिद, जैन मंदिर, सेंट पॉल चर्च और खाटू श्याम मंदिर शामिल हैं। इसके अलावा, यहां एआरवी इंटर कॉलेज, तहसील मुख्यालय और कई पेयजल योजनाएं भी हैं जो कि मुख्य मार्ग से सटे हैँ तथा जिनके टूटने से हमारी इस विरासत की पहचान विलुप्त
हो सकती है! इस गंभीर समस्या को लेकर मेरे द्वारा स्थानीय जनता तथा NH विभाग के अधिकारिओं की राय ली गई जिससे मुझे अलग अलग तरह के तर्क सुझाये गए! अंत में कल रात्रि 9 बजे माननीय मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा मुझे तथा मेरे पुत्र जुबिन को अपने आवास पर समय दिया गया तथा 1 घंटे तक इस बिषय पर चर्चा की! हमने माननीय मंत्री जी से उपरोक्त सभी बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आग्रह किया कि विकासनगर शहर के बिचों बीच प्रस्तावित Road Widening या Elevated Road के निर्माण से इस क्षेत्र के निवासियों और व्यवसायों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा तथा वर्षों से हमारे बुजुर्गों द्वारा विकसित किया गया यह नगर समाप्ती की ओर जा सकता है!विकासनगर के स्थानीय लोग अपनी आजीविका और सांस्कृतिक विरासत की चिंता में हैं। स्थानीय निवासियों द्वारा सुझाये गए दो विकल्प जो कि पहले से
ही स्थल पर विद्यमान हैं, तथा जो कि अधिक व्यवहारिक और उपयुक्त हैं, का पुरजोर समर्थन करते हुए माननीय मंत्री जी से विकासनगर शहर को बचाने का आग्रह किया गया l इस अवसर पर जुबिन नौटियाल ने माननीय मंत्री जी को एक पत्र भी दिया गया जिसपर उन्होंने लिखा था कि "मैं विकासनगर को अपना दूसरा घर मानता हूं और स्थानीय लोगों की परेशानी को देखकर मुझे लगता है कि यह मेरा कर्तव्य है कि मैं आपकी सेवा में यह मुद्दा उठाऊं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप इस आग्रह को स्वीकार कर आवश्यक कार्रवाई करें"! हम माननीय मंत्री जी के आभारी हैं कि उन्होंने जनहित की हमारी मांग को स्वीकारते हुए,उच्च अधिकारीयों को तत्काल ही निर्देश भी दिए कि "विकासनगर शहर को प्रस्तावित Road Widening व Elevated Road से बचाया जाय और तदनुसार प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराये जाएं "!
- Post by Zeta News 24x71
- 👉🏾👉🏾 *प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर रात के अंधेरे में चल रहा मिट्टी का खेल, अवैध खनन से धरती का सीना चीर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली*! 👉🏾👉🏾 *ग्रामीणों का आरोप: दबंगई और कथित परमिशन का रौब दिखाकर कराया जा रहा मिट्टी का खनन* 📍 *मिर्ज़ापुर/सहारनपुर* क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि देर रात होते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली और मशीनें सक्रिय हो जाती हैं और खेतों से मिट्टी निकालकर अलग-अलग स्थानों पर डंप की जाती है। आरोप है कि इस काम में कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से प्रशासनिक अनुमति होने का दावा किया जाता है, जिसके कारण विरोध करने वाले ग्रामीणों को दबाने की कोशिश भी की जाती है। 🌾 पर्यावरण पर भी खतरा लगातार हो रहे मिट्टी खनन से जमीन की ऊपरी उपजाऊ परत हटने का खतरा बढ़ गया है। इससे भू-जल स्तर, जल संचयन और खेती पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी तरह खुदाई जारी रही तो आने वाले समय में क्षेत्र की उपजाऊ भूमि को भारी नुकसान हो सकता है। 🚜 रात भर दौड़ते ट्रैक्टर-ट्रॉली से ग्रामीण परेशान ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि रात के समय गांव के बीचों-बीच से गुजरने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण धूल और शोर से लोगों की नींद हराम हो रही है। इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। ⚖️ कानून क्या कहता है? मिट्टी या खनिज का अवैध खनन MMDR (माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। इसके तहत अवैध खनन पर भारी जुर्माना और जेल की सजा का प्रावधान है। 📑 सिर्फ कागजों में कार्रवाई? खनन विभाग की ओर से समय-समय पर कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जमीन पर हालात अलग नजर आते हैं। सूत्रों के अनुसार इस अवैध खनन से प्रतिदिन लाखों रुपये का कारोबार होने की चर्चा है। ❗ ग्रामीणों की चेतावनी स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और अवैध खनन पर कब तक लगाम लग पाती है। ✍️✍️ *रजत गुप्ता सहारनपुर प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष*1
- Post by Indian Seema official2
- Official Work Branding UV Vniyle Printing. High Quality.👍 Best Price Plz Contact: - 7532979157, 7042653557 Oder Now By Graphic Solution1
- Post by Dehradun City News1
- Post by Thakur Akash Singh1
- dehradun selaqui central hope town1
- #worldcup20261