Shuru
Apke Nagar Ki App…
आकाश सेंट्रल स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन सीवान के सिसवन प्रखंड चैनपुर मुबारकपुर स्थित आकाश सेंट्रल स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम, और कविता पाठ प्रस्तुत किया। छात्रों ने अपने गुरुजनों को उपहार देकर सम्मानित किया और उनके योगदान को याद किया।विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि शिक्षक ही समाज का निर्माता होता है। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
Sachita nand pandey
आकाश सेंट्रल स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन सीवान के सिसवन प्रखंड चैनपुर मुबारकपुर स्थित आकाश सेंट्रल स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम, और कविता पाठ प्रस्तुत किया। छात्रों ने अपने गुरुजनों को उपहार देकर सम्मानित किया और उनके योगदान को याद किया।विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि शिक्षक ही समाज का निर्माता होता है। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
More news from बिहार and nearby areas
- आंदर के सुल्तानपुर में फोड़ा गया मटका, लगे जय श्रीकृष्ण के जयकारे आंदर नगर पंचायत के सुल्तानपुर गांव में शुक्रवार की देर रात श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ महोत्सव मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने मटका बांधकर पूरी तरह से सजाकर गाना पर नाचते झूमते रहे और उस के बाद देर वही देर रात मटका को बच्चों ने एक दूसरे के कन्धे पर चढ़ कर फोड़ा गया। जोकी एक मनमोहक दृश्य बना रहा।इसको देखने के लिए लोगों को काफी संख्या भीड़ लगा रहा।इसके साथ ही बच्चों ने राधा कृष्ण की झांकियां बनाया गया था। श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का कार्यकर्म देर रात विभिन्न रामजानकी मंदिरों तक चलता रहा। मटकी फोड़ के बाद श्री कृष्ण के जन्म पर एक दूसरे को केके, मक्खन खिलाकर और गालों पर लगाकर नाच झुमा गया। वही एक दूसरे को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। मौके पर सूरज सोनी(भोला),मनीष कुमार, आदित्य सोनी,अमन कुमार कुशवाहा,विक्की कुमार,उत्तम कुमार,आर्यन कुमार,लकी कुमार,प्रियांशु कुमार,श्याम कुमार शर्मा,फिरोज कुमार,कल्लू कुमार,अमित सोनी,बबलू सोनी,पंकज कुमार,छोटू कुमार,सतीश वर्मा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।1
- 🚨 चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार! 🔪🚔 🔥 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के पास दबोचा गया अभिमन्यु राजभर, निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद 📍 बलिया | 05 सितंबर 2026 हल्दी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभिमन्यु राजभर उर्फ छोटू राजभर उर्फ बुआ (20) निवासी परसिया को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। ⚖️ केस: मु.अ.सं. 148/2026 📌 धाराएं: 109(1), 352 BNS एवं 4/25 आर्म्स एक्ट 👮 गिरफ्तारी: दोपहर करीब 1:30 बजे 🔪 बरामदगी: घटना में प्रयुक्त चाकू पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेज दिया। 📢 बलिया की हर बड़ी और ताजा खबर सबसे पहले पाने के लिए चैनल को Follow करें। 👍 Like करें | ↗️ Share करें | 💬 Comment में अपनी राय बताएं #BalliaNews 📰 #HaldiPolice 🚔 #CrimeNews 🔥 #BalliaPolice 👮 #BreakingNews 🚨1
- बेल्थरा रोड में मोहन सिंह वर्मा के आवास पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य कार्यक्रम मनाया गया जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा छोटे बच्चों ने राधा रानी और श्री कृष्ण की भूमिका में लोगों का मन मोह लिया कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण कर सहर का कार्यक्रम हुआ आई बारिश में श्री कृष्ण जी को नदी पार करने में सहायता प्रदान किया जय श्री कृष्णा राधे राधे1
- सारण में सुशासन पर सवाल: SDM कार्यालय में शॉ-कॉज गायब, गरखा थानाध्यक्ष पर ईमामबाड़ा की जमीन पर अवैध निर्माण कराने और पीड़ित को धमकाने का गंभीर आरोप सारण में सुशासन पर सवाल: SDM कार्यालय में शॉ-कॉज गायब, गरखा थानाध्यक्ष पर ईमामबाड़ा की जमीन पर अवैध निर्माण कराने और पीड़ित को धमकाने का गंभीर आरोप बिहार में सुशासन का दावा किया जाता है, लेकिन सारण जिले के गरखा प्रखंड से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। मामला केवानी गांव की वर्षों पुरानी ईमामबाड़ा की जमीन से जुड़ा है, जो बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के आदेश पत्रांक 618 दिनांक 13/04/2026 से संरक्षित है। पीड़ित मो० बाबूजान मियाँ पिता स्व० दिला मियाँ, ग्राम+पोस्ट केवानी ने जिलाधिकारी सारण को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। क्या है पूरा मामला ? पीड़ित के अनुसार, मौजा केवानी में खाता नं०-68, सर्वे 1969 रकबा 13 धूर एवं खाता नं०-37, सर्वे 1973 रकबा 5 धूर की जमीन ईमामबाड़ा की है। इस पर गांव के ही शिवबचन राम पिता - स्वर्गीय रत्न राम, पत्नी राजकुमारी देवी पुत्र दिलीप राम एवं अन्य द्वारा जबरन पक्का निर्माण किया जा रहा था। इसी को लेकर थाना गरखा की रिपोर्ट पर अनुमंडल दंडाधिकारी, छपरा सदर के न्यायालय में वाद सं०-342/26, धारा-163 BNSS (बाबूजान मियाँ बनाम शिवबचन राम एवं अन्य) दर्ज हुआ। पीड़ित का आरोप है कि - 1. SDM कार्यालय में शॉ-कॉज गायब : SDM सदर के नोटिस पर उन्होंने अपना लिखित कारण-पृच्छा (शॉ-कॉज) सभी कागजात के साथ दिनांक 27/05/2026 को दाखिल किया था। परन्तु SDM कार्यालय के पेशकार और कर्मी ने द्वितीय पक्ष शिवबचन राम से मिलीभगत कर उनके कागजात को संचिका में नहीं लगाया। इसी कारण दिनांक 23/05/2026 के आदेश में लिख दिया गया कि "केवल द्वितीय पक्ष की ओर से कारण पृच्छा दाखिल किया गया।" आदेश की प्रति आवेदन के साथ संलग्न है। 2. आदेश की आड़ में जबरन निर्माण : इसी एकपक्षीय आदेश की आड़ में द्वितीय पक्ष द्वारा दिनांक 30/08/2026 से ईमामबाड़ा की भूमि पर फिर से जबरन पक्का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। 3. गरखा थानाध्यक्ष की भूमिका पर गंभीर आरोप : जब पीड़ित ने इसकी सूचना गरखा थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह को दी, तो थानाध्यक्ष ने बिना आदेश पढ़े ही द्वितीय पक्ष शिवबचन राम और उनकी पत्नी राज कुमारी देवी को पुलिस गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाने और फिर निर्माण चालू रखने का मौखिक आदेश देने का आरोप लगाया है। आवेदन में पीड़ित ने लिखा है कि थाने में उन्हें धमकाया गया कि "अब थाना पर फोन मत करियेगा, नहीं तो अंजाम बुरा होगा और निर्माण रोकने मत आइयेगा।" जब पीड़ित ने पूछा कि SDM के आदेश में कहाँ निर्माण करने का लिखा है, तो कोई जवाब नहीं दिया गया। पीड़ित का कहना है कि यह कार्य पुलिस मैनुअल, BNSS और अल्पसंख्यक आयोग के आदेश का सीधा उल्लंघन है। पीड़ित की मांग : पीड़ित मो० बाबूजान मियाँ ने DM सारण से 4 सूत्री मांग की है - (क) SDM कार्यालय के पेशकार के विरुद्ध अभिलेख गायब करने के आरोप में जाँच कर निलंबित किया जाय और 27/05/2026 की दाखिला पंजी की जाँच कर उनके कागजात को संचिका में जोड़ा जाय। (ख) थानाध्यक्ष, गरखा के विरुद्ध पति-पत्नी को बिना कार्रवाई किये छोड़ देने और प्रथम पक्ष को धमकाने के लिए विभागीय एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाय। (ग) विवादित ईमामबाड़ा की भूमि पर तत्काल यथास्थिति (Status Quo) एवं धारा 163 BNSS लागू कर अवैध निर्माण रोका जाय। (घ) जब तक अंचलाधिकारी, गरखा द्वारा भूमि की पैमाइश कर चारो कोणों पर पिलर नहीं गाड़ा जा रहा है, तब तक निर्माण पर रोक हेतु आदेश दिया जाय।3
- बलिया: शिक्षक दिवस पर GIC के कला गुरु डॉ. इफ्तेखार खान को राष्ट्रपति ने दिया राष्ट्रीय पुरस्कार बलिया के लिए गौरव का पल! राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) बलिया के कला शिक्षक डॉ. इफ्तेखार खान को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। कला और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मिले इस राष्ट्रीय सम्मान से बलिया का नाम देशभर में रोशन हुआ है। 🎨🏆1
- NEWS BIHAR FAST NEWS BIHAR जनता की आवाज़ मोरिया में जल जामाव WARD NO. 12 अधिकारियों तक पहुँचायें ग्रामीणों की समस्या सड़कों पर जल जमाव * बीमारियों का खतरा आवागमन में परेशानी ग्रामीणों में चिंता का माहौल जलजमाव से जजमान की संभावना ! स्थानः मोरिया गांव वार्ड नंबर - 12 जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए ग्राम वासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए हमारी मांगः #FastNewsBihar #Moriya #जलजमाव #मोरियागांव #Ward12 #ग्रामीणोंकीसमस्या #अधिकारियोंतकपहुंचायें #जनताकीआवाज #BiharNews #GroundReport #Samadhan Chahiye जनता बोलेगी समाधान होगा ! समस्या आपकी - जिम्मेदारी हमारी - समाधान हमारा लक्ष्य Fast News Bihar – मोरिया जलजमाव के लिए ये हैशटैग लगा सकते हैं: #FastNewsBihar #Moriya #मोरिया #जलजमाव #मोरियाजलजमाव #BiharNews #BiharFlood #जलजमावकीसमस्या #ग्रामीणोंकीसमस्या #जनसमस्या #प्रशासनसेअनुरोध #जिलाप्रशासन #अधिकारीतकपहुंचाएं #सड़कपरपानी #जनताकीआवाज #GroundReport #MoriyaNews #BreakingNews #NewsUpdate #BiharNewsLive 1
- चांदपुर में जनसेवा का महाकैंप! 🏥 76 लोगों की जांच, दवाओं के साथ मिला न्याय का भी ज्ञान ⚖️ 🔥 एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य जांच और लोक अदालत की जानकारी—ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत 🚨 चांदपुर में जनसेवा का महाकैंप! 🏥 76 लोगों की जांच, दवाओं के साथ मिला न्याय का भी ज्ञान ⚖️ 🔥 एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य जांच और लोक अदालत की जानकारी—ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत 📍 गड़वार | 5 सितंबर 2026 विकास खंड गड़वार के पंचायत भवन चांदपुर पर शनिवार को जनसेवा कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. प्रियंका वर्मा ने 76 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और जरूरतमंद मरीजों को दवाओं का वितरण किया। 🏥💊 ⚖️ राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर किया जागरूक कैंप के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के पैरा लीगल वालंटियरों ने ग्रामीणों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष लोक अदालत के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। 🗣️ पैरा लीगल वालंटियर सत्येंद्र कुमार पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026, शनिवार को किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपनी समस्याओं और लंबित मामलों के समाधान के लिए लोक अदालत में पहुंचने की अपील की। वहीं राम सुमेर यादव ने बताया कि 9, 10 और 11 सितंबर को लघु आपराधिक (Petty Offences) मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपनी समस्याओं एवं संबंधित मामलों के समाधान के लिए निर्धारित तिथियों में पहुंचने का आग्रह किया। 👥 कैंप में ये लोग रहे मौजूद पैरा लीगल वालंटियर सत्येंद्र कुमार पाठक, राम सुमेर यादव, नमो नारायण व अनीता चौधरी, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. प्रियंका वर्मा, फार्मासिस्ट जितेंद्र सिंह, सुनील कुमार, मृत्युंजय पटेल समेत ज्योति देवी, सरिता देवी, चंद्रकला देवी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कनक पांडे ने की, जबकि संचालन ग्राम विकास अधिकारी आशुतोष पांडे ने किया। 📢 स्वास्थ्य भी, न्याय की जानकारी भी—चांदपुर का जनसेवा कैंप ग्रामीणों के लिए बना मददगार! 👍 खबर पसंद आए तो Like करें ↗️ Share करें और अपनी राय Comment में बताएं 🔔 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए चैनल Follow करें। #BalliaNews #Garwar #Chandpur #HealthCamp #NationalLokAdalat #SpecialLokAdalat #Ballia #LocalNews #जनसेवा_कैंप #राष्ट्रीय_लोक_अदालत #विशेष_लोक_अदालत #स्वास्थ्य_जांच #गड़वार #चांदपुर1
- जिलाधिकारी बलिया एवं पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा पुलिस लाइन बलिया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया जिलाधिकारी बलिया एवं पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा पुलिस लाइन बलिया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मिलत होकर बच्चों व कलाकारों का उत्साहवर्धन किया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर पुलिस लाइन में स्थित मन्दिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना समस्त पुलिस कर्मियों व जनपदवासियों को बधाई एवं शुभकमानायें दी गयी । श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिलाधिकारी महोदय बलिया मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया ओमवीर सिंह* द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी व उनके परिवारीजनों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गयी। इस दौरान बच्चों व अन्य कलाकारों द्वारा बहुत ही सुंदर कार्यक्रम का मंचन किया गया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे। इस पावन अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री मंजरी राव, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन बलिया रामबेलास व व अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।1
- जो जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के लिए लाखों रुपए खर्च करेगा तो वह तो पहले शुद्ध ब्याज के साथ उतना पैसा बटोरेगा जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के लिए लाखों रुपए खर्च करेगा तो वह तो पहले शुद्ध ब्याज के साथ उतना पैसा बटोरेगा1