बरखेड़ा में कुल पंजीकृत 626 के सापेक्ष 587 जोड़ों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हुआ संपन्न। मुख्य अतिथि मा0 विधायक बरखेडा व जिलाधिकारी ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद। पीलीभीत । नवीन मण्डी समिति परिसर पीलीभीत में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा बरखेडा क्षेत्र के सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि मा0 विधायक बरखेडा स्वामी प्रवक्तानंद एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई द्वारा सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मा0 विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई ने विवाह समारोह की विस्तृत जानकारी दी। बुद्धवार को विवाह समारोह में 626 में से 587 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 37 अल्पसंख्यक जोडे़ भी सम्मिलित हुए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा वर-वधू को आवश्यक उपहार सामग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव विवाहितों को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव युगलों को पवित्र बंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी प्रारम्भ करने पर वर वधू के लिए मंगलकामना की। मुख्य अतिथि मा0 विधायक बरखेडा ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के जो भी व्यक्ति है वह अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवा लें। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, नगर मजिस्टेªट विजय वर्धन तोमर, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रताप नारायण, जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार, किसान नेता देवस्वरूप पटेल, डॉ0 बांके लाल गंगवार, धर्मपाल जी, प्यारे लाल कश्यप, महेन्द्र राजपूत, महेश लोधी आदि उपस्थित रहे।
बरखेड़ा में कुल पंजीकृत 626 के सापेक्ष 587 जोड़ों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हुआ संपन्न। मुख्य अतिथि मा0 विधायक बरखेडा व जिलाधिकारी ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद। पीलीभीत । नवीन मण्डी समिति परिसर पीलीभीत में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा बरखेडा क्षेत्र के सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि मा0 विधायक बरखेडा स्वामी प्रवक्तानंद एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई द्वारा सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया
गया। सामूहिक विवाह समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मा0 विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई ने विवाह समारोह की विस्तृत जानकारी दी। बुद्धवार को विवाह समारोह में 626 में से 587 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 37 अल्पसंख्यक जोडे़ भी सम्मिलित हुए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा वर-वधू को आवश्यक उपहार सामग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और
पावन बेला पर नव विवाहितों को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव युगलों को पवित्र बंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी प्रारम्भ करने पर वर वधू के लिए मंगलकामना की। मुख्य अतिथि मा0 विधायक बरखेडा ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा की दिशा
में सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के जो भी व्यक्ति है वह अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवा लें। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, नगर मजिस्टेªट विजय वर्धन तोमर, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रताप नारायण, जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार, किसान नेता देवस्वरूप पटेल, डॉ0 बांके लाल गंगवार, धर्मपाल जी, प्यारे लाल कश्यप, महेन्द्र राजपूत, महेश लोधी आदि उपस्थित रहे।
- Post by Prashant mishra1
- बीसलपुर के शादियां गाँव में अब हवा नहीं, जहर बिक रहा है। आबादी के बीच चल रहे ईंट भट्ठे ग्रामीणों की साँसों का सौदा कर रहे हैं। नियम ताक पर, मासूमों की जान खतरे में! प्राइमरी स्कूल के पास टायर जलाकर बच्चों के फेफड़ों में काला जहर भरा जा रहा है। क्या प्रशासन सो रहा है? कोयला महंगा है तो क्या इंसानी जान सस्ती है? भट्ठों में अवैध रूप से टायर और कचरा जलाया जा रहा है, और प्रदूषण विभाग धृतराष्ट्र बना बैठा है। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता बचपन! स्कूल के ठीक बगल में भट्ठे की चिमनी मौत का धुआँ उगल रही है। लेखपाल और अधिकारी आखिर किसका संरक्षण कर रहे हैं?1
- एक तेज रफ्तार ट्रक के कहर ने बाइक सवार को कुचला बाइक के उड़े पडखच्चे युवक की दर्दनाक मौत1
- बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मड़रा सुमन में ग्राम प्रधान पर एक ग्रामीण के घर के अंदर से जबरन खड़ंजा डालने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का दावा है कि यह भूमि 70 साल से अधिक पुरानी है और प्रधान उन्हें घर गिराने की धमकी दे रहा है। पीड़ित के अनुसार, ग्राम प्रधान मानक के विपरीत उनके घर के अंदर खड़ंजा निर्माण करवा रहा है। प्रधान अपनी मनमानी करते हुए पीड़ित को परेशान कर रहा है। आरोप है कि प्रधान ने पहले से मौजूद एक स्ट्रीट लाइट पैनल भी उखाड़ दिया है, जिससे इलाके में अंधेरा रहता है। पीड़ित ने बताया कि यह जमीन उनके पूर्वजों की है, जहां पहले कुआँ, जानवरों का बाड़ा और सब्जी का बगीचा था। प्रधान अब इस खाली पड़ी जगह में खड़ंजा डालना चाहता है। पीड़ित परिवार अपनी जमीन बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि ग्राम प्रधान किसी भी आला अधिकारी से नहीं डरता और खुलेआम धमकी देता हैपीड़ित ने बताया कि यह जमीन उनके पूर्वजों की है, जहां पहले कुआँ, जानवरों का बाड़ा और सब्जी का बगीचा था। प्रधान अब इस खाली पड़ी जगह में खड़ंजा डालना चाहता है। पीड़ित परिवार अपनी जमीन बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि ग्राम प्रधान किसी भी आला अधिकारी से नहीं डरता और खुलेआम धमकी देता है कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। यह स्थिति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस निर्देश के विपरीत है, जिसमें गरीबों को परेशान न करने की बात कही गई है। पीड़ित ने यह भी बताया कि उनकी अनुपस्थिति में उनकी जमीन पर दो फीट गहरी नाली भी बना दी गई है। प्रधान और हल्का लेखपाल मिलकर उनकी पुरानी बुनियादें उखाड़कर खड़ंजा डलवाना चाहते हैं। पीड़ित ने प्रशासन से निवेदन किया है कि यदि नाली या खड़ंजा नया बनाया जाता है, तो दोनों तरफ से बराबर जगह छोड़कर बनाया जाए ताकि उनकी संपत्ति सुरक्षित रहे।3
- उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा से पावन नगरी पर साधू बाबा वेशधारी जी फ़िर क्या था पुलिस के सामने ही भीडतंत्र एक्टिव हुई और वहीं जमकर कुटाई की। इस तरह की पब्लिक प्लेस पर पिटाई की हम कड़ी से कड़ी निंदा करते हैं।।1
- जनपद बरेली के थाना भगोरा क्षेत्र के ग्राम लहर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और आगजनी का मामला सामने आया है। पीड़ित साधुराम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार 5 मार्च 2026 की सुबह करीब 7 बजे जब वह खेत से घर लौट रहा था, तभी गांव के राम सिंह, दयाराम, प्रीतम, पप्पू, मान सिंह और प्रेमपाल ने उसे रोक लिया। आरोप है कि सभी ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों और थप्पड़ों से उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसके हाथ-पैर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि उसी दिन करीब 11 बजे आरोपियों ने उसके घर के घेर में आग लगा दी, जिससे छप्पर, रजाई और कंबल जल गए और करीब 5 हजार रुपये का नुकसान हो गया। इस मामले में थाना भगोरा में मुकदमा संख्या 123/2026 विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया, लेकिन पीड़ित का कहना है कि आरोपियों की राजनीतिक पहुंच के कारण अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। साधुराम का आरोप है कि आरोपी खुलेआम गांव में धमकी दे रहे हैं कि अगली बार मौका मिला तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देंगे। पीड़ित परिवार दहशत में है और पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा पूरे मामले में आज बुधवार समय लगभग दोपहर के 2:00 बजे दी गई जानकारी1
- Post by Anshu Kumar Press1
- पीलीभीत टनकपुर हाईवे पर गड्ढे को देखकर भड़के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और विभागीय अधिकारियों को लगाई फटकार1