थाना से करीब एक किलोमीटर दूर घर के बाहर से भैंस चो@री, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध! भागलपुर जिले के अमडंडा थाना क्षेत्र के अमडंडा गांव से भैंस चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित मोहम्मद सिद्दीक, पिता शेख हुसैनी के अनुसार, गुरुवार 24 सितंबर की रात करीब 11:15 बजे से 12 बजे के बीच उनके घर के पास से एक भैंस चोरी हो गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना की सूचना अमडंडा थाना पुलिस को दी गई है। इसके बाद आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगाला गया। बताया जा रहा है कि काझा गांव की एक दुकान के CCTV फुटेज में दो व्यक्ति भैंस को लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद रसलपुर की ओर एक लकड़ी की दुकान में लगे CCTV कैमरे में भी कथित तौर पर उन्हीं दो व्यक्तियों को भैंस ले जाते हुए देखा गया। परिवार के अनुसार, काझा के पास रात करीब 12:40 बजे और रसलपुर में करीब 1:30 बजे CCTV फुटेज में भैंस को ले जाते हुए देखा गया। यानी भैंस को मुख्य सड़क से काफी दूरी तक पैदल ले जाया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि CCTV फुटेज में दोनों संदिग्धों के चेहरे भी दिखाई दे रहे हैं और पहचान में मदद मिल सकती है।
थाना से करीब एक किलोमीटर दूर घर के बाहर से भैंस चो@री, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध! भागलपुर जिले के अमडंडा थाना क्षेत्र के अमडंडा गांव से भैंस चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित मोहम्मद सिद्दीक, पिता शेख हुसैनी के अनुसार, गुरुवार 24 सितंबर की रात करीब 11:15 बजे से 12 बजे के बीच उनके घर के पास से एक भैंस चोरी हो गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना की सूचना अमडंडा थाना पुलिस को दी गई है। इसके बाद आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगाला गया। बताया जा रहा है कि काझा गांव की एक दुकान के CCTV फुटेज में दो व्यक्ति भैंस को लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद रसलपुर की ओर एक लकड़ी की दुकान में लगे CCTV कैमरे में भी कथित तौर पर उन्हीं दो व्यक्तियों को भैंस ले जाते हुए देखा गया। परिवार के अनुसार, काझा के पास रात करीब 12:40 बजे और रसलपुर में करीब 1:30 बजे CCTV फुटेज में भैंस को ले जाते हुए देखा गया। यानी भैंस को मुख्य सड़क से काफी दूरी तक पैदल ले जाया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि CCTV फुटेज में दोनों संदिग्धों के चेहरे भी दिखाई दे रहे हैं और पहचान में मदद मिल सकती है।
- साहिबगंज समाहरणालय व व्यवहार न्यायालय के पास से हटाया गया अतिक्रमण साहिबगंज : नगर परिषद साहिबगंज की ओर से शनिवार को समाहरणालय एवं व्यवहार न्यायालय परिसर के आसपास अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे एवं आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त कराया गया।नगर परिषद की कार्रवाई से संबंधित क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के साथ सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त रखने का प्रयास किया गया। नगर परिषद ने लोगों से सार्वजनिक स्थलों एवं सड़कों पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की।1
- भादों पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गंगा स्नान के बाद देवघर रवाना हुए हजारों शिवभक्त लोकेशन अजगैबीनाथ धाम , सुल्तानगंज भागलपुर रिपोर्टर - साहिल राज आगाज टाइम भादों पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गंगा स्नान के बाद देवघर रवाना हुए हजारों शिवभक्त सुल्तानगंज। भादों पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को अजगैबीनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश सहित पड़ोसी राज्य नेपाल सहित मिथिलांचल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्त सुल्तानगंज पहुंचे। इस दौरान पूरा अजगैबीनाथ धाम हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। देर शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उत्तरवाहिनी गंगा तट के विभिन्न घाटों पर पहुंचने लगी थी । भक्तों ने देर रात से पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद कांवर में गंगाजल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर की यात्रा के लिए रवाना हुए। भादों पूर्णिमा को लेकर अजगैबीनाथ मंदिर परिसर और गंगा घाटों पर विशेष चहल-पहल देखने को मिल रहा है। कांवरियों के जत्थे बोल बम के जयकारे लगाते हुए देवघर की ओर बढ़ते नजर आए। मिथिलांचल से पहुंचे कांवरियों की भी बड़ी संख्या देखने को मिली। हालांकि तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण थोड़ी भीड़ में कमी देखने को मिली लेकिन सुबह होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण पुरा अजगैबीनाथ धाम का माहौल पूरी तरह शिवमय बना हुआ है।4
- हर समय बिहारीगंज की सड़कों पर लगता रहता है जाम। आमजनों को होती है परेशानी स्कूली बच्चे भी फंसते हैं जाम में बिहारीगंज के जवाहर चौक, गांधी चौक, शास्त्री चौक, थाना चौक एवं बड़ी दुर्गा मंदिर जाने वाली सड़क मार्ग पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर जब बिहारीगंज रेलवे स्टेशन ट्रेन पहुंचती है उस समय काफी जाम लग जाता है। इसके अलावा जब निजी विद्यालयों में दिन के समय स्कूल में छुट्टी होती है, उस समय भी घंटो जाम लग जाने से स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जब तक स्थानीय प्रशासन इस ओर गंभीरता से कोई पहल नहीं करेगा तब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाएगा।1
- प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रतीक्षा सूची ग्राम सभा में पढ़कर सुनाई गई, छूटे लाभुकों से भी लिए जाएंगे आवेदन1
- 🌸 जीविका से जुड़ी और बनी आत्मनिर्भर!................... कभी दूसरों पर निर्भर रहने वाली जिंदगी, आज अपने पैरों पर खड़ी है। जीविका से जुड़कर महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह मिल रही है। 💪🌿 यह सिर्फ बदलाव की कहानी नहीं, बल्कि मेहनत, हौसले और आत्मनिर्भरता की कहानी है। ऐसी कहानियां समाज की दूसरी महिलाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। 🙏 📍 बांका टुडे न्यूज़ 🎥 देखिए बदलाव की पूरी कहानी और जुड़िए ऐसी ही प्रेरणादायक खबरों से।1
- दुबई के एक शेख ने नितिन गडकरी से अनुरोध किया, और अब अमेरिका ने भारत से अपने चुनाव आयुक्त को भेजने की मांग की है। क्यों? आइए इस वीडियो में जानते हैं।1
- भादों पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गंगा स्नान के बाद देवघर रवाना हुए हजारों शिवभक्त लोकेशन अजगैबीनाथ धाम , सुल्तानगंज भागलपुर बिहार रिपोर्टर - साहिल राज आगाज टाइम भादों पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गंगा स्नान के बाद देवघर रवाना हुए हजारों शिवभक्त सुल्तानगंज। भादों पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को अजगैबीनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश सहित पड़ोसी राज्य नेपाल सहित मिथिलांचल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्त सुल्तानगंज पहुंचे। इस दौरान पूरा अजगैबीनाथ धाम हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। देर शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उत्तरवाहिनी गंगा तट के विभिन्न घाटों पर पहुंचने लगी थी । भक्तों ने देर रात से पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद कांवर में गंगाजल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर की यात्रा के लिए रवाना हुए। भादों पूर्णिमा को लेकर अजगैबीनाथ मंदिर परिसर और गंगा घाटों पर विशेष चहल-पहल देखने को मिल रहा है। कांवरियों के जत्थे बोल बम के जयकारे लगाते हुए देवघर की ओर बढ़ते नजर आए। मिथिलांचल से पहुंचे कांवरियों की भी बड़ी संख्या देखने को मिली। हालांकि तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण थोड़ी भीड़ में कमी देखने को मिली लेकिन सुबह होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण पुरा अजगैबीनाथ धाम का माहौल पूरी तरह शिवमय बना हुआ है।4
- नारियलबाडी़ गांव में सड़क पर जलजमाव होने से ग्रामीण परेशान, नाला निर्माण की मांग1
- मंदार पर्वत छेड़खानी कांड: वायरल वीडियो मामले में तीन आरोपी हिरासत में, ब्लैकमेलिंग और ₹1500 वसूली का खुलासा बांका के एसपी अमितेश कुमार एक्स ने ऐतिहासिक मंदार पर्वत (बौंसी) पर एक युवती (नाबालिग) के साथ हुई छेड़खानी और बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में 25 सितंबर 2026 को आधिकारिक बयान जारी किया है.एसपी अमितेश कुमार के बयान और पुलिस कार्रवाई के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:घटना की तारीख: एसपी ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो 3 जून 2026 की घटना का है, जिसे आरोपियों ने ब्लैकमेल करने और डराने की नीयत से हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल किया.मामले की जानकारी और FIR: यह मामला 22 सितंबर को बौंसी थाना अध्यक्ष के संज्ञान में आया था. वीडियो का सत्यापन (वेरिफिकेशन) करने के बाद तुरंत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच शुरू की गई.तीन आरोपी हिरासत में: एसपी ने बताया कि वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जो बाराहाट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. इनकी पहचान अब्दुल्ला, नीतीश कुमार राय और विकास कुमार के रूप में हुई है.रंगदारी और ब्लैकमेलिंग: शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने घटना के वक्त पीड़िता के साथियों से ऑनलाइन माध्यम (PhonePe) के जरिए ₹1500 जबरन ट्रांसफर करवाए थे. बाद में और पैसों की मांग पूरी न होने पर उन्होंने वीडियो वायरल कर दिया.पीड़िता का बयान: एसपी ने बताया कि उन्होंने स्वयं पीड़िता से बात कर उसका बयान दर्ज किया है. पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की गहनता से तफ्तीश कर रही है और बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.भागलपुर प्रक्षेत्र के आईजी विवेक कुमार भी खुद बौंसी थाना पहुंचकर एसपी के साथ मामले की समीक्षा कर चुके हैं और केस को स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषियों को सख्त सजा दिलाने का निर्देश दिया है.1