logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेंगाबाद के ढुंदो गांव में टुनटुन हत्याकांड को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बेंगाबाद के ढुंदो गांव में टुनटुन हत्याकांड को लेकर बुधवार को 12 बजे विरोध प्रदर्शन किया गया। बताया गया कि तीन दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। बताया गया कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ढुंदो गांव में टुनटुन राम हत्याकांड दिन दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। मृतक की पत्नी प्रियंका कुमारी ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है। आरोप लगाया है कि हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया। उनके अनुसार, वर्ष 2024 में टुनटुन राम द्वारा गांव में प्रतिबंधित मांस के अवैध कारोबार का खुलासा किया गया था। जिसके बाद से ही कुछ लोगों से उनकी रंजिश चल रही थी। आरोप है कि दुंदो निवासी राजकिशोर मुर्मू, दशरथ मुर्मू, सुखदेव मुर्मू, पागो मुर्मू और बाड़े किस्कू ने कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। इधर थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने बताया कि पांच नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

4 hrs ago
user_JPN 24
JPN 24
Local News Reporter Kanke, Ranchi•
4 hrs ago

बेंगाबाद के ढुंदो गांव में टुनटुन हत्याकांड को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बेंगाबाद के ढुंदो गांव में टुनटुन हत्याकांड को लेकर बुधवार को 12 बजे विरोध प्रदर्शन किया गया। बताया गया कि तीन दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। बताया गया कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ढुंदो गांव में टुनटुन राम हत्याकांड दिन दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। मृतक की पत्नी प्रियंका कुमारी ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है। आरोप लगाया है कि हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया। उनके अनुसार, वर्ष 2024 में टुनटुन राम द्वारा गांव में प्रतिबंधित मांस के अवैध कारोबार का खुलासा किया गया था। जिसके बाद से ही कुछ लोगों से उनकी रंजिश चल रही थी। आरोप है कि दुंदो निवासी राजकिशोर मुर्मू, दशरथ मुर्मू, सुखदेव मुर्मू, पागो मुर्मू और बाड़े किस्कू ने कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। इधर थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने बताया कि पांच नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

More news from झारखंड and nearby areas
  • रांची में PMAY कैंप: अब अपने घर का सपना होगा साकार!”
    1
    रांची में PMAY कैंप: अब अपने घर का सपना होगा साकार!”
    user_Speak_up_ranchi
    Speak_up_ranchi
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    12 hrs ago
  • गिरिडीह मुख्यालय समेत जिले भर में भीषण गर्मी के बीच बुधवार को करीब 3 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया है। बंगाल की खाड़ी से आई नमी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य भर के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में और 6 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। विभाग ने अगले छह दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का अनुमान जताया है। 29 और 30 अप्रैल को गिरिडीह समेत कई जिलों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका है। कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    1
    गिरिडीह मुख्यालय समेत जिले भर में भीषण गर्मी के बीच बुधवार को करीब 3 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया है। बंगाल की खाड़ी से आई नमी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य भर के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। 
बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में और 6 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।
विभाग ने अगले छह दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का अनुमान जताया है। 29 और 30 अप्रैल को गिरिडीह समेत कई जिलों में  गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका है। कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    user_JPN 24
    JPN 24
    Local News Reporter Kanke, Ranchi•
    17 hrs ago
  • Post by News Express 11
    1
    Post by News Express 11
    user_News Express 11
    News Express 11
    Journalist कांके, रांची, झारखंड•
    23 hrs ago
  • दिनांक- 25.04.26 को बाथरुम में गिरने के कारण नाहिद परवीन की मृत्यु हो जाने के संबध में वादी मो० हलीम को सूचना प्राप्त हुई। मृतिका की मिट्टी देने से पूर्व जब शव को स्नान कराया जा रहा था तो उस दौरान शव के गर्दन के उपर एवं अन्य स्थान पर चोट का निशान देखा गया। शक नहीं होने पर शव को दफना दिया गया। घटना के संबंध में जब मृतिका की पुत्री (दत्तक) से पूछताछ की गई तो हत्या करने की बात प्रकाश में आयी, जिस संदर्भ में मृतिका के देवर मो० हलीम के द्वारा डोरण्डा थाना में लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर डोरण्डा थाना कांड सं0-107/26, दिनांक-27.04.26, धारा-103/61 (2)/238/3(5) भा०न्या०सं० दर्ज किया गया। काण्ड की गंभीरता को देखते हुए दण्डाधिकारी की उपस्थिति में शव को कब से निकाल कर मेडिकल बोर्ड का गठन करते हुए शव का अन्त्य परीक्षण करवाया गया, जिसमें हत्या की बात प्रकाश में आयी। हत्या का कारण : अनुसंधान के कम में यह बात प्रकाश में आयी है कि मृतिका नाहिद परवीन एक पेंशन भोगी विधवा महिला थी। पति के मृत्यु के उपरांत पी०एफ० का पैसा मृतिका के खाते में था तथा मृतिका को पेंशन भी मिलता था। मृतिका की कोई संतान नही होने के कारण 15 वर्ष पूर्व ही बालिका को गोद लेकर उसका पालन पोषण एवं पढ़ाई लिखाई करवाया गया। मृतिका की बेटी अपने प्रेमी अरबाज खान के उपर काफी पैसे खर्च करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी, जिसका विरोध मृतिका द्वारा किया जा रहा था। इसी बात को लेकर मृतिका की बेटी अपने प्रेमी अरबाज खान, अरबाज के दोस्त समीर, एंव अन्य दो दोस्त क साथ मिलकर दिनांक-24.04.26 को मृतिका का तकिया से मुँह दबाकर हत्या कर दिये एवं साक्ष्य छुपाने के नोयत से पुरे घर को साफ कर दिया गया और भ्रम फैलाया गया कि बाथरूम में गिरकर मृतिका की मृत्यु हो गयी है। काण्ड का गहन एवं सूक्ष्म अनुसंधान करते हुए हत्या म संलिप्त अभियुक्तों 1 विधि-विरूद्ध बालिका (मृतिका की दत्तक पुत्री) 2-अरबाज खान (प्रेमी) 3- समीर खान को गिरफ्तार किया गया है। अन्य दो की गिरफ्‌तारी हेतु छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम एवं पताः- 1. समीर खान (20 वर्ष) पे० फखरे आलम, 2. अरबाज खान (20 वर्ष) पे० अकबर खान, दोनों सा०+थाना कोठी, जिला गया (बिहार), 3. विधि विरूद्ध बालिका (मृतिका की दत्तक पुत्री)
    1
    दिनांक- 25.04.26 को बाथरुम में गिरने के कारण नाहिद परवीन की मृत्यु हो जाने के संबध में वादी मो० हलीम को सूचना प्राप्त हुई। मृतिका की मिट्टी देने से पूर्व जब शव को स्नान कराया जा रहा था तो उस दौरान शव के गर्दन के उपर एवं अन्य स्थान पर चोट का निशान देखा गया। शक नहीं होने पर शव को दफना दिया गया। घटना के संबंध में जब मृतिका की पुत्री (दत्तक) से पूछताछ की गई तो हत्या करने की बात प्रकाश में आयी, जिस संदर्भ में मृतिका के देवर मो० हलीम के द्वारा डोरण्डा थाना में लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर डोरण्डा थाना कांड सं0-107/26, दिनांक-27.04.26, धारा-103/61 (2)/238/3(5) भा०न्या०सं० दर्ज किया गया।
काण्ड की गंभीरता को देखते हुए दण्डाधिकारी की उपस्थिति में शव को कब से निकाल कर मेडिकल बोर्ड का गठन करते हुए शव का अन्त्य परीक्षण करवाया गया, जिसमें हत्या की बात प्रकाश में आयी।
हत्या का कारण : अनुसंधान के कम में यह बात प्रकाश में आयी है कि मृतिका नाहिद
परवीन एक पेंशन भोगी विधवा महिला थी। पति के मृत्यु के उपरांत पी०एफ० का पैसा मृतिका के खाते में था तथा मृतिका को पेंशन भी मिलता था। मृतिका की कोई संतान नही होने के कारण 15 वर्ष पूर्व ही बालिका को गोद लेकर उसका पालन पोषण एवं पढ़ाई लिखाई करवाया गया। मृतिका की बेटी अपने प्रेमी अरबाज खान के उपर काफी पैसे खर्च करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी, जिसका विरोध मृतिका द्वारा किया जा रहा था। इसी बात को लेकर मृतिका की बेटी अपने प्रेमी अरबाज खान, अरबाज के दोस्त समीर, एंव अन्य दो दोस्त क साथ मिलकर दिनांक-24.04.26 को मृतिका का तकिया से मुँह दबाकर हत्या कर दिये एवं साक्ष्य छुपाने के नोयत से पुरे घर को साफ कर दिया गया और भ्रम फैलाया गया कि बाथरूम में गिरकर मृतिका की मृत्यु हो गयी है।
काण्ड का गहन एवं सूक्ष्म अनुसंधान करते हुए हत्या म संलिप्त अभियुक्तों 1 विधि-विरूद्ध बालिका (मृतिका की दत्तक पुत्री) 2-अरबाज खान (प्रेमी) 3- समीर खान को गिरफ्तार किया गया है। अन्य दो की गिरफ्‌तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम एवं पताः-
1. समीर खान (20 वर्ष) पे० फखरे आलम, 2. अरबाज खान (20 वर्ष) पे० अकबर खान, दोनों सा०+थाना कोठी, जिला गया (बिहार), 3. विधि विरूद्ध बालिका (मृतिका की दत्तक पुत्री)
    user_Janata Platform
    Janata Platform
    Voice of people Namkum, Ranchi•
    17 hrs ago
  • इरफान अंसारी माफी मांगो के नारों से गूंज उठा राँची प्रेस क्लब।
    1
    इरफान अंसारी माफी मांगो के नारों से गूंज उठा राँची प्रेस क्लब।
    user_Ehsan Raja
    Ehsan Raja
    ओरमांझी, रांची, झारखंड•
    21 hrs ago
  • Post by आशीष कुमार मुखर्जी
    1
    Post by आशीष कुमार मुखर्जी
    user_आशीष कुमार मुखर्जी
    आशीष कुमार मुखर्जी
    रिपोर्टर रामगढ़, रामगढ़, झारखंड•
    10 min ago
  • रांची में आयोजित नमो स्टॉल वितरण कार्यक्रम के दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ने महत्वपूर्ण बयान दिया। इस कार्यक्रम में रेहड़ी-पटरी वाले और छोटे व्यवसाय करने वाले लोगों को आधुनिक और पोर्टेबल “Namo Stall” प्रदान किया गया, जिससे उनकी आय और काम करने की स्थिति में सुधार की उम्मीद है। नेताओं ने इस पहल को गरीब और मेहनतकश लोगों के लिए एक बड़ा कदम बताया और कहा कि ऐसे प्रयास उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेंगे। 👉 यह वीडियो केवल सूचना और जन-जागरूकता के उद्देश्य से बनाया गया है। This live stream is for informational and public awareness purposes only. Aditya Sahu Jharkhand, Sanjay Seth Statement, Namo Stall Yojana, Ranchi News 2026, BJP Jharkhand News, Modi Scheme India, Street Vendors India, Self Employment Yojana, Jharkhand Politics, Namo Stall Ranchi, Small Business India, Government Scheme 2026, India News Hindi, BJP Latest News, Local Vendor Support #AdityaSahu #SanjaySeth #NamoStall #RanchiNews #Jharkhand #BJPNews #ModiYojana #StreetVendors #SelfEmployment #IndiaNews #MahilaSashaktikaran #LocalBusiness #2026News #VocalForLocal #StartupIndia
    1
    रांची में आयोजित नमो स्टॉल वितरण कार्यक्रम के दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ने महत्वपूर्ण बयान दिया।
इस कार्यक्रम में रेहड़ी-पटरी वाले और छोटे व्यवसाय करने वाले लोगों को आधुनिक और पोर्टेबल “Namo Stall” प्रदान किया गया, जिससे उनकी आय और काम करने की स्थिति में सुधार की उम्मीद है।
नेताओं ने इस पहल को गरीब और मेहनतकश लोगों के लिए एक बड़ा कदम बताया और कहा कि ऐसे प्रयास उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेंगे।
👉 यह वीडियो केवल सूचना और जन-जागरूकता के उद्देश्य से बनाया गया है।
This live stream is for informational and public awareness purposes only.
Aditya Sahu Jharkhand, Sanjay Seth Statement, Namo Stall Yojana, Ranchi News 2026, BJP Jharkhand News, Modi Scheme India, Street Vendors India, Self Employment Yojana, Jharkhand Politics, Namo Stall Ranchi, Small Business India, Government Scheme 2026, India News Hindi, BJP Latest News, Local Vendor Support
#AdityaSahu #SanjaySeth #NamoStall #RanchiNews #Jharkhand #BJPNews #ModiYojana #StreetVendors #SelfEmployment #IndiaNews #MahilaSashaktikaran #LocalBusiness #2026News #VocalForLocal #StartupIndia
    user_Ranchi Club Tv
    Ranchi Club Tv
    Media house कांके, रांची, झारखंड•
    3 hrs ago
  • शहर के मकतपुर रोड स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर में जारी मंदिर जीर्णोद्वार सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को 11 बजे गांडेय विधायक कल्पना सोरेन बुधवार मंदिर परिसर पहुंची।यहां इन्होंने मां संतोषी के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन अपने दो दिवसीय गिरिडीह प्रवास के क्रम में दूसरे दिन बुधवार को मंदिर पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ एसपी डॉक्टर विमल कुमार, डीडीसी स्मिता कुमारी, मेयर प्रमिला मेहरा, उपनगर आयुक्त सुमित कुमार, झामुमो नेता रॉकी सिंह सहित पार्टी के कई लोग मौजूद थे। मंदिर परिसर पहुंचने पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के सदस्य प्रदीप अग्रवाल, सतीश साव, दिलीप केसरी, डिम्पल साव, दीपक मोदी, टुनटुन केसरी ने उनका स्वागत किया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने कल्पना सोरेन को माला पहनाकर और माता की चुनरी देकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने माता संतोषी के नवनिर्मित मंदिर के सुंदरता की तारीफ करते हुए हर्ष व्यक्त किया।
    1
    शहर के मकतपुर रोड स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर में जारी मंदिर जीर्णोद्वार सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को 11 बजे गांडेय विधायक कल्पना सोरेन बुधवार मंदिर परिसर पहुंची।यहां इन्होंने मां संतोषी के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन अपने दो दिवसीय गिरिडीह प्रवास के क्रम में दूसरे दिन बुधवार को मंदिर पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ एसपी डॉक्टर विमल कुमार, डीडीसी स्मिता कुमारी, मेयर प्रमिला मेहरा, उपनगर आयुक्त सुमित कुमार, झामुमो नेता रॉकी सिंह सहित पार्टी के कई लोग मौजूद थे।
मंदिर परिसर पहुंचने पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के सदस्य प्रदीप अग्रवाल, सतीश साव, दिलीप केसरी, डिम्पल साव, दीपक मोदी, टुनटुन केसरी ने उनका स्वागत किया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने कल्पना सोरेन को माला पहनाकर और माता की चुनरी देकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने माता संतोषी के नवनिर्मित मंदिर के सुंदरता की तारीफ करते हुए हर्ष व्यक्त किया।
    user_JPN 24
    JPN 24
    Local News Reporter Kanke, Ranchi•
    17 hrs ago
  • रांची// धुर्वा डैम में डूबने से अमन कुशवाहा नामक उसक की हुई मौत, एनडीआरएफ ने शव निकाला।
    1
    रांची// धुर्वा डैम में डूबने से अमन कुशवाहा नामक उसक की हुई मौत, एनडीआरएफ ने शव निकाला।
    user_Ehsan Raja
    Ehsan Raja
    ओरमांझी, रांची, झारखंड•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.