logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

परसावां गांव में सार्वजनिक सुलभ शौचालय बंद ग्रामीणों को हो रही परेशानी परसावां गांव में सार्वजनिक सुलभ शौचालय बंद, ग्रामीणों को हो रही परेशानी अमेठी। अमेठी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा परसावां में सार्वजनिक सुलभ शौचालय लंबे समय से बंद होने के कारण ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय बंद रहने और वहां किसी कर्मचारी की तैनाती न होने से आमजन को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीण संतोष कुमार, अनिल कश्यप, सुनीता सहित अन्य लोगों ने बताया कि सार्वजनिक सुलभ शौचालय कई दिनों से बंद पड़ा है। वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं रहता, जिससे जरूरतमंद लोगों को खुले में जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इस संबंध में ग्राम प्रधान राम शंकर प्रजापति से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि सार्वजनिक सुलभ शौचालय को जल्द ही चालू कराने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को होने वाली परेशानी से राहत मिल सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शौचालय को शीघ्र चालू कर नियमित रूप से संचालित कराया जाए तथा वहां आवश्यक कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

6 hrs ago
user_Dinesh kumar Gupta
Dinesh kumar Gupta
Aged Care अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
6d98c996-b34a-448a-9117-6c23470eb1b8

परसावां गांव में सार्वजनिक सुलभ शौचालय बंद ग्रामीणों को हो रही परेशानी परसावां गांव में सार्वजनिक सुलभ शौचालय बंद, ग्रामीणों को हो रही परेशानी अमेठी। अमेठी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा परसावां में सार्वजनिक सुलभ शौचालय लंबे समय से बंद होने के कारण ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय बंद रहने और वहां किसी कर्मचारी की तैनाती न होने से आमजन को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीण संतोष कुमार, अनिल कश्यप, सुनीता सहित अन्य लोगों ने बताया कि सार्वजनिक सुलभ शौचालय कई दिनों से बंद पड़ा है। वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं रहता, जिससे जरूरतमंद लोगों को खुले में जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इस संबंध में ग्राम प्रधान राम शंकर प्रजापति से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि सार्वजनिक सुलभ शौचालय को जल्द ही चालू कराने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को होने वाली परेशानी से राहत मिल सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शौचालय को शीघ्र चालू कर नियमित रूप से संचालित कराया जाए तथा वहां आवश्यक कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेठी में समाधान दिवस पर महिला ने घर के सामने अवैध कब्जे की शिकायत अमेठी में एक अनुसूचित जाति की महिला ने अपने घर के सामने अवैध रूप से टीनशेड लगाकर रास्ते और सहन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अमेठी से न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद एसडीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। अमेठी तहसील क्षेत्र के ग्राम कुडवा महमदपुर निवासी गुड़िया ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। उनका आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके घर के सामने जबरन टीनशेड लगा दिया है। इससे उनके परिवार को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से अवैध अतिक्रमण हटाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र में बताया गया है कि ग्राम कुडवा महमदपुर स्थित गाटा संख्या 206 हरिजन आबादी (नवीन पट्टी) की भूमि पर यह अतिक्रमण किया गया है। महिला का आरोप है कि टीनशेड के साथ-साथ उनके घर के सामने एक समरसेबल मोटर भी लगा दी गई है। विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। गुड़िया ने यह भी बताया कि वह इस संबंध में कई दिनों से लगातार अधिकारियों और पुलिस से शिकायत कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने पर उन्हें काफी देर तक बैठाए रखा गया और कोई कार्रवाई नहीं की गई। उपजिलाधिकारी अमेठी पंकज मिश्र ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की राजस्व और पुलिस टीम द्वारा जांच कराई जाएगी। यदि अवैध अतिक्रमण या किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
    2
    अमेठी में समाधान दिवस पर महिला ने घर के सामने अवैध कब्जे की शिकायत 
अमेठी में एक अनुसूचित जाति की महिला ने अपने घर के सामने अवैध रूप से टीनशेड लगाकर रास्ते और सहन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अमेठी से न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद एसडीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
अमेठी तहसील क्षेत्र के ग्राम कुडवा महमदपुर निवासी गुड़िया ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। उनका आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके घर के सामने जबरन टीनशेड लगा दिया है। इससे उनके परिवार को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से अवैध अतिक्रमण हटाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत पत्र में बताया गया है कि ग्राम कुडवा महमदपुर स्थित गाटा संख्या 206 हरिजन आबादी (नवीन पट्टी) की भूमि पर यह अतिक्रमण किया गया है। महिला का आरोप है कि टीनशेड के साथ-साथ उनके घर के सामने एक समरसेबल मोटर भी लगा दी गई है। विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।
गुड़िया ने यह भी बताया कि वह इस संबंध में कई दिनों से लगातार अधिकारियों और पुलिस से शिकायत कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने पर उन्हें काफी देर तक बैठाए रखा गया और कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उपजिलाधिकारी अमेठी पंकज मिश्र ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की राजस्व और पुलिस टीम द्वारा जांच कराई जाएगी। यदि अवैध अतिक्रमण या किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • प्रेस विज्ञप्ति आज दिनांक 11/06/2026 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद अमेठी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में जिला कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई. जिसमें पूर्व की बैठक कार्यवाही की समीक्षा की गई ,पूर्व बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारी को अमेठी जनपद के 33 बाजारो के अलग-अलग प्रभार का दायित्व दिया गया था, जिसमें परिपेक्ष्य में आज पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई। इसी क्रम में आज जनपद में व्यापार मंडल के संगठन का विस्तार करते हुए हथकिला बाजार,भादर बाजार, मिश्रौली बाजार का गठन किया गया। जिसमें हथकिला बाजार के अध्यक्ष के पद पर सुधांशु शुक्ला, भादर बाजार के अध्यक्ष के पद पर मानवेन्द्र सिंह को संगठन को मनोनीत करते हुए अन्य पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई। वहीं जिला उपाध्यक्ष देवचन्द्र सिंह ने आए हुए सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापार मंडल की मजबूत करने के लिए सभी व्यापारियों को एकजुट होना चाहिए। उसे मौके पर प्रभाकर उपाध्याय , शिवम प्रजापति ,कुलदीप जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, शिवम प्रजापति, संजीव जायसवाल घनश्याम सोनी गौरव शुक्ला तथा टीकर माफी की संपूर्ण कार्यकारिणी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे
    1
    प्रेस  विज्ञप्ति
आज दिनांक 11/06/2026 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद
अमेठी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में जिला कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई. जिसमें पूर्व की बैठक कार्यवाही की समीक्षा की गई ,पूर्व बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारी को अमेठी जनपद के 33 बाजारो के अलग-अलग   प्रभार का दायित्व दिया गया था, जिसमें परिपेक्ष्य में आज पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई। इसी क्रम में आज जनपद में व्यापार मंडल के संगठन का विस्तार करते हुए हथकिला बाजार,भादर बाजार, मिश्रौली बाजार का गठन किया गया। जिसमें हथकिला बाजार के अध्यक्ष के पद पर सुधांशु शुक्ला, भादर बाजार के अध्यक्ष के पद पर मानवेन्द्र सिंह को संगठन को मनोनीत करते हुए अन्य पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई। वहीं जिला उपाध्यक्ष देवचन्द्र सिंह ने आए हुए सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापार मंडल की मजबूत करने के लिए सभी व्यापारियों को एकजुट होना चाहिए।  
उसे मौके पर प्रभाकर उपाध्याय , शिवम प्रजापति ,कुलदीप जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, शिवम प्रजापति, संजीव जायसवाल घनश्याम सोनी गौरव शुक्ला तथा टीकर माफी की संपूर्ण कार्यकारिणी एवं अन्य  पदाधिकारी मौजूद रहे
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमेठी तहसील में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं घिसट कर पहुंचे फरियादी अमेठी तहसील में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं, घिसटकर पहुंचे फरियादी अमेठी। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था न होने से उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस अव्यवस्था की वजह से कई लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इसी दौरान लोनियापुर निवासी दिव्यांग राममूरत गुप्ता घिसट-घिसटकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और अपनी शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि उनके भाई द्वारा 1 अगस्त 2026 को उनके घर के ऊपर से केबल का तार निकाल दिया गया है। बारिश के मौसम में खुले तार के कारण करंट लगने का खतरा बना हुआ है, जिससे उनके परिवार की सुरक्षा पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। राममूरत गुप्ता ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी अमेठी पंकज कुमार मिश्रा को प्रार्थना पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उप जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। वहीं, तहसील परिसर में दिव्यांगों एवं बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध न होने पर लोगों ने नाराजगी जताई और प्रशासन से मांग की कि संपूर्ण समाधान दिवस सहित अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
    4
    अमेठी तहसील में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं घिसट कर पहुंचे फरियादी
अमेठी तहसील में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं, घिसटकर पहुंचे फरियादी
अमेठी। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था न होने से उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस अव्यवस्था की वजह से कई लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
इसी दौरान लोनियापुर निवासी दिव्यांग राममूरत गुप्ता घिसट-घिसटकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और अपनी शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि उनके भाई द्वारा 1 अगस्त 2026 को उनके घर के ऊपर से केबल का तार निकाल दिया गया है। बारिश के मौसम में खुले तार के कारण करंट लगने का खतरा बना हुआ है, जिससे उनके परिवार की सुरक्षा पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।
राममूरत गुप्ता ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी अमेठी पंकज कुमार मिश्रा को प्रार्थना पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उप जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
वहीं, तहसील परिसर में दिव्यांगों एवं बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध न होने पर लोगों ने नाराजगी जताई और प्रशासन से मांग की कि संपूर्ण समाधान दिवस सहित अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
    user_Dinesh kumar Gupta
    Dinesh kumar Gupta
    Aged Care अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • व्यापारियों की समस्याएं सुन सरकार से समाधान का भरोसा दिलाया , 10 हजार पेंशन की मांग अमेठी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल शनिवार को अमेठी पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और सरकार से शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया। सबसे पहले कंछल कस्बे में स्थित देवीपाटन मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद एक निजी होटल में व्यापारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला महामंत्री प्रभाकर उपाध्याय ने व्यापारियों की समस्याएं रखते हुए निराकरण की मांग किया। जिला उपाध्यक्ष देव चंद्र सिंह ने विद्युत विभाग से जुड़ी परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की। मुसाफिरखाना व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजेश अग्रहरि ने अंगवस्त्र एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर प्रांतीय अध्यक्ष का स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य एवं मेडिकल बीमा, ट्रेनों में माल खरीदने जाने वाले व्यापारियों के लिए 10 सीटों का आरक्षण, कम ब्याज दर पर बैंक ऋण, व्यापारी पेंशन को तीन हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने तथा दुकानों के लिए एक करोड़ रुपये तक का बीमा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सभी लाइसेंस आजीवन वैध किए जाएं। उन्होंने प्रांतीय सदस्यता अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय हुआ तो संगठन उसका पुरजोर विरोध करेगा। बैठक में जनपद के विभिन्न बाजारों के व्यापारी, पदाधिकारी एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
    2
    व्यापारियों की समस्याएं सुन सरकार से समाधान का भरोसा दिलाया
, 10 हजार पेंशन की मांग 
अमेठी
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल शनिवार को अमेठी पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और सरकार से शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
सबसे पहले कंछल कस्बे में स्थित देवीपाटन मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया।
इसके बाद एक निजी होटल में व्यापारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला महामंत्री प्रभाकर उपाध्याय ने  व्यापारियों की   समस्याएं रखते हुए निराकरण की मांग किया। जिला उपाध्यक्ष देव चंद्र सिंह ने विद्युत विभाग से जुड़ी परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की।   मुसाफिरखाना व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजेश अग्रहरि ने अंगवस्त्र एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर प्रांतीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य एवं मेडिकल बीमा, ट्रेनों में माल खरीदने जाने वाले व्यापारियों के लिए 10 सीटों का आरक्षण, कम ब्याज दर पर बैंक ऋण, व्यापारी पेंशन को तीन हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने तथा दुकानों के लिए एक करोड़ रुपये तक का बीमा उपलब्ध कराने की मांग की। 
उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सभी लाइसेंस आजीवन वैध किए जाएं। उन्होंने  प्रांतीय सदस्यता अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय हुआ तो संगठन उसका पुरजोर विरोध करेगा।
बैठक में जनपद के विभिन्न बाजारों के व्यापारी, पदाधिकारी एवं संगठन के सदस्य  मौजूद रहे।
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना अमेठी। उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत अमेठी पुलिस को 13 वर्ष पुराने हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी के चलते सुलतानपुर की एडीजे-04 अदालत ने हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास और कुल 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अभियोजन अधिकारी, न्यायालय पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप थाना मुंशीगंज के वर्ष 2013 के हत्या के मामले में अदालत ने ओम प्रकाश पुत्र राजकुमार और राजकुमारी पत्नी ओमप्रकाश, निवासी टेरी, थाना मुंशीगंज को दोषी ठहराया। न्यायालय ने दोनों को धारा 302/34 आईपीसी में आजीवन कारावास व 20-20 हजार रुपये तथा धारा 201 आईपीसी में पांच वर्ष के कारावास व 5-5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।यह मामला 27 मार्च 2013 का है, जब वादिनी राजकुमारी की तहरीर पर उनके पति अयोध्या प्रसाद की हत्या कर शव नहर में फेंकने का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। वहीं, इसी मामले में नामजद गोमती और राहुल वर्मा को साक्ष्यों के अभाव में न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया।
    1
    ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना
ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना
अमेठी। उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत अमेठी पुलिस को 13 वर्ष पुराने हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी के चलते सुलतानपुर की एडीजे-04 अदालत ने हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास और कुल 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अभियोजन अधिकारी, न्यायालय पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप थाना मुंशीगंज के वर्ष 2013 के हत्या के मामले में अदालत ने ओम प्रकाश पुत्र राजकुमार और राजकुमारी पत्नी ओमप्रकाश, निवासी टेरी, थाना मुंशीगंज को दोषी ठहराया। न्यायालय ने दोनों को धारा 302/34 आईपीसी में आजीवन कारावास व 20-20 हजार रुपये तथा धारा 201 आईपीसी में पांच वर्ष के कारावास व 5-5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।यह मामला 27 मार्च 2013 का है, जब वादिनी राजकुमारी की तहरीर पर उनके पति अयोध्या प्रसाद की हत्या कर शव नहर में फेंकने का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। वहीं, इसी मामले में नामजद गोमती और राहुल वर्मा को साक्ष्यों के अभाव में न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अमेठी: पैरावेट कर्मचारियों ने पशु चिकित्साधिकारी पर गाली-गलौज का आरोप, डीएम के नाम सौंपा ज्ञापन अमेठी। जनपद के पैरावेट कर्मचारियों ने फुरसतगंज के पशु चिकित्साधिकारी पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारी का व्यवहार लगातार अपमानजनक है, जिससे कार्यस्थल का माहौल प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में पैरावेट कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी के दौरान उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और गाली-गलौज की गई। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी शिकायत पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। फिलहाल प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। वहीं, पशु चिकित्साधिकारी का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    3
    अमेठी: पैरावेट कर्मचारियों ने पशु चिकित्साधिकारी पर गाली-गलौज का आरोप, डीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
अमेठी। जनपद के पैरावेट कर्मचारियों ने फुरसतगंज के पशु चिकित्साधिकारी पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारी का व्यवहार लगातार अपमानजनक है, जिससे कार्यस्थल का माहौल प्रभावित हो रहा है।
ज्ञापन में पैरावेट कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी के दौरान उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और गाली-गलौज की गई। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी शिकायत पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
फिलहाल प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। वहीं, पशु चिकित्साधिकारी का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मिश्रौली बाजार में बस की टक्कर से बाइक सवार दंपति व मासूम घायल, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार अमेठी। जिले के मिश्रौली बाजार में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रतापगढ़ की ओर से अमेठी आ रही एक रोडवेज बस ने ओवरटेक करने के दौरान एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति और उनका दो वर्षीय पुत्र घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय गौरीगंज भेजकर उपचार शुरू कराया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर यातायात सामान्य करा दिया। पुलिस के अनुसार, शनिवार 1 अगस्त 2026 को लगभग दोपहर 2 बजे प्रतापगढ़ की तरफ से अमेठी की ओर यूपी-36 यू 4782 नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल आ रही थी। मोटरसाइकिल को मनोज पाण्डेय (35) पुत्र रामबहादुर पाण्डेय चला रहे थे। उनके साथ पत्नी गुड़िया (32) तथा दो वर्षीय पुत्र अंश भी बाइक पर सवार थे। इसी दौरान पीछे से आ रही यूपी-72 टी 4355 नंबर की हाजी बस सर्विस (नदीम ट्रेवल्स, अजीत नगर, प्रतापगढ़) के चालक ने मिश्रौली बाजार में बाइक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक के दौरान बस की बाइक से टक्कर हो गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय गौरीगंज भेजा, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बस को मौके पर ही कब्जे में ले लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने तत्काल व्यवस्था संभालते हुए आवागमन सुचारु करा दिया। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है तथा यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। घायल परिवार के उपचार पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की नजर बनी हुई है।
    1
    मिश्रौली बाजार में बस की टक्कर से बाइक सवार दंपति व मासूम घायल, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
अमेठी। जिले के मिश्रौली बाजार में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रतापगढ़ की ओर से अमेठी आ रही एक रोडवेज बस ने ओवरटेक करने के दौरान एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति और उनका दो वर्षीय पुत्र घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय गौरीगंज भेजकर उपचार शुरू कराया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर यातायात सामान्य करा दिया।
पुलिस के अनुसार, शनिवार 1 अगस्त 2026 को लगभग दोपहर 2 बजे प्रतापगढ़ की तरफ से अमेठी की ओर यूपी-36 यू 4782 नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल आ रही थी। मोटरसाइकिल को मनोज पाण्डेय (35) पुत्र रामबहादुर पाण्डेय चला रहे थे। उनके साथ पत्नी गुड़िया (32) तथा दो वर्षीय पुत्र अंश भी बाइक पर सवार थे। इसी दौरान पीछे से आ रही यूपी-72 टी 4355 नंबर की हाजी बस सर्विस (नदीम ट्रेवल्स, अजीत नगर, प्रतापगढ़) के चालक ने मिश्रौली बाजार में बाइक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक के दौरान बस की बाइक से टक्कर हो गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय गौरीगंज भेजा, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बस को मौके पर ही कब्जे में ले लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने तत्काल व्यवस्था संभालते हुए आवागमन सुचारु करा दिया।
पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है तथा यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। घायल परिवार के उपचार पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की नजर बनी हुई है।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.