Shuru
Apke Nagar Ki App…
जई छपरा स्थित वेद विद्यालय में धूमधाम से मनी परशुराम जयंती सिसवन प्रखंड के जई छपरा स्थित वेद विद्यालय में रविवार को भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन ने की.इस अवसर पर पूर्व उप प्रमुख आनंद पांडेय, विश्वजीत पांडेय, सचिन पांडेय, सुरेश पांडेय और स्वामीनाथ यादव समेत सैकड़ों गणमान्य लोग व ग्रामीण उपस्थित रहे. उपस्थित वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन दर्शन, शस्त्र-शास्त्र के समन्वय और समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कहा कि परशुराम जी अन्याय के खिलाफ संघर्ष और धर्म रक्षा के प्रतीक हैं. युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए.कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण कर भगवान परशुराम के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई.
Sachita nand pandey
जई छपरा स्थित वेद विद्यालय में धूमधाम से मनी परशुराम जयंती सिसवन प्रखंड के जई छपरा स्थित वेद विद्यालय में रविवार को भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन ने की.इस अवसर पर पूर्व उप प्रमुख आनंद पांडेय, विश्वजीत पांडेय, सचिन पांडेय, सुरेश पांडेय और स्वामीनाथ यादव समेत सैकड़ों गणमान्य लोग व ग्रामीण उपस्थित रहे. उपस्थित वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन दर्शन, शस्त्र-शास्त्र के समन्वय और समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कहा कि परशुराम जी अन्याय के खिलाफ संघर्ष और धर्म रक्षा के प्रतीक हैं. युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए.कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण कर भगवान परशुराम के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई.
More news from बिहार and nearby areas
- सिवान जिले के सिसवन प्रखंड में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. जनगणना कार्य को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण युद्धस्तर पर चल रहा है.सोमवार को हरे राम ब्रह्मचारी स्कूल में दूसरे बैच के प्रशिक्षण का दूसरा दिन पूरा हुआ. मास्टर ट्रेनर ने प्रतिभागियों को जनगणना के मोबाइल ऐप की बारीकियां, प्रश्नावली के हर कॉलम को भरने का तरीका और फील्ड में आंकड़े जुटाते समय आने वाली चुनौतियों से निपटने के गुर सिखाए. प्रशिक्षण में डेटा की शुद्धता और गोपनीयता बनाए रखने पर खास जोर दिया गया.सिसवन के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं बल्कि देश की भविष्य की योजनाओं की बुनियाद है. उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें ताकि घर घर जाकर सर्वे के दौरान कोई गलती न हो.बीडीओ ने कहा कि सभी चिन्हित कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रगणक अपने निर्धारित क्षेत्रों में जाकर जनगणना का काम शुरू करेंगे.1
- Mera nal bhut din se kharab hai lekin ward se koi helf nhi mil rha hai ward number -5 ward ka name-jitendar thakur panchayt -tewtha block -Maharajganj1
- महाराजगंज, सिवान, बिहार JHVP BHARAT NEWS / THE NATURE EDITED BY : परवेज़ आलम भारतीय जी हाँ, प्रिय मित्रों एवं आदरणीय मह अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App)2
- छपरा शहर के प्रेक्षा गृह में 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत 'सोलर लोन मेला-2026' का हुआ आयोजन1
- बलिया में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुरेमनपुर पिपरपाती निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार चौबे ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ अत्यंत भव्य एवं अनुशासित आयोजन कर क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश दिया। इस अवसर पर वे भृगु आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने रवि किशन तथा सहकारिता राज्य मंत्री वाल्मीकि तिवारी से भेंट कर जयंती की शुभकामनाएँ दीं। अपने संबोधन में चौबे ने भगवान परशुराम के आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता, स्वच्छता और नैतिकता को बढ़ावा देना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र तिवारी व दातादत्त तिवारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, जो उनके नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण को दर्शाता है।1
- Post by एनामुल हक1
- हालांकि “संशोधन पारित न होने” जैसी स्थिति पर उनका सीधा बयान कम सामने आया है, लेकिन उनके हालिया भाषणों और प्रतिक्रियाओं से यह साफ होता है कि उन्होंने इस मुद्दे पर चिंता और नाराजगी जताई है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग महिलाओं के अधिकारों का विरोध करते हैं, वे महिला शक्ति का सम्मान नहीं कर सकते यह बात भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम में कही।1
- बलिया जनपद के बेरूआरबारी क्षेत्र में रविवार शाम करीब 8 बजे सुखपुरा मार्ग पर रोशनी कार बाजार के सामने स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घटना ब्लॉक मुख्यालय से लगभग आधा किलोमीटर दूर की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वाहन में रखा सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे के दौरान पीछे आ रहा एक अन्य ई-रिक्शा भी इसकी चपेट में आ गया, जिससे कुल घायलों की संख्या बढ़ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरूआरबारी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने रामसागर यादव (50) की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सोमवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस ने जानकारी दी कि मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1