*सुनवाई नहीं होती तो क्यों न इस्तीफा दे दूं’- नगर पालिका पहुंचकर पार्षद नवाब कुरैशी ( नब्बा) ने जताई नाराजगी, देखिये पूरी खबर पोलखोल पर!* नरसिंहपुर। 16 सितम्बर 2026 नगर के शिवाजी वार्ड के पार्षद नवाब कुरैशी (नब्बा) बुधवार, 16 सितंबर को नगर पालिका नरसिंहपुर पहुंचे। नगर पालिका अधिकारियों की कार्यप्रणाली और अपने वार्ड की समस्याओं के निराकरण में कथित देरी से नाराज पार्षद ने इस्तीफा देने की बात कही। पार्षद नवाब कुरैशी ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से अपने वार्ड की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पालिका प्रशासन को आवेदन और निवेदन के माध्यम से अवगत करा रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि अपेक्षित सुनवाई नहीं हो रही है। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने नगर पालिका पहुंचकर इस्तीफा देने की बात कही। पार्षद के अनुसार, वार्ड में प्रस्तावित आंगनवाड़ी भवन के निर्माण को लेकर भूमि संबंधी विवाद का मामला सामने आया है। एक भूमि स्वामी द्वारा कथित कब्जे को लेकर शिकायत की गई थी, जिस पर पूर्व में नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई एवं पंचनामा भी हुआ था। इसके अलावा रामनगर स्थित शासकीय खाली भूमि पर सुलभ कॉम्प्लेक्स निर्माण और उससे जुड़े बजट को लेकर भी पार्षद ने नाराजगी जताई। नवाब कुरैशी का कहना है कि जब उनके वार्ड में विकास कार्यों को लेकर लगातार समस्याएं बनी हुई हैं और वार्डवासी परेशान हैं, तो ऐसे में उनके जनप्रतिनिधि बने रहने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं होता तो वे इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। इसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे (महाराज) ने पार्षद से बातचीत की और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। अध्यक्ष ने सार्वजनिक प्रसाधन के निर्माण को जल्द शुरू कराने की बात कही। वहीं आंगनवाड़ी की भूमि से जुड़े मामले को नगर पालिका के अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें तहसील और न्यायालय से जुड़ा मामला है। नगर पालिका के सीएमओ गजेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि पार्षद का इस्तीफा स्वीकार करने का अधिकार उनके पास नहीं बल्कि कलेक्टर के पास है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका प्रशासन नहीं चाहता कि नवाब कुरैशी इस्तीफा दें और समस्याओं के समाधान की दिशा में जल्द निष्कर्ष निकाला जाएगा। वहीं, पार्षद के प्रतिनिधि आरिफ खान का कहना है कि बार-बार आवेदन और निवेदन करने के बावजूद यदि सुनवाई नहीं होती है, तो इस्तीफा देने के अलावा क्या रास्ता बचता है। पार्षद नवाब कुरैशी ने अब 17 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर इस्तीफा देने की बात कही है। ऐसे में अब देखना होगा कि वे वास्तव में अपना इस्तीफा सौंपते हैं या नगर पालिका प्रशासन द्वारा उनकी नाराजगी दूर कर उन्हें मनाया जाता है। पूरे मामले पर नजर बनी हुई है। देखिये पूरी खबर और आगे की अपडेट सिर्फ पोलखोल पर।

- विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे तेंदूखेड़ा पूर्व विधायक संजय शर्मा1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट। स्काई इंडिया टीवी चैनल। अब ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक और रीढ़ की हड्डी की जटिल बीमारियों के लिए नागपुर जाने की जरूरत नहीं! > नागपुर के प्रसिद्ध नेल्सन हॉस्पिटल के सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ. परेश अब करेली आ रहे हैं। > डॉ. परेश MCH न्यूरो सर्जन हैं और ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन सर्जरी और स्पाइन सर्जरी के एक्सपर्ट हैं। > करेली के कठल हॉस्पिटल के डॉ. अपूर्व कठल (MS ऑर्थोपेडिक) ने बताया कि डॉ. परेश सर हर महीने के दूसरे सोमवार को कटहल हॉस्पिटल करेली में 2 घंटे के लिए उपलब्ध रहेंगे - दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक। > इस दौरान निशुल्क परामर्श (फ्री OPD) दिया जाएगा। > डॉ. परेश सर ने खुद कहा कि करेली के लोग बहुत प्यारे हैं और उन्हें यहाँ आकर बहुत अच्छा लगा। > तो अगर आपके परिवार में किसी को ब्रेन या रीढ़ से जुड़ी कोई समस्या है, तो दूसरे सोमवार को कटहल हॉस्पिटल करेली जरूर पहुंचें। बाईट अपूर्व कठल बाईट डा परेश1
- दमोह- हटा पुलिस की बड़ी कार्यवाही आई समाने1
- शहडोल - पुरानी रंजिश में किया खूशी हमला1
- श्रीराम कॉलोनी में सड़क-नाली की बदहाली, जनसुनवाई में युवाओं ने SDM से लगाई गुहार पिपरिया। मंगलवार को जनपद पंचायत में आयोजित जनसुनवाई के दौरान हथवास क्षेत्र के युवाओं ने श्रीराम कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर एसडीएम आकिप खान को ज्ञापन सौंपा। कॉलोनीवासियों ने बताया कि सड़क और नाली का निर्माण नहीं होने से बारिश के दौरान कॉलोनी में जलभराव और आवागमन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे सैकड़ों रहवासियों के साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रहवासियों का आरोप है कि प्लॉट खरीदते समय कॉलोनाइजर मालानी द्वारा सड़क, नाली सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब सुविधाओं के लिए कॉलोनीवासियों से प्रति परिवार ₹5 हजार देने की बात कही जा रही है। युवाओं ने प्रशासन से मांग की कि कॉलोनी में ग्राम पंचायत के माध्यम से सड़क और नाली निर्माण की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि बारिश में रहवासियों को होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।1
- नर्मदेश्वर महादेव मंदिर अरमान नगर कॉलोनी में गणेश जी विराजमान जय गणेश नर्मदेश्वर महादेव मंदिर अरमान नगर कॉलोनी में गणेश जी विराजमान जय गणेश1
- *कौन हैं “हरिओम सर GST”? 5 पेटी देने की कथित बातचीत वाला ऑडियो सामने आया, चैट के बाद अब ऑडियो ने बढ़ाए सवाल!* नरसिंहपुर | 16 सितम्बर 2026 पोलखोल द्वारा कुछ दिन पहले उठाए गए मामले में लगातार फॉलोअप के बीच अब एक कथित ऑडियो सामने आया है। 15 सितम्बर को सामने आई कथित व्हाट्सऐप चैट के बाद अब पोलखोल के पास पहुंचे इस ऑडियो ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है । बताया जा रहा है कि यह ऑडियो एक व्हाट्सऐप कॉल की दूसरे मोबाइल से बनाई गई रिकॉर्डिंग है। रिकॉर्डिंग में संपर्क का नाम “हरिओम सर GST” के नाम से दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, पोलखोल इस नाम, मोबाइल नंबर, आवाज या रिकॉर्डिंग में मौजूद व्यक्तियों की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर कहता सुनाई देता है- “सर, मेरा काम क्यों नहीं हो रहा, मैंने 5 पेटी मैडम को दिया है।” बातचीत के संदर्भ में “5 पेटी” से आशय 5 लाख रुपये होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसका वास्तविक अर्थ क्या है, यह जांच का विषय है। दूसरी तरफ से कथित “हरिओम सर” की आवाज में पहले सहमति जताने जैसी प्रतिक्रिया सुनाई देती है और फिर ऑफिस में आकर बैठकर बात करने की बात कही जाती है। बातचीत में जबलपुर ऑफिस और सोमवार को मिलने का भी उल्लेख सुनाई देता है। करीब एक मिनट से अधिक की इस कथित रिकॉर्डिंग में इसके बाद कॉल समाप्त हो जाती है। चैट के बाद ऑडियो ने बढ़ाए सवाल गौरतलब है कि 15 सितम्बर को ही पोलखोल ने कुछ कथित व्हाट्सऐप चैट के आधार पर खबर प्रकाशित की थी। उन चैट में ₹6.50 लाख, “ऑर्डर”, “सर्किल में नेट प्रॉब्लम” और रकम वापस करने जैसी बातें दिखाई देने का दावा किया गया था। उस खबर में भी पोलखोल ने स्पष्ट किया था कि चैट की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब उसी मामले से जुड़े होने का दावा करते हुए एक विश्वसनीय सूत्र ने पोलखोल को यह कथित ऑडियो उपलब्ध कराया है। सूत्र का कहना है कि आगे भी इस मामले से संबंधित अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सकती है। अब सबसे बड़ा सवाल- कौन हैं “हरिओम सर GST”? सामने आए कथित ऑडियो के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं... “हरिओम सर GST” के नाम से सेव संपर्क वास्तव में कौन हैं? ् ऑडियो में जिस “मैडम” को 5 पेटी देने की बात कही जा रही है, वह कौन हैं? क्या “5 पेटी” से वास्तव में ₹5 लाख का ही आशय है? यह रकम यदि दी गई थी तो किस काम या प्रक्रिया के लिए दी गई? क्या इस ऑडियो का संबंध 15 सितम्बर को सामने आई कथित व्हाट्सऐप चैट से है? बातचीत में जिस जबलपुर ऑफिस का उल्लेख है, वह कौन सा कार्यालय है? क्या संबंधित विभाग या सक्षम जांच एजेंसी इन दावों और उपलब्ध डिजिटल सामग्री की जांच करेगी? पोलखोल की स्पष्ट भूमिका पोलखोल के पास उपलब्ध यह कथित ऑडियो और पूर्व में सामने आई कथित चैट अभी स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं हैं। इसलिए इनके आधार पर किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा। रिकॉर्डिंग की वास्तविकता, आवाज की पहचान, बातचीत का पूरा संदर्भ और कथित रकम से संबंधित तथ्य दस्तावेजी एवं आधिकारिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकते हैं। पोलखोल संबंधित व्यक्ति, अधिकारी या विभाग का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए तैयार है। फिलहाल “हरिओम सर GST” नाम से सामने आई कथित बातचीत ने पहले से चल रहे मामले में एक नया सवाल जरूर खड़ा कर दिया है। आखिर बातचीत में जिस व्यक्ति से संपर्क बताया जा रहा है, वह कौन है और “5 पेटी” की बात किस संदर्भ में हुई थी? मामला अब केवल कथित चैट तक सीमित नहीं रहा। जैसे-जैसे कोई नई सामग्री सामने आएगी, पोलखोल तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि और कानून के दायरे में रहकर इस मामले का फॉलोअप जारी रखेगा। नोट: इस समाचार में किसी व्यक्ति पर कोई आरोप सिद्ध नहीं किया गया है। कथित ऑडियो, चैट और सूत्र द्वारा किए गए दावों की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। वास्तविक तथ्य सक्षम जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे।1
- शहर में विराजे गजानन, आकर्षक सजावट और धार्मिक आयोजनों से गूंज रही पटेल कॉलोनी नरसिंहपुर: गणेशोत्सव के पावन पर्व पर इन दिनों पूरा शहर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की भक्ति में सराबोर है। शहर के विभिन्न पंडालों में विराजे बप्पा की आकर्षक झांकियां और भव्य सजावट हर किसी का मन मोह रही है।1
- EXPRESS MP CG news1