logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आज इंदिरा नगर के वार्ड-8 में आयोजित होगा शिविर नीमच, 26 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत आज 27 अगस्त 2026 को नीमच नगर के इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक-8 स्थित डोम में शिविर आयोजित किया जाएगा। यह अभियान के क्रम में आयोजित होने वाला चौथा शिविर है। शिविर में सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। शिविर में नगर के नागरिकों से संबंधित विभिन्न सेवाओं एवं समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। शिविर के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 का क्रियान्वयन 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आमजन को शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ सरल, सहज एवं प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराना तथा नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है।

4 hrs ago
user_Shankar bhati
Shankar bhati
Local News Reporter रामपुरा, नीमच, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago
53c8271f-d03b-4ebc-a8ce-58dac027e1fe

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आज इंदिरा नगर के वार्ड-8 में आयोजित होगा शिविर नीमच, 26 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत आज 27 अगस्त 2026 को नीमच नगर के इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक-8 स्थित डोम में शिविर आयोजित किया जाएगा। यह अभियान के क्रम में आयोजित होने वाला चौथा शिविर है। शिविर में सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। शिविर में नगर के नागरिकों से संबंधित विभिन्न सेवाओं एवं समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। शिविर के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 का क्रियान्वयन 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आमजन को शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ सरल, सहज एवं प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराना तथा नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रामपुरा में अकीदत से मनाया गया ईद-ए-मिलादुन्नबी: मदारबाग में बच्चों ने पेश की नात, दुरूद-ओ-सलाम के बाद लंगर से हुआ समापन *रामपुरा में ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदत के साथ संपन्न, बच्चों ने पेश की नात-ए-पाक, लंगर का हुआ आयोजन* *रामपुरा, नीमच।* पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश *ईद-ए-मिलादुन्नबी* के मुबारक मौके पर आज रामपुरा में मुस्लिम समाज द्वारा एक शानदार जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए *मदारबाग* पहुंचा। मदारबाग में जुलूस के समापन पर एक रूहानी महफिल सजी। यहाँ *बच्चों ने नात-ए-पाक पेश की - "ले लो सलाम आका हमारा सलाम"* पढ़कर सभी के दिलों को खुश कर दिया। इसके बाद सभी ने मिलकर *दुरूद-ओ-सलाम* पढ़ा और मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गई। जुलूस के समापन के बाद *अंजुमन में लंगर और खाने का प्रोग्राम* रखा गया था, जिसमें सभी समाजजनों ने मिलकर शिरकत की और एक साथ बैठकर खाना खाया, जो कौमी एकता की मिसाल बना। यह पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। प्रशासन और अंजुमन कमेटी का सहयोग सराहनीय रहा।
    2
    रामपुरा में अकीदत से मनाया गया ईद-ए-मिलादुन्नबी: मदारबाग में बच्चों ने पेश की नात, दुरूद-ओ-सलाम के बाद लंगर से हुआ समापन
*रामपुरा में ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदत के साथ संपन्न, बच्चों ने पेश की नात-ए-पाक, लंगर का हुआ आयोजन*
*रामपुरा, नीमच।* पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश *ईद-ए-मिलादुन्नबी* के मुबारक मौके पर आज रामपुरा में मुस्लिम समाज द्वारा एक शानदार जुलूस निकाला गया।
जुलूस नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए *मदारबाग* पहुंचा। मदारबाग में जुलूस के समापन पर एक रूहानी महफिल सजी।
यहाँ *बच्चों ने नात-ए-पाक पेश की - "ले लो सलाम आका हमारा सलाम"* पढ़कर सभी के दिलों को खुश कर दिया। इसके बाद सभी ने मिलकर *दुरूद-ओ-सलाम* पढ़ा और मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गई।
जुलूस के समापन के बाद *अंजुमन में लंगर और खाने का प्रोग्राम* रखा गया था, जिसमें सभी समाजजनों ने मिलकर शिरकत की और एक साथ बैठकर खाना खाया, जो कौमी एकता की मिसाल बना।
यह पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। प्रशासन और अंजुमन कमेटी का सहयोग सराहनीय रहा।
    user_अजीमुल्ला खान
    अजीमुल्ला खान
    रामपुरा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री के भाई मुरलीधर देवडा ने की प्रेस वार्ता, रामपुरा मे 5 करोड़ करोड़ की राशि पर घमासान, 75 लाख पर आरोप - प्रत्यारोप, उप मुख्यमंत्री के भाई मुरलीधर देवडा ने की प्रेस वार्ता
    1
    मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री के भाई मुरलीधर देवडा ने की प्रेस वार्ता, रामपुरा मे 5 करोड़ करोड़ की राशि पर घमासान, 75 लाख पर आरोप - प्रत्यारोप, उप मुख्यमंत्री के भाई मुरलीधर देवडा ने की प्रेस वार्ता
    user_Rampura News Express
    Rampura News Express
    Farmer रामपुरा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सेतखेड़ी नदी के तेज बहाव में बाइक बही, ग्रामीणों में चिंता मंदसौर। सेतखेड़ी नदी में तेज बारिश के चलते पानी का बहाव बढ़ गया। इसी दौरान बड़वन क्षेत्र के किसी व्यक्ति की बाइक नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि नदी में पानी का बहाव काफी तेज है, ऐसे में लोगों से नदी-नालों के आसपास जाने और पानी के तेज बहाव को पार करने से बचने की अपील की जा रही है। बाइक किस व्यक्ति की थी और वह घटना के समय कहां था, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार की खास खबर सेतखेड़ी नदी के तेज बहाव में बाइक बही, ग्रामीणों में चिंता मंदसौर। सेतखेड़ी नदी में तेज बारिश के चलते पानी का बहाव बढ़ गया। इसी दौरान बड़वन क्षेत्र के किसी व्यक्ति की बाइक नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि नदी में पानी का बहाव काफी तेज है, ऐसे में लोगों से नदी-नालों के आसपास जाने और पानी के तेज बहाव को पार करने से बचने की अपील की जा रही है। बाइक किस व्यक्ति की थी और वह घटना के समय कहां था, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार की खास खबर
    1
    सेतखेड़ी नदी के तेज बहाव में बाइक बही, ग्रामीणों में चिंता

मंदसौर। सेतखेड़ी नदी में तेज बारिश के चलते पानी का बहाव बढ़ गया। इसी दौरान बड़वन क्षेत्र के किसी व्यक्ति की बाइक नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल है।

बताया जा रहा है कि नदी में पानी का बहाव काफी तेज है, ऐसे में लोगों से नदी-नालों के आसपास जाने और पानी के तेज बहाव को पार करने से बचने की अपील की जा रही है। बाइक किस व्यक्ति की थी और वह घटना के समय कहां था, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर
रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार की खास खबर
सेतखेड़ी नदी के तेज बहाव में बाइक बही, ग्रामीणों में चिंता
मंदसौर। सेतखेड़ी नदी में तेज बारिश के चलते पानी का बहाव बढ़ गया। इसी दौरान बड़वन क्षेत्र के किसी व्यक्ति की बाइक नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल है।
बताया जा रहा है कि नदी में पानी का बहाव काफी तेज है, ऐसे में लोगों से नदी-नालों के आसपास जाने और पानी के तेज बहाव को पार करने से बचने की अपील की जा रही है। बाइक किस व्यक्ति की थी और वह घटना के समय कहां था, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर
रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार की खास खबर
    user_रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
    रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाला जुलुस,रक्तदान व सिविल अस्पताल मे मरीजो को फल बिस्कूट वितरण किये. शामगढ नगर मे मुस्लीम समाज द्वारा ईद मिलादुन्नबी के मौके पर नगर मे जुलुस निकाला गया, इस मौकै पर खिदमत ए खल्क फाउंडेशन द्वारा रक्तदान का आयोजन भी आलमगढ मे किया गया, बडी संख्या मे समाज के युवाओ ने रक्तदान मे बढचढकर हिस्सा लिया व रक्तदान किया.
    1
    ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाला जुलुस,रक्तदान व सिविल अस्पताल मे मरीजो को फल बिस्कूट वितरण किये.
शामगढ नगर मे मुस्लीम समाज द्वारा ईद मिलादुन्नबी के मौके पर नगर मे जुलुस निकाला गया, इस मौकै पर खिदमत ए खल्क फाउंडेशन द्वारा रक्तदान का आयोजन भी आलमगढ मे किया गया, बडी संख्या मे समाज के युवाओ ने रक्तदान मे बढचढकर  हिस्सा लिया व रक्तदान किया.
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जावद के सांदीपनि स्कूल में बवाल: छात्रा को मैसेज मामले पर ABVP का प्रदर्शन, DEO का पुतला फूंका जावद। सांदीपनि स्कूल में छात्रा को शिक्षक द्वारा मैसेज किए जाने के मामले को लेकर मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्रा के परिजनों के साथ मिलकर स्कूल परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने **“स्कूल प्रशासन मुर्दाबाद”** के नारे लगाए तथा जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) का पुतला भी फूंका। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शिक्षक द्वारा छात्रा को मैसेज किए जाने के मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने से उनमें नाराजगी है। मामले को लेकर छात्रा के परिजनों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिक्षक द्वारा छात्रा को आपत्तिजनक व्हाट्सऐप संदेश भेजे जाने की शिकायत को लेकर कार्रवाई की खबरें भी सामने आई हैं।
    1
    जावद के सांदीपनि स्कूल में बवाल: छात्रा को मैसेज मामले पर ABVP का प्रदर्शन, DEO का पुतला फूंका
जावद। सांदीपनि स्कूल में छात्रा को शिक्षक द्वारा मैसेज किए जाने के मामले को लेकर मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्रा के परिजनों के साथ मिलकर स्कूल परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले में कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने **“स्कूल प्रशासन मुर्दाबाद”** के नारे लगाए तथा जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) का पुतला भी फूंका। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शिक्षक द्वारा छात्रा को मैसेज किए जाने के मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने से उनमें नाराजगी है।
मामले को लेकर छात्रा के परिजनों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिक्षक द्वारा छात्रा को आपत्तिजनक व्हाट्सऐप संदेश भेजे जाने की शिकायत को लेकर कार्रवाई की खबरें भी सामने आई हैं।
    user_Rahul kachawa
    Rahul kachawa
    Photography studio मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कुपोषित बच्चों के लिए हर माह 1500 न्यूट्री बास्केट उपलब्ध कराने के निर्देश नीमच, 26 अगस्त। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कुपोषित एवं कम वजन वाले बच्चों की पहचान, स्वास्थ्य जांच और पोषण गतिविधियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने जनसहयोग से प्रतिमाह कम से कम 1500 न्यूट्री बास्केट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पोषण मित्रों को सक्रिय करने, हॉटस्पॉट आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष निगरानी और स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने को कहा। 3 से 6 वर्ष के बच्चों का आंगनवाड़ी अथवा प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही न्यूट्री गार्डन विकसित करने, शेष 1000 आभा आईडी 15 दिनों में पूर्ण करने और आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद लेने का आग्रह किया।
    1
    कुपोषित बच्चों के लिए हर माह 1500 न्यूट्री बास्केट उपलब्ध कराने के निर्देश
नीमच, 26 अगस्त। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कुपोषित एवं कम वजन वाले बच्चों की पहचान, स्वास्थ्य जांच और पोषण गतिविधियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने जनसहयोग से प्रतिमाह कम से कम 1500 न्यूट्री बास्केट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पोषण मित्रों को सक्रिय करने, हॉटस्पॉट आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष निगरानी और स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने को कहा। 3 से 6 वर्ष के बच्चों का आंगनवाड़ी अथवा प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही न्यूट्री गार्डन विकसित करने, शेष 1000 आभा आईडी 15 दिनों में पूर्ण करने और आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद लेने का आग्रह किया।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    10 min ago
  • MP - बीपीएल चौराहे पर हुए सड़क हादसे में एक बालिका घायल हो गई। घटना माननीय विधायक जी ने तुरंत मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से घायल बालिका को पमनानी अस्पताल पहुँचाया। समय पर उपचार मिलने से बालिका की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। बीपीएल चौराहे पर हुए सड़क हादसे में एक बालिका घायल हो गई। घटना माननीय विधायक जी ने तुरंत मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से घायल बालिका को पमनानी अस्पताल पहुँचाया। समय पर उपचार मिलने से बालिका की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
    3
    MP - बीपीएल चौराहे पर हुए सड़क हादसे में एक बालिका घायल हो गई। घटना  माननीय विधायक जी ने तुरंत मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से घायल बालिका को पमनानी अस्पताल पहुँचाया। समय पर उपचार मिलने से बालिका की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
बीपीएल चौराहे पर हुए सड़क हादसे में एक बालिका घायल हो गई। घटना  माननीय विधायक जी ने तुरंत मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से घायल बालिका को पमनानी अस्पताल पहुँचाया। समय पर उपचार मिलने से बालिका की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भोले के जयकारों से गूंज उठा पीपल्दा भव्य कांवड़ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब दरा क्षेत्र के प्रसिद्ध किशोर सागर बालाजी मंदिर मोरुकला से पवित्र जल लेकर रवाना हुएं कांवड़ यात्रा,हर हर महादेव भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा मोरुकला, पीपल्दा गांव कि महिलाएं एवं युवा साथी बुधवार को प्रसिद्ध किसोर बालाजी शिव मंदिर से पवित्र जल लेकर रवाना हुईं कांवड़ यात्रा जैसी हीं दरा स्टेशन क़स्बे में प्रवेश किया जों ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हर हर महादेव भोले कि जयकारों कि आवाज़ गूंजने लगी। कावड़ यात्रा सड़क मार्ग से मोरुकला दरा स्टेशन से मुकन्दरा अभ्यारण क्षेत्र मार्ग से होकर दरा गांव पहुंची जहां सभी कांवड़ियों को पीपल्दा युवा साथियों ने जलपान और फल फूट अल्पाहार का वितरण किया इस मौके पर दरा गांव में भोलेनाथ के जयकारों और भजनों से गूंज उठा। श्रद्धालु भगवान शिव के भजनों पर थिरकते हुएं और जयकारे लगाते हुए यात्रा में आगे बढ़े। इसके बाद यात्रा दरा नाल से अमझार नदी कि रियासत कालीन पुलिया से होकर कमलपुरा फोर-लेन से सीधे पीपल्दा में प्रवेश किया, जहां पंचायत के पास ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रा का फूल माला और आरती कर स्वागत किया इसके बाद सभी कांवड़ियों कों फल वितरित किया गया, जैसे ही कांवड़ यात्रा गांव कि तरफ़ आगे बढ़ी तो ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भजनो पर झूमते गाते हुएं कांवड़ यात्रा में शामिल होकर आगे चलते हुए हर हर महादेव बम बम भोले शिव तेरी महिमा जैसे जयकारे गूंजने लगें, जगह-जगह गांव में कांवड़ियों का स्वागत किया, इसके बाद कांवड़ यात्रा सीधे गांव के अन्दर श्री लक्ष्मीनारायण भगवान मंदिर पर पहुंचीं जहां श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर कांवड़ यात्रा के पवित्र जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया, 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से पूरे गांव में भत्क्तिमय माहौल बन गया ,हर किसे के चेहरे पर ख़ुशी छाई हुई थी,डिजे के भजनों पर महिलाएं झूमने लगी, यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवा शामिल थें जों पूरे रास्तेभर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से माहौल भत्तित्तमय बनाते नज़र आएं। महादेव मंदिर पर भगवान शिव कि विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना करके कावड़ में लाए गए पवित्र जल से भगवान महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। तब पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
    4
    भोले के जयकारों से गूंज उठा पीपल्दा भव्य कांवड़ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब 
दरा क्षेत्र के प्रसिद्ध किशोर सागर बालाजी मंदिर मोरुकला से पवित्र जल लेकर रवाना हुएं कांवड़ यात्रा,हर हर महादेव भोलेनाथ के जयकारों  से गूंजा मोरुकला, पीपल्दा गांव कि महिलाएं एवं युवा साथी बुधवार को प्रसिद्ध किसोर बालाजी शिव मंदिर से पवित्र जल लेकर रवाना  हुईं कांवड़ यात्रा जैसी हीं दरा स्टेशन क़स्बे में प्रवेश किया जों  ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हर हर महादेव भोले कि जयकारों कि आवाज़ गूंजने लगी। कावड़  यात्रा सड़क मार्ग से मोरुकला दरा स्टेशन से मुकन्दरा अभ्यारण क्षेत्र मार्ग से होकर दरा गांव पहुंची जहां सभी कांवड़ियों को पीपल्दा युवा साथियों ने जलपान और फल फूट अल्पाहार का वितरण किया इस मौके पर दरा गांव में भोलेनाथ के जयकारों और भजनों से गूंज उठा। श्रद्धालु भगवान शिव के भजनों पर थिरकते हुएं और जयकारे लगाते हुए यात्रा में आगे बढ़े। इसके बाद यात्रा दरा नाल से अमझार नदी कि रियासत कालीन पुलिया से होकर कमलपुरा फोर-लेन से सीधे पीपल्दा में प्रवेश किया, जहां पंचायत के पास ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रा का फूल माला और आरती कर स्वागत किया इसके बाद सभी कांवड़ियों कों फल वितरित किया गया, जैसे ही कांवड़ यात्रा गांव कि तरफ़ आगे बढ़ी तो ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भजनो पर झूमते गाते हुएं कांवड़ यात्रा में शामिल होकर आगे चलते हुए हर हर महादेव बम बम भोले शिव तेरी महिमा जैसे जयकारे गूंजने लगें, जगह-जगह गांव में कांवड़ियों का स्वागत किया, इसके बाद कांवड़ यात्रा सीधे गांव के अन्दर श्री लक्ष्मीनारायण भगवान 
मंदिर पर पहुंचीं जहां श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर कांवड़ यात्रा के पवित्र जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया,
'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से पूरे गांव में भत्क्तिमय  माहौल बन गया ,हर किसे के चेहरे पर ख़ुशी छाई हुई थी,डिजे के भजनों पर महिलाएं झूमने लगी,
यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवा शामिल थें जों पूरे रास्तेभर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से माहौल भत्तित्तमय बनाते नज़र आएं।
महादेव मंदिर पर  भगवान शिव कि विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना करके कावड़ में लाए गए पवित्र जल से भगवान महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। तब पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.