पीएचई के सामने सड़क पर चल रहा बसों का वाशिंग सेंटर, अवैध पार्किंग से रीवा रोड पर पीएचई के सामने सड़क पर चल रहा बसों का वाशिंग सेंटर, अवैध पार्किंग से रीवा रोड पर हादसे को न्योता *जिला प्रशासन-ट्रैफिक पुलिस बेखबर, बस माफियाओं के हौसले बुलंद* शहर की यातायात व्यवस्था को बस माफिया खुली चुनौती दे रहे हैं। पीएचई कार्यालय के ठीक सामने मुख्य सड़क पर ही बसों का अवैध वाशिंग सेंटर संचालित हो रहा है। वहीं रीवा रोड पर दोनों तरफ बसों की अवैध पार्किंग से हर दिन हादसे का खतरा मंडरा रहा है। जिला एवं पुलिस प्रशासन बसों की सड़क पर पार्किंग रोकने के लिए कई बार अभियान चला चुका है, चालान भी काटे गए। लेकिन बस मालिकों पर इसका रत्तीभर भी असर नहीं। हालात ये हैं कि खुद नगर निगम के पीएचई कार्यालय के सामने दिनदहाड़े सड़क पर पानी बहाकर बसों की धुलाई की जा रही है। सड़क पर फैले पानी और कीचड़ से दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं, राहगीरों का निकलना दूभर है। रीवा रोड पर बेतरतीब खड़ी बसों के कारण आए दिन जाम लगता है और हादसे की आशंका बनी रहती है। सबसे बड़ा सवाल ये कि पीएचई जैसे सरकारी कार्यालय के सामने ये अवैध कारोबार चल रहा है, फिर भी ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन के अफसरों को दिखाई क्यों नहीं देता? प्रशासन की अनदेखी के कारण ही बस माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। शहरवासियों ने कलेक्टर और एसपी से मांग की है कि पीएचई के सामने संचालित अवैध वाशिंग सेंटर तत्काल बंद कराया जाए और रीवा रोड से बसों की अवैध पार्किंग हटाकर बस स्टैंड में खड़ी कराई जाए, ताकि बड़े हादसे को टाला जा सके। पीएचई कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर धुल रही बसें, फैला कीचड़ और जाम। पीछे रीवा रोड पर कतार से खड़ी बसें हादसे को दे रही आमंत्रण।
पीएचई के सामने सड़क पर चल रहा बसों का वाशिंग सेंटर, अवैध पार्किंग से रीवा रोड पर पीएचई के सामने सड़क पर चल रहा बसों का वाशिंग सेंटर, अवैध पार्किंग से रीवा रोड पर हादसे को न्योता *जिला प्रशासन-ट्रैफिक पुलिस बेखबर, बस माफियाओं के हौसले बुलंद* शहर की यातायात व्यवस्था को बस माफिया खुली चुनौती दे रहे हैं। पीएचई कार्यालय के ठीक सामने मुख्य सड़क पर ही बसों का अवैध वाशिंग सेंटर संचालित हो रहा है। वहीं रीवा रोड पर दोनों तरफ बसों की अवैध पार्किंग से हर दिन हादसे का खतरा मंडरा रहा है। जिला एवं पुलिस प्रशासन बसों की सड़क पर पार्किंग रोकने के लिए कई बार अभियान चला चुका है, चालान भी काटे गए। लेकिन बस मालिकों पर इसका रत्तीभर भी असर नहीं। हालात ये हैं कि खुद नगर निगम के पीएचई कार्यालय के सामने दिनदहाड़े सड़क पर पानी बहाकर बसों की धुलाई की जा रही है। सड़क पर
फैले पानी और कीचड़ से दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं, राहगीरों का निकलना दूभर है। रीवा रोड पर बेतरतीब खड़ी बसों के कारण आए दिन जाम लगता है और हादसे की आशंका बनी रहती है। सबसे बड़ा सवाल ये कि पीएचई जैसे सरकारी कार्यालय के सामने ये अवैध कारोबार चल रहा है, फिर भी ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन के अफसरों को दिखाई क्यों नहीं देता? प्रशासन की अनदेखी के कारण ही बस माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। शहरवासियों ने कलेक्टर और एसपी से मांग की है कि पीएचई के सामने संचालित अवैध वाशिंग सेंटर तत्काल बंद कराया जाए और रीवा रोड से बसों की अवैध पार्किंग हटाकर बस स्टैंड में खड़ी कराई जाए, ताकि बड़े हादसे को टाला जा सके। पीएचई कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर धुल रही बसें, फैला कीचड़ और जाम। पीछे रीवा रोड पर कतार से खड़ी बसें हादसे को दे रही आमंत्रण।
- Post by Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa1
- Post by Prime 24 News1
- ट्रक की टक्कर से 200 मीटर तक घिसट कार, सड़क हादसा टला1
- 🔥 बड़ी खबर 🔥 कोटर: कोटर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजरवार में आज एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने से राजेंद्र सिंह के घर को भारी नुकसान हुआ है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा पूरा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।1
- डीज़ल का टैंकर पलटा डीज़ल लूटने लगे लोग UP News: जिला प्रतापगढ़ में डीजल से भरा टैंकर पलट गया. डीज़ल इतना ज़्यादा था कि डीज़ल का तालाब सा बन गया. जिसके बाद लोग बाल्टी भर-भरकर डीजल लूट ले गए…1
- रीलबाजी ने ले ली जान,....!! देखिए कैसे यह तीन लड़के मोटरसाइकिल में सवार हुए जा रहे हैं,.... तमंचे पर डिस्को करते हुए वीडियो बन रहे है,..... और फिर अचानक चलते चलते बाइक ट्रक के नीचे आ गई,.....!! यह किसी फिल्म का दृश्य नहीं है ,... बल्कि यह दर्दनाक हादसा हमारे मऊगंज में हुआ,.... घटना 4,6 दिन पुरानी है,..... लोगों से गुजारिश करूंगा,... मोबाइल फोन से अब दूरियां बना लीजिए,.... वीडियो भले देखिए,... मगर अपना वीडियो बनाना नहीं है।7
- Post by Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa1
- कटनी के कुर्ला थाना क्षेत्र, इंदिरा नगर गली नंबर 4 में हुई घटना बेहद चिंता जनक है1
- Post by Avi Standing with the truth7