logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सब स्टेशन में टपकता पानी हादसे का डर, कैसे मिले बाधा रहित बिजली। अंबाह/पोरसा । विद्युत वितरण कंपनी मध्य क्षेत्र के के अंतर्गत सब स्टेशन तरसमा पर पदस्थ ऑपरेटर ने एक वीडियो में अपनी दास्तान सुनाई जहां पर टपकता हुआ पानी ,भीगता लोड रजिस्टर और बैटरी सेट साथ ही सुरक्षा उपकरणों का अभाव है उसने कहा कि सर जी कैसे जीवन को ख़तरे में डाल कर लोगों के बीच विद्युत आपूर्ति पहुंचाएं यहां लोगों को थोड़े समय भी लाइट न मिलने पर मारपीट करने का डर हमेशा बना रहता है। अब देखना होगा की वीडियो के बाद कितना हरकत में आती है विद्युत वितरण कंपनी। वीडियो की जानकारी लगते ही और ऑपरेटर के जीवन रक्षा हेतु ठेका एवं कर्मचारी संघ इंटक के अंबाह शाखा के उपाध्यक्ष भीमसेन सिंह सिंह तोमर ने भी जिम्मेदारों से आवश्यक कदम उठाने की अपील, व निराकरण के लिए निवेदन किया है।

2 hrs ago
user_भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

सब स्टेशन में टपकता पानी हादसे का डर, कैसे मिले बाधा रहित बिजली। अंबाह/पोरसा । विद्युत वितरण कंपनी मध्य क्षेत्र के के अंतर्गत सब स्टेशन तरसमा पर पदस्थ ऑपरेटर ने एक वीडियो में अपनी दास्तान सुनाई जहां पर टपकता हुआ पानी ,भीगता लोड रजिस्टर और बैटरी सेट साथ ही सुरक्षा उपकरणों का अभाव है उसने कहा कि सर जी कैसे जीवन को ख़तरे में डाल कर लोगों के बीच विद्युत आपूर्ति पहुंचाएं यहां लोगों को थोड़े समय भी लाइट न मिलने पर मारपीट करने का डर हमेशा बना रहता है। अब देखना होगा की वीडियो के बाद कितना हरकत में आती है विद्युत वितरण कंपनी। वीडियो की जानकारी लगते ही और ऑपरेटर के जीवन रक्षा हेतु ठेका एवं कर्मचारी संघ इंटक के अंबाह शाखा के उपाध्यक्ष भीमसेन सिंह सिंह तोमर ने भी जिम्मेदारों से आवश्यक कदम उठाने की अपील, व निराकरण के लिए निवेदन किया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उल्लू का तमाशा दिखाते दो लोग पकड़े, वन विभाग ने दर्ज किया मुकदमा फतेहाबाद : भालू का खेल दिखाने पर प्रतिबंध के बाद अब उल्लू का जमाना दिखाकर राहगीरों से रुपये ऐंठने वाले दो लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। टीम ने दोनों के कब्जे से इंडियन ईगल आउल प्रजाति का उल्लू बरामद किया है। दोनों आरोपित किरावली के कोरई गांव के रहने वाले बताए गए हैं। वन विभाग ने दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि ठीपुरी-डौकी के पास दो लोग सड़क किनारे उल्लू को लेकर तमाशा दिखा रहे हैं। सूचना पर वन रक्षक सोहन सिंह और भीकम सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान कोरई, किरावली निवासी शोला पुत्र कंम्मू और शदुआ पुत्र रसीद खान के रूप में हुई। बताया गया कि दोनों पहले भालू का खेल दिखाकर राहगीरों और ग्रामीणों का मनोरंजन करते थे। सरकार की ओर से भालू का खेल दिखाने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद उन्होंने उल्लू का तमाशा दिखाना शुरू कर दिया। दोनों उल्लू को सड़क किनारे लोगों को दिखाकर रुपये लेते थे। वन विभाग की टीम ने उल्लू को कब्जे में लेकर सुरक्षित कर लिया। वन क्षेत्राधिकारी विशाल सिंह राठौर ने बताया कि वन्यजीवों को पकड़कर उनका तमाशा दिखाना कानूनन अपराध है। बरामद उल्लू इंडियन ईगल आउल प्रजाति का है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    उल्लू का तमाशा दिखाते दो लोग पकड़े, वन विभाग ने दर्ज किया मुकदमा
फतेहाबाद : भालू का खेल दिखाने पर प्रतिबंध के बाद अब उल्लू का जमाना दिखाकर राहगीरों से रुपये ऐंठने वाले दो लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। टीम ने दोनों के कब्जे से इंडियन ईगल आउल प्रजाति का उल्लू बरामद किया है। दोनों आरोपित किरावली के कोरई गांव के रहने वाले बताए गए हैं। वन विभाग ने दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
वन विभाग को सूचना मिली थी कि ठीपुरी-डौकी के पास दो लोग सड़क किनारे उल्लू को लेकर तमाशा दिखा रहे हैं। सूचना पर वन रक्षक सोहन सिंह और भीकम सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान कोरई, किरावली निवासी शोला पुत्र कंम्मू और शदुआ पुत्र रसीद खान के रूप में हुई। 
बताया गया कि दोनों पहले भालू का खेल दिखाकर राहगीरों और ग्रामीणों का मनोरंजन करते थे। सरकार की ओर से भालू का खेल दिखाने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद उन्होंने उल्लू का तमाशा दिखाना शुरू कर दिया। दोनों उल्लू को सड़क किनारे लोगों को दिखाकर रुपये लेते थे। वन विभाग की टीम ने उल्लू को कब्जे में लेकर सुरक्षित कर लिया।
वन क्षेत्राधिकारी विशाल सिंह राठौर ने बताया कि वन्यजीवों को पकड़कर उनका तमाशा दिखाना कानूनन अपराध है। बरामद उल्लू इंडियन ईगल आउल प्रजाति का है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा के वायरल वीडियो पर अलग-अलग हेडिंग्स 🚨 फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा का वीडियो वायरल, युवती से बहस के दौरान खोया आपा 🔴 युवती से विवाद में विधायक का दिखा आक्रामक अंदाज, बोले—“आ जा मैदान पर” ⚠️ विधायक छोटेलाल वर्मा ने युवती को दी चुनौती? वायरल वीडियो में दिखा तीखा विवाद 💥 बहस बढ़ी तो विधायक ने खोया आपा, युवती को बाहर आने की चुनौती देने का वीडियो वायरल 🚔 युवती से विवाद के बीच पुलिस बुलाने की धमकी, विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 🔴 “आज ही बता दूं…” विधायक छोटेलाल वर्मा के बयान वाला वीडियो वायरल, मचा हड़कंप 🚨 फतेहाबाद विधायक और युवती के बीच तीखी बहस, मौके पर मौजूद लोगों ने कराया शांत ⚡ वायरल वीडियो में विधायक का गुस्सा दिखा, युवती से बहस के बाद पुलिस बुलाने की बात 💥 “आ जा मैदान पर” वायरल वीडियो में विधायक की चुनौती, विवाद की वजह अब भी साफ नहीं 🔴 फतेहाबाद में विधायक का वीडियो वायरल, युवती से बहस के दौरान बिगड़ा माहौल ⚠️ विधायक-युवती विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मौके पर पुलिसकर्मी भी नजर आए 🚨 बहस से हंगामे तक पहुंचा मामला, फतेहाबाद विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया 💢 युवती से बहस के दौरान तैश में नजर आए विधायक, लोगों ने बीच-बचाव कर कराया शांत 🔴 विधायक छोटेलाल वर्मा के वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल, विवाद की वजह स्पष्ट नहीं ⚡ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विधायक का वीडियो, युवती को बाहर आने की चुनौती देते दिखे
    1
    फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा के वायरल वीडियो पर अलग-अलग हेडिंग्स

🚨 फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा का वीडियो वायरल, युवती से बहस के दौरान खोया आपा

🔴 युवती से विवाद में विधायक का दिखा आक्रामक अंदाज, बोले—“आ जा मैदान पर”

⚠️ विधायक छोटेलाल वर्मा ने युवती को दी चुनौती? वायरल वीडियो में दिखा तीखा विवाद

💥 बहस बढ़ी तो विधायक ने खोया आपा, युवती को बाहर आने की चुनौती देने का वीडियो वायरल

🚔 युवती से विवाद के बीच पुलिस बुलाने की धमकी, विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

🔴 “आज ही बता दूं…” विधायक छोटेलाल वर्मा के बयान वाला वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

🚨 फतेहाबाद विधायक और युवती के बीच तीखी बहस, मौके पर मौजूद लोगों ने कराया शांत

⚡ वायरल वीडियो में विधायक का गुस्सा दिखा, युवती से बहस के बाद पुलिस बुलाने की बात

💥 “आ जा मैदान पर” वायरल वीडियो में विधायक की चुनौती, विवाद की वजह अब भी साफ नहीं

🔴 फतेहाबाद में विधायक का वीडियो वायरल, युवती से बहस के दौरान बिगड़ा माहौल

⚠️ विधायक-युवती विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मौके पर पुलिसकर्मी भी नजर आए

🚨 बहस से हंगामे तक पहुंचा मामला, फतेहाबाद विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

💢 युवती से बहस के दौरान तैश में नजर आए विधायक, लोगों ने बीच-बचाव कर कराया शांत

🔴 विधायक छोटेलाल वर्मा के वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल, विवाद की वजह स्पष्ट नहीं

⚡ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विधायक का वीडियो, युवती को बाहर आने की चुनौती देते दिखे
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इस खरंजे का निर्माण कराए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बगल से हैं नेमीचंद कुशवाहा के घर की ओर ग्राम भागीरथपुरा ग्राम पंचायत निनोखर तहसील धौलपुर जिला धौलपुर राजस्थान में इस खरंजे का कोई निर्माण नहीं कराया हैं कृपया इस हालात को जल्द से जल्द सुधारे
    1
    इस खरंजे का निर्माण कराए 
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बगल से हैं नेमीचंद कुशवाहा के घर की ओर ग्राम भागीरथपुरा ग्राम पंचायत निनोखर तहसील धौलपुर जिला धौलपुर राजस्थान में इस खरंजे का कोई निर्माण नहीं कराया हैं कृपया इस हालात को जल्द से जल्द सुधारे
    user_Naimichand Kushwaha
    Naimichand Kushwaha
    Artist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Episode- 0B-27 आजाद भारत की आजाद उपमाएं.... भारत की सुन्दर संस्कृति में आजादी के दीवाने आपके समक्ष.... प्यारी और सुंदर रील लाया है कश्यप आपके लिए.... तो इग्नोर न करें....
    4
    Episode- 0B-27
आजाद भारत की आजाद उपमाएं.... 
भारत की सुन्दर संस्कृति में आजादी के दीवाने आपके समक्ष.... 
प्यारी और सुंदर रील लाया है कश्यप आपके लिए.... तो इग्नोर न करें....
    user_Vimal Kashyap
    Vimal Kashyap
    Artist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • धौलपुर नगर परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने बढ़ाई संगठनात्मक सक्रियता सत्येंद्र पाराशर और जयवीर पोसवाल को सह प्रभारी की जिम्मेदारी धौलपुर । आगामी नगर परिषद चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने धौलपुर नगर परिषद क्षेत्र में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का विस्तार किया है। संभाग प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी तथा जिला प्रभारी संगठन सत्येंद्र गोयल के निर्देशन में पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जयवीर पोसवाल को धौलपुर नगर निकाय चुनाव का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व जगमोहन बघेल को चुनाव संयोजक तथा किशन पंडित को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब चुनावी तैयारियों को और प्रभावी बनाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने के उद्देश्य से सत्येंद्र पाराशर एवं जयवीर पोसवाल को सह प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। नई जिम्मेदारियों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, पूर्व जिला प्रमुख दुर्ग सिंह अंधन, जिला उपाध्यक्ष मुकेश हनुमानपुरा, एससी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रामभरोसी जाटव, भोगीराम जाटव, पूर्व सरपंच बहादुर सिंह जाट सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के निर्णय का स्वागत किया। सत्येंद्र पाराशर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा।  वहीं जयवीर पोसवाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की रीति-नीति और पार्टी की भावना के अनुरूप सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा।
    2
    धौलपुर नगर परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने बढ़ाई संगठनात्मक सक्रियता

सत्येंद्र पाराशर और जयवीर पोसवाल को सह प्रभारी की जिम्मेदारी
धौलपुर । आगामी नगर परिषद चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने धौलपुर नगर परिषद क्षेत्र में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का विस्तार किया है। संभाग प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी तथा जिला प्रभारी संगठन सत्येंद्र गोयल के निर्देशन में पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जयवीर पोसवाल को धौलपुर नगर निकाय चुनाव का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इससे पूर्व जगमोहन बघेल को चुनाव संयोजक तथा किशन पंडित को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब चुनावी तैयारियों को और प्रभावी बनाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने के उद्देश्य से सत्येंद्र पाराशर एवं जयवीर पोसवाल को सह प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। नई जिम्मेदारियों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, पूर्व जिला प्रमुख दुर्ग सिंह अंधन, जिला उपाध्यक्ष मुकेश हनुमानपुरा, एससी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रामभरोसी जाटव, भोगीराम जाटव, पूर्व सरपंच बहादुर सिंह जाट सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के निर्णय का स्वागत किया।
सत्येंद्र पाराशर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। 
वहीं जयवीर पोसवाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की रीति-नीति और पार्टी की भावना के अनुरूप सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • फतेहाबाद में धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत फतेहाबाद। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर बुधवार को फतेहाबाद कस्बे में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस मदरसा रजा-ए-मुस्तफा से शुरू हुआ और कस्बे के विभिन्न मुस्लिम मोहल्लों व मस्जिदों से होकर वापस मदरसे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में कस्बे के बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए पानी, पेटीज, कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट, समोसे सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया। पूरे मार्ग पर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और धार्मिक माहौल बना रहा। जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मी जुलूस के साथ चलते रहे और मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभालते रहे। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान मखदूम मलिक एडवोकेट, मास्टर जाकिर अहमद, पत्रकार इमरान खान, इकरार मलिक, साकिब मलिक हिंदी,जफर खान मलिक कासिम मलिक आकिब मलिक सलमान खान मलिक साहिल खान, सोहेल, कामिल, अल्तमश, हाफिज मोमिन रजा, मौलाना रिहान रजा, हाफिज मुजम्मिल, हाफिज फरमान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    2
    फतेहाबाद में धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत
फतेहाबाद। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर बुधवार को फतेहाबाद कस्बे में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस मदरसा रजा-ए-मुस्तफा से शुरू हुआ और कस्बे के विभिन्न मुस्लिम मोहल्लों व मस्जिदों से होकर वापस मदरसे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में कस्बे के बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।
जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए पानी, पेटीज, कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट, समोसे सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया। पूरे मार्ग पर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और धार्मिक माहौल बना रहा।
जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मी जुलूस के साथ चलते रहे और मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभालते रहे। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस दौरान मखदूम मलिक एडवोकेट, मास्टर जाकिर अहमद, पत्रकार इमरान खान, इकरार मलिक, साकिब मलिक हिंदी,जफर खान मलिक कासिम मलिक आकिब मलिक सलमान खान मलिक साहिल खान, सोहेल, कामिल, अल्तमश, हाफिज मोमिन रजा, मौलाना रिहान रजा, हाफिज मुजम्मिल, हाफिज फरमान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_Rj Mansuri Reporter Fatehabad
    Rj Mansuri Reporter Fatehabad
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सावन में ही नहीं, 12 महीने करें भगवान भोलेनाथ की पूजा, सेवा से दूर होते हैं जीवन के दुख : बीके रेखा बहन पोरसा। भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना केवल सावन माह तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि वर्ष के 12 महीने श्रद्धा और विश्वास के साथ शिव की सेवा एवं स्मरण करना चाहिए। भगवान भोलेनाथ को भोले और शीघ्र प्रसन्न होने वाला देव माना जाता है। सच्ची श्रद्धा से की गई पूजा और सेवा से जीवन में सुख-शांति आती है तथा अनेक प्रकार के दुखों और परेशानियों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। यह बात बीके रेखा बहन ने गांधीनगर, पोरसा स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में सावन मास के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व के साथ भगवान भोलेनाथ की उपासना, सेवा और नियमित स्मरण से होने वाले लाभों के बारे में श्रद्धालुओं को विस्तार से जानकारी दी गई। बीके रेखा बहन ने कहा कि सावन में जिस प्रकार श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति विशेष आस्था देखने को मिलती है, उसी भावना को पूरे वर्ष बनाए रखने की आवश्यकता है। यदि हम प्रतिदिन भगवान का स्मरण करें और अच्छे कर्मों के साथ आध्यात्मिक जीवन अपनाएं, तो भोले बाबा की कृपा सदैव बनी रह सकती है। आपदा हरने वाला मंत्र बीके रेखा बहन ने सावन माह में भगवान भोलेनाथ की उपासना के लिए विशेष मंत्र का जाप करने की बात कही। उन्होंने श्रद्धालुओं को— “शिव आपदा हरण, करुणा कृपा करण, मन आशुतोष शिव का कर सर्वदा स्मरण।” मंत्र का नियमित जाप करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रतिदिन शिव का स्मरण करने से मन को शांति मिलती है और जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति प्राप्त होती है। सावन के महीने में विशेष रूप से इस मंत्र का जाप करने का महत्व बताया गया। हवन-यज्ञ और कांवड़ यात्रा से भक्तिमय होता है वातावरण सावन मास में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु हवन-यज्ञ, पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर शिवालयों तक पहुंचते हैं और “हर-हर भोले, बम-बम भोले” के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना देते हैं। बीके रेखा बहन ने कहा कि सावन में भगवान को प्रसन्न करने के लिए जिस प्रकार श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति के साथ पूजा करते हैं, उसी प्रकार यदि प्रतिदिन भगवान का स्मरण और सेवा की जाए तो जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता बनी रह सकती है। शिव पूजा से मिलने वाले आध्यात्मिक लाभ कार्यक्रम में बताया गया कि भगवान भोलेनाथ की नियमित पूजा और स्मरण से श्रद्धालुओं को मानसिक शांति, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और कठिन परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति प्राप्त हो सकती है। नियमित आध्यात्मिक साधना से मन को एकाग्र करने, नकारात्मक विचारों को दूर करने और जीवन में संयम एवं सद्भाव बढ़ाने में सहायता मिलती है। शिव का स्मरण व्यक्ति को सादगी, करुणा, क्षमा और सेवा की भावना अपनाने की प्रेरणा देता है। बीके रेखा बहन ने कहा कि भगवान शिव की आराधना का वास्तविक उद्देश्य केवल मनोकामना पूरी करना नहीं, बल्कि अपने जीवन को श्रेष्ठ विचारों, अच्छे कर्मों और मानव सेवा से जोड़ना भी है। जब व्यक्ति नियमित रूप से ईश्वर का स्मरण करता है और दूसरों के प्रति प्रेम एवं करुणा का भाव रखता है, तो उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने लगते हैं। ये रहे उपस्थित कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामकुमार गुप्ता, पवन शर्मा, सौरभ तोमर, सूरज तोमर, जसराम गुप्ता, रामशाह, कृष्णमुरारी गुप्ता, दीनदयाल गुप्ता, बीके भावना, बीके श्रीदेवी, बीके रेखा, बीना तोमर, रानी तोमर, गीता शर्मा, अनीता श्रीवास, सुमन, कमला, वंदना और रामबेटी तोमर सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संदेश यही रहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का विशेष अवसर जरूर है, लेकिन शिव का स्मरण, सेवा, सद्भाव और अच्छे कर्म किसी एक महीने तक सीमित नहीं होने चाहिए। यदि श्रद्धा को 12 महीने के जीवन का हिस्सा बनाया जाए तो हर दिन आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया जा सकता है।
    3
    सावन में ही नहीं, 12 महीने करें भगवान भोलेनाथ की पूजा, सेवा से दूर होते हैं जीवन के दुख : बीके रेखा बहन

पोरसा। भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना केवल सावन माह तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि वर्ष के 12 महीने श्रद्धा और विश्वास के साथ शिव की सेवा एवं स्मरण करना चाहिए। भगवान भोलेनाथ को भोले और शीघ्र प्रसन्न होने वाला देव माना जाता है। सच्ची श्रद्धा से की गई पूजा और सेवा से जीवन में सुख-शांति आती है तथा अनेक प्रकार के दुखों और परेशानियों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। यह बात बीके रेखा बहन ने गांधीनगर, पोरसा स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही।
कार्यक्रम में सावन मास के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व के साथ भगवान भोलेनाथ की उपासना, सेवा और नियमित स्मरण से होने वाले लाभों के बारे में श्रद्धालुओं को विस्तार से जानकारी दी गई। बीके रेखा बहन ने कहा कि सावन में जिस प्रकार श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति विशेष आस्था देखने को मिलती है, उसी भावना को पूरे वर्ष बनाए रखने की आवश्यकता है। यदि हम प्रतिदिन भगवान का स्मरण करें और अच्छे कर्मों के साथ आध्यात्मिक जीवन अपनाएं, तो भोले बाबा की कृपा सदैव बनी रह सकती है।
आपदा हरने वाला मंत्र
बीके रेखा बहन ने सावन माह में भगवान भोलेनाथ की उपासना के लिए विशेष मंत्र का जाप करने की बात कही। उन्होंने श्रद्धालुओं को—
“शिव आपदा हरण, करुणा कृपा करण, मन आशुतोष शिव का कर सर्वदा स्मरण।”
मंत्र का नियमित जाप करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रतिदिन शिव का स्मरण करने से मन को शांति मिलती है और जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति प्राप्त होती है। सावन के महीने में विशेष रूप से इस मंत्र का जाप करने का महत्व बताया गया।
हवन-यज्ञ और कांवड़ यात्रा से भक्तिमय होता है वातावरण
सावन मास में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु हवन-यज्ञ, पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर शिवालयों तक पहुंचते हैं और “हर-हर भोले, बम-बम भोले” के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना देते हैं। बीके रेखा बहन ने कहा कि सावन में भगवान को प्रसन्न करने के लिए जिस प्रकार श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति के साथ पूजा करते हैं, उसी प्रकार यदि प्रतिदिन भगवान का स्मरण और सेवा की जाए तो जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता बनी रह सकती है।
शिव पूजा से मिलने वाले आध्यात्मिक लाभ
कार्यक्रम में बताया गया कि भगवान भोलेनाथ की नियमित पूजा और स्मरण से श्रद्धालुओं को मानसिक शांति, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और कठिन परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति प्राप्त हो सकती है। नियमित आध्यात्मिक साधना से मन को एकाग्र करने, नकारात्मक विचारों को दूर करने और जीवन में संयम एवं सद्भाव बढ़ाने में सहायता मिलती है। शिव का स्मरण व्यक्ति को सादगी, करुणा, क्षमा और सेवा की भावना अपनाने की प्रेरणा देता है।
बीके रेखा बहन ने कहा कि भगवान शिव की आराधना का वास्तविक उद्देश्य केवल मनोकामना पूरी करना नहीं, बल्कि अपने जीवन को श्रेष्ठ विचारों, अच्छे कर्मों और मानव सेवा से जोड़ना भी है। जब व्यक्ति नियमित रूप से ईश्वर का स्मरण करता है और दूसरों के प्रति प्रेम एवं करुणा का भाव रखता है, तो उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने लगते हैं।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामकुमार गुप्ता, पवन शर्मा, सौरभ तोमर, सूरज तोमर, जसराम गुप्ता, रामशाह, कृष्णमुरारी गुप्ता, दीनदयाल गुप्ता, बीके भावना, बीके श्रीदेवी, बीके रेखा, बीना तोमर, रानी तोमर, गीता शर्मा, अनीता श्रीवास, सुमन, कमला, वंदना और रामबेटी तोमर सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संदेश यही रहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का विशेष अवसर जरूर है, लेकिन शिव का स्मरण, सेवा, सद्भाव और अच्छे कर्म किसी एक महीने तक सीमित नहीं होने चाहिए। यदि श्रद्धा को 12 महीने के जीवन का हिस्सा बनाया जाए तो हर दिन आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया जा सकता है।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Episode-0B-22 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई चारो ब्लॉक को भरा जा रहाहै.... इसलिए नजर चारों पर डालना है.... राधाकिशोरी अनिरुद्धाचार्य श्रृद्धानंदजी धीरेन्द्र शास्त्री सभी कश्यप के फेसबुक फ्रेंड हैं.....
    4
    Episode-0B-22
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई
चारो ब्लॉक को भरा जा रहाहै.... 
इसलिए नजर चारों पर डालना है.... 
राधाकिशोरी अनिरुद्धाचार्य श्रृद्धानंदजी धीरेन्द्र शास्त्री सभी कश्यप के फेसबुक फ्रेंड हैं.....
    user_Vimal Kashyap
    Vimal Kashyap
    Artist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • आगरा में समाजवादी पार्टी ने जन समस्याओं को लेकर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण वर्मा ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया
    1
    आगरा में समाजवादी पार्टी ने जन समस्याओं को लेकर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण वर्मा ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.