कानपुर मझावन में धूमधाम से निकलने जवारे लोगों ने लगवाए बाने *मझावन में धूमधाम से निकले जवारे, मां बागेश्वरी धाम में लगा विशाल मेला* स्वतंत्र चेतना बिधनू। विकास खंड अंतर्गत मझावन गांव में सोमवार को हर वर्ष की तरह इस बार भी मां के भक्तों और ग्रामीणों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सांग सजाकर जवारे निकाले। सुबह से ही गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। महिलाएं, पुरुष और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जानकारी के अनुसार,जवारे यात्रा गांव से प्रारंभ होकर करीब 2.5 किलोमीटर दूर स्थित मां बागेश्वरी देवी सिद्धपीठ धाम मंदिर परिसर तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ते रहे। मंदिर पहुंचकर भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में इस अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया गया, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। मेले में चाट-पकौड़ी, जलेबी, आइसक्रीम और विभिन्न खानपान के स्टॉल लगे थे। इसके अलावा बच्चों के लिए खिलौनों की दुकानों और झूलों ने खास रौनक बढ़ाई। बच्चों और युवाओं ने मेले का जमकर आनंद लिया। इस आयोजन में आसपास के शाहपुर, कुल्हौली, बजरंगीपुरवा, हाजीपुर, बाराद्वारी और पसेकपुरवा समेत कई गांवों के ग्रामीण भारी संख्या में शामिल हुए। मेले में उमड़ी भीड़ से क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बिधनू थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। पुलिसकर्मियों ने मेले में गश्त कर भीड़ पर नजर बनाए रखी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों और प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा।
कानपुर मझावन में धूमधाम से निकलने जवारे लोगों ने लगवाए बाने *मझावन में धूमधाम से निकले जवारे, मां बागेश्वरी धाम में लगा विशाल मेला* स्वतंत्र चेतना बिधनू। विकास खंड अंतर्गत मझावन गांव में सोमवार को हर वर्ष की तरह इस बार भी मां के भक्तों और ग्रामीणों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सांग सजाकर जवारे निकाले। सुबह से ही गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। महिलाएं, पुरुष और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जानकारी के अनुसार,जवारे यात्रा गांव से प्रारंभ होकर करीब 2.5 किलोमीटर दूर स्थित मां बागेश्वरी देवी सिद्धपीठ धाम मंदिर परिसर तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ते रहे। मंदिर पहुंचकर भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की
कामना की। मंदिर परिसर में इस अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया गया, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। मेले में चाट-पकौड़ी, जलेबी, आइसक्रीम और विभिन्न खानपान के स्टॉल लगे थे। इसके अलावा बच्चों के लिए खिलौनों की दुकानों और झूलों ने खास रौनक बढ़ाई। बच्चों और युवाओं ने मेले का जमकर आनंद लिया। इस आयोजन में आसपास के शाहपुर, कुल्हौली, बजरंगीपुरवा, हाजीपुर, बाराद्वारी और पसेकपुरवा समेत कई गांवों के ग्रामीण भारी संख्या में शामिल हुए। मेले में उमड़ी भीड़ से क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बिधनू थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। पुलिसकर्मियों ने मेले में गश्त कर भीड़ पर नजर बनाए रखी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों और प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा।
- Post by Ramadhar Kumar2
- Post by Anoop Nishad Kanpur1
- उन्नाव : लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया । पक्षी विहार गेट के बाहर तेज रफ्तार डंपर से पिकअप की हुई जोरदार टक्कर हो गई । टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का केबिन बुरी तरह चकनाचूरहो गया । और चालक केबिन में फंसा गया मौके पर मची अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने हाइड्रा और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू कर चालक को बाहर निकाला। पिकअप चालक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया, हालत नाजुक है । हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग़ गया । अजगैन थाना क्षेत्र के नवाबगंज पंक्षी बिहार का मामला। देखते रहे कानपुर समाचार डिजिटल न्यूज़1
- कानपुर ब्रेकिंग... नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदा नगर पोस्ट ऑफिस के सामने बने मकान में लगी भीषण आग मौके पुलिस बल मौजूद फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना ।1
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी वीडियो को अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर शेयर करते हुए तीखी टिप्पणी की है। अखिलेश यादव ने लिखा कि “अब सामान्य ज्ञान का स्तर देखकर-सुनकर समझ में आया कि ये प्रतियोगी परीक्षाओं के विरोधी क्यों हैं?” उन्होंने आगे कहा कि युवा याद रखें, यही वे लोग हैं जिन्होंने बेरोजगारों की बेरोजगारी का मजाक उड़ाते हुए योग्यता पर सवाल उठाए थे। सपा प्रमुख ने तंज कसते हुए कहा कि “अपने नाम रूप जो काम होना चाहिए, उस तक में ये लड़खड़ाते हैं और दूसरों पर अयोग्यता का आरोप लगाते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर सामान्य ज्ञान की कमी है तो प्रदेश कैसे चलाया जाएगा, और यदि ज्ञान होने के बावजूद ध्यान नहीं है तो यह और भी गंभीर बात है। अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को प्रदेश की छवि से जोड़ते हुए कहा कि इससे उत्तर प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंचा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, वीडियो को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है, हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।2
- कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सुधीर गुप्ता ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा, जिसके बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर चाकू और सरिया से जानलेवा हमला किया। आरोपी मौके से फरार हैं और पुलिस जांच में जुटी है। पूरी खबर और वीडियो देखने के लिए लॉगिन करें: nineonetimes1
- Big Negligence: Agra Court में जली गाड़ियां, Fire Engine में पानी ही नहीं था? 😡 नमस्कार दर्शकों! आज आगरा कोर्ट परिसर से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कोर्ट की पार्किंग में जहाँ आम तौर पर गाड़ियां खड़ी होती हैं, वहीं पास में पड़े कूड़े में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते इस आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि वहां खड़ी 4 गाड़ियां (जिसमें एक स्कॉर्पियो, दो ब्रेजा और एक वैगन आर शामिल हैं) धू-धू कर जलकर खाक हो गईं। 😡 सिस्टम की सबसे बड़ी लापरवाही: सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह रही कि मौके पर दमकल (Fire Brigade) की गाड़ी पहले से मौजूद थी, लेकिन जब आग बुझाने का समय आया तो पता चला कि गाड़ी में पानी का प्रेशर ही नहीं है! बिना पानी के दमकल विभाग की टीम सिर्फ तमाशा देखती रही। करीब 1 घंटे की देरी के बाद जब दूसरी फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंची, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। सोचिए, अगर ये आग कोर्ट की मुख्य बिल्डिंग तक पहुँच जाती तो क्या होता? इस दिखावटी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की इस घोर लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? 👇 आपकी क्या राय है? सिस्टम की इस लापरवाही पर आप क्या सोचते हैं? अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #AgraCourtFire #UPNews #AgraNews1
- । आग इतनी तेजी से फैली कि वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर विभाग को सूचना दी, लेकिन दमकल की गाड़ियां लगभग एक घंटे बाद पहुंचीं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसमें प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ राहत और बचाव कार्य में जुट गए। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जो एक राहत की बात है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और जांच जारी है। पिछले कुछ दिनों में कानपुर में इस तरह की आग की घटनाएं बढ़ना चिंता का विषय है। ऐसे मामलों में अक्सर शॉर्ट सर्किट, गैस लीक या ज्वलनशील सामग्री कारण हो सकते हैं, लेकिन आधिकारिक जांच के बाद ही सही वजह सामने आएगी।1
- अगवासी गौशाला में भारी अव्यवस्था, गौसेवा आयोग अध्यक्ष ने जताई नाराजगी संदलपुर ब्लाक के अगवासी गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में गौशाला में कुल 63 गौवंश पाए गए, जिनमें छोटे बछड़े भी शामिल थे। इनमें से करीब 25 गोवंश बिना टैग के मिले, जो नियमों का उल्लंघन है। पशुओं के लिए उपलब्ध पानी गंदा और पीने योग्य नहीं था, जबकि दिया जा रहा पशु आहार भी खराब गुणवत्ता का पाया गया। छोटे गौवंश के लिए खाने-पीने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं मिली। मौके पर केवल सूखा भूसा उपलब्ध था, जबकि हरा चारा और दाना जैसी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह नदारद रहीं। अध्यक्ष ने इन खामियों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित1