*भाजपा गुरु कमल में SIR के दूसरे चरण की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, BLA-2 कार्यकर्ताओं को दिए गए संगठनात्मक गुर* *मतदाता सूची के शत-प्रतिशत सत्यापन में BLA-2 की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : प्रदीप जैन* *संगठन की मजबूती का आधार है सशक्त बूथ और सक्रिय BLA-2 : फणिंद्रनाथ शर्मा* *लोकतंत्र को मजबूत बनाने में शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची आवश्यक : राव नरबीर सिंह* *घर-घर संपर्क कर प्रत्येक पात्र मतदाता का सत्यापन सुनिश्चित करें : मुकेश शर्मा* *SIR के दूसरे चरण की प्रशिक्षण कार्यशाला में BLA-2 कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण: सर्वप्रिय त्यागी* गुरुग्राम, 31 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय गुरु कमल में बादशाहपुर एवं गुरुग्राम विधानसभा के BLA-2 कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण कार्यशाला भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदीप जैन उपस्थित रहे। आज इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में बादशाहपुर विधानसभा से विधायक एवं हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, हरियाणा प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, प्रदेश प्रवक्ता जवाहर यादव, गुरुग्राम जिला प्रभारी संदीप जोशी, प्रदेश पदाधिकारी, मेयर, चेयरमैन, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी, विभाग एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, निगम पार्षद, BLA-1, जिला मोर्चा अध्यक्ष, विभाग एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रमुख तथा बड़ी संख्या में बादशाहपुर एवं गुरुग्राम विधानसभा के BLA-2 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में BLA 1 और BLA 2 के प्रशिक्षण में पधारे प्रदीप जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन की कार्यपद्धति बूथ आधारित है और मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है। उन्होंने कहा कि BLA 1 और BLA-2 कार्यकर्ता केवल संगठन के प्रतिनिधि नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के महत्वपूर्ण सहभागी हैं। उन्होंने दूसरे चरण की कार्यप्रणाली, आवश्यक दस्तावेजों, घर-घर संपर्क अभियान, नए मतदाताओं के पंजीकरण, पात्र मतदाताओं के सत्यापन तथा त्रुटियों के सुधार की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अभियान को सफल बनाए। प्रदीप जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करता है। उन्होंने कहा कि बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही सशक्त होगा। BLA-2 कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहकर मतदाता सूची का सूक्ष्म परीक्षण करना चाहिए तथा कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र नाम सूची में न रहे, यह सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनके समर्पण से ही प्रत्येक अभियान सफल होता है। हरियाणा भाजपा संगठन महामंत्री फणिंद्रनाथ शर्मा ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण दायित्व है। प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी गंभीरता, सजगता और समर्पण के साथ घर-घर संपर्क कर पात्र मतदाताओं का सत्यापन सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है, इसलिए इस अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। प्रत्येक BLA-2 अपने निर्धारित बूथ पर सक्रिय रहकर समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूर्ण करे तथा प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराए। भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि संगठन की सफलता कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और टीम भावना पर निर्भर करती है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाएं और निर्धारित लक्ष्य को समय से पहले पूरा करने का संकल्प लें। सर्वप्रिय त्यागी ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता संगठन के निर्देशों का पूर्ण निष्ठा से पालन करते हुए SIR अभियान को सफल बनाएगा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि स्वच्छ, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के इस महत्वपूर्ण अभियान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने सभी BLA-2 कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे घर-घर जाकर वास्तविक स्थिति का सत्यापन करें और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का प्रयास करें। गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व का पूरी ईमानदारी से पालन करना ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है। उन्होंने कहा कि BLA-2 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को बूथ स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समयबद्ध तरीके से अभियान पूर्ण करने, प्रत्येक परिवार तक पहुंचने और मतदाता सूची को अधिकतम त्रुटिरहित बनाने का आह्वान किया। कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। अंत में सभी BLA-2 कार्यकर्ताओं ने संगठन के मार्गदर्शन में पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ SIR अभियान के दूसरे चरण को सफल बनाने का संकल्प लिया। आज इस कार्यशाला में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जवाहर यादव, गुरुग्राम जिला प्रभारी संदीप जोशी, जिला महामंत्री अजीत यादव, मनीष सैदपुर, SIR के जिला संयोजक जयवीर यादव, बादशाहपुर विधानसभा के BLA 1 भूपेंद्र यादव, गुरुग्राम विधानसभा के BLA 1 प्रवीण शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
*भाजपा गुरु कमल में SIR के दूसरे चरण की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, BLA-2 कार्यकर्ताओं को दिए गए संगठनात्मक गुर* *मतदाता सूची के शत-प्रतिशत सत्यापन में BLA-2 की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : प्रदीप जैन* *संगठन की मजबूती का आधार है सशक्त बूथ और सक्रिय BLA-2 : फणिंद्रनाथ शर्मा* *लोकतंत्र को मजबूत बनाने में शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची आवश्यक : राव नरबीर सिंह* *घर-घर संपर्क कर प्रत्येक पात्र मतदाता का सत्यापन सुनिश्चित करें : मुकेश शर्मा* *SIR के दूसरे चरण की प्रशिक्षण कार्यशाला में BLA-2 कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण: सर्वप्रिय त्यागी* गुरुग्राम, 31 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय गुरु कमल में बादशाहपुर एवं गुरुग्राम विधानसभा के BLA-2 कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण कार्यशाला भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदीप जैन उपस्थित रहे। आज इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में बादशाहपुर विधानसभा से विधायक एवं हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, हरियाणा प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, प्रदेश प्रवक्ता जवाहर यादव, गुरुग्राम जिला प्रभारी संदीप जोशी, प्रदेश पदाधिकारी, मेयर, चेयरमैन, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी, विभाग एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, निगम पार्षद, BLA-1, जिला मोर्चा अध्यक्ष, विभाग एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रमुख तथा बड़ी संख्या में बादशाहपुर एवं गुरुग्राम विधानसभा के BLA-2 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में BLA 1 और BLA 2 के प्रशिक्षण में पधारे प्रदीप जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन की कार्यपद्धति बूथ आधारित है और मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है। उन्होंने कहा कि BLA 1 और BLA-2 कार्यकर्ता केवल संगठन के प्रतिनिधि नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के महत्वपूर्ण सहभागी हैं। उन्होंने दूसरे चरण की कार्यप्रणाली, आवश्यक दस्तावेजों, घर-घर संपर्क अभियान, नए मतदाताओं के पंजीकरण, पात्र मतदाताओं के सत्यापन तथा त्रुटियों के सुधार की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अभियान को सफल बनाए। प्रदीप जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करता है। उन्होंने कहा कि बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही सशक्त होगा। BLA-2 कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहकर मतदाता सूची का सूक्ष्म परीक्षण करना चाहिए तथा कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र नाम सूची में न रहे, यह सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनके समर्पण से ही प्रत्येक अभियान सफल होता है। हरियाणा भाजपा संगठन महामंत्री फणिंद्रनाथ शर्मा
ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण दायित्व है। प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी गंभीरता, सजगता और समर्पण के साथ घर-घर संपर्क कर पात्र मतदाताओं का सत्यापन सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है, इसलिए इस अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। प्रत्येक BLA-2 अपने निर्धारित बूथ पर सक्रिय रहकर समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूर्ण करे तथा प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराए। भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि संगठन की सफलता कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और टीम भावना पर निर्भर करती है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाएं और निर्धारित लक्ष्य को समय से पहले पूरा करने का संकल्प लें। सर्वप्रिय त्यागी ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता संगठन के निर्देशों का पूर्ण निष्ठा से पालन करते हुए SIR अभियान को सफल बनाएगा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि स्वच्छ, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के इस महत्वपूर्ण अभियान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने सभी BLA-2 कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे घर-घर जाकर वास्तविक स्थिति का सत्यापन करें और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का प्रयास करें। गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व का पूरी ईमानदारी से पालन करना ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है। उन्होंने कहा कि BLA-2 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को बूथ स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समयबद्ध तरीके से अभियान पूर्ण करने, प्रत्येक परिवार तक पहुंचने और मतदाता सूची को अधिकतम त्रुटिरहित बनाने का आह्वान किया। कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। अंत में सभी BLA-2 कार्यकर्ताओं ने संगठन के मार्गदर्शन में पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ SIR अभियान के दूसरे चरण को सफल बनाने का संकल्प लिया। आज इस कार्यशाला में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जवाहर यादव, गुरुग्राम जिला प्रभारी संदीप जोशी, जिला महामंत्री अजीत यादव, मनीष सैदपुर, SIR के जिला संयोजक जयवीर यादव, बादशाहपुर विधानसभा के BLA 1 भूपेंद्र यादव, गुरुग्राम विधानसभा के BLA 1 प्रवीण शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
- यूपी-एमपी बॉर्डर- झांसी-खजुराहो हाइवे पर पर दूध से भरा टैंकर अचानक गाय के सामने आ जाने से पलट गया। करीब 25 हजार लीटर दूध सड़क पर ही फैल गया। आसपास के गांव वालों और राहगीरों ने घर से बाल्टी-बर्तन लेकर पहुंचकर दूध भरना शुरू कर दिया। छलनी से छान-छानकर लोग दूध लेते नजर आए। यूपी-एमपी बॉर्डर- झांसी-खजुराहो हाइवे पर पर दूध से भरा टैंकर अचानक गाय के सामने आ जाने से पलट गया। करीब 25 हजार लीटर दूध सड़क पर ही फैल गया। आसपास के गांव वालों और राहगीरों ने घर से बाल्टी-बर्तन लेकर पहुंचकर दूध भरना शुरू कर दिया। छलनी से छान-छानकर लोग दूध लेते नजर आए।1
- सरकार का शख्त आदेश।।🤔🤔 #Rapido #RapidoDriver #DriverSafety #PassengerKYC #KYCForPassengers #DriversRights #BikeTaxi #BikeTaxiDriver #DriverProtection #SafetyFirst #RideSafety #PassengerVerification #StopCrime #JusticeForDrivers #DriverLife #IndianDrivers #RoadSafety #DigitalKYC #सुरक्षितड्राइवर #ड्राइवरसुरक्षा सरकार का शख्त आदेश।।🤔🤔 #Rapido #RapidoDriver #DriverSafety #PassengerKYC #KYCForPassengers #DriversRights #BikeTaxi #BikeTaxiDriver #DriverProtection #SafetyFirst #RideSafety #PassengerVerification #StopCrime #JusticeForDrivers #DriverLife #IndianDrivers #RoadSafety #DigitalKYC #सुरक्षितड्राइवर #ड्राइवरसुरक्षा1
- अधिकारियों के साथ मिलकर निरीक्षण किया । फ्लड डिपार्टमेंट को नाली से निकली शील्ड उठाने आज एसडीएम द्वारका के नेतृत्व में मधु विहार नाले के अधिकार क्षेत्र के फ्लड डिपार्टमेंट व एमसीडी डिपार्टमेंट व द्वारका सेक्टर 2 , रोड नंबर 201 द्वारका के डीडीए डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ मिलकर निरीक्षण किया । फ्लड डिपार्टमेंट को नाली से निकली शील्ड उठाने व मधु विहार नाले के साथ साथ दीवार बनाने, नाले के दोनों तरफ़ के रास्ते पर गेट लगाने लाइट के पोलो को ठोक कर लाइट का कनेक्शन चालू करवाने को कहा गया । व डीडीए के अधिकारियों को द्वारका सेक्टर 2 में कवर्ड नाले जो ऊपरी हिस्से से टूट गए थे उनके ऊपर सलेब रखने व भास्कराचार्य अपार्टमेंट के साथ के नाले का पानी निकासी का इंतजाम करवाने की बात रख कर सभी समस्याओ से अवगत कराया । इन सभी प्वाइंटों को कल डीडीएमए कापस हेड़ा मीटिंग में श्री मती सुषमा पवन राठी जी Co चेयरपर्सन डी डी एम ए ने उठाया था और आज ही उनके समाधान के लिए अपनी टीम को भेजने पर एडीएम कपास हेड़ा व एसडीएम द्वारका का धन्यवाद करते हैं1
- पप्पू यादव भगवा ड्रेस में संसद परिसर में चंदा चोरी को लेकर यह क्या कर दिए#PappuYadav #पप्पू यादव भगवा ड्रेस में संसद परिसर में चंदा चोरी को लेकर यह क्या कर दिए#PappuYadav1
- शहीद उद्यम सिंह न्याय सेना ने आज किया उद्यम सिंह चौक पर पुष्प अर्पित करके शहीद उद्यम सिंह जी को नमन चेतावनी - 15 अगस्त को उद्यम सिंह चौक बादशाहपुर होगा शहीद उद्यम सिंह न्याय सेना का ध्वजारोहण। शहीद उद्यम सिंह न्याय सेना ने आज किया उद्यम सिंह चौक पर पुष्प अर्पित करके शहीद उद्यम सिंह जी को नमन चेतावनी - 15 अगस्त को उद्यम सिंह चौक बादशाहपुर होगा शहीद उद्यम सिंह न्याय सेना का ध्वजारोहण। गुरुग्राम, गौरव गर्ग।आज शहीद उद्यम सिंह न्याय सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष - मोहन खुरानिया ने संस्थापक हंसराज बरवाल एवं सह संस्थापक अधिवक्ता रोहित मदान के साथ मिलकर पूरे टीम के साथ बादशाहपुर वाटिका चौक जिसका मूल नाम शहीद उद्यम सिंह चौक है वहां पुष्प अर्पित करते हुए उद्यम सिंह जी को नमन किया एवं वहां लगे बोर्ड जिन पर लिखा है महाशय हंसराम चौक के खिलाफ आप्ति जताई ओर अगर निगम को चेतावनी देते हुए कहां गया कि हमने पहले भी नगर निगम प्रशाशन गुरुग्राम को मीडिया के माध्यम से सूचित करते हुए कहा था कि जब ये चौंक शहीद उद्यम सिंह चौक है तो इसका नाम बदलना बहुत शर्मांक ओर निंदनीय है जबकि बहुत सारे चौक गुरुग्राम में ऐसे है जहां आप कोई ओर नाम से चौक बना सकते है लेकिन शहीद उद्यम सिंह जी देश के अदम्य साहस के योद्धा थे जिनको अपमानीय करने का काम नगर निगम द्वारा किया गया है वो किसी राजनीतिक दवाब के कारण भी हो सकता है लेकिन उद्यम सिंह जी का अपमान अब हम नहीं सहेंगे ये स्पष्ट है अगर 10 अगस्त तक यहां सम्पूर्ण तरह से उद्यम सिंह चौक बादशाहपुर निगम इसको घोषित नहीं करता है तो क़ानूनी रूप से भी ओर सकड पर भी हम अपनी लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। अगर 10 अगस्त तक इसका समाधान नहीं हुआ तो 15 अगस्त को शहीद उधम सिंह न्याय सेना यही ध्वजारोहण करने का काम करेगी।। इसी दौरान साथ में अम्बेडर सभा न्यू पालम विहार के अध्यक्ष मान्यवर सरवन कुमार एवं समाज सेवी भाई सुधीर कल्षण, मुकेश सिंघल, विनोद भाटिया, राजेश कुमार, भाई प्रदीप बरूवास ओर डॉ सुशील कटारिया जी एवं अन्य काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।।1
- "संत वेश पर सियासी संग्राम: राहुल गांधी-पप्पू यादव पर VHP का तीखा हमला" "संत वेश पर सियासी संग्राम: राहुल गांधी-पप्पू यादव पर VHP का तीखा हमला" "संसद के बाहर संत वेश में प्रदर्शन पर बवाल, VHP बोली- 'हिंदू आस्था का अपमान बर्दाश्त नहीं'" संसद के बाहर विपक्षी सांसदों के संत वेश में प्रदर्शन को लेकर सियासत गरमा गई है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने राहुल गांधी, पप्पू यादव और अन्य विपक्षी सांसदों पर हिंदू आस्थाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। VHP ने इस प्रदर्शन को संत समाज और हिंदू भावनाओं का अपमान बताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष से भी संबंधित सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्त सुरेंद्र जैन ने कहा कि "कांग्रेस समर्थित सांसद पप्पू यादव, कांग्रेसी नेता राहुल गांधी और उनके साथ मिलकर समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के सांसदों ने आज संसद के बाहर एक संत का वेश धारण करके जिस प्रकार का भोंडा प्रदर्शन किया है, पूरा देश दुखी है। ये दोनों अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं, हिंदू विरोधी हैं और बार-बार इनका हिंदू विरोध, हिंदू आस्थाओं का अपमान किसी ना किसी रूप में सामने आता है। देश की जनता इनको माफ नहीं कर सकती। पहले इन्होंने पूरी कोशिश कर ली राम जन्मभूमि पर मंदिर न बन सके। कोर्ट के आदेश पर भव्य मंदिर बन गया, हिंदू आस्थाओं का सैलाब वहां पर उमड़ गया, इनके दुष्प्रचारों के बावजूद हिंदू आस्था में कमी नहीं आई, इनका बेचैन होना स्वाभाविक है। एक संत का वेश धारण करके इन्होंने न केवल संतों का अपमान किया है, हिंदुओं की आस्थाओं को भी अपमानित किया है। देश की जनता इनको माफ नहीं करेगी। जिस तरह रावण ने संत का वेश धारण करके मां सीता का हरण किया था, तुम संत का वेश धारण करके एक हिंदू आस्था को हरण करना चाहते हो? यह संभव नहीं है। देश की जनता गुस्से में है और देश की जनता का आक्रोश, साधु-संतों का आक्रोश तुमको देश की सड़कों पर बहुत जल्द दिखाई देगा। तुम्हारे में हिम्मत है, तो किसी मौलवी का वेश धारण करो, किसी पादरी का वेश धारण करो और उनके धर्म का मजाक उड़ा कर दिखाओ, सर तन से जुदा के नारे लगने शुरू हो जाएंगे, देश की सड़कों पर तुम्हारा निकलना मुश्किल हो जाएगा। हिंदू सहिष्णु है, कायर नहीं। लेकिन उसको मजबूर मत करो कि वह उस रास्ते पर चले, वह उस भाषा को बोले जो तुम जैसे नेताओं को समझ में आती है। विश्व हिंदू परिषद इन लोगों पर कानूनी कार्यवाही का भी विचार करेगा। हमारा निवेदन है लोकसभा अध्यक्ष से, इनके विरोध में भी सख्त से सख्त कार्यवाही करें जिससे कोई भी हिंदू आस्थाओं को इस प्रकार से अपमानित न कर सके।"1
- लोक सभा के बाद राज्य सभा में भी पास हुआ बिल, पेपर लीक को लेकर सरकार लाए सख्त कानून लोक सभा के बाद राज्य सभा में भी पास हुआ बिल, पेपर लीक को लेकर सरकार लाए सख्त कानून पीएम मोदी ने वीडियो संदेश किया जारी1
- यूपी: भक्ति के अलग अलग अलग रंग, शिवभक्त ने दांतों से खींच दी कार ये नरेंद्र हैं। यूपी के जिला अलीगढ़ के रहने वाले हैं। नरेंद्र 10 जुलाई को हरिद्वार से दांतों से कार खींचते हुए गंगाजल लेकर अलीगढ़ के लिए रवाना हुए हैं। यूपी: भक्ति के अलग अलग अलग रंग, शिवभक्त ने दांतों से खींच दी कार ये नरेंद्र हैं। यूपी के जिला अलीगढ़ के रहने वाले हैं। नरेंद्र 10 जुलाई को हरिद्वार से दांतों से कार खींचते हुए गंगाजल लेकर अलीगढ़ के लिए रवाना हुए हैं।1