Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्वालियर पिछोर थाना प्रभारी शिवम सिंह राजावत जी को राष्ट्रीय पुलिसवाला समाचार पत्रिका का अगस्त अंक दिलीप श्रीवास्तव द्वारा भेंट किया गया...
जिला क्राइम ब्यूरो दिलीप
ग्वालियर पिछोर थाना प्रभारी शिवम सिंह राजावत जी को राष्ट्रीय पुलिसवाला समाचार पत्रिका का अगस्त अंक दिलीप श्रीवास्तव द्वारा भेंट किया गया...
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- डबरा मे रक्षा बंधन त्यौहार का उल्लास बहनो ने भाई भाभियों को रक्षा सूत्र मे बांधा आज राहूकाल के चार घंटे छोड़कर सुवह से शाम तक राखी से भाइयो की कलाई पर बहने राखी बाँधती रही1
- डबरा सब जेल में रक्षाबंधन का भावुक नजारा… जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बहनों ने राखी बांधी और बेहतर जीवन जीने की दुआ दी । संदेश: एक गलती सिर्फ इंसान की जिंदगी नहीं बदलती, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करती है। इसलिए अपराध से दूर रहें, कानून का सम्मान करें और अपने परिवार के सपनों को टूटने से बचाएं। 🙏1
- डबरा उप जेल में रक्षाबंधन पर भावुक हुआ माहौल , आंखों में आंसू लिए बहनों ने भाइयों के कलाई पर बांधी राखी डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश डबरा उप जेल में रक्षाबंधन पर भावुक हुआ माहौल डबरा की उप जेल में रक्षाबंधन के अवसर पर भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला। जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बहनों ने राखी बांधी और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को निभाया। इस दौरान भाइयों ने बहनों से वादा किया कि वह अपराध की राह छोड़कर आगे बेहतर जीवन जीने का संकल्प लेंगे। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डबरा उप जेल में विशेष व्यवस्था की गई। डबरा अप जेल में कुल 94 बंदी है , जेल में बंद बंदियों से मिलने पहुंची बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। राखी बांधते समय कई भाई-बहन भावुक नजर आए , और आंखों में आंसू लिए बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी । बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को भरोसा दिलाया कि जेल से बाहर आने के बाद वह अपराध से दूरी बनाकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का प्रयास करेंगे। रक्षाबंधन के इस अवसर पर जेल परिसर में भाई-बहन के प्रेम और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। उपजेल अधीक्षक महेश शर्मा ने बताया कि जेल में कुल 94 बंदी है आज रक्षाबंधन के अवसर पर बहाने अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए आ रही है जिसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं किसी भी प्रकार की बहनों को परेशानी ना हो , शासन के अनुसार केवल जेल में बहाने अपने भाई के लिए मिठाई ला सकती हैं और बाकी सब प्रतिबंधित है ।4
- इंदरगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ रक्षाबंधन पर इंदरगढ़ नगर में लगा भीषण जाम, घंटों जाम में फंसे रहे क्षेत्रीय विधायक प्रदीप अग्रवाल! इंदरगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ *रक्षाबंधन पर इंदरगढ़ नगर में लगा भीषण जाम, घंटों जाम में फंसे रहे क्षेत्रीय विधायक प्रदीप अग्रवाल!* इंदरगढ़ नगर में रक्षाबंधन के दिन नगर इंदरगढ़ के मुख्य बाजार में घंटों तक भीषण जाम लगा रहा। इस जाम में आम जनता के साथ-साथ क्षेत्रीय विधायक प्रदीप अग्रवाल भी अपनी काली स्कॉर्पियो गाड़ी में फंसे रहे। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे विधायक जी की गाड़ी (MP नंबर) जाम में रेंग-रेंग कर चल रही है। मुख्य बाजार में अतिक्रमण, आवारा पशु और बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण त्योहार के दिन नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। दो पहिया, चार पहिया वाहन, ऑटो और पैदल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाएं बच्चों के साथ जाम में फंसी रहीं। *सवाल ये है कि जब विधायक जी ही जाम में फंस गए तो आम आदमी का क्या हाल होगा? नगर परिषद और यातायात पुलिस कहां थी?*1
- इंदरगढ़ में 4:00 बजे से भंडार सराय में बाजार में लगा जाम लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी चारों तरफ के वहां फंसे आज रक्षाबंधन के त्यौहार के अवसर पर सभी बहनों को अपने भाइयों को राखी बांधने जाना था परंतु बाजार में इतना जाम था की भंडार किराए पर गुलाबचंद शराब की दुकान के आगे से लेकर शीतला माता मंदिर तक जाम की भयावत स्थिति बनी लोगों ने बड़ी मुश्किलों से अपने बहनों को यहां वहां से कुदाया लेकिन फिर भी उनको मंजिल नसीब नहीं हुई सभी नागरिक जाम से एक घंटे से जूझ रहे हैं लेकिन उनको निकालने का रास्ता बा मुश्किल मिला जाम खुलवाने के लिए स्थान स्तर पर अभी तक कोई पुलिस प्रशासन का कर्मचारी उपलब्ध नहीं हुआ जिससे लोगों की स्थिति खराब हो गई1
- दतिया जेल में रक्षाबंधन का भावुक नजारा, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं 600 से अधिक बहनें जेल में बंद भाइयों से मिलकर बहनों ने मनाया रक्षाबंधन, भावुक हुए भाई-बहन दतिया जेल में रक्षाबंधन का भावुक नजारा, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं 600 से अधिक बहनें जेल में बंद भाइयों से मिलकर बहनों ने मनाया रक्षाबंधन, भावुक हुए भाई-बहन1
- बस्ती की बहनों और नन्ही बच्चियों के बीच मनाया रक्षाबंधन, कलेक्टर और उनके बेटे को बांधी राखी दतिया। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज शहर की बस्ती में पहुंचकर स्थानीय परिवारों के साथ आत्मीयता से रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस अवसर पर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के साथ उनकी पत्नी एवं बेटा भी मौजूद रहे। बस्ती की महिलाओं और नन्ही बच्चियों ने कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं उनके बेटे की कलाई पर राखी बांधकर स्नेह और अपनत्व व्यक्त किया। नन्ही बच्चियों का उत्साह और बहनों का स्नेह इस अवसर को और भी खास बना गया। इस दौरान महिलाओं, बच्चों एवं स्थानीय परिवारों से आत्मीय बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। रक्षाबंधन का यह अवसर स्नेह, विश्वास, सुरक्षा और सामाजिक जुड़ाव का सुंदर संदेश लेकर आया।1
- *शासकीय महाविद्यालयों की दुर्दशा पर अभाविप का प्रदेशव्यापी 'विद्यार्थी हुंकार अभियान'मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन* *दतिया, 27 अगस्त 2026* शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा आज “विद्यार्थी हुंकार अभियान” के अंतर्गत प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया गया। उसी क्रम में आज दतिया जिले में भी सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। *क्या है मांग?* अभाविप ने बताया कि प्रदेश के अनेक शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थी स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त एवं स्वच्छ शौचालय, व्यवस्थित कक्षाओं, फर्नीचर, बिजली, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं, छात्राओं के लिए आवश्यक सुविधाओं, इंटरनेट, पार्किंग, सुरक्षा एवं प्राथमिक उपचार जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना कर रहे हैं। अभाविप ने मांग की कि सरकार प्रदेश के सभी शासकीय महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का तत्काल सर्वे कराकर ठोस कार्रवाई करे और इसके लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर बजट उपलब्ध कराए। *दतिया जिला संयोजक श्री ध्रुव नीखरा ने कहा* कि जिले के अंदर संचालित शासकीय महाविद्यालय में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाए एवं छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष रूप से जल्द से जल्द कराए जाएं।" *शासकीय महाविद्यालयों की दुर्दशा पर अभाविप का प्रदेशव्यापी 'विद्यार्थी हुंकार अभियान'मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन* *दतिया, 27 अगस्त 2026* शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा आज “विद्यार्थी हुंकार अभियान” के अंतर्गत प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया गया। उसी क्रम में आज दतिया जिले में भी सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। *क्या है मांग?* अभाविप ने बताया कि प्रदेश के अनेक शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थी स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त एवं स्वच्छ शौचालय, व्यवस्थित कक्षाओं, फर्नीचर, बिजली, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं, छात्राओं के लिए आवश्यक सुविधाओं, इंटरनेट, पार्किंग, सुरक्षा एवं प्राथमिक उपचार जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना कर रहे हैं। अभाविप ने मांग की कि सरकार प्रदेश के सभी शासकीय महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का तत्काल सर्वे कराकर ठोस कार्रवाई करे और इसके लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर बजट उपलब्ध कराए। *दतिया जिला संयोजक श्री ध्रुव नीखरा ने कहा* कि जिले के अंदर संचालित शासकीय महाविद्यालय में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाए एवं छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष रूप से जल्द से जल्द कराए जाएं।"1