logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़वानी वेंडर मार्केट तैयार, लोकार्पण नहीं कांग्रेस ने जल्द शुरू करने की मांग की, नपा का दावा-प्रभारी मंत्री करेंगे लोकार्पण बड़वानी जिला मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर को कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष, पार्षद और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वेंडर मार्केट को जल्द चालू करवाने के लिए कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर शक्ति सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव ने बताया कि नगर पालिका की अनदेखी के कारण जनता के करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद उन्हें समय पर विकास कार्यों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शहर के सबसे व्यस्ततम झंडा चौक स्थित 3.10 करोड़ रुपए की लागत से बने वेंडर मार्केट का निर्माण सड़कों पर बैठने वाले दुकानदारों को छत देने, जाम से मुक्ति दिलाने और शहर में स्वच्छता व सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था। विधायक प्रतिनिधि विष्णु बनडे ने ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर से जल्द वेंडर मार्केट का लोकार्पण करने की मांग की, ताकि लोगों को सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन के दावे हर बार झूठे साबित हो रहे हैं। मार्केट का निर्माण कार्य मार्च 2023 में शुरू हुआ था और इसे 18 महीने यानी सितंबर 2024 तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन यह डेडलाइन चूक गई। दूसरी डेडलाइन जनवरी 2026 का दावा भी पूरा नहीं हुआ। वर्तमान में वेंडर मार्केट धूल खा रहा है। नगर पालिका के जिम्मेदारों से चर्चा करने पर उन्होंने जल्द लोकार्पण होने का दावा किया है, जिसे प्रभारी मंत्री से करवाया जाएगा। कांग्रेस पार्षद दल और युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते वेंडर मार्केट का लोकार्पण नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।

15 hrs ago
user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

बड़वानी वेंडर मार्केट तैयार, लोकार्पण नहीं कांग्रेस ने जल्द शुरू करने की मांग की, नपा का दावा-प्रभारी मंत्री करेंगे लोकार्पण बड़वानी जिला मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर को कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष, पार्षद और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वेंडर मार्केट को जल्द चालू करवाने के लिए कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर शक्ति सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव ने बताया कि नगर पालिका की अनदेखी के कारण जनता के करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद उन्हें समय पर विकास कार्यों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शहर के सबसे व्यस्ततम झंडा चौक स्थित 3.10 करोड़ रुपए की लागत से बने वेंडर मार्केट का निर्माण सड़कों पर बैठने वाले दुकानदारों को छत देने, जाम से मुक्ति दिलाने और शहर में स्वच्छता व सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था। विधायक प्रतिनिधि विष्णु बनडे ने ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर से जल्द वेंडर मार्केट का लोकार्पण करने की मांग की, ताकि लोगों को सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन के दावे हर बार झूठे साबित हो रहे हैं। मार्केट का निर्माण कार्य मार्च 2023 में शुरू हुआ था और इसे 18 महीने यानी सितंबर 2024 तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन यह डेडलाइन चूक गई। दूसरी डेडलाइन जनवरी 2026 का दावा भी पूरा नहीं हुआ। वर्तमान में वेंडर मार्केट धूल खा रहा है। नगर पालिका के जिम्मेदारों से चर्चा करने पर उन्होंने जल्द लोकार्पण होने का दावा किया है, जिसे प्रभारी मंत्री से करवाया जाएगा। कांग्रेस पार्षद दल और युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते वेंडर मार्केट का लोकार्पण नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।

  • user_Vijay Sastiya picup fitar
    Vijay Sastiya picup fitar
    राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश
    🙏
    8 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by NIMAD DASTAK NEWS
    1
    Post by NIMAD DASTAK NEWS
    user_NIMAD DASTAK NEWS
    NIMAD DASTAK NEWS
    Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बड़वानी। देश में स्मार्ट गांव और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन बड़वानी जिला के पाटी ब्लॉक की ग्राम पंचायत पीपरकुंड की तस्वीर इन दावों की हकीकत उजागर कर रही है। यहां आज भी बीमारों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस नहीं, बल्कि इंसानों के कंधों का सहारा लेना पड़ता है। 8 हजार की है आबादी करीब 55 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव की आबादी लगभग 8 हजार है, जबकि कुंडिया फलिया में 100 से ज्यादा परिवार निवास करते हैं। हैरानी की बात यह है कि आज तक यहां पक्की सड़क नहीं पहुंच सकी। गांव तक पहुंचने के लिए करीब 7 किलोमीटर का रास्ता पूरी तरह कच्चा, उबड़-खाबड़ और खतरनाक है, जहां चार पहिया वाहन तो दूर, एम्बुलेंस का पहुंचना भी नामुमकिन है। इसी मजबूरी के चलते ग्रामीण मरीजों को कपड़े की झोली में डालकर कंधों पर उठाकर पक्के रास्ते तक ले जाते हैं। यह दृश्य केवल दर्दनाक नहीं, बल्कि व्यवस्था की गंभीर नाकामी को भी उजागर करता है। हर बार यही स्थिति बनती है। गांव के निवासी प्रदीप, जो खुद एक मरीज को कंधे पर ढोते नजर आए, बताते हैं कि हर बार यही स्थिति बनती है। थकान और बेबसी के बीच वे कहते हैं, “हर बार इसी तरह मरीजों को ले जाना पड़ता है।” रात के समय हालात और भी भयावह हो जाते हैं। जंगल का इलाका, घना अंधेरा और जंगली जानवरों का डर ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा देता है। गांव के ही फतिया बताते हैं कि बारिश के दिनों में यह रास्ता और भी जानलेवा हो जाता है। नाले उफान पर होते हैं और पथरीले रास्तों पर चलना बेहद मुश्किल हो जाता है। कई बार तो लोग मरीज को ले जाने के लिए सुबह होने का इंतजार करते हैं, और कई बार यही इंतजार जिंदगी पर भारी पड़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनसुनवाई में आवेदन दिए और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। उनका सीधा सवाल है—जब हम भी वोट देते हैं और सरकार बनाने में भागीदारी करते हैं, तो हमें बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं मिलतीं यह कहानी सिर्फ एक गांव की नहीं, बल्कि उन तमाम इलाकों की है जहां आज भी सड़क नहीं है और इसी कारण जिंदगी कंधों पर ढोई जा रही है। अब सवाल यही है कि आखिर ये 7 किलोमीटर की सड़क कब बनेगी, क्योंकि जब तक सड़क नहीं पहुंचेगी, तब तक यहां जिंदगी इसी तरह कंधों पर चलती रहेगी। मामले में क्या बोले अधिकारी एसडीएम भूपेंद्र रावत के अनुसार, धरती आभा योजना के अंतर्गत ऐसे गांवों को चिह्नित किया गया है जहां 100 से अधिक आबादी है। इन गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए निर्माण कार्य प्रस्तावित है। हालांकि, ग्रामीणों को अब भी इंतजार है कि ये योजनाएं जमीन पर कब उतरेंगी।
    1
    बड़वानी।
देश में स्मार्ट गांव और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन बड़वानी जिला के पाटी ब्लॉक की ग्राम पंचायत पीपरकुंड की तस्वीर इन दावों की हकीकत उजागर कर रही है। यहां आज भी बीमारों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस नहीं, बल्कि इंसानों के कंधों का सहारा लेना पड़ता है।
8 हजार की है आबादी
करीब 55 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव की आबादी लगभग 8 हजार है, जबकि कुंडिया फलिया में 100 से ज्यादा परिवार निवास करते हैं। हैरानी की बात यह है कि आज तक यहां पक्की सड़क नहीं पहुंच सकी। गांव तक पहुंचने के लिए करीब 7 किलोमीटर का रास्ता पूरी तरह कच्चा, उबड़-खाबड़ और खतरनाक है, जहां चार पहिया वाहन तो दूर, एम्बुलेंस का पहुंचना भी नामुमकिन है।
इसी मजबूरी के चलते ग्रामीण मरीजों को कपड़े की झोली में डालकर कंधों पर उठाकर पक्के रास्ते तक ले जाते हैं। यह दृश्य केवल दर्दनाक नहीं, बल्कि व्यवस्था की गंभीर नाकामी को भी उजागर करता है।
हर बार यही स्थिति बनती है।
गांव के निवासी प्रदीप, जो खुद एक मरीज को कंधे पर ढोते नजर आए, बताते हैं कि हर बार यही स्थिति बनती है। थकान और बेबसी के बीच वे कहते हैं, “हर बार इसी तरह मरीजों को ले जाना पड़ता है।”
रात के समय हालात और भी भयावह हो जाते हैं। जंगल का इलाका, घना अंधेरा और जंगली जानवरों का डर ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा देता है।
गांव के ही फतिया बताते हैं कि बारिश के दिनों में यह रास्ता और भी जानलेवा हो जाता है। नाले उफान पर होते हैं और पथरीले रास्तों पर चलना बेहद मुश्किल हो जाता है। कई बार तो लोग मरीज को ले जाने के लिए सुबह होने का इंतजार करते हैं, और कई बार यही इंतजार जिंदगी पर भारी पड़ जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनसुनवाई में आवेदन दिए और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। उनका सीधा सवाल है—जब हम भी वोट देते हैं और सरकार बनाने में भागीदारी करते हैं, तो हमें बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं मिलतीं
यह कहानी सिर्फ एक गांव की नहीं, बल्कि उन तमाम इलाकों की है जहां आज भी सड़क नहीं है और इसी कारण जिंदगी कंधों पर ढोई जा रही है। अब सवाल यही है कि आखिर ये 7 किलोमीटर की सड़क कब बनेगी, क्योंकि जब तक सड़क नहीं पहुंचेगी, तब तक यहां जिंदगी इसी तरह कंधों पर चलती रहेगी।
मामले में क्या बोले अधिकारी
एसडीएम भूपेंद्र रावत के अनुसार, धरती आभा योजना के अंतर्गत ऐसे गांवों को चिह्नित किया गया है जहां 100 से अधिक आबादी है। इन गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए निर्माण कार्य प्रस्तावित है। हालांकि, ग्रामीणों को अब भी इंतजार है कि ये योजनाएं जमीन पर कब उतरेंगी।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बड़वानी जिले सहित अन्य स्थानों से अतिथि शिक्षकों द्वारा भोपाल में प्रदर्शन किया जाएगा,जिसकी तैयारियों को लेकर अतिथि शिक्षकों की बैठकों का दौर शुरू हुआ है।
    1
    बड़वानी जिले सहित अन्य स्थानों से अतिथि शिक्षकों द्वारा भोपाल में प्रदर्शन किया जाएगा,जिसकी तैयारियों को लेकर अतिथि शिक्षकों की बैठकों का दौर शुरू हुआ है।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जुझार जी मोबाइल शॉप थांदला पीपली चौरायाके जस्ट सामने मात्र 3000 मोबाइल प्राइस जल्दी से संपर्क करें जय आदिवासी जय जवान
    1
    जुझार जी मोबाइल शॉप थांदला पीपली चौरायाके जस्ट सामने मात्र 3000 मोबाइल प्राइस जल्दी से संपर्क करें जय आदिवासी जय जवान
    user_जुंजाणी आवाज तहसील भीनमाल जिला
    जुंजाणी आवाज तहसील भीनमाल जिला
    Farmer राणापुर, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान* अंजुमन इस्लाम कमेटी सनावद के द्वारा इस वर्ष 2026 को हज पर जाने वाले हाजियों का स्वागत इस्तकबाल किया गया। सभी हाजियों से दुआ की दरखास्त है कि हिंदुस्तान में अमन सुकून और भाईचारा बना रहे। अपने आसपास के वायरल वीडियो देखने के लिए संपर्क करें *भगवान सिंह चौहान* *9826393014*
    1
    *रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान* अंजुमन इस्लाम कमेटी सनावद के द्वारा इस वर्ष 2026 को हज पर जाने वाले हाजियों का स्वागत इस्तकबाल किया गया। सभी हाजियों से दुआ की दरखास्त है कि हिंदुस्तान में अमन  सुकून और भाईचारा बना रहे। अपने आसपास के वायरल वीडियो देखने के लिए संपर्क करें                      *भगवान सिंह चौहान* *9826393014*
    user_रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • महू आकाश कोहली गंगल्या खेड़ी (महू) में आग से तबेला जला, हजारों का नुकसान महू तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगल्या खेड़ी के वार्ड नयापुरा में बीती रात करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से मोहन पुत्र दरियाव सिंह का तबेला पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना में तबेले में बंधी दो गाय, रखा हुआ भूसा एवं अन्य घरेलू/कृषि उपयोग का सामान भी आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा तबेला जल गया। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में हजारों रुपये की क्षति हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।
    2
    महू आकाश कोहली               गंगल्या खेड़ी (महू) में आग से तबेला जला, हजारों का नुकसान
महू तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगल्या खेड़ी के वार्ड नयापुरा में बीती रात करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से मोहन पुत्र दरियाव सिंह का तबेला पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
घटना में तबेले में बंधी दो गाय, रखा हुआ भूसा एवं अन्य घरेलू/कृषि उपयोग का सामान भी आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा तबेला जल गया। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में हजारों रुपये की क्षति हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।
    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by NIMAD DASTAK NEWS
    1
    Post by NIMAD DASTAK NEWS
    user_NIMAD DASTAK NEWS
    NIMAD DASTAK NEWS
    Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बड़वानी शहर के नवलपुरा में नवाचार आपकी बात,पुलिस के साथ, के दौरान SP बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल पहुंचे,जनता से चर्चा करते हुए विभिन्न विषयों पर जागरूक किया।
    1
    बड़वानी शहर के नवलपुरा में नवाचार आपकी बात,पुलिस के साथ, के दौरान SP बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल पहुंचे,जनता से चर्चा करते हुए विभिन्न विषयों पर जागरूक किया।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • थाना गांव के अंदर नई दुकान खुली है कर स्टॉक और मॉडल कर आपको मिलेंगे हां तो हाथ मोबाइल रिपेयरिंग होगा जुजार जी मोबाइल शॉप थांदला की प्लीज
    1
    थाना गांव के अंदर नई दुकान खुली है कर स्टॉक और मॉडल कर आपको मिलेंगे हां तो हाथ मोबाइल रिपेयरिंग होगा जुजार जी मोबाइल शॉप थांदला की प्लीज
    user_जुंजाणी आवाज तहसील भीनमाल जिला
    जुंजाणी आवाज तहसील भीनमाल जिला
    Farmer राणापुर, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.