Shuru
Apke Nagar Ki App…
हेलो दोस्तों आज हमारे शूटिंग पर राजगीर हॉकी मैदान आप अपना वीडियो शूट करवाने के लिए संपर्क करें, 9828028998
Singer Ravi Tiger
हेलो दोस्तों आज हमारे शूटिंग पर राजगीर हॉकी मैदान आप अपना वीडियो शूट करवाने के लिए संपर्क करें, 9828028998
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार शरीफ - राम नवमीं के मौके पर बिहार शरीफ में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे शहर में भक्ति, उत्साह और भाईचारे का माहौल बना रहा। 🙏🚩1
- NASA इस समय अप्रैल 2026 में चांद पर मानव मिशन भेजने की तैयारी में लगा हुआ है। यह मिशन Artemis Program का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य इंसानों को फिर से चंद्रमा पर भेजना और भविष्य में मंगल मिशन की तैयारी करना है। 🚀🌕 🌙 कौन-सा मिशन? अप्रैल 2026 के आसपास Artemis II मिशन की योजना है। मिशन की मुख्य बातें 4 अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के पास तक जाएंगे। वे चंद्रमा की परिक्रमा (flyby) करेंगे लेकिन उतरेंगे नहीं। यह मिशन लगभग 10 दिन का होगा। अंतरिक्ष यात्री Orion spacecraft में यात्रा करेंगे। इसे लॉन्च करेगा शक्तिशाली रॉकेट Space Launch System। इसके बाद क्या होगा? इसके बाद अगला मिशन Artemis III होगा, जिसमें अंतरिक्ष यात्री चांद की सतह पर उतरेंगे। खास बात 1972 के बाद पहली बार इंसान चांद पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। आखिरी बार चांद पर इंसान Apollo 17 मिशन में गए थे।1
- रामनवमी जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब, बारिश भी नहीं रोक सकी भक्तों का उत्साह विवेक कुमार मेसकौर (नवादा): मेसकौर प्रखंड में रामनवमी का पर्व इस वर्ष आस्था, उत्साह और परंपरा के अद्भुत संगम के रूप में देखने को मिला। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ बीजूबीघा में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें रामभक्तों का जनसैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा। जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। रामनवमी को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। प्रखंड का हर कोना भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जुलूस में शामिल अखाड़ों द्वारा लाठी-डंडा और तलवारबाजी के पारंपरिक करतब प्रस्तुत किए गए, जो आकर्षण का केंद्र रहे। युवाओं के जोश और ऊर्जा ने माहौल को और जीवंत बना दिया। जुलूस में प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। मेसकौर बीडीओ अश्विनी कुमार बीजूबीघा में आयोजित जुलूस में शामिल हुए और स्थानीय प्रशासन की ओर से व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भी श्रद्धालुओं के साथ “जय श्रीराम” के नारे लगाए। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों में अंकरी मुखिया प्रतिनिधि सुरेश चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम कुमारी, गोरेलाल वर्मा तथा बीजूबीघा मुखिया प्रतिनिधि शमशेर दास भी जुलूस में शामिल हुए। सभी ने अखाड़ों के बीच पहुंचकर लाठी भांजते हुए लोगों का उत्साह बढ़ाया। रामभक्तों ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। साथ ही आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई। हालांकि बीच में मौसम ने थोड़ी बाधा डाली। अचानक आई बारिश और तेज हवा के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। लोग भींगते हुए भी जुलूस में शामिल रहे और जयकारे लगाते रहे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। देर शाम तक पूरे प्रखंड में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।2
- बिहारशरीफ नगर निगम का 2026–27 का बजट पारित बिहारशरीफ नगर निगम की एक बैठक आज महापौर की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त, उपनगर आयुक्त और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। 💰 बजट का वित्तीय विवरण (2026–27) प्रारंभिक शेष: ₹2,45,81,65,568 अनुमानित आय: ₹1,78,87,07,000 कुल अनुमानित आय: ₹4,24,68,72,568 अनुमानित व्यय: ₹2,06,87,45,000 अंतिम शेष (लाभ): ₹2,17,81,27,568 📌 बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय नगर निगम क्षेत्र में जिन मकानों से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं मिल रहा, उनकी जांच कर टैक्स वसूली सुनिश्चित करने का निर्णय। ट्रेड लाइसेंस की वसूली नियमित करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश। जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र वितरण में लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने का आदेश। सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाने पर जोर। अवैध रूप से कचरा फेंकने वालों पर फाइन (जुर्माना) लगाने का निर्णय। शहर में शवदाह गृह संचालन के लिए नई पॉलिसी बनाने का प्रस्ताव अगली बैठक में रखने का फैसला। खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए सभी वार्डों में क्रिकेट और बैडमिंटन प्रतियोगिता कराने की योजना। नगर निगम कार्यालय द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय। 👉 बैठक के अंत में सभी पार्षदों ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट को सर्वसम्मति से पारित कर दिया।1
- इस बीच अंसार नगर से गुजरते दिखे जिला प्रशासन व सुरक्षा बल।1
- जन जीवक संघ (बिहार) के तत्वावधान में 5 अप्रैल 2026 को राजगीर के सरस्वती भवन में आरएमपी सम्मेलन आयोजित होगा। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि सांसद कौशलेंद्र कुमार सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सक भी भाग लेंगे। सम्मेलन में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।1
- सवारी से भर बस नदी में गिर जाता है1