पूर्णिमा पर ओमघाट मे जिलाधिकारी ने की गंगा आरती, भक्तों ने किया दीप फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। गंगा आरती में मुख यजमान के रूप में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स , एवं अपर जिलाधिकारी आई।अविनाश त्रिपाठी, स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज मौजूद रहे । गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया । गंगा आरती में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि हम सब का दायित्व है मां गंगा को अविरल व निर्मल बनाए रखना । गंगा आरती में अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने कहा कि गंगा नदी को गंदा न करें एवं मां गंगा को स्वच्छ रखें । अंत मे गंगा समग्र के कुलदीप सिंह भदौरिया एवं धीरज त्रिपाठी ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर गायत्री परिवार के रामस्वरूप गुप्ता, रवींद्र सिंह, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता संजय गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, नारायण बाबू गुप्ता, सुशील गुप्ता, फौजी ,श्रीमती कविता रस्तोगी ,चौरसिया रीता सिंह तोमर, वंदना द्विवेदी, साधना चौरसिया, पूनम गुप्ता, लक्ष्मी सिंह , वंदना गुप्ता मधु गुप्त ,गुप्ता सुनीता गुप्ता , शैलेंद्र श्रीवास्तव, देवनारायण मिश्रा , राघवेंद्र सिंह, अनुज, वीरेंद्र साहू , सुरेंद्र पाठक, प्रांशु रस्तोगी, विवेक , माधव दीक्षित, अहम शर्मा ,सुमित, शिवम मिश्रा आर्यन मिश्रा मौजूद रहे।

- फतेहपुर: बेकाबू ट्रेलर ने चलते ट्रक में पीछे से मारी जोरदार टक्कर। हादसे में ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को केबिन से निकाला बाहर। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती। मलवां थाना के सौरा NH-19 की घटना।1
- *बांदा टांडा हाइवे पर टोल प्लाजा के पास रोडवेज बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, एम्बुलेंस से घायलों को भिजवाया गया अस्पताल*1
- फतेहपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की दर्दनाक मौत। भूसा लादकर घर लौट रहा था किसान सुरजन। चालक की लापरवाही के चलते हुआ हादसा। घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम। पुलिस शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिंदकी कोतवाली के फिरोजपुर गांव की घटना।1
- फतेहपुर जनपद में तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों को टक्कर मार दिया।जिससे बाइक सवार बस के अगले हिस्से में फंस गए और बाइक समेत करीब 100 मीटर दूर तक घसीटते हुए चले गए।गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान चौकीदार की मौत हो गई।वही टोल प्लाजा के गनमैन की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने हैलेट कानपुर रिफर कर दिया। पुलिस ने रोडवेज बस और चालक को पकड़ लिया है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकमीरपुर गांव निवासी ज्ञान सिंह लोधी (51)पुत्र स्व.गुलज़ारी लाल ललौली थाना क्षेत्र के जिंदपुर टोल प्लाजा के पास बांदा टांडा हाइवे किनारे स्थित वैशाली ढाबा में चौकीदार है।और उसका साथी जिंदपुर गांव निवासी अशोक पाल(42)पुत्र जब्बर पाल जिंदपुर टोल प्लाजा में गनमैन के पद पर तैनात है। शनिवार को 11 बजे दोनों जिंदपुर टोल प्लाजा से वैशाली ढाबा के सामने स्थित टोल प्लाजा की कैंटीन में खाना खाने के लिए बाइक से गए थे।और कैंटीन के सामने सड़क किनारे बाइक में बैठे आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी फतेहपुर से बांदा की ओर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे दोनो बाइक समेत बस के अगले हिस्से में फंस गए और करीब 100 मीटर दूर तक घसीटते हुए चले गए। जिससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा।जहां इलाज के दौरान ढाबा के चौकीदार ज्ञान सिंह लोधी की मौत हो गई।वही टोल प्लाजा के गनमैन अशोक पाल की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने हैलेट अस्पताल कानपुर रिफर कर दिया। पति की मौत से पत्नी कंचन देवी और पुत्री धर्मा देवी का रोरोकर हाल बेहाल है।मृतक के एक पुत्र बुद्धराज लोधी है। पुलिस ने रोडवेज बस और उसके चालक को पकड़ लिया है।और मुकदमा दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि आरोपी बस चालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।1
- बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव बुद्ध जयंती के शुभ अवसर पर पहुंचे बसतापुर गांव रात 11:00 तक चला कार्यक्रम जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान।1
- : फतेहपुर के सेंट जॉन्स स्कूल का शानदार प्रदर्शन; ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने लहराया परचम फतेहपुर: आज घोषित हुए आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) के बोर्ड परीक्षा परिणामों में फतेहपुर के सेंट जॉन्स स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। कक्षा 12 (ISC) के परिणाम: इंटरमीडिएट में आराधना वर्मा ने 95.25% अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं अमित मौर्या 94.75% के साथ दूसरे, आस्था अरुण कुशवाहा 90.5% के साथ तीसरे और अरमान कसौधन 89.25% अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। कक्षा 10 (ICSE) के परिणाम: हाईस्कूल में सृष्टि सिंह ने 94.2% अंक हासिल कर टॉप किया है। उनके बाद तल्हा कमर (93.6%), उज्जवल कश्यप (93.4%) और वैभव वर्मा (90.8%) ने क्रमशः दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्कूल में जश्न का माहौल: इस बड़ी उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर मैरी कुट्टी जोसफ ने सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा, "यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, समर्पण और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।" विद्यालय प्रबंधन ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सेंट जॉन्स स्कूल हमेशा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कारों के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास जारी रहेंगे।1
- फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा। बेकाबू बोलेरो ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर। हादसे में एक मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौके पर मौत। दो महिलाएं समेत पांच लोग घायल। 2 की हालत नाजुक मेडिकल कॉलेज रेफर। कानपुर से कटिलिहा गांव मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे ऑटो सवार। घटना के बाद बोलेरो छोड़कर चालक मौके से फरार। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी। बिंदकी कोतवाली के शहजादीपुर की घटना।4
- ड्रग माफिया अज्जन की 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क: पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत की कार्रवाई, पत्नी के नाम थी संपत्ति बाराबंकी पुलिस और प्रशासन ने कुख्यात ड्रग माफिया और हिस्ट्रीशीटर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन की अचल संपत्ति कुर्क की है। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 6 करोड़ रुपये से अधिक है। यह कार्रवाई सीजिंग/फ्रीजिंग अथॉरिटी, न्यायनिर्णायक प्राधिकारी, नई दिल्ली के आदेश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई।कुर्क की गई संपत्ति नवाबगंज, बाराबंकी के पैसार स्थित सीमा नगर परिषद में गाटा संख्या 198 मिन0 पर स्थित एक आवासीय मकान है, जिसका क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर है। यह संपत्ति अज्जन की पत्नी नगमी खातून के नाम पर दर्ज थी।न्यायनिर्णायक प्राधिकारी ने 30 अप्रैल 2026 को फ्रीजिंग का आदेश दिया था,जिसके तहत इसे कुर्क किया गया।मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन, पुत्र मो. कलीम, निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा, थाना जैदपुर, बाराबंकी, पिछले कई वर्षों से एक गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था।इस अवैध कारोबार से उसने आर्थिक और भौतिक लाभ अर्जित किया। उसके आपराधिक कृत्यों से आम जनजीवन में संकट उत्पन्न हुआ और युवा वर्ग नशे की लत का शिकार होकर अपने भविष्य से खिलवाड़ कर रहा था।अज्जन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वह पिछले कई वर्षों से मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त रहा है।उसके खिलाफ थाना जैदपुर, बाराबंकी और लखनऊ में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।1