logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन: खटीकान मोहल्ले में शादी वाले घर में लाखों की चोरी, पुलिस पर लापरवाही के आरोप जालौन। शहर के खटीकान/चिमनदुबे मोहल्ले में एक शादी वाले घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर से करीब तीन मोबाइल फोन और लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित तौहीद और खातून ने बताया कि उनके घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान रात में अज्ञात चोर पीछे के रास्ते से घर में घुस आए और जेवरात सहित तीन मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़ितों का आरोप है कि इसके बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और अब तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई है। इससे नाराज परिवार और मोहल्ले के लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में स्मैक और गांजा पीने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे चोरी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पूर्व में हुई करीब 7 चोरी की घटनाओं का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है। चौकी प्रभारी मनीष तिवारी की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द मामला दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।##news #जालौन #vairal #india #

4 hrs ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

जालौन: खटीकान मोहल्ले में शादी वाले घर में लाखों की चोरी, पुलिस पर लापरवाही के आरोप जालौन। शहर के खटीकान/चिमनदुबे मोहल्ले में एक शादी वाले घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर से करीब तीन मोबाइल फोन और लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित तौहीद और खातून ने बताया कि उनके घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान

रात में अज्ञात चोर पीछे के रास्ते से घर में घुस आए और जेवरात सहित तीन मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़ितों का आरोप है कि इसके बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और अब तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई है। इससे नाराज परिवार और मोहल्ले के लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में

स्मैक और गांजा पीने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे चोरी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पूर्व में हुई करीब 7 चोरी की घटनाओं का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है। चौकी प्रभारी मनीष तिवारी की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द मामला दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।##news #जालौन #vairal #india #

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन। शहर के खटीकान/चिमनदुबे मोहल्ले में एक शादी वाले घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर से करीब तीन मोबाइल फोन और लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित तौहीद और खातून ने बताया कि उनके घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान रात में अज्ञात चोर पीछे के रास्ते से घर में घुस आए और जेवरात सहित तीन मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़ितों का आरोप है कि इसके बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और अब तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई है। इससे नाराज परिवार और मोहल्ले के लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में स्मैक और गांजा पीने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे चोरी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पूर्व में हुई करीब 7 चोरी की घटनाओं का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है। चौकी प्रभारी मनीष तिवारी की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द मामला दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। बाईट -पीड़ित
    3
    जालौन। शहर के खटीकान/चिमनदुबे मोहल्ले में एक शादी वाले घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर से करीब तीन मोबाइल फोन और लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
पीड़ित तौहीद और खातून ने बताया कि उनके घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान रात में अज्ञात चोर पीछे के रास्ते से घर में घुस आए और जेवरात सहित तीन मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़ितों का आरोप है कि इसके बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और अब तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई है। इससे नाराज परिवार और मोहल्ले के लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में स्मैक और गांजा पीने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे चोरी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पूर्व में हुई करीब 7 चोरी की घटनाओं का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
चौकी प्रभारी मनीष तिवारी की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द मामला दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। 
बाईट -पीड़ित
    user_Ramnaresh vishwkarma
    Ramnaresh vishwkarma
    Advertising Photographer जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नमस्कार दोस्तों मैं आपका अपना देवेश जिलाधिकारी जालौन डॉ राजेश कुमार पाण्डेय आज़ जालौन नवीन गल्ला मंडी पहुंचे और उन्होंने गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया देखें खास रिपोर्ट
    1
    नमस्कार दोस्तों मैं आपका अपना देवेश 
जिलाधिकारी जालौन डॉ राजेश कुमार पाण्डेय आज़ जालौन नवीन गल्ला मंडी पहुंचे और उन्होंने गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया 
देखें खास रिपोर्ट
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    4
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन, परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड व मेडल प्रदान 📍 जालौन। एसएस कन्हैयालाल अग्रवाल मैमोरियल बाल विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव एवं परीक्षाफल वितरण समारोह विद्यालय ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक पूरनलाल अग्रवाल ने की, जबकि निदेशक विपुल अग्रवाल एवं खुशबू अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्शल आर्ट प्रदर्शन ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बच्चों ने गीत, नृत्य एवं एकांकी प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर निदेशक विपुल अग्रवाल एवं खुशबू अग्रवाल ने कहा कि छात्रों की मेहनत का परिणाम परीक्षा परिणाम में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जो छात्र स्थान प्राप्त नहीं कर सके, वे निराश न होकर आगे और अधिक परिश्रम करें। परीक्षा परिणाम में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पीजी, एलकेजी, यूकेजी से लेकर कक्षा 11 तक के छात्रों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विधि अग्रवाल, आशीष चतुर्वेदी, नंदकुमार राठौर, रश्मि गुप्ता एवं मीनाक्षी दीक्षित सहित अन्य अतिथियों ने मेधावियों को शील्ड एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विनय गुप्ता एवं शिखा गुप्ता ने किया।
    1
    सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन, परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड व मेडल प्रदान
📍 जालौन।
एसएस कन्हैयालाल अग्रवाल मैमोरियल बाल विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव एवं परीक्षाफल वितरण समारोह विद्यालय ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक पूरनलाल अग्रवाल ने की, जबकि निदेशक विपुल अग्रवाल एवं खुशबू अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्शल आर्ट प्रदर्शन ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बच्चों ने गीत, नृत्य एवं एकांकी प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर निदेशक विपुल अग्रवाल एवं खुशबू अग्रवाल ने कहा कि छात्रों की मेहनत का परिणाम परीक्षा परिणाम में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जो छात्र स्थान प्राप्त नहीं कर सके, वे निराश न होकर आगे और अधिक परिश्रम करें।
परीक्षा परिणाम में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पीजी, एलकेजी, यूकेजी से लेकर कक्षा 11 तक के छात्रों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर विधि अग्रवाल, आशीष चतुर्वेदी, नंदकुमार राठौर, रश्मि गुप्ता एवं मीनाक्षी दीक्षित सहित अन्य अतिथियों ने मेधावियों को शील्ड एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विनय गुप्ता एवं शिखा गुप्ता ने किया।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मानसरोवर थाना पुलिस ने नाविक अस्पताल के मालिक डॉक्टर सोमदेव बंसल को हिरासत में लिया एडवोकेटहेमंत संगीत संत के संघर्ष की हुईजीत।
    1
    मानसरोवर थाना पुलिस ने नाविक अस्पताल के मालिक डॉक्टर सोमदेव बंसल को हिरासत में लिया एडवोकेटहेमंत संगीत संत के संघर्ष की हुईजीत।
    user_Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • रामपुरा, जालौन। प्रधानमंत्री द्वारा टेलीविजन पर प्रसारित नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत शासन के निर्देशानुसार थाना रामपुरा परिसर में एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों एवं साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा। बैठक में थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर महिलाएं समाज में सशक्त भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी। इस दौरान चौकी इंचार्ज सिद्धपुरा उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनकी सहायता के लिए तत्पर है। कार्यक्रम में उप निरीक्षक शिव श्याम पांडे, हेड कांस्टेबल बृजेश शर्मा एवं महिला कांस्टेबलो सहित क्षेत्र की नारी शक्ति एवं थाना स्टाफ भी मौजूद रहा। बैठक के अंत में महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।
    4
    रामपुरा, जालौन। प्रधानमंत्री द्वारा टेलीविजन पर प्रसारित नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत शासन के निर्देशानुसार थाना रामपुरा परिसर में एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों एवं साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा।
बैठक में थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर महिलाएं समाज में सशक्त भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी।
इस दौरान चौकी इंचार्ज सिद्धपुरा उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनकी सहायता के लिए तत्पर है।
कार्यक्रम में उप निरीक्षक शिव श्याम पांडे, हेड कांस्टेबल बृजेश शर्मा एवं महिला कांस्टेबलो सहित क्षेत्र की नारी शक्ति एवं थाना स्टाफ भी मौजूद रहा। बैठक के अंत में महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।
    user_सौरभ कुमार
    सौरभ कुमार
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 min ago
  • बिग ब्रेकिंग जालौन माधौगढ़ रिपोर्टर दविंदर सिंह 👉 माधौगढ़ नगर में एक बार फिर स्मार्ट मीटर को लेकर जनता का गुस्सा फूट पड़ा 👉 चितौरा बस स्टैंड चौराहे पर लोगों ने किया जोरदार धरना-प्रदर्शन, यातायात पूरी तरह ठप 👉 “स्मार्ट मीटर नहीं, जनता पर बोझ” — नारों के साथ बिजली विभाग के खिलाफ हल्ला बोल 👉 बार-बार शिकायतों के बावजूद सुनवाई न होने से लोगों में भारी आक्रोश 👉 प्रदर्शनकारियों का आरोप — स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में बेतहाशा बढ़ोतरी 👉 आम जनता बोली — “ये सुविधा नहीं, जेब पर डकैती है” 👉 मौके पर प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी पहुंचे, लोगों को समझाने की कोशिश जारी 👉 मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और होगा तेज 👉 मामला माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के माधौगढ़ नगर का 👉 जनता सड़कों पर, अब देखना होगा प्रशासन क्या करता है बड़ा फैसला!
    1
    बिग ब्रेकिंग जालौन माधौगढ़
रिपोर्टर दविंदर सिंह 
👉 माधौगढ़ नगर में एक बार फिर स्मार्ट मीटर को लेकर जनता का गुस्सा फूट पड़ा
👉 चितौरा बस स्टैंड चौराहे पर लोगों ने किया जोरदार धरना-प्रदर्शन, यातायात पूरी तरह ठप
👉 “स्मार्ट मीटर नहीं, जनता पर बोझ” — नारों के साथ बिजली विभाग के खिलाफ हल्ला बोल
👉 बार-बार शिकायतों के बावजूद सुनवाई न होने से लोगों में भारी आक्रोश
👉 प्रदर्शनकारियों का आरोप — स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में बेतहाशा बढ़ोतरी
👉 आम जनता बोली — “ये सुविधा नहीं, जेब पर डकैती है”
👉 मौके पर प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी पहुंचे, लोगों को समझाने की कोशिश जारी
👉 मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और होगा तेज
👉 मामला माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के माधौगढ़ नगर का
👉 जनता सड़कों पर, अब देखना होगा प्रशासन क्या करता है बड़ा फैसला!
    user_दविंदर सिंह जालौन
    दविंदर सिंह जालौन
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से स्मार्ट मीटर के विरोध की खबर दिखाने जा रहे हैं दरअसल आज़ जालौन तहसील में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से स्मार्ट मीटर के विरोध की खबर दिखाने जा रहे हैं 
दरअसल आज़ जालौन तहसील में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.