ओडिशा के बालासोर जिले के तुड़ीगड़िया बाजार में काले रंग की महिंद्रा थार SUV से आए बदमाशों ने एक एटीएम को उखाड़ लिया। शुक्रवार, 10 जुलाई की रात करीब 2 बजे हुई इस वारदात में तीन से चार बदमाश इंडिया1 एटीएम कियोस्क पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले कियोस्क का दरवाजा तोड़ा और फिर एटीएम को रस्सी के जरिए अपनी थार गाड़ी से बांधकर उखाड़ लिया। इसके बाद चोर एटीएम मशीन को सड़क पर घसीटते हुए ले जाने लगे, लेकिन बीच में ही रस्सी टूट गई। उन्होंने मशीन को उठाकर गाड़ी में रखने का प्रयास किया, मगर अत्यधिक भारी होने के कारण वे इसे उठा नहीं पाए। हार मानकर बदमाशों ने एटीएम को दोबारा गाड़ी से बांधा और आगे घसीटने लगे। थार का आक्रमण दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, जहां अब थार से सिर्फ धक्का मारने जैसी आम घटनाएं ही नहीं हो रहीं, बल्कि बदमाश इससे एटीएम मशीन तक उखाड़कर ले जा रहे हैं।
ओडिशा के बालासोर जिले के तुड़ीगड़िया बाजार में काले रंग की महिंद्रा थार SUV से आए बदमाशों ने एक एटीएम को उखाड़ लिया। शुक्रवार, 10 जुलाई की रात करीब 2 बजे हुई इस वारदात में तीन से चार बदमाश इंडिया1 एटीएम कियोस्क पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले कियोस्क का दरवाजा तोड़ा और फिर एटीएम को रस्सी के जरिए अपनी थार गाड़ी से बांधकर उखाड़ लिया। इसके बाद चोर एटीएम मशीन को सड़क पर घसीटते हुए ले जाने लगे, लेकिन बीच में ही रस्सी टूट गई। उन्होंने मशीन को उठाकर गाड़ी में रखने का प्रयास किया, मगर अत्यधिक भारी होने के कारण वे इसे उठा नहीं पाए। हार मानकर बदमाशों ने एटीएम को दोबारा गाड़ी से बांधा और आगे घसीटने लगे। थार का आक्रमण दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, जहां अब थार से सिर्फ धक्का मारने जैसी आम घटनाएं ही नहीं हो रहीं, बल्कि बदमाश इससे एटीएम मशीन तक उखाड़कर ले जा रहे हैं।
- बच्चों के लिए आकृतियों से जुड़ी गतिविधि और कर्सिव वर्णमाला मिलान के जरिए मजेदार सीख की प्रस्तुति की गई है। यह गतिविधि बच्चों को मनोरंजक तरीके से कर्सिव अल्फाबेट का मिलान करने और विभिन्न आकृतियों को सीखने में मदद करती है।1
- कानपुर में सबसे बड़ी डांडिया नाइट का आयोजन जल्द ही होने जा रहा है। इस खास 'डांडिया डीजे' इवेंट के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। देर होने से पहले आप खुद को, अपने परिवार और दोस्तों को इस शानदार आयोजन के लिए जल्द से जल्द रजिस्टर कराएं।1
- अमेठी के गांधी चौक पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की बदहाल स्थिति और चारों तरफ फैले गंदगी के अंबार को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है। आज 12 जुलाई दिन रविवार को इस गंभीर समस्या के समाधान की मांग उठाई गई है। प्रतिमा परिसर में हर तरफ गंदगी फैली हुई है, रेलिंग क्षतिग्रस्त है और आसपास के अतिक्रमण के कारण परिसर की सुंदरता काफी प्रभावित हो रही है। अब देखना यह है कि पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद इस समस्या का समाधान कितने दिनों में होता है। इस मामले में भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता जी ने संबंधित अधिकारियों से प्रतिमा परिसर की नियमित साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि परिसर में लगा पानी का फव्वारा भी काफी समय से खराब पड़ा हुआ है। इसके अलावा, वहां बैठने व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के अभाव के कारण आम जनमानस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता जी का कहना है कि देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुषों को केवल उनकी जयंती पर याद करने के बजाय उनकी प्रतिमाओं और स्मारकों की नियमित देखभाल भी की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि गांधी प्रतिमा की प्रतिदिन साफ-सफाई कराई जाए, टूटी रेलिंग की मरम्मत कर उसे सही कराया जाए और आसपास का अतिक्रमण हटाकर पूरी जगह का शुद्धीकरण कराया जाए। कानपुर से संवाददाता दिनकर जी की इस रिपोर्ट को लेकर वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।1
- nali mein jari rakhi hai thoda bada hai1
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के यातायात विभाग से जुड़ा एक कथित रिश्वतखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब राज्य सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन व्यवस्था के लिए लगातार अभियान चला रही है। इस घटना ने सीधे तौर पर पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला लखनऊ के मड़ियाव चंद्राढाल क्षेत्र का है, जहां यातायात सुचारु रखने और नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए यातायात विभाग के टीएसआई निर्भय सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि बसों का चालान न करने के एवज में टीएसआई द्वारा बस चालक एवं वाहन प्रबंधन से ₹5,000 की मांग की गई। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का दावा है कि उसने स्वयं पुलिस बूथ पर जाकर यह राशि टीएसआई को दी और इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इस कथित वीडियो में बसों की संख्या, उनके संचालन और पैसों के लेन-देन को लेकर बातचीत भी सुनाई दे रही है। फिलहाल इस वायरल वीडियो की कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही पुलिस विभाग की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। यदि वीडियो में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह पुलिस की छवि और सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करेगा। अब सभी की निगाहें डीसीपी यातायात रवीना त्यागी पर टिकी हैं कि वह इस मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराती हैं या नहीं, और सत्यता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध क्या विभागीय और विधिक कार्रवाई की जाती है।1
- अमरीका की ओर से ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान जारी है। इस बड़ी खबर के बीच अब अमेरिका के फाइटर जेट ईरान की ओर बढ़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आज की रात ईरान के लिए बहुत अहम होने वाली है।1
- ईरानी सेना ने कुवैत में अमेरिकी एटीएसीएमएस जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल प्रणालियों को निशाना बनाते हुए 3 मिसाइलों से अचानक हमला किया है। यह हमला कुछ ही देर पहले किया गया है, जिसमें सीधे तौर पर कुवैत में मौजूद अमेरिकी मिसाइल प्रणालियों को निशाना बनाया गया।1