logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोशल मीडिया रील और स्टंटबाजी के नाम पर डर फैलाने वालों पर चौरासी पुलिस का शिकंजा 12 पावर बाइक्स की जब्त संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। सड़कों पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर और स्टंटबाजी के जरिए आमजन में खौफ पैदा करने वाले हुड़दंगियों के खिलाफ  पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौरासी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 पावर बाइक्स को डिटेन किया है। एसपी के निर्देशानुसार चौरासी थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने अलग-अलग समूह बनाकर सड़कों पर बेधड़क तेज गति से पावर बाइक दौड़ाने और दहशत फैलाने वालों पर नकेल कसते हुए यह कार्रवाई की। - स्टंटबाजी और रील बनाने वालों को पुलिस की चेतावनी जिला पुलिस अधीक्षक ने आमजन और युवाओं से अपील की है कि वे अलग-अलग नामों से ग्रुप बनाकर सड़कों पर भय का माहौल न बनाएं। रील बनाने या सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटने के लिए गाड़ियों के साथ जानलेवा स्टंट न करें, इससे खुद की और दूसरों की जान जोखिम में पड़ती है। उन्होंने कहा कि स्टंट और हथियारों के साथ फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा सोशल मीडिया हैंडल पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति ऐसे किसी ग्रुप या स्टंट करने वालों के बारे में जानकारी देना चाहता है, तो वह डूंगरपुर पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर सूचित कर सकता है।

4 hrs ago
user_Santosh Vyas
Santosh Vyas
Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
4 hrs ago

सोशल मीडिया रील और स्टंटबाजी के नाम पर डर फैलाने वालों पर चौरासी पुलिस का शिकंजा 12 पावर बाइक्स की जब्त संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। सड़कों पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर और स्टंटबाजी के जरिए आमजन में खौफ पैदा करने वाले हुड़दंगियों के खिलाफ  पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौरासी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 पावर बाइक्स को डिटेन किया है। एसपी के निर्देशानुसार चौरासी थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने अलग-अलग समूह बनाकर सड़कों पर बेधड़क तेज गति से पावर बाइक दौड़ाने और दहशत फैलाने वालों पर नकेल कसते हुए यह कार्रवाई की। - स्टंटबाजी और रील बनाने वालों को पुलिस की चेतावनी जिला पुलिस अधीक्षक ने आमजन और युवाओं से अपील की है कि वे अलग-अलग नामों से ग्रुप बनाकर सड़कों पर भय का माहौल न बनाएं। रील बनाने या सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटने के लिए गाड़ियों के साथ जानलेवा स्टंट न करें, इससे खुद की और दूसरों की जान जोखिम में पड़ती है। उन्होंने कहा कि स्टंट और हथियारों के साथ फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा सोशल मीडिया हैंडल पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति ऐसे किसी ग्रुप या स्टंट करने वालों के बारे में जानकारी देना चाहता है, तो वह डूंगरपुर पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर सूचित कर सकता है।

  • user_Kamlesh Roat
    Kamlesh Roat
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान
    🤝
    4 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 जिला प्रशासन एवं कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग डूंगरपुर के संयुक्त तत्वावधान में युवा संबल मेला 2026 का आयोजन । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 जिला प्रशासन एवं कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग डूंगरपुर के संयुक्त तत्वावधान में युवा संबल मेला 2026 का आयोजन । पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन डूंगरपुर में आयोजित युवा सबल मेले का जिला कलक्टर श्री देशलदान, समाज सेवा बंशीलाल कटारा ने अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर युवा सबल मेले का फीता काटकर किया शुभारंभ युवा सबल मेले में विभिन्न स्टोल्स का किया अवलोकन कर रोजगार उपलब्ध करवाने की जानकारी ली इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, जिला रोजगार अधिकारी अमित शर्मा, श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य गणेश लाल निनामा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
     9829264909

जिला प्रशासन एवं कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग डूंगरपुर के संयुक्त तत्वावधान में युवा संबल मेला 2026 का आयोजन ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
जिला प्रशासन एवं कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग डूंगरपुर के संयुक्त तत्वावधान में युवा संबल मेला 2026 का आयोजन ।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन डूंगरपुर में आयोजित युवा सबल मेले का जिला कलक्टर श्री देशलदान, समाज सेवा बंशीलाल कटारा ने अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर युवा सबल मेले का फीता काटकर किया शुभारंभ 
युवा सबल मेले में विभिन्न स्टोल्स का  किया अवलोकन कर रोजगार उपलब्ध करवाने की जानकारी ली 
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, जिला रोजगार अधिकारी अमित शर्मा, श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य गणेश लाल निनामा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • पुनाली ब्लॉक कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का लिया संकल्प पुनाली ब्लॉक कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का लिया संकल्प राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुनाली की महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष एवं आसपुर विधानसभा प्रत्याशी राकेश रोत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी डूंगरपुर के अध्यक्षव विधायक गणेश जी गोगरा, विधानसभा प्रभारी नरेंद्र जी खोड़निया, पूर्व जिला प्रमुख प्रेम कुमार जी पाटीदार, पंचायती राज प्रभारी मनोज जी पाटीदार, संगठन महामंत्री नारायण जी पंड्या, प्रवक्ता सुखदेव जी यादव, पूर्व विधायक पूंजीलाल जी परमार, सेवादल उर्मिला जी अहारी, उप जिला प्रमुख सुरता परमार, पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवीलाल जी अहारी, रामलाल जी अहारी, मुकेश जी अहारी, प्रवीण जी गमेती, महेंद्र जी पाटीदार, कन्हैयालाल जी पटेल, मंडल अध्यक्ष विद्याशंकर जी सुथार, वल्लभराम जी पाटीदार, लक्ष्मणलाल जी रोत, वालजी भाई, रमेश जी सुथार, मीनाक्षी जी परमार, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोविंद जी, संगठन महासचिव ततखसिंह जी डाबी, मुकेश जी परमार, नेपालपुरा सरपंच रमेश जी वलोता सरपंच कांतिलाल जी सहित भंवर जी लोकेश पाटीदार तेज सिंह जी रूप देव ननोमा सुरेश पाटीदार संजय पाटीदार दयाशंकर परमार कांग्रेस संगठन के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी की विजय सुनिश्चित करने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और आमजन के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। बैठक में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच रहा है। रोजगार के अवसरों की कमी, युवाओं और छात्रों की समस्याओं तथा ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि जनता अब केवल झूठे वादों और बहकावे में आने वाली नहीं है, बल्कि विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही के आधार पर अपना निर्णय करेगी। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी को विजय दिलाने तथा कांग्रेस का परचम गांव-गांव तक लहराने का संकल्प लिया।
    1
    पुनाली ब्लॉक कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का लिया संकल्प

पुनाली ब्लॉक कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का लिया संकल्प
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुनाली की महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष एवं आसपुर विधानसभा प्रत्याशी राकेश रोत की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी डूंगरपुर के अध्यक्षव विधायक गणेश जी गोगरा, विधानसभा प्रभारी नरेंद्र जी खोड़निया, पूर्व जिला प्रमुख प्रेम कुमार जी पाटीदार, पंचायती राज प्रभारी मनोज जी पाटीदार, संगठन महामंत्री नारायण जी पंड्या, प्रवक्ता सुखदेव जी यादव, पूर्व विधायक पूंजीलाल जी परमार, सेवादल  उर्मिला जी अहारी, उप जिला प्रमुख सुरता परमार, पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवीलाल जी अहारी, रामलाल जी अहारी, मुकेश जी अहारी, प्रवीण जी गमेती, महेंद्र जी पाटीदार, कन्हैयालाल जी पटेल, मंडल अध्यक्ष विद्याशंकर जी सुथार, वल्लभराम जी पाटीदार, लक्ष्मणलाल जी रोत, वालजी भाई, रमेश जी सुथार, मीनाक्षी जी परमार, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोविंद जी, संगठन महासचिव ततखसिंह जी डाबी, मुकेश जी परमार, नेपालपुरा सरपंच रमेश जी वलोता सरपंच कांतिलाल जी सहित भंवर जी लोकेश पाटीदार तेज सिंह जी रूप देव ननोमा सुरेश पाटीदार संजय पाटीदार दयाशंकर परमार कांग्रेस संगठन के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी की विजय सुनिश्चित करने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और आमजन के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।
बैठक में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच रहा है। रोजगार के अवसरों की कमी, युवाओं और छात्रों की समस्याओं तथा ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की गई।
वक्ताओं ने कहा कि जनता अब केवल झूठे वादों और बहकावे में आने वाली नहीं है, बल्कि विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही के आधार पर अपना निर्णय करेगी। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी को विजय दिलाने तथा कांग्रेस का परचम गांव-गांव तक लहराने का संकल्प लिया।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • यातायात नियमों की पालना पुलिस हुई सख्त शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी पुलिस ने वाहन किये जब्त यातायात नियमों की पालना पुलिस हुई सख्त शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी पुलिस ने वाहन किये जब्त कुआं थाना पुलिस ने यातायात नियमों की पालना नहीं करने वाले वाहन चालकों के काटे चालान वही शराब पीकर नशे मे मोटर साइकिलें चलाने वाले की मोटर साइकिलें की जब्त
    1
    यातायात नियमों की पालना पुलिस हुई सख्त
शराब पीकर वाहन  चलाना पड़ा भारी पुलिस ने वाहन किये जब्त
यातायात नियमों की पालना पुलिस हुई सख्त
शराब पीकर वाहन  चलाना पड़ा भारी पुलिस ने वाहन किये जब्त
कुआं थाना पुलिस ने यातायात नियमों की पालना नहीं करने वाले वाहन चालकों के काटे चालान वही शराब पीकर नशे मे मोटर साइकिलें  चलाने वाले की  मोटर साइकिलें की जब्त
    user_राकेश कलाल रिपोर्टर
    राकेश कलाल रिपोर्टर
    Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • खूंता में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन,सरकार की योजनाओं का ग्रामीणों को मिला हाथों-हाथ लाभ खूंता में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन,सरकार की योजनाओं का ग्रामीणों को मिला हाथों-हाथ लाभ जुबेर अहमद धरियावद मूंगाणा-राज्य सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को ग्राम पंचायत खूंता में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का फॉलोअप शिविर आयोजित किया गया। शिविर सुबह 9:30 बजे से शाम तक आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों और आमजन की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया। शिविर में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा जन्म प्रमाण पत्र,मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन,जॉब कार्ड, जनआधार,तारबंदी योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,पीएम सुरक्षा योजनाओ सहित विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व विभाग ने नामांतरण,सीमा ज्ञान एवं भूमिहीन प्रमाण पत्र से संबंधित मामलों का निपटारा किया। चिकित्सा विभाग की ओर से आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए तथा जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही बीपी,शुगर की जांच, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच एवं कैंसर स्क्रीनिंग जैसी स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। शिविर में अतिरिक्त विकास अधिकारी लक्ष्मी लाल गमेती, ग्राम विकास अधिकारी गौतमलाल मीणा, LDC सावित्री मीणा,प्रशासक हिरकी मीणा, सुरेंद्र सिंह वार्ड पंच,पूर्व सरपंच शोभित हाड़ा,पूर्व सरपंच नाथूलाल मीणा,रोजगार सहायक कमलेन्द्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
    4
    खूंता में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन,सरकार की योजनाओं का ग्रामीणों को मिला हाथों-हाथ लाभ 
खूंता में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन,सरकार की योजनाओं का ग्रामीणों को मिला हाथों-हाथ लाभ 
जुबेर अहमद
धरियावद
मूंगाणा-राज्य सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को ग्राम पंचायत खूंता में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का फॉलोअप शिविर आयोजित किया गया। शिविर सुबह 9:30 बजे से शाम तक आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों और आमजन की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया। शिविर में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा जन्म प्रमाण पत्र,मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन,जॉब कार्ड, जनआधार,तारबंदी योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,पीएम सुरक्षा योजनाओ सहित विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व विभाग ने नामांतरण,सीमा ज्ञान एवं भूमिहीन प्रमाण पत्र से संबंधित मामलों का निपटारा किया। चिकित्सा विभाग की ओर से आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए तथा जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही बीपी,शुगर की जांच, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच एवं कैंसर स्क्रीनिंग जैसी स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। शिविर में अतिरिक्त विकास अधिकारी लक्ष्मी लाल गमेती, ग्राम विकास अधिकारी गौतमलाल मीणा, LDC सावित्री मीणा,प्रशासक हिरकी मीणा, सुरेंद्र सिंह वार्ड पंच,पूर्व सरपंच शोभित हाड़ा,पूर्व सरपंच नाथूलाल मीणा,रोजगार सहायक कमलेन्द्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • आग लगी तो क्या करेंगे? नवोदय विद्यालय की मॉक ड्रिल में विद्यार्थियों ने सीखा बचाव का हर गुर बुढ़वा! पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, बांसवाड़ा प्रथम में मंगलवार को विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया के लिए अग्निशमन (मॉक ड्रिल) एवं अग्निशमन यंत्रों के परीक्षण का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य हरि प्रसाद बैरवा एवं उप प्राचार्य नवनीत सोनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मॉक ड्रिल के दौरान जनित जोशी एवं परवेज पठान ने विद्यालय में उपलब्ध वाटर, फोम, कार्बन डाइऑक्साइड तथा ड्राई केमिकल पाउडर, अग्निशामक यंत्रों की कार्यप्रणाली, उपयोग एवं विभिन्न प्रकार की आग पर उनकी प्रभावशीलता की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अग्निशमन यंत्रों के सुरक्षित एवं सही संचालन का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम में नियंत्रित आग पर अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कर उसे सुरक्षित तरीके से बुझाने का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में स्वयं अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कर आग बुझाने का अभ्यास कराया गया। इस अभ्यास से विद्यार्थियों में आपदा की स्थिति में साहस, सतर्कता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित हुई। मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षित निकासी प्रक्रिया का भी अभ्यास कराया गया तथा विद्यार्थियों और कर्मचारियों को आग लगने जैसी आपात स्थिति में घबराने के बजाय, संयम बनाए रखते हुए निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे सुरक्षा प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल का समय-समय पर आयोजन आवश्यक है, ताकि विद्यालय परिसर को अधिक सुरक्षित, जागरूक एवं आपदा प्रबंधन के लिए सदैव तैयार रखा जा सके।
    1
    आग लगी तो क्या करेंगे? नवोदय विद्यालय की मॉक ड्रिल में विद्यार्थियों ने सीखा बचाव का हर गुर
बुढ़वा! पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, बांसवाड़ा प्रथम में मंगलवार को विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया के लिए अग्निशमन (मॉक ड्रिल) एवं अग्निशमन यंत्रों के परीक्षण का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य हरि प्रसाद बैरवा एवं उप प्राचार्य नवनीत सोनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
मॉक ड्रिल के दौरान जनित जोशी एवं परवेज पठान ने विद्यालय में उपलब्ध वाटर, फोम, कार्बन डाइऑक्साइड तथा ड्राई केमिकल पाउडर, अग्निशामक यंत्रों की कार्यप्रणाली, उपयोग एवं विभिन्न प्रकार की आग पर उनकी प्रभावशीलता की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अग्निशमन यंत्रों के सुरक्षित एवं सही संचालन का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया।
कार्यक्रम में नियंत्रित आग पर अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कर उसे सुरक्षित तरीके से बुझाने का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में स्वयं अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कर आग बुझाने का अभ्यास कराया गया। इस अभ्यास से विद्यार्थियों में आपदा की स्थिति में साहस, सतर्कता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित हुई।
मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षित निकासी प्रक्रिया का भी अभ्यास कराया गया तथा विद्यार्थियों और कर्मचारियों को आग लगने जैसी आपात स्थिति में घबराने के बजाय, संयम बनाए रखते हुए निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे सुरक्षा प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल का समय-समय पर आयोजन आवश्यक है, ताकि विद्यालय परिसर को अधिक सुरक्षित, जागरूक एवं आपदा प्रबंधन के लिए सदैव तैयार रखा जा सके।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • भाजपा देवसोमनाथ मंडल बैठक में संगठन की एकजुटता पर बल, पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर हुआ मंथन संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी देवसोमनाथ मंडल की मासिक बैठक देवसोमनाथ मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष किरण पंड्या की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव की रणनीतियों, बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने तथा संगठनात्मक एकजुटता पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर अहारी एवं जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भंवरलाल कटारा उपस्थित रहे। - व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर एकजुटता का आह्वान बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसी भी चुनाव में सफलता का मुख्य आधार मजबूत संगठन और अनुशासित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी व्यक्तिगत मतभेदों को दरकिनार कर संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि आगामी पंचायती राज चुनाव की चयन प्रक्रिया में योग्य, शिक्षित, कर्मठ, ईमानदार और सेवाभावी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। - वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मंडल सह प्रभारी बहादुर पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनसुख पाटीदार, वरिष्ठ नेता प्रेमनाथ पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन दास, वल्लभ पाटीदार, मंडल मंत्री हीरालाल खराड़ी, शंकरलाल कलाल, जितेंद्र सिंह चारण, देवीलाल, रामलाल अहारी, कान्तिलाल परमार, महेंद्र पाटीदार सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री विरमल परमार ने किया, जबकि बैठक के अंत में मंडल उपाध्यक्ष अशोक सेवक ने उपस्थित सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
    1
    भाजपा देवसोमनाथ मंडल बैठक में संगठन की एकजुटता पर बल, पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर हुआ मंथन
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी देवसोमनाथ मंडल की मासिक बैठक देवसोमनाथ मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष किरण पंड्या की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव की रणनीतियों, बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने तथा संगठनात्मक एकजुटता पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर अहारी एवं जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भंवरलाल कटारा उपस्थित रहे।
- व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर एकजुटता का आह्वान
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसी भी चुनाव में सफलता का मुख्य आधार मजबूत संगठन और अनुशासित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी व्यक्तिगत मतभेदों को दरकिनार कर संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि आगामी पंचायती राज चुनाव की चयन प्रक्रिया में योग्य, शिक्षित, कर्मठ, ईमानदार और सेवाभावी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
- वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मंडल सह प्रभारी बहादुर पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनसुख पाटीदार, वरिष्ठ नेता प्रेमनाथ पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन दास, वल्लभ पाटीदार, मंडल मंत्री हीरालाल खराड़ी, शंकरलाल कलाल, जितेंद्र सिंह चारण, देवीलाल, रामलाल अहारी, कान्तिलाल परमार, महेंद्र पाटीदार सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री विरमल परमार ने किया, जबकि बैठक के अंत में मंडल उपाध्यक्ष अशोक सेवक ने उपस्थित सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • कुशलगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली नई ताकत! विधायक रमीला खड़िया ने माँ भारती हॉस्पिटल की सराहना की कुशलगढ़। कुशलगढ़ क्षेत्र विधायक रमीला खड़िया ने मंगलवार को जिले के सबसे बड़े माँ भारती मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण कर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया। हॉस्पिटल के डायरेक्टर करणी सिंह राठौड़ ने उन्हें अत्याधुनिक मशीनों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, प्रसूति एवं शिशु चिकित्सा, डिजिटल जांच व्यवस्था तथा 24 घंटे उपलब्ध आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के बाद विधायक रमीला खड़िया ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्थान कुशलगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल के लोगों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने विश्वास जताया कि आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से क्षेत्रवासियों को अब बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान करणी सिंह राठौड़ ने कहा कि माँ भारती मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्देश्य प्रत्येक मरीज को मानवीय संवेदनाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराना है। विधायक ने अस्पताल की स्वच्छता, अनुशासित व्यवस्था और सेवा भावना की सराहना करते हुए अस्पताल परिवार को शुभकामनाएँ दीं।
    2
    कुशलगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली नई ताकत! विधायक रमीला खड़िया ने माँ भारती हॉस्पिटल की सराहना की
कुशलगढ़। कुशलगढ़ क्षेत्र विधायक रमीला खड़िया ने मंगलवार को जिले के सबसे बड़े माँ भारती मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण कर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया। हॉस्पिटल के डायरेक्टर करणी सिंह राठौड़ ने उन्हें अत्याधुनिक मशीनों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, प्रसूति एवं शिशु चिकित्सा, डिजिटल जांच व्यवस्था तथा 24 घंटे उपलब्ध आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी।
निरीक्षण के बाद विधायक रमीला खड़िया ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्थान कुशलगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल के लोगों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने विश्वास जताया कि आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से क्षेत्रवासियों को अब बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
इस दौरान करणी सिंह राठौड़ ने कहा कि माँ भारती मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्देश्य प्रत्येक मरीज को मानवीय संवेदनाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराना है। विधायक ने अस्पताल की स्वच्छता, अनुशासित व्यवस्था और सेवा भावना की सराहना करते हुए अस्पताल परिवार को शुभकामनाएँ दीं।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • दुर्घटना हुई रातडिया ग्राम पंचायत के पुल के पास मरने वाला आदमी है महिपाल खेड़ासा है दोनों मोटरसाइकिल आमने-सामने टकराने से तीन लोग घायल हो गए गम भरी और एक की तुरंत मौत हो गई यह दुर्घटना हुई है ग्राम रातडिया पुल के पास मरने वाला आदमी है महिपाल खेड़ासा है
    3
    दुर्घटना हुई रातडिया ग्राम पंचायत के पुल के पास 
मरने वाला आदमी है महिपाल खेड़ासा है 
दोनों मोटरसाइकिल आमने-सामने टकराने से तीन लोग घायल हो गए गम भरी और एक की तुरंत मौत हो गई यह दुर्घटना हुई है ग्राम रातडिया पुल के पास
मरने वाला आदमी है महिपाल खेड़ासा है
    user_Gatulal Damor
    Gatulal Damor
    Aboriginal art gallery गलियाकोट, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.