Shuru
Apke Nagar Ki App…
अडानी को दान करने वाली बिहार सरकार के पास वित्तरहित शिक्षकों के नियमित वेतनमान के लिए पैसा क्यों नहीं? वित्तरहित शिक्षकों के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का छलावा? नई वेतनमान = (आंतरिक स्रोत + अनुदान राशि)/12 MLC चुनाव से ठीक पहले नई वेतनमान की घोषणा या चुनावी पुलाव? पीरपैंती पावर प्लांट के नाम पर 1050 एकड़ जमीन अडानी को दान करने वाली बिहार सरकार के पास वित्तरहित शिक्षकों के नियमित वेतनमान के लिए पैसा क्यों नहीं? दिलीप जायसवाल ने रोजगार के लिए कोठे पर जाने की बात बिहार के महिलाओं को क्यों कहा? : राकेश गोप, जन सुराज
Pawan Kumar Choudhary
अडानी को दान करने वाली बिहार सरकार के पास वित्तरहित शिक्षकों के नियमित वेतनमान के लिए पैसा क्यों नहीं? वित्तरहित शिक्षकों के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का छलावा? नई वेतनमान = (आंतरिक स्रोत + अनुदान राशि)/12 MLC चुनाव से ठीक पहले नई वेतनमान की घोषणा या चुनावी पुलाव? पीरपैंती पावर प्लांट के नाम पर 1050 एकड़ जमीन अडानी को दान करने वाली बिहार सरकार के पास वित्तरहित शिक्षकों के नियमित वेतनमान के लिए पैसा क्यों नहीं? दिलीप जायसवाल ने रोजगार के लिए कोठे पर जाने की बात बिहार के महिलाओं को क्यों कहा? : राकेश गोप, जन सुराज
More news from बिहार and nearby areas
- गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी नगर हॉट में वीडियो ग्राफिक दुकान में लाखों की हुई चोरी। लक्ष्मी नगर हाट में वीडियोग्राफी दुकान से लाखों की चोरी, 100 से अधिक शादियों का डेटा भी ले गए चोर गोगरी (खगड़िया)। गोगरी थाना क्षेत्र के गोगरी नगर परिषद वार्ड नंबर 15 स्थित लक्ष्मी नगर हाट में रविवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने संगम मिक्सिंग लैब एंड वीडियोग्राफी दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान से बाइक, लैपटॉप, दो कैमरे और दो हार्ड डिस्क सहित करीब 4 से 5 लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद दुकानदार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। दुकान मालिक अजय कुमार उर्फ पंकज ने बताया कि रविवार रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने दुकान में चोरी की। चोरी गए सामान में एक बाइक, एक लैपटॉप, दो कैमरे और दो हार्ड डिस्क शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हार्ड डिस्क में 100 से अधिक शादियों के वीडियो का डेटा सुरक्षित था। इस डेटा की कीमत अकेले करीब दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। अजय कुमार ने चिंता जताते हुए कहा कि जिन ग्राहकों की शादी का वीडियो हार्ड डिस्क में सुरक्षित था, उनके द्वारा वीडियो मांगने पर अब उन्हें क्या जवाब देंगे। डेटा चोरी होने से उनके सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब 8 बजे गोगरी थाना की 112 टीम को दी गई। सूचना मिलने के करीब 15 मिनट बाद टीम मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। टीम ने दुकानदार को थाने में लिखित आवेदन देने की बात कही। इधर, स्थानीय लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर चोरी का समय रात 1 से 2 बजे के बीच प्रतीत हो रहा है। हालांकि फुटेज में चोरों का चेहरा स्पष्ट नहीं दिखने के कारण उनकी पहचान में परेशानी हो रही है।1
- बेगूसराय में भू माफिया का आतंक दलित से मांगी 30 लाख रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की दिया धमकी, चटवाया थूक, दलित का दावा1
- बेगूसराय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन बेगूसराय न्यायमंडल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि वाला रहा। इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में बेगूसराय न्यायमंडल ने कोर्ट केसेज के निष्पादन के मामले बेगूसराय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन बेगूसराय न्यायमंडल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि वाला रहा। इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में बेगूसराय न्यायमंडल ने कोर्ट केसेज के निष्पादन के मामले में पूरे बिहार में चौथा स्थान प्राप्त किया है। पटना, मुजफ्फरपुर एवं गया के बाद बेगूसराय न्यायमंडल राज्य में चौथे स्थान पर रहा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बेगूसराय के सचिव-सह-अवर न्यायाधीश श्री करुणानिधि प्रसाद आर्य ने बताया कि 14 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बेगूसराय न्यायमंडल में कुल 3,536 कोर्ट केसेज का निष्पादन किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। उन्होंने बताया कि बेगूसराय न्यायमंडल के इतिहास में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से एक ही अवसर पर इतनी बड़ी संख्या में कोर्ट केसेज के निष्पादन का यह पहला रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं रिकॉर्ड संख्या में मामलों के निष्पादन में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सहित विभिन्न विभागों, बैंकों, बिजली विभाग, वन विभाग, इंश्योरेंस कंपनियों तथा अन्य संबंधित संस्थानों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके साथ ही व्यवहार न्यायालय के कर्मियों, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मियों, विद्वान अधिवक्तागण, पी.एल.वी., मीडिया कर्मियों एवं अन्य सभी सहयोगियों के सक्रिय सहयोग से यह ऐतिहासिक उपलब्धि संभव हो सकी। सचिव श्री करुणानिधि प्रसाद आर्य ने इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों, कर्मियों, अधिवक्ताओं, पी.एल.वी., मीडिया प्रतिनिधियों एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास एवं प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप बेगूसराय न्यायमंडल ने राष्ट्रीय लोक अदालत में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।2
- 14/09/2026: बाढ़ आपदा के बीच राहत कार्य में कटौती लोगों की बढ़ी मुश्किलें | शाम्हो बेगूसराय बिहार | Mobile Tv News1
- मटिहानी: #छितरौर गांव में गहरे पानी में डूबने से एक व्यक्ति की दर्दनाक# मौत,,,,,1
- हिंदी दिवस के मौके पर गोगरी रजिस्ट्री मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में कार्यक्रम क्या किया गया आयोजन। गोगरी (खगड़िया)। हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को गोगरी प्रखंड अंतर्गत रजिस्ट्री मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह करीब 11 बजे दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन में गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंथ, डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, उग्र मोहन झा, राजकिशोर यादव सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हिंदी भाषा के महत्व, उसकी उपयोगिता और वर्तमान समय में हिंदी के बढ़ते प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने हिंदी दिवस के मौके पर उपस्थित लोगों को हिंदी भाषा के इतिहास, विकास और सामाजिक महत्व से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण भाषा है। उन्होंने लोगों से हिंदी के अधिक से अधिक प्रयोग और प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने हिंदी भाषा के सम्मान और संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि बदलते दौर में दूसरी भाषाओं का ज्ञान जरूरी है, लेकिन अपनी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा के प्रति सम्मान बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम करीब 4 बजे तक चला। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।1
- भूतौली मालपा मै शहीद कामरेड रामरूप शर्मा की 56वीं संकल्प सभा आयोजित शहीद कामरेड रामरूप शर्मा की 56वीं संकल्प सभा आयोजित खगड़िया/चौथम। गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत मालपा गांव में शहीद कामरेड रामरूप शर्मा की 56वीं संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने शहीद कामरेड रामरूप शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खगड़िया जिला अध्यक्ष कामरेड रामचरित्र प्रसाद ने की, जबकि मंच संचालन कामरेड इंद्रदेव राम ने किया। सभा को भक्त बालेश्वर आजाद, गोरेलाल राम, कॉमरेड डॉ. दिलीप कुमार, सदानंद प्रसाद, ललन प्रसाद, रंजन, चौथम अंचल मंत्री सीपीआईएम रामविलास शर्मा, अमीर कुमार, डॉ. राम विनय सिंह, देवेंद्र चौरसिया सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद कामरेड रामरूप शर्मा का जीवन गरीब, मजदूर, किसान और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष को समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को संघर्ष और एकजुटता की प्रेरणा देते हैं। संकल्प सभा के उपरांत शहीद कामरेड रामरूप शर्मा के पुत्र अभिमन्यु कुमार शर्मा ने कहा कि उनके पिता के संघर्ष और प्रयासों के कारण धनावती हाई स्कूल, भूतौली-मालपा की स्थापना संभव हो सकी। उन्होंने कहा कि विद्यालय क्षेत्र के बच्चों के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है, लेकिन वर्तमान में राजनीति के कारण विद्यालय के भविष्य पर संकट उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने की आवश्यकता जताई। सभा में उपस्थित लोगों ने शहीद कामरेड रामरूप शर्मा के अधूरे सपनों को पूरा करने तथा उनके संघर्षों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।1
- बेगूसराय भगवानपुर में प्रेमी जोड़ी ने मंदिर में रचाई शादी सात फेरे।1
- मानसी थाना क्षेत्र के बालकुंडा घाट पर नहाने के दौरान कोसी नदी में डूबा व्यक्ति लापता नहाने के दौरान कोसी नदी में डूबा व्यक्ति लापता खगड़िया/मानसी। गौतम कुमार चौरसिया मानसी थाना क्षेत्र की रोहियार पंचायत स्थित बलकुंडा घाट पर कोसी नदी में नहाने के दौरान 45 वर्षीय व्यक्ति डूबकर लापता हो गया। लापता व्यक्ति की पहचान बलकुंडा वार्ड नंबर-1 निवासी नवल मिस्त्री, पिता सतनारायण मिस्त्री के रूप में हुई है। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार, नवल मिस्त्री कोसी नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में उतरकर काफी देर तक उनकी तलाश की, परंतु उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना की सूचना मिलते ही मानसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में नदी में लापता व्यक्ति की खोजबीन जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घाट पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है और सभी नवल मिस्त्री के सकुशल मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोसी नदी में इन दिनों पानी का बहाव काफी तेज है। कई स्थानों पर नदी की गहराई का सही अंदाजा लगाना मुश्किल है। ग्रामीणों ने लोगों से नदी में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस घटना की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।1