छह लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाला पति सास ससुर सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज। छह लाख रुपए की अतिरिक्त दहेज को लेकर विवाहिता को किया बेघर। सात लोगों पर मुकदमा दर्ज। दियोरिया कला। शादी के महज दो साल बाद ससुराल वालों ने विवाहिता से छह लाख रुपए और मायके से लाने की मांग कर दी असमर्थता जताने पर पति सास ससुर ने मारपीट कर प्रताड़ित करते हुए घर से निकाल दिया विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सास ससुर सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव उदरहा निवासी हरदेई पुत्री भूपराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2024 को हिंदू रीति-रिवाज के साथ थाना गजरौला के गांव चुड़ैला बंजरिया निवासी श्रीराम के पुत्र रोहित के साथ हुई थी जिसमें उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था लेकिन ससुराल वाले उक्त दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे कुछ दिन बाद पति रोहित, ससुर श्रीराम, सास गंगा देवी, जेठ हरिनंदन, ननद शांति देवी मायके से छह लाख रुपए लाने की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे आरोप है कि 23 दिसंबर 2025 को उक्त लोगों ने ननदोई जयेंद्र ननद सुशीला देवी निवासी ग्राम कटैया के साथ मिलकर गाली गलौज करते हुए लात घूसों से मारपीट की इसी बीच किसी ने विवाहिता के मायके फोन कर घटना की सूचना दी सूचना मिलते ही विवाहिता के भाई ससुराल पहुंचे और उन्होंने समझाने का प्रयास किया किंतु ससुराल वाले नहीं माने और विवाहिता को मार-पीट कर घर से निकाल दिया विवाहिता भाई के साथ अपने मायके गई और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति रोहित, ससुर श्रीराम, सास गंगा देवी, जेठ हरिनंदन,ननद शांति देवी निवासी ग्राम चुड़ैला बंजरिया थाना गजरौला, ननद सुशीला देवी ननदोई जयेंद्र निवासी ग्राम कटैया थाना दियोरिया कला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि अतिरिक्त दहेज को लेकर विवाहिता की तहरीर पर पति सास ससुर सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- पीलीभीत ।पीलीभीत यात्रा के दूसरे दिन राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेश की दृष्टि से भारत ही नहीं विश्व का आकर्षक गंतव्य बन गया है। इससे पीलीभीत भी लाभान्वित हो रहा है। यहां के औद्योगिक कॉरिडोर में विकास का नया अध्याय कायम होगा। राज्य सूचना आयुक्त ने वाईफरकेशन निरीक्षण भवन में कहा कि विश्व में इस समय युद्ध और तनाव का माहौल है। मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा ने दुनिया को एक संदेश दिया है। संदेश यह कि शांति व्यवस्था के माहौल में ही विकास और मानव कल्याण के कार्य हो सकते है। सिंगापुर और जापान के साथ हुए समझौतों से यह प्रमाणित हुआ। उत्तर प्रदेश में शांति का माहौल है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ है। इसलिए यहां विकास कार्य सहजता के साथ आगे बढ़ रहे है। भारत ही नहीं दुनिया के निवेशक उत्तर प्रदेश को बेहतर गंतव्य के रूप में मानने लगे है। पीलीभीत में औद्योगिक विकास भी प्रगति पर है। अमरिया में एशिया का सबसे बड़ा खमीर प्लांट लग रहा है। औद्योगिक हब का विकास हो रहा है। शारदा सागर के पास पर्यटन विकास और नए बस स्टेशन का निर्माण भी शामिल है। शारदा सागर के किनारे पर्यटन केंद्र विकसित किया जा रहा है। सिंगापुर और जापान से तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश उत्तर प्रदेश में होगा। जापान की तकनीक यूपी के विकास में सहायक होगा। बौद्ध और रामायण सर्किट पर भी द्विपक्षीय सहयोग पर सहमति बनी। यूपी भारत की प्रमुख अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बन चुका है।3
- भुता थाना भुता क्षेत्र के ग्राम रावलकला में अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी दूसरी पत्नी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को शमशान भूमि में फेंककर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी भीमसेन की पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद करीब चार वर्ष पूर्व वह पीलीभीत जिले के ग्राम विला खजुआ की रहने वाली मंजू (32) को अपने साथ ले आया था और दोनों साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार रात शराब के नशे में भीमसेन को पत्नी पर अवैध संबंधों का शक हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने लाठी-डंडों से मंजू की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे आरोपी घर के कमरे से शव को अपनी पीठ पर लादकर शमशान भूमि में फेंककर फरार हो गया। कुछ ग्रामीणों ने घटना देख ली और ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना भुता पुलिस मौके पर पहुंची और शमशान भूमि से शव बरामद किया। घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक टीम और फरीदपुर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कॉल लोकेशन के आधार पर आरोपी पति भीमसेन को हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान पति ने अवैध संबंधों की वजह से हत्या किए जाने की बात कही है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है कि किसी से अवैध संबंधों में हत्या की गई है। परिजनों के आधार पर तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। शब पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है, अग्रिम कार्यवाही प्रचलित में है4
- भारतीय जनता पार्टी से प्रबल दावेदार माने जा रहे छत्रपाल सिंह दिवाकर ने अपने विधानसभा में जोरदार तरीके से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र 122 से विधायक के दावेदार छत्रपाल सिंह दिवाकर.अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन गांवों का दौरा कर रहे हैं। डबल इंजन सरकार की केंद्र से लेकर राज्य तक की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत योजना,हर घर जल योजना, वी जी राम जी मनरेगा योजना के बारे में जनता को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं और उनसे लाभान्वित हुए लोगों का उदाहरण देकर लोगों तक संदेश पहुंचा रहे हैं। आज छत्रपाल सिंह दिवाकर ने ग्राम दलपुरा, भगवानपुर जिहि , भुता, फरीदपुर आदि में घूम कर लोगों से सुख-दुःख में साथ रहने की बात की और साथ ही साथ होली मिलन कार्यक्रमों में भी उपस्थित रहे। छत्र पाल सिंह दिवाकर सेवा भाव से जनता के बीच जाकर उनके दुख दर्द में शामिल हो रहे हैं। छत्रपाल सिंह दिवाकर से बात करने पर वह कहते हैं कि मैंने अपना राजनीतिक कैरियर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के झंडे के नीचे शुरू किया।मुझे विद्यार्थी जीवन में अखिल भारतीय परिषद ने राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा करने का एक मंच दिया। मैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदैव आभारी रहूंगा और मैं लगातार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ा रहा। साथ ही 2012 से मैं भारतीय जनता पार्टी जो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक मजबूत कड़ी है। 2012 से लगातार भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे छत्रपाल सिंह दिवाकर अपने धोबी समाज में अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं। विधानसभा फरीदपुर में धोबी समाज का लगभग 40000 वोट है जो कि उनकी राजनीतिक मजबूती का आधार है।1
- बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में घर के बाहर फायरिंग और धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वांछित आरोपी दीपक यादव (22) निवासी सर्वोदय नगर को गल्ला गोदाम रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। यह मामला 5 मार्च को दीपेश पंत के घर के बाहर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और फायरिंग से जुड़ा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दीपक यादव, मयंक गुप्ता और अमित साहू की पहचान हुई थी। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।1
- पीलीभीत,कलीनगर- तहसील क्षेत्र के भीमपुर नौगजा गांव से मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए चौथी बार डोला बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना किया गया।1
- बरेली के धोपा मंदिर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले विजय राठौर नाम के युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सुसाइड से पहले विजय राठौर ने करीब 32 मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने सिस्टम और अपने करीबियों पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में विजय राठौर कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि “अब सहने की हिम्मत नहीं रही, मैं हार गया।” वीडियो में उन्होंने अपनी परेशानियों और मानसिक तनाव का जिक्र करते हुए कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में लगाए गए आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जाएगी।1
- Post by Atma Gandhi1
- पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज बेनहर गुरूकुल विद्यालय में जनगणना-2027 हेतु फील्ड टेªनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर टेªनरों द्वारा प्रथम चरण में 36 फील्ड टेªनरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दोनों चरण में कुल 72 फील्ड टेªनरों को प्रशिक्षण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रथम बैच का प्रशिक्षण दिनांक 10,11,12 मार्च 2026 एवं द्वितीय बैच दिनांक 13,14,16 मार्च 2026 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण एवं मकानों की गणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर टेªनरों द्वारा फील्ड टेªनरों को जनगणना के उद्देश्य, कानूनी प्रावधानों और मकान सूचीकरण के सैद्धांतिक नियमों की जानकारी दी जायेगी। मोबाइल ऐप और डिजिटल पोर्टल का उपयोग व प्रगणकों को डेटा फीड करने के लिए तकनीकी बारीकियों को समझाया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड वर्क का अभ्यास, माॅक एक्सरसाइज और अंत में शंका समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि फील्ड टेªनर द्वारा अपने अपने आवंटित क्षेत्रों में जाकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने सभी फील्ड टेªनरों को बारीकियों से सीखने हेतु कहा। जनगणना का कार्य दो चरणों में सम्पादित किया जायेगा। प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना एवं द्वितीय चरण 09 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना की जायेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रसून द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।4