logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किशनगंज में व्यक्ति पर हमला, तीन लाख लूटे किशनगंज के पोठिया थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास एक व्यक्ति पर हमला कर तीन लाख रुपये लूटने का आरोप लगा है। पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद यह घटना हुई है। पीड़ित इमरान अली ने पोठिया थाना में इस संबंध में आज आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता को करीम नामक व्यक्ति ने बैंक ऑफ बड़ौदा के पास बुलाया था। करीम डूबानोची पंचायत, थाना पोठिया का निवासी है, जबकि पीड़ित के पिता पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के धामीगाछ, सोनापुर पंचायत के रहने वाले हैं। आवेदन के मुताबिक, करीम के साथ अब्दुल सलाम, अब्दुर रहमान, अब्दुल रहीम और साहिल समेत कई अन्य लोग पहले से वहां मौजूद थे। इन सभी ने मिलकर पीड़ित के पिता को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए एक परिचित से बकाया रुपये दिलाने का दबाव बनाया। इमरान अली का आरोप है कि जब उनके पिता ने इस लेनदेन में शामिल होने से इनकार किया, तो सभी आरोपियों ने लाठी और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि करीम ने पीड़ित के पिता के सिर पर रॉड से वार किया, जिससे उनका सिर फट गया और वे बेहोश होकर गिर पड़े। इसी दौरान उनकी जेब से तीन लाख रुपये और गले से चांदी की चेन छीन ली गई। ये रुपये दुकान का सामान खरीदने के लिए ले जाए जा रहे थे। पीड़ित के चाचा अब्दुल रहीम (पिता अब्दुल मजीद) जब बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। स्थानीय लोगों के इकट्ठा होने के बाद मामला शांत हुआ। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीण मुजाहिर आलम ने बताया कि आरोपी अक्सर राहगीरों के साथ भी बेवजह मारपीट करते हैं, जिससे इलाके में भय का माहौल बना रहता है। हालांकि, जब आरोपियों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया। पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

2 hrs ago
user_कुमार शुभम
कुमार शुभम
पत्रकार किशनगंज, किशनगंज, बिहार•
2 hrs ago
d924b6a3-3232-447d-987b-714540831f81

More news from बिहार and nearby areas
  • अररिया जिला के पलासी प्रखंड अंतर्गत मुसहारा घाट श्यामपुर के नजदीक पुल निर्माण किया जाए। बिहार विधानसभा में AIMIM जोकीहाट विधायक मुर्शिद आलम ने उठाई आवाज़। #AIMIM #murshidalam #BiharVidhan Sabha #Jokihat #bihar
    1
    अररिया जिला के पलासी प्रखंड अंतर्गत मुसहारा घाट श्यामपुर के नजदीक पुल निर्माण किया जाए। बिहार विधानसभा में AIMIM जोकीहाट विधायक मुर्शिद आलम ने उठाई आवाज़।
#AIMIM #murshidalam #BiharVidhan Sabha #Jokihat #bihar
    user_AIMIM Bihar
    AIMIM Bihar
    Political Party जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    5 hrs ago
  • जोकीहाट विधायक मुर्शीद आलम ने जोकीहाट रजिस्ट्री ऑफिस में भवन निर्माण के साथ-साथ आम जनता की सुविधा के लिए शौचालय एवं प्रतीक्षालय के निर्माण की माँग उठाई है।
    1
    जोकीहाट विधायक मुर्शीद आलम ने जोकीहाट रजिस्ट्री ऑफिस में भवन निर्माण के साथ-साथ आम जनता की सुविधा के लिए शौचालय एवं प्रतीक्षालय के निर्माण की माँग उठाई है।
    user_अल्लामा ग़ज़ाली
    अल्लामा ग़ज़ाली
    Salesperson जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by Radhe krishna
    1
    Post by Radhe krishna
    user_Radhe krishna
    Radhe krishna
    Singer जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    12 hrs ago
  • Post by Asrar Aziz 22-96
    1
    Post by Asrar Aziz 22-96
    user_Asrar Aziz 22-96
    Asrar Aziz 22-96
    Voice of people Araria, Bihar•
    15 hrs ago
  • Post by Binod Kumar
    1
    Post by Binod Kumar
    user_Binod Kumar
    Binod Kumar
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    16 hrs ago
  • Post by Sonu Kumar
    2
    Post by Sonu Kumar
    user_Sonu Kumar
    Sonu Kumar
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    18 hrs ago
  • Post by JayNathas
    1
    Post by JayNathas
    user_JayNathas
    JayNathas
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    19 hrs ago
  • अररिया जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद गुलशन आरा ने कांग्रेस पर्वेक्षक का किया जोरदार स्वागत
    1
    अररिया जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद गुलशन आरा ने कांग्रेस पर्वेक्षक का किया जोरदार स्वागत
    user_अल्लामा ग़ज़ाली
    अल्लामा ग़ज़ाली
    Salesperson जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.