पीथमपुर में युवती से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तारः पीछा कर जान से मारने की दी धमकी; पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज पीथमपुर में युवती से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तारः पीछा कर जान से मारने की दी धमकी; पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार पीथमपुर न्यूज/पीथमपुर में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक युवक को आज बुधवार को हिरासत में लिया है। आरोपी पर पीड़िता का पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। आरोपी दीपक पिता यशवंत पटेल, जो सागर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पीथमपुर का निवासी है।पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पर मामला दर्ज पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर 01 थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादवि) की धारा 354, 354क, 506 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 75(1)(i), 78(1) (ii) (iii), 351(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की विवेचना उनि चांदनी सिंगार कर रही हैं। जांच अधिकारी चांदनी सिंगार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पीथमपुर में युवती से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तारः पीछा कर जान से मारने की दी धमकी; पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज पीथमपुर में युवती से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तारः पीछा कर जान से मारने की दी धमकी; पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार पीथमपुर न्यूज/पीथमपुर में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक युवक को आज बुधवार को हिरासत में लिया है। आरोपी पर पीड़िता का पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना मंगलवार रात की
बताई जा रही है। आरोपी दीपक पिता यशवंत पटेल, जो सागर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पीथमपुर का निवासी है।पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पर मामला दर्ज पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर 01 थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादवि) की धारा 354, 354क, 506 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 75(1)(i), 78(1) (ii) (iii), 351(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की विवेचना उनि चांदनी सिंगार कर रही हैं। जांच अधिकारी चांदनी सिंगार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
- मध्य प्रदेश | इंदौर में घर में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत #IndoreFire | Madhya Pradesh | #FireIncident | Indore News1
- सतना। जिला अस्पताल से आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मरीजों को प्राइवेट अस्पताल ले जाने का वीडियो आया सामने। जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल से एक मरीज को आशा कार्यकर्ता द्वारा दीपमाला अस्पताल ले जाया गया। आशा का नाम कल्पना बताया जा रहा है..*सूत्र....*1
- मिट्ठू का नाम है सुल्तान चौधरी और उनके काम बड़े अजीब गरीब मुंबई बाजार कड़ाव घाट इंदौर इंदौर के रहने वाले सलीम चौधरी ने बताया कि मैं अपने परिवार के साथ अहमदाबाद जा रहा था के रास्ते में गाड़ी धीरे हुई तो मैंने देखा कि एक छोटा बच्चा तोता का तड़प रहा है मैं गाड़ी रूकवाई और उसे पानी पिलाया और अपने साथ उसको हिफाजत से अहमदाबाद ले जाकर हॉस्पिटल में दिखाया क्योंकि मुझे वापस आना था और मैं इस हालत में उसे छोड़ नहीं सकता था तो मैं इंदौर लेकर आ गया इस बात को तकरीबन 6 महीने हो गए हैं अब सुल्तान चौधरी 6 महीने का हो गया है और यह नियमीत सुबह उठकर चाय पीता है चाय नहीं मिलेतो चिल्लाता है चाय दो चाय दो और इसका नियम है कि 5 से 10 मिनट मोबाइल देखना और उसमें जो गाना आते हैं वह उसके साथ गाने गाता है इसका पसंदीदा खाना सोयाबीन और ड्राई फ्रूट है अब इसे हम खुला छोड़ देते हैं तब भी यह कहीं नहीं जाता है और घर के मेंबरों के आगे पीछे घूमता फिरता है और सभी से बातें करता है यह कहावत सही है अगर जानवर को भी अच्छी शिक्षा मिले तो वह भी शिक्षित हो जाता है1
- इंदौर में अनोखा मामला मृतक दोस्त के नाम पर की लाखों की धोखाधड़ी बाणगंगा पुलिस द्वारा विनायक नामक आरोपी को पकड़ा मृतक आदित्य के द्वारा की गई थी आत्महत्या हर्षित के माध्यम से मृतक का लैपटॉप रखा था गिरवी आत्महत्या के बाल डरा धमका कर हर चीज से की धोखाधड़ी 2 लाख 30 हजार रुपए की नगद राशि की धोखाधड़ी लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात भी ले लिए एंकर इंदौर में जीते जी तो धोखाधड़ी के कई मामले आपने सुने होंगे लेकिन आत्महत्या करने वाले के नाम पर भी लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का एक अनोखा मामला सामने आया पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर से धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी विनायक नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बाढ़ गंगा पुलिस के मुताबिक फरियादी हर्षित कुशवाह निवासी कुशवाह नगर के रहने वाले युवक द्वारा शिकायत की गई की मृतक आदित्य परिहार जिसके द्वारा अज्ञात कर्म के चलते आत्महत्या कर ली थी उसने मृतक का एक लैपटॉप आरोपी युवक विनायक के माध्यम से₹30000 में गिरवी रखवाया था लेकिन इसी बीच लैपटॉप के मालिक आदित्य ने आत्महत्या कर ली थी क्योंकि आत्महत्या से पहले लैपटॉप गिरवी रखवाया गया था आरोपी के माध्यम से तो आरोपी ने हर्षित को धमकाना शुरू कर दिया कि उसने आत्महत्या कर लिए अब उसकी आत्महत्या में तुम्हारा नाम सामने आ रहा है तुम पर पुलिस केस दर्ज कर सकती है यदि तुम पुलिस की कार्रवाई से बचना चाहते हो तो तुम मुझे रुपए दो इसी के चलते फरियादी हर्षित के द्वारा आरोपी विनायक को 2 लाख 30 हजार रुपए की राशि विभिन्न माध्यम से दी गई तो वहीं घर के सोने चांदी के जेवरात भी दे दिए गए जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख के आसपास बताई जा रही है कई महीनो तक पुलिस ने जांच की उसके बाद में प्रकरण दर्ज करने के साथी विनायक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। बाइट राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी इंदौर1
- इंदौर में संभागायुक्त कार्यालय के, ऑफिशियल मेल आईडी पर, ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल आया, मेल में, 2 बजकर 10 मिनट पर संभागायुक्त और श्रमायुक्त कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई। इस धमकी की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए, बम डिस्पोजल स्क्वॉड द्वारा जांच कराई। जहां किसी भी प्रकार की कोई घातक सामग्री नहीं मिली। बता दें, कि इसी तरह के धमकी भरे मेल पूर्व में भी स्टेडियम और एक प्रतिष्ठित स्कूल और इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने के मेल आ चुके हैं।1
- इंदौर के तिलक नगर क्षेत्र में देर रात एक भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर के नीचे चार्ज हो रही बैटरी फटने से आग लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया जानकारी के अनुसार तिलक नगर स्थित एक मकान में बैटरी चार्जिंग के दौरान अचानक विस्फोट हुआ, जिसके बाद भीषण आग लग गई। आग तेजी से पूरे घर में फैल गई और अंदर मौजूद लोग फंस गए। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतकों में कुछ लोग बाहर से अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए थे घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि घर में कमर्शियल गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे, जिनमें से एक टंकी फटने से आग और ज्यादा भड़क गई। साथ ही मकान में लॉक सिस्टम होने के कारण अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाया फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है1
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: 22 वर्षीय युवक ने किया था अपहरण, बालिका परिजनों को सौंपी राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार पीथमपुर न्यूज/पीथमपुर पुलिस ने लापता नाबालिग को दस्तयाब कर लिया है। साथ ही, नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म करने वाले 22 वर्षीय आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। यह घटना औद्योगिक नगर पीथमपुर के घाटबिल्लोद चौकी क्षेत्र से संबंधित है। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक मुकेश यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान संजय पिता धनसिंह सोलंकी (22 वर्ष) निवासी अंजीराडा, हाल मुकाम संपूर्ण बाग कॉलोनी लेबड़ के रूप में हुई है। आरोपी ने 16 वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था। उस पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने गांव से इंदौर की ओर बस से जा रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी संजय को गुणवाद में गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग बालिका को बड़वानी की ओर से दस्तियाब किया गया और उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। बालिका के कथनों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनील शर्मा, चौकी प्रभारी नीलेश मालवीय, सहायक उप निरीक्षक मुकेश यादव, श्यामू राजावत और राधामोहन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।2
- एक साथ जली 8 चिताएं... उपस्थित हर एक व्यक्ति की आँखें हुईं नम1
- संख्या : 460/2025-26 दिनांक : 18.03.2026 महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे (प्रभारी) द्वारा सिंहस्थ मेला-2028 की तैयारियों का लिया जायजा इंदौर रेलवे स्टेशन PRO रतलाम, 18 मार्च। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा उज्जैन में वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ मेला की भव्यता एवं दिव्यता को ध्यान में रखते हुए रेलवे अवसंरचना के विकास से संबंधित विभिन्न कार्य तीव्र गति से किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात सुगमता एवं सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ये कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने की दिशा में तेजी से प्रगति पर हैं। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे (प्रभारी) प्रदीप कुमार ने 18 मार्च, 2026 को सिंहस्थ मेला-2028 से संबंधित रेलवे क्षेत्र में प्रस्तावित एवं प्रगति पर चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी ली तथा मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने उज्जैन क्षेत्र के अंतर्गत पंवासा, मोहनपुरा, विक्रम नगर, चिंतामन गणेश, क्षिप्रा ब्रिज तथा नई खेड़ी स्टेशन पर किए जा रहे कार्यों का जायजा भी लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। महाप्रबंधक श्री कुमार ने क्षेत्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति एवं मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ मुलाकात भी की। मीडिया से चर्चा करते हुए महाप्रबंधक श्री कुमार ने कहा कि सिंहस्थ से सम्बन्धित कार्यों को रेलवे अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसके लिए राज्य प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किए जा रहे हैं तथा नियमित अंतराल पर बैठक का आयोजन भी किया जा रहा है ताकि कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरी की जा सके। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक रतलाम श्री अश्वनी कुमार सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जनसंपर्क विभाग रतलाम मंडल इन्दौर1