logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दो फुट कद, 26 साल की दिव्यांग कायनाथ लगा रही कलेक्ट्रेट के चक्कर, बोली- सरकारी मदद का इंतजार। छतरपुर जिले की 26 वर्षीय दिव्यांग कायनाथ अपनी समस्याओं के समाधान और सरकारी सहायता की उम्मीद में लगातार कलेक्ट्रेट कार्यालय के चक्कर लगा रही है। महज दो फुट लंबाई की कायनाथ दिव्यांग होने के साथ-साथ आर्थिक तंगी से भी जूझ रही है।कायनाथ की मां का कहना है कि उनकी बेटी की स्थिति बेहद कठिन है, लेकिन इसके बावजूद परिवार को अब तक शासन की पात्र योजनाओं और आर्थिक सहायता का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और कायनाथ के पिता का निधन हो चुका है। ऐसे में परिवार के सामने गुजर-बसर की चुनौती और बढ़ गई है।परिजनों का कहना है कि कायनाथ को लेकर वे कई बार अपनी समस्या प्रशासन के सामने रख चुके हैं और कलेक्ट्रेट कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।उनका कहना है कि दिव्यांगता और पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए शासन की योजनाओं का लाभ मिलना उनके लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।परिजनों ने आज 05 अगस्त दोपहर करीब 2:00 बजे जिला प्रशासन से मांग की है कि कायनाथ की स्थिति का संज्ञान लेकर पात्रता के आधार पर उसे दिव्यांगजन पेंशन सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, ताकि परिवार को आर्थिक और सामाजिक सहारा मिल सके।

1 hr ago
user_Ashutosh sharma
Ashutosh sharma
Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
1 hr ago

दो फुट कद, 26 साल की दिव्यांग कायनाथ लगा रही कलेक्ट्रेट के चक्कर, बोली- सरकारी मदद का इंतजार। छतरपुर जिले की 26 वर्षीय दिव्यांग कायनाथ अपनी समस्याओं के समाधान और सरकारी सहायता की उम्मीद में लगातार कलेक्ट्रेट कार्यालय के चक्कर लगा रही है। महज दो फुट लंबाई की कायनाथ दिव्यांग होने के साथ-साथ आर्थिक तंगी से भी जूझ रही है।कायनाथ की मां का कहना है कि उनकी बेटी की स्थिति बेहद कठिन है, लेकिन इसके बावजूद परिवार को अब तक शासन की पात्र योजनाओं और आर्थिक सहायता का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और कायनाथ के पिता का निधन हो चुका है। ऐसे में परिवार के सामने गुजर-बसर की चुनौती और बढ़ गई है।परिजनों का कहना है कि कायनाथ को लेकर वे कई बार अपनी समस्या प्रशासन के सामने रख चुके हैं और कलेक्ट्रेट कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।उनका कहना है कि दिव्यांगता और पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए शासन की योजनाओं का लाभ मिलना उनके लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।परिजनों ने आज 05 अगस्त दोपहर करीब 2:00 बजे जिला प्रशासन से मांग की है कि कायनाथ की स्थिति का संज्ञान लेकर पात्रता के आधार पर उसे दिव्यांगजन पेंशन सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, ताकि परिवार को आर्थिक और सामाजिक सहारा मिल सके।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • राजनगर थाना क्षेत्र में युवक से मारपीट का आरोप, SP से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग। छतरपुर राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खजवा निवासी देवीदीन पटेल ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और गोली चलाने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में फरियादी ने घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार 31 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे फरियादी अपने खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसका रास्ता रोककर विवाद किया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।ओर 3 बार फायरिंग भी की।फरियादी का आरोप है कि घटना के दौरान उसके साथ मौजूद लोगों के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मामले को लेकर उस पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है और राजनीतिक दबाव के कारण आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हो रही है।फरियादी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराने, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा उसे और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
    1
    राजनगर थाना क्षेत्र में युवक से मारपीट का आरोप, SP से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग।
छतरपुर राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खजवा निवासी देवीदीन पटेल ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और गोली चलाने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में फरियादी ने घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार 31 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे फरियादी अपने खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसका रास्ता रोककर विवाद किया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।ओर 3 बार फायरिंग भी की।फरियादी का आरोप है कि घटना के दौरान उसके साथ मौजूद लोगों के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मामले को लेकर उस पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है और राजनीतिक दबाव के कारण आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हो रही है।फरियादी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराने, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा उसे और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • छतरपुर: युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन, जवाहर रोड पर रातों-रात शुरू हुआ पैचवर्क छतरपुर। शहर की जर्जर सड़कों और जानलेवा गड्ढों को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन का असर कुछ ही घंटों में देखने को मिला। लंबे समय से खराब हालत में पड़ी जवाहर रोड पर प्रशासन ने रातों-रात पैचवर्क (गड्ढे भरने) का कार्य शुरू करा दिया। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली भारतीय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने बारिश के बीच प्रदर्शन करते हुए सड़कों की बदहाल स्थिति के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की और श्रमदान कर सड़क के गड्ढे भरकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम राजस्व श्री बागरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छतरपुर सहित पूरे प्रदेश की सड़कों को शीघ्र गड्ढा-मुक्त करने, खराब निर्माण कार्यों की जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। युवा कांग्रेस के आंदोलन के बाद प्रशासन हरकत में आया और शहर के प्रमुख मार्गों पर पैचवर्क का काम शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़कें खराब थीं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी। प्रदर्शन में एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष राजवर्धन मिश्रा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा, रतीराम पटेल, रामाधीन अहिरवार, महेश प्रजापति, दीपक कोरी, कमलनाथ युवा संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश पटेरिया, किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विधायक पटेरिया, जीवन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं शामिल रहीं। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली भारतीय ने कहा कि यदि प्रदेशभर की जर्जर सड़कों की मरम्मत शीघ्र नहीं कराई गई और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो युवा कांग्रेस राज्यव्यापी आंदोलन करेगी
    2
    छतरपुर: युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन, जवाहर रोड पर रातों-रात शुरू हुआ पैचवर्क
छतरपुर। शहर की जर्जर सड़कों और जानलेवा गड्ढों को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन का असर कुछ ही घंटों में देखने को मिला। लंबे समय से खराब हालत में पड़ी जवाहर रोड पर प्रशासन ने रातों-रात पैचवर्क (गड्ढे भरने) का कार्य शुरू करा दिया।
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली भारतीय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने बारिश के बीच प्रदर्शन करते हुए सड़कों की बदहाल स्थिति के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की और श्रमदान कर सड़क के गड्ढे भरकर अपना विरोध दर्ज कराया।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम राजस्व श्री बागरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छतरपुर सहित पूरे प्रदेश की सड़कों को शीघ्र गड्ढा-मुक्त करने, खराब निर्माण कार्यों की जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।
युवा कांग्रेस के आंदोलन के बाद प्रशासन हरकत में आया और शहर के प्रमुख मार्गों पर पैचवर्क का काम शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़कें खराब थीं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी।
प्रदर्शन में एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष राजवर्धन मिश्रा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा, रतीराम पटेल, रामाधीन अहिरवार, महेश प्रजापति, दीपक कोरी, कमलनाथ युवा संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश पटेरिया, किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विधायक पटेरिया, जीवन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं शामिल रहीं।
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली भारतीय ने कहा कि यदि प्रदेशभर की जर्जर सड़कों की मरम्मत शीघ्र नहीं कराई गई और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो युवा कांग्रेस राज्यव्यापी आंदोलन करेगी
    user_Mukesh Gautam
    Mukesh Gautam
    Advertising agency छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *छतरपुर पुलिस द्वारा अनाधिकृत हूटर, स्टिकर, ब्लैक फिल्म एवं नियम विरुद्ध नंबर प्लेट के विरुद्ध विशेष अभियान जारी पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार निजी वाहनों में लगे अनाधिकृत हूटर, फ्लैश लाइट (लाल/पीली/नीली बत्ती), सरकारी एवं वीआईपी स्टिकर, ब्लैक फिल्म, बिना नंबर प्लेट तथा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट के विरुद्ध दिनांक 1 अगस्त से 10 अगस्त तक जिलेभर में 10 दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर लगातार सघन वाहन चेकिंग कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में छतरपुर पुलिस द्वारा विगत 4 दिनों में करीब 200 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर में संचालित 100 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर वाहन क्रमांक अंकित कराए गए तथा वाहन स्वामियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने वाहनों को नियमानुसार संचालित करने की अपील की गई है।
    1
    *छतरपुर पुलिस द्वारा अनाधिकृत हूटर, स्टिकर, ब्लैक फिल्म एवं नियम विरुद्ध नंबर प्लेट के विरुद्ध विशेष अभियान जारी
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार निजी वाहनों में लगे अनाधिकृत हूटर, फ्लैश लाइट (लाल/पीली/नीली बत्ती), सरकारी एवं वीआईपी स्टिकर, ब्लैक फिल्म, बिना नंबर प्लेट तथा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट के विरुद्ध दिनांक 1 अगस्त से 10 अगस्त तक जिलेभर में 10 दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर लगातार सघन वाहन चेकिंग कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में छतरपुर पुलिस द्वारा विगत 4 दिनों में करीब 200 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
साथ ही थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर में संचालित 100 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर वाहन क्रमांक अंकित कराए गए तथा वाहन स्वामियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने वाहनों को नियमानुसार संचालित करने की अपील की गई है।
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • छात्राओं का आरोप: प्राचार्य कर रहे गर्ल्स टॉयलेट का उपयोग, जनसुनवाई में कार्रवाई की मांग | छतरपुर छात्राओं का आरोप: प्राचार्य कर रहे गर्ल्स टॉयलेट का उपयोग, जनसुनवाई में कार्रवाई की मांग | छतरपुर
    1
    छात्राओं का आरोप: प्राचार्य कर रहे गर्ल्स टॉयलेट का उपयोग, जनसुनवाई में कार्रवाई की मांग | छतरपुर
छात्राओं का आरोप: प्राचार्य कर रहे गर्ल्स टॉयलेट का उपयोग, जनसुनवाई में कार्रवाई की मांग | छतरपुर
    user_Bharat Junction News
    Bharat Junction News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पलेरा में पटवारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारीकैडर रिव्यू, पदोन्नति, समयमान वेतनमान सहित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है। 📍 पलेरा में पटवारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी कैडर रिव्यू, पदोन्नति, समयमान वेतनमान सहित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है। तहसील पलेरा अधिवक्ता संघ ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर नैतिक समर्थन दिया। हड़ताल से नामांतरण, सीमांकन और अन्य राजस्व कार्य प्रभावित होने लगे हैं, जिससे किसानों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ✍️ रिपोर्ट: मुहम्मद ख्वाजा, टीकमगढ़ #Palera #PatwariStrike #Tikamgarh #MadhyaPradesh #RevenueDepartment #PatwariUnion #BreakingNews
    1
    पलेरा में पटवारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारीकैडर रिव्यू, पदोन्नति, समयमान वेतनमान सहित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।
📍 पलेरा में पटवारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
कैडर रिव्यू, पदोन्नति, समयमान वेतनमान सहित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है। तहसील पलेरा अधिवक्ता संघ ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर नैतिक समर्थन दिया। हड़ताल से नामांतरण, सीमांकन और अन्य राजस्व कार्य प्रभावित होने लगे हैं, जिससे किसानों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
✍️ रिपोर्ट: मुहम्मद ख्वाजा, टीकमगढ़
#Palera #PatwariStrike #Tikamgarh #MadhyaPradesh #RevenueDepartment #PatwariUnion #BreakingNews
    user_MUHAMMAD KHWAJA JOURNALIST
    MUHAMMAD KHWAJA JOURNALIST
    Media company पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पलेरा में पटवारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अधिवक्ता संघ ने दिया नैतिक समर्थन, कैडर रिव्यू, पदोन्नति और वेतनमान सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन, राजस्व कार्य प्रभावित होने से किसान परेशान... पलेरा। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर जिलेभर में चल रही अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इसी क्रम में तहसील पलेरा परिसर में सभी पटवारी एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। आंदोलन के दौरान पटवारियों ने अपनी लंबित पांच सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग दोहराई। धरना स्थल पर तहसील पलेरा अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने पहुंचकर पटवारी संघ के आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया। तहसील पलेरा पटवारी संघ के अध्यक्ष सुनील अहिरवार ने अधिवक्ता संघ सहित क्षेत्र के किसानों एवं सरपंचों द्वारा मिले समर्थन पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पूर्व में संघ की दो मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं, जो स्वागत योग्य हैं, लेकिन कैडर रिव्यू, पदोन्नति, समयमान वेतनमान सहित अन्य लंबित मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा।पटवारियों का कहना है कि वर्षों से लंबित मांगों पर शासन स्तर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। हड़ताल के कारण नामांतरण, सीमांकन, फसल गिरदावरी सहित कई महत्वपूर्ण राजस्व कार्य प्रभावित होने की संभावना है, जिससे आम नागरिकों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धरना प्रदर्शन में कालीचरण अहिरवार, मनमोहन तिवारी, धर्मदास सौर, राहुल सेन, सौरभ तिवारी, ऋषभ साहू, नीतेश कोली, प्रवीण चौधरी, अजीत जैन, मनीष खरे, मुकेश कुशवाहा, इसरार खान, अवधेश दुबे, रवि यादव, नरेंद्र पटेल, किशोरी अहिरवार, मुकुल चंदेल, दीपक मिश्रा, रूपक, वैभव, रामप्रीत सिंह, मोहित अहिरवार, विष्णु चंदेल, जितेंद्र साहू सहित तहसील पलेरा के समस्त पटवारी उपस्थित रहे। पलेरा में पटवारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अधिवक्ता संघ ने दिया नैतिक समर्थन, कैडर रिव्यू, पदोन्नति और वेतनमान सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन, राजस्व कार्य प्रभावित होने से किसान परेशान... पलेरा। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर जिलेभर में चल रही अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इसी क्रम में तहसील पलेरा परिसर में सभी पटवारी एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। आंदोलन के दौरान पटवारियों ने अपनी लंबित पांच सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग दोहराई। धरना स्थल पर तहसील पलेरा अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने पहुंचकर पटवारी संघ के आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया। तहसील पलेरा पटवारी संघ के अध्यक्ष सुनील अहिरवार ने अधिवक्ता संघ सहित क्षेत्र के किसानों एवं सरपंचों द्वारा मिले समर्थन पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पूर्व में संघ की दो मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं, जो स्वागत योग्य हैं, लेकिन कैडर रिव्यू, पदोन्नति, समयमान वेतनमान सहित अन्य लंबित मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा।पटवारियों का कहना है कि वर्षों से लंबित मांगों पर शासन स्तर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। हड़ताल के कारण नामांतरण, सीमांकन, फसल गिरदावरी सहित कई महत्वपूर्ण राजस्व कार्य प्रभावित होने की संभावना है, जिससे आम नागरिकों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धरना प्रदर्शन में कालीचरण अहिरवार, मनमोहन तिवारी, धर्मदास सौर, राहुल सेन, सौरभ तिवारी, ऋषभ साहू, नीतेश कोली, प्रवीण चौधरी, अजीत जैन, मनीष खरे, मुकेश कुशवाहा, इसरार खान, अवधेश दुबे, रवि यादव, नरेंद्र पटेल, किशोरी अहिरवार, मुकुल चंदेल, दीपक मिश्रा, रूपक, वैभव, रामप्रीत सिंह, मोहित अहिरवार, विष्णु चंदेल, जितेंद्र साहू सहित तहसील पलेरा के समस्त पटवारी उपस्थित रहे।
    4
    पलेरा में पटवारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अधिवक्ता संघ ने दिया नैतिक समर्थन,

कैडर रिव्यू, पदोन्नति और वेतनमान सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन, राजस्व कार्य प्रभावित होने से किसान परेशान...


पलेरा। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर जिलेभर में चल रही अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इसी क्रम में तहसील पलेरा परिसर में सभी पटवारी एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। आंदोलन के दौरान पटवारियों ने अपनी लंबित पांच सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग दोहराई।
धरना स्थल पर तहसील पलेरा अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने पहुंचकर पटवारी संघ के आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया। तहसील पलेरा पटवारी संघ के अध्यक्ष सुनील अहिरवार ने अधिवक्ता संघ सहित क्षेत्र के किसानों एवं सरपंचों द्वारा मिले समर्थन पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पूर्व में संघ की दो मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं, जो स्वागत योग्य हैं, लेकिन कैडर रिव्यू, पदोन्नति, समयमान वेतनमान सहित अन्य लंबित मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा।पटवारियों का कहना है कि वर्षों से लंबित मांगों पर शासन स्तर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। हड़ताल के कारण नामांतरण, सीमांकन, फसल गिरदावरी सहित कई महत्वपूर्ण राजस्व कार्य प्रभावित होने की संभावना है, जिससे आम नागरिकों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
धरना प्रदर्शन में कालीचरण अहिरवार, मनमोहन तिवारी, धर्मदास सौर, राहुल सेन, सौरभ तिवारी, ऋषभ साहू, नीतेश कोली, प्रवीण चौधरी, अजीत जैन, मनीष खरे, मुकेश कुशवाहा, इसरार खान, अवधेश दुबे, रवि यादव, नरेंद्र पटेल, किशोरी अहिरवार, मुकुल चंदेल, दीपक मिश्रा, रूपक, वैभव, रामप्रीत सिंह, मोहित अहिरवार, विष्णु चंदेल, जितेंद्र साहू सहित तहसील पलेरा के समस्त पटवारी उपस्थित रहे।
पलेरा में पटवारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अधिवक्ता संघ ने दिया नैतिक समर्थन,
कैडर रिव्यू, पदोन्नति और वेतनमान सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन, राजस्व कार्य प्रभावित होने से किसान परेशान...
पलेरा। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर जिलेभर में चल रही अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इसी क्रम में तहसील पलेरा परिसर में सभी पटवारी एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। आंदोलन के दौरान पटवारियों ने अपनी लंबित पांच सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग दोहराई।
धरना स्थल पर तहसील पलेरा अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने पहुंचकर पटवारी संघ के आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया। तहसील पलेरा पटवारी संघ के अध्यक्ष सुनील अहिरवार ने अधिवक्ता संघ सहित क्षेत्र के किसानों एवं सरपंचों द्वारा मिले समर्थन पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पूर्व में संघ की दो मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं, जो स्वागत योग्य हैं, लेकिन कैडर रिव्यू, पदोन्नति, समयमान वेतनमान सहित अन्य लंबित मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा।पटवारियों का कहना है कि वर्षों से लंबित मांगों पर शासन स्तर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। हड़ताल के कारण नामांतरण, सीमांकन, फसल गिरदावरी सहित कई महत्वपूर्ण राजस्व कार्य प्रभावित होने की संभावना है, जिससे आम नागरिकों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
धरना प्रदर्शन में कालीचरण अहिरवार, मनमोहन तिवारी, धर्मदास सौर, राहुल सेन, सौरभ तिवारी, ऋषभ साहू, नीतेश कोली, प्रवीण चौधरी, अजीत जैन, मनीष खरे, मुकेश कुशवाहा, इसरार खान, अवधेश दुबे, रवि यादव, नरेंद्र पटेल, किशोरी अहिरवार, मुकुल चंदेल, दीपक मिश्रा, रूपक, वैभव, रामप्रीत सिंह, मोहित अहिरवार, विष्णु चंदेल, जितेंद्र साहू सहित तहसील पलेरा के समस्त पटवारी उपस्थित रहे।
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पलेरा में पटवारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अधिवक्ता संघ ने दिया नैतिक समर्थन कैडर रिव्यू, पदोन्नति और वेतनमान सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन, राजस्व कार्य प्रभावित होने से किसान परेशान पलेरा में पटवारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अधिवक्ता संघ ने दिया नैतिक समर्थन कैडर रिव्यू, पदोन्नति और वेतनमान सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन, राजस्व कार्य प्रभावित होने से किसान परेशान पलेरा। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर जिलेभर में चल रही अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इसी क्रम में तहसील पलेरा परिसर में सभी पटवारी एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। आंदोलन के दौरान पटवारियों ने अपनी लंबित पांच सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग दोहराई। धरना स्थल पर तहसील पलेरा अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने पहुंचकर पटवारी संघ के आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया। तहसील पलेरा पटवारी संघ के अध्यक्ष सुनील अहिरवार ने अधिवक्ता संघ सहित क्षेत्र के किसानों एवं सरपंचों द्वारा मिले समर्थन पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पूर्व में संघ की दो मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं, जो स्वागत योग्य हैं, लेकिन कैडर रिव्यू, पदोन्नति, समयमान वेतनमान सहित अन्य लंबित मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। पटवारियों का कहना है कि वर्षों से लंबित मांगों पर शासन स्तर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। हड़ताल के कारण नामांतरण, सीमांकन, फसल गिरदावरी सहित कई महत्वपूर्ण राजस्व कार्य प्रभावित होने की संभावना है, जिससे आम नागरिकों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धरना प्रदर्शन में कालीचरण अहिरवार, मनमोहन तिवारी, धर्मदास सौर, राहुल सेन, सौरभ तिवारी, ऋषभ साहू, नीतेश कोली, प्रवीण चौधरी, अजीत जैन, मनीष खरे, मुकेश कुशवाहा, इसरार खान, अवधेश दुबे, रवि यादव, नरेंद्र पटेल, किशोरी अहिरवार, मुकुल चंदेल, दीपक मिश्रा, रूपक, वैभव, रामप्रीत सिंह, मोहित अहिरवार, विष्णु चंदेल, जितेंद्र साहू सहित तहसील पलेरा के समस्त पटवारी उपस्थित रहे।
    1
    पलेरा में पटवारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अधिवक्ता संघ ने दिया नैतिक समर्थन

कैडर रिव्यू, पदोन्नति और वेतनमान सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन, राजस्व कार्य प्रभावित होने से किसान परेशान
पलेरा में पटवारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अधिवक्ता संघ ने दिया नैतिक समर्थन
कैडर रिव्यू, पदोन्नति और वेतनमान सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन, राजस्व कार्य प्रभावित होने से किसान परेशान
पलेरा। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर जिलेभर में चल रही अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इसी क्रम में तहसील पलेरा परिसर में सभी पटवारी एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। आंदोलन के दौरान पटवारियों ने अपनी लंबित पांच सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग दोहराई।
धरना स्थल पर तहसील पलेरा अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने पहुंचकर पटवारी संघ के आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया। तहसील पलेरा पटवारी संघ के अध्यक्ष सुनील अहिरवार ने अधिवक्ता संघ सहित क्षेत्र के किसानों एवं सरपंचों द्वारा मिले समर्थन पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पूर्व में संघ की दो मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं, जो स्वागत योग्य हैं, लेकिन कैडर रिव्यू, पदोन्नति, समयमान वेतनमान सहित अन्य लंबित मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा।
पटवारियों का कहना है कि वर्षों से लंबित मांगों पर शासन स्तर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। हड़ताल के कारण नामांतरण, सीमांकन, फसल गिरदावरी सहित कई महत्वपूर्ण राजस्व कार्य प्रभावित होने की संभावना है, जिससे आम नागरिकों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
धरना प्रदर्शन में कालीचरण अहिरवार, मनमोहन तिवारी, धर्मदास सौर, राहुल सेन, सौरभ तिवारी, ऋषभ साहू, नीतेश कोली, प्रवीण चौधरी, अजीत जैन, मनीष खरे, मुकेश कुशवाहा, इसरार खान, अवधेश दुबे, रवि यादव, नरेंद्र पटेल, किशोरी अहिरवार, मुकुल चंदेल, दीपक मिश्रा, रूपक, वैभव, रामप्रीत सिंह, मोहित अहिरवार, विष्णु चंदेल, जितेंद्र साहू सहित तहसील पलेरा के समस्त पटवारी उपस्थित रहे।
    user_Sonu Vishwakarma Palera Journalist
    Sonu Vishwakarma Palera Journalist
    Bansal news channel Palera पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • SC/ST एक्ट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार,दिया आवेदन। छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम झींझन में दर्ज एससी/एसटी एक्ट और मारपीट के मामले में पीड़ित ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज 05 अगस्त दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और उसे तथा मामले के गवाहों को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन के अनुसार, 19 जून 2026 को ग्राम झींझन में उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमान और मारपीट की गई थी। मामले में नौगांव थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 0417/2026 दर्ज किया है। आवेदन के मुताबिक, प्रकरण में महाराज सिंह यादव, रितिक यादव और राममिलन यादव को आरोपी बनाया गया है।पीड़ित का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, मामले में गवाह चंचल सक्सेना को कथित रूप से गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने और गवाहों एवं पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    SC/ST एक्ट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार,दिया आवेदन।
छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम झींझन में दर्ज एससी/एसटी एक्ट और मारपीट के मामले में पीड़ित ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज 05 अगस्त दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और उसे तथा मामले के गवाहों को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन के अनुसार, 19 जून 2026 को ग्राम झींझन में उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमान और मारपीट की गई थी। मामले में नौगांव थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 0417/2026 दर्ज किया है। आवेदन के मुताबिक, प्रकरण में महाराज सिंह यादव, रितिक यादव और राममिलन यादव को आरोपी बनाया गया है।पीड़ित का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, मामले में गवाह चंचल सक्सेना को कथित रूप से गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने और गवाहों एवं पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.