Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोरखपुर में बने पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर पर वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह 11 बजे फीता काटकर इसका लोकार्पण किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री फ्लाईओवर पर कुछ दूरी तक पैदल चले और शिलापट्ट के पास खड़े होकर तस्वीर भी खिंचवाई। टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर बना यह 2.6 किमी लंबा सिक्सलेन फ्लाईओवर अंतर्जनपदीय कनेक्टिविटी के लिहाज से गोरखपुर की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। फ्लाईओवर के दोनों हिस्सों को मिलाकर कुल 429 करोड़ 49 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, बिहार और नेपाल की ओर आने-जाने वाले वाहनों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
अनूप शुक्ला

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- CJP नेता सौरव दास ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को खुला चैलेंज दिया है। इसके साथ ही उन्होंने JP Nadda को लेकर भी एक बड़ा बयान जारी किया है।1
- उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में आईं महिलाओं ने एक ऐसी बात कह दी है, जिसे सुनकर हर कोई दंग और हैरान रह गया। रैली के दौरान महिलाओं की इस बात ने वहाँ मौजूद सभी लोगों को पूरी तरह चौंका दिया है।1
- गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में महिलाएं शामिल हुईं। इस जनसभा के दौरान पहुंची महिलाएं क्या बोल रही हैं और वर्ष 2027 में वे किसके साथ रहेंगी, इसे लेकर चर्चा बनी हुई है।1
- भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद मंतालाल यादव के भाई की चोरी हुई स्कॉर्पियो मामले में पुलिस ने हाईटेक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने करीब 2 हजार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की गई स्कॉर्पियो बिहार के गोपालगंज जिले से बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपितों ने खुलासा किया कि वे हाईटेक सॉफ्टवेयर की मदद से महज दस मिनट में स्कॉर्पियो का लॉक खोल लेते थे और वाहन लेकर फरार हो जाते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान दिलीप कुमार चौहान (निवासी गंगइचा, थाना दुधारा, जनपद संतकबीरनगर, हाल पता भीमपुर, थाना बडहरिया, जिला सिवान, बिहार), मुन्ना हासनी (निवासी भीखा बांद, थाना दरौदा, जनपद सिवान, बिहार) और दीपक यादव (निवासी सिराज इन्दौली, थाना जामो बाजार, जनपद सिवान, बिहार) के रूप में हुई है। SP सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, वारदात में इस्तेमाल कार और प्रदेश में वाहन चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।1
- सीएम योगी ने गोरखपुर के लोगों के लिए 995 करोड़ रुपये की लागत वाली 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। इस कार्यक्रम के दौरान रवि किशन ने विपक्ष पर निशाना साधा।1
- मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने क्षेत्र के लिए विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।1
- बरसात के मौसम में सड़कों पर पानी भर जाने को लेकर राजनीतिक विरोधियों द्वारा मजाक उड़ाए जाने पर सांसद रवि किशन ने खुला जवाब देते हुए तीखा पलटवार किया है। उन्होंने विरोधियों पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें विकास का मतलब ही नहीं पता है और वे केवल आलोचना करने को ही अपना बड़ा काम समझते हैं। सांसद रवि किशन ने कहा कि यदि विरोधी आंख खोलकर देखेंगे तो उन्हें दिखेगा कि गोरखपुर का चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि बरसात का पानी चाहे गोरखपुर हो या मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई, हर जगह भर सकता है। इस तरह उन्होंने जलभराव के नाम पर तंज कस रहे अपने राजनीतिक विरोधियों को करारा जवाब दिया है।1
- गोरखपुर में एक सरकारी दफ्तर के भीतर दबंगई का मामला सामने आया है, जहाँ दबंगों ने कार्यालय में घुसकर अधिशासी अभियंता पर थप्पड़ बरसा दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता के साथ मारपीट की गई और घटना के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।1