झारखंडी महादेव मंदिर मार्ग निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने PWD को सौंपा प्रार्थना पत्र संभल/असमोली। विकास खंड असमोली के ग्राम गुमसानी स्थित प्राचीन झारखंडी महादेव शिव मंदिर तक जाने वाले जर्जर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता संभल को प्रार्थना पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने से झारखंडी महादेव शिव मंदिर तक लगभग 800 मीटर लंबा मार्ग काफी समय से जर्जर और कच्ची हालत में है। सड़क पर जगह-जगह कंकड़, गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ता होने के कारण श्रद्धालुओं, कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार झारखंडी महादेव शिव मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। बताया जाता है कि यह मंदिर लगभग एक हजार वर्ष पुराना है, जहां हर वर्ष महाशिवरात्रि और सावन माह में दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक और दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में खराब मार्ग के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जनहित और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मंदिर तक लगभग 800 मीटर मार्ग का शीघ्र निर्माण कराया जाए। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर कर मार्ग निर्माण की मांग की। इस मौके पर ब्रजपाल सिंह, सुखबीर सिंह, मनोज प्रजापति, हर्षित सागर, प्रमोद चंद्रा, बाबूराम, सुरेश कुमार, विपिन सिंह, ठाकुर रितिक राजपूत, राजू ठाकुर, अमन सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
झारखंडी महादेव मंदिर मार्ग निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने PWD को सौंपा प्रार्थना पत्र संभल/असमोली। विकास खंड असमोली के ग्राम गुमसानी स्थित प्राचीन झारखंडी महादेव शिव मंदिर तक जाने वाले जर्जर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता संभल को प्रार्थना पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने से झारखंडी महादेव शिव मंदिर तक लगभग 800 मीटर लंबा मार्ग काफी समय से जर्जर और कच्ची हालत में है। सड़क पर जगह-जगह कंकड़, गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ता होने के कारण श्रद्धालुओं, कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार झारखंडी महादेव शिव मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। बताया जाता है कि यह मंदिर लगभग एक हजार वर्ष
पुराना है, जहां हर वर्ष महाशिवरात्रि और सावन माह में दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक और दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में खराब मार्ग के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जनहित और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मंदिर तक लगभग 800 मीटर मार्ग का शीघ्र निर्माण कराया जाए। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर कर मार्ग निर्माण की मांग की। इस मौके पर ब्रजपाल सिंह, सुखबीर सिंह, मनोज प्रजापति, हर्षित सागर, प्रमोद चंद्रा, बाबूराम, सुरेश कुमार, विपिन सिंह, ठाकुर रितिक राजपूत, राजू ठाकुर, अमन सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
- जीतपाल कुमार पत्रकार मौ 639538संभल, संभल, उत्तर प्रदेशआपना मोबाइल नंवर सेंड करो भाई2 hrs ago
- मथुरा। जनपद मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के बाटी गांव में एक ढोंगी बाबा की करतूत सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। बाबा पर बच्चों के साथ घिनौनी हरकत करने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में ही आक्रोशित ग्रामीणों ने बाबा की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि गांव में रह रहा कथित बाबा लंबे समय से लोगों को झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर झांसा दे रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों को उसके द्वारा बच्चों के साथ गलत हरकत करने की जानकारी मिली, जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के सामने ही बाबा की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी बाबा को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।1
- एंकर:जनपद संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे पड़े मिले मोबाईल फोन "एप्पल आई फ़ोन 17 pro max" (कीमत करीब 1.5 लाख रूपये) बच्चो द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए थाना पुलिस को सौंपा गया। वी/ओ: जनपद संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र में दिनाँक 08.03.2026 को खेलने जाते समय बच्चों को 1. अब्दुल गनी पुत्र मौ० सालिम उम्र 10 वर्ष 2. मौ0 रजा पुत्र मौ० गालिब उम्र 10 वर्ष 3. मौ0 असद पुत्र मौ० जुबैर उम्र 11 वर्ष 4. मौ० अदनान पुत्र ताहिर हुसैन उम्र 12 वर्ष 5. मौ0 शान पुत्र मौ० नाजिम उम्र 12 वर्ष 6. हर्ष कुमार पुत्र बिजेन्द्र कुमार उम्र 13 वर्ष नि०गण मौ० हयातनगर जनपद संभल को संभल बहजोई मार्ग थाना हयातनगर क्षेत्रांतर्गत सड़क किनारे एक मोबाईल फोन "एप्पल आई फोन 17 pro max" (कीमत करीब 1.5 लाख रूपये) पडा मिला जिसे बच्चो द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए थाना हयातनगर लाकर सौंपा गया। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए उक्त मोबाईल के सम्बंध में जानकारी कर मोबाईल स्वामी नाजिम अली पुत्र इमामी नि० ग्राम घुंघावली थाना हयातनगर जनपद सम्भल को थाना बुलाकर मोबाईल नाजिम उपरोक्त के सुपुर्द किया गया। इस विषय में जानकारी देते हुए मोबाइल वापस करने वाले बच्चों ने बताया कि उन्हें सड़क पर पड़ा हुआ एक मोबाइल मिला था जिसे उन्होंने उठा लिया उनके पीछे आ रही है आंटी ने उनसे पैसे लेकर मोबाइल उन्हें देने को कहा इसके बाद में भाग का थाने पहुंचे और मोबाइल पुलिस को सौंप दिया। वही मोबाइल स्वामी ने बताया कि बाइक चलाते समय उनका मोबाइल रास्ते में गिर गया था जिसे बच्चों ने उठकर पुलिस को सौंप दिया और पुलिस ने उनको बुलाकर मोबाइल वापस कर दिया. बाइट:हर्ष कुमार,मोबाइल लौटाने वाला बच्चा बाइट: नाज़िम अली,मोबाइल मालिक3
- सम्भल में आज सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज़ खाँ के द्वारा ईद एवं अलविदा जुम्मे पर हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराये जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी सम्भल को सम्बोधित ज्ञापन और अपर जिलाधिकारी सम्भल प्रदीप वर्मा व उपजिलाधिकारी सदर सम्भल निधि पटेल को सौपा ज्ञापन2
- ब्रेकिंग न्यूज आज मदरसा गुलशन ए तवा में बच्चों के एग्जाम हो रहे हैं और सभी क्लास के बच्चे अलग-अलग बैठकर अपना पेपर कर रहे हैं और कैमरे की निगरानी में मदरसा गुलशन ए तैबा के मैनेजर मोहम्मद इलियास नूरी कारी रजा जामा मस्जिद के इमाम अध्यापक मौलाना शरीयत मियां टीचर अलीना बच्चों की देखरेख के लिए शगुफ्ता मदरसा गुलशन ए तैबा सिहाली माला तहसील बिलारी जिला मुरादाबाद में है इस मदरसे में बच्चों के एडमिशन चालू हो गए हैं ग्राम वासियों से अनुरोध है कि अपने-अपने बच्चों का इस मदरसे में एडमिशन कारण और दिन उर्दू इंग्लिश हिंदी और देनी बातें आदि मुकीम हैदर रिपोर्टर बिलारी जिला मुरादाबाद से4
- ईरान के रहबर अली खामनेई की याद में दिल्ली में पेश की गई ताज़ियत, प्रतिनिधिमंडल ने ईरान कल्चर हाउस और दूतावास में दर्ज किए हस्ताक्षर1
- is bande ne tandole ke andar sari esting khatam kar di alansksakisiskssisskjskskskssjsjsjsjssisisisidididdo1
- बेंगलुरू: गैस सप्लाई बंद, शहर के एक होटल में लकड़ी के चूल्हों पर बनने लगा खाना शहर के होटलो में इन दिनों अजीब हालात देखने को मिल रहे हैं. कमर्शियल गैस सप्लाई अचानक बंद होने के बाद अब कई होटलों को खाना बनाने के लिए पारंपरिक चूल्हों और लकड़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है. मेहमानों और स्टाफ के लिए खाना तैयार करने के लिए होटल कर्मचारी आसपास के इलाकों से लकड़ियाँ इकट्ठा करते नजर आ रहे हैं, ताकि रसोई का काम किसी तरह जारी रह सके. #Bengaluru #GasSupply1
- अवैध खनन के दौरान मिट्टी का ढेर गिरा, एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल बायो संभल जनपद के बहजोई कोतवाली क्षेत्र में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गाँव किसोली और रफीपुर के बीच मिट्टी की ढाग (ढेर) गिरने से चार लोग दब गए, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी का भारी ढेर भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में चार लोग आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायलों को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद खनन माफिया मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए, जबकि ट्रॉली घटनास्थल पर ही छोड़ दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अवैध खनन में शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।2