10 वर्षों की सेवा के बाद प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार राय को भावभीनी विदाई केवटी :- केवटी प्रखंड के लहवार पंचायत स्थित चक्का उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार को प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार राय के सेवानिवृत्ति पर भव्य सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भावुक माहौल और सम्मान के भाव से सराबोर नजर आया। पिछले 10 वर्षों से विद्यालय में अपनी सेवा दे रहे श्री राय के कार्यकाल को याद करते हुए वक्ताओं ने उनके योगदान की जमकर सराहना की। पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी नवीन कुमार ठाकुर, पूर्व बीईओ कृष्ण कुमार एवं पूर्व मुखिया गणेश पासवान ने कहा कि उनके नेतृत्व में जर्जर स्थिति में पड़ा विद्यालय नई पहचान हासिल करने में सफल रहा। वक्ताओं ने बताया कि श्री राय के प्रयासों से न केवल विद्यालय का भौतिक विकास हुआ, बल्कि पिछड़े क्षेत्र के बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता, अनुशासन और बेहतर परिणाम भी देखने को मिले। शिक्षकों ने कहा कि छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों के पीछे उनका समर्पण और नेतृत्व प्रमुख कारण रहा है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिवार की ओर से प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। विदाई के क्षण में प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार राय भावुक हो उठे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय से जुड़े अनुभव साझा करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे विद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग देते रहेंगे। साथ ही नए प्रभारी प्रधानाध्यापक राजाराम यादव को विद्यालय संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें उपहार भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक वाचस्पति ठाकुर ने किया। समारोह में बीपीआरओ सह बीईओ कुणाल कुमार, प्रशांत कुमार झा, पुरन शाह, तारकेश्वर प्रसाद, प्रियंका कुमारी, पीके दत्ता, राजेश कुमार, सुरेश यादव, तमन्ना नदाफ, डॉ. वीरेंद्र चतुर्वेदी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
10 वर्षों की सेवा के बाद प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार राय को भावभीनी विदाई केवटी :- केवटी प्रखंड के लहवार पंचायत स्थित चक्का उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार को प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार राय के सेवानिवृत्ति पर भव्य सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भावुक माहौल और सम्मान के भाव से सराबोर नजर आया। पिछले 10 वर्षों से विद्यालय में अपनी सेवा दे रहे श्री राय के कार्यकाल को याद करते हुए वक्ताओं ने
उनके योगदान की जमकर सराहना की। पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी नवीन कुमार ठाकुर, पूर्व बीईओ कृष्ण कुमार एवं पूर्व मुखिया गणेश पासवान ने कहा कि उनके नेतृत्व में जर्जर स्थिति में पड़ा विद्यालय नई पहचान हासिल करने में सफल रहा। वक्ताओं ने बताया कि श्री राय के प्रयासों से न केवल विद्यालय का भौतिक विकास हुआ, बल्कि पिछड़े क्षेत्र के बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता, अनुशासन और बेहतर परिणाम भी देखने को मिले। शिक्षकों ने कहा कि छात्रों
की शैक्षणिक उपलब्धियों के पीछे उनका समर्पण और नेतृत्व प्रमुख कारण रहा है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिवार की ओर से प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। विदाई के क्षण में प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार राय भावुक हो उठे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय से जुड़े अनुभव साझा करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे विद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग देते रहेंगे। साथ ही नए
प्रभारी प्रधानाध्यापक राजाराम यादव को विद्यालय संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें उपहार भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक वाचस्पति ठाकुर ने किया। समारोह में बीपीआरओ सह बीईओ कुणाल कुमार, प्रशांत कुमार झा, पुरन शाह, तारकेश्वर प्रसाद, प्रियंका कुमारी, पीके दत्ता, राजेश कुमार, सुरेश यादव, तमन्ना नदाफ, डॉ. वीरेंद्र चतुर्वेदी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
- Nayak Movie Dialogue | Full Hi-Tech Style 😎🔥 Hashtags: #nayak #nayakmovie #dialogue #bollywooddialogue #shorts #reels #viralvideo #trendingshorts #hindimovie #comedyclip #fbreels #explore #hitech #movieclip 🎬🔥1
- केवटी। प्रखंड क्षेत्र स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर परिसर रनवे में तीन दिवसीय श्री कृष्ण कथा एवं गीता पाठ का भव्य शुभारंभ रविवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें महंत बाबा रतन दास, चंदन कृष्ण स्वामी, स्वामी घनश्यामानंद, केवटी पंचायत की मुखिया रूबी कुमारी, जगदीर यादव एवं संतोष कुमार साहू ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर आयोजन की शुरुआत की। पहले दिन कथा वाचन के दौरान कथावाचकों ने श्री कृष्ण कथा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि श्रद्धा और भक्ति के साथ कथा श्रवण करने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है तथा मोक्ष की प्राप्ति संभव होती है। कथा के प्रसंग में राजा परीक्षित एवं गोकर्ण की कथा का वर्णन करते हुए बताया गया कि कैसे कथा सुनने मात्र से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई। कथा वाचन चंदन कृष्ण स्वामी एवं स्वामी घनश्यामानंद जी महाराज द्वारा किया जा रहा है, जिनके प्रवचन को सुनने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी रजनी शर्मा द्वारा संभाली जा रही है। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ कथा का श्रवण कर रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है।1
- दरभंगा:_ सदर SDM विकास कुमार बोले पेट्रोल की कमी नहीं है कुछ पंप बंद होने के कारण ये स्थिति हुई !1
- Post by 24 Dainik Bihar Gramin1
- अंतिम यात्रा में 16 एंबुलेंस, भाई ने पूरी की आखिरी इच्छा एक अंतिम इच्छा ऐसी भी. भाई ने की पूरी. एकसाथ बज उठे 16 एंबुलेंस के सायरन. अंतिम यात्रा में हुईं शामिल. #FinalJourney #LastWish #ViralVideo1
- आप सभी सादर आमंत्रित हैं।1
- Darbhanga में Motto Motors Electric Scooter शोरूम का भव्य उद्घाटन, विधायक ईश्वर मंडल व उपमहापौर नाजिया हसन रहीं मौजूद, देखिए! #grandopeningcelebration #grandopeningday #grandopeningsoon #opening #openingnight #openingsoon #openingday #BREAKING #darbhanga #BiharNews #darbhangadiaries #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #breakingnewstoday #mithila #darbhangasamachar #darbhangamithila #bihar #darbhanga_mithila #Newsupdate #Bihar #new #news #grandopening #pepejeans #smart #jeans #shirts #trending1
- दरभंगा के केवटी के भाजपा विधायक का गाली गलौज और व्यवसायी को धमकी देने का ऑडियो हुआ Viral तो बोले विधायक जी ऑडियो है पुराना1